बठिंडाः जिले मिनी सचिवालय, महिला थाने और पोस्ट ऑफिस की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे हुए मिले। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि इन दीवारों पर लिखे नारों को पुलिस ने जवानों को भेजकर मिटा दिया। कहा जा रहा है कि दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद और नोट बीजेपी-कांग्रेस लिखा हुआ था। बता दें कि जिस इलाके में दीवारों इस खालिस्तानी नारे लिखे हुए थे, वहां पर सिविल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी रहते हैं। कोर्ट परिसर, लघु सचिवालय होने के कारण यहां काफी सुरक्षा रहती है, लेकिन फिर भी ऐसे नारे लिखे होते हैं जो पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े करते हैं।
Blog
-
पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 4 नौजवानों की मौ+ त, कार के उड़े परखच्चे
तरनतारन: कस्बा गोइंदवाल साहिब में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 नौजवानों की मौत व 1 के घायल होने की घटना सामने आई है। यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार कार सवार 5 युवक अपने किसी निजी काम के लिए जा रहे थे। कस्बा गोइंदवाल साहिब में गुरु नानक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के तरनतारन रोड पर अचानक यह 5 युवक हादसे का शिकार हो गए। असल में कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने पर कार सीधे जाकर पेड़ से टकराई।
यह हादसा बहुत भयानक था। कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। इसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कार सवार सभी युवक गांव पंडोरी रण सिंह के निवासी बताए जा रहे हैं। इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। इनके शव सिविल अस्पताल में जमा करवा दिए गए हैं। थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से गांव पंडोरी रण सिंह में मातम पसर चुका है।
-
जंगलों में लगी भीषण आग, हाईकोर्ट काॅलोनी तक पहुंची लपटें, सेना बुलाई
नैनीताल: शहर के आसपास सहित पर्वतीय क्षेत्र के जंगलों में चौतरफा आग लगी है। पहाड़ियां धधकने से शहर में धुआं ही धुआं है। एयरफोर्स स्टेशन लड़ियाकांटा की पहाड़ी के साथ ही सातताल, गेठिया सेनिटोरियम के आसपास, पटवाडांगर, ज्योलीकोट सहित 6 स्थानों पर जंगलों का बड़ा क्षेत्र जल रहा है। शहर के टिफिनटाप सहित नयना पीक के अलावा स्नोव्यू, कैमल्स बैक आदि पहाड़ियां में धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। शहर के निचले इलाकों में तक जंगल की आग की वजह से धुंध छाई हुई है। ऐसे में नैनीताल में प्रदूषण चार गुना बढ़ गया है। वन विभाग के साथ ही दमकल विभाग के प्रयास के बाद भी जंगल की आग बेकाबू है। वन विभाग का आलम यह है कि इस बार जंगल की आग प्रबंधन की मानिटरिंग में वरिष्ठ आइएफएस अफसरों को नोडल अफसर तक नहीं बनाया गया।
दरअसल, पिछले सालों तक मुख्यालय में अपर पीसीसीएफ सहित पीसीसीएफ स्तर के अधिकारियों को जिलों का नोडल अफसर बनाकर जंगल की आग नियंत्रण में मुख्यालय व जिलों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए भेजा गया। एक सप्ताह तक अफसर जिलों में जमे रहे और इससे वन विभाग के सिस्टम को रिचार्ज करने में मदद मिली, लेकिन इस बार अब तक नोडल अफसरों की तैनाती नहीं की गई।इस मामले में पीसीसीएफ हेड हाफ डिपार्टमेंट अनूप मलिक का कहना है कि इस बार सूखे की स्थिति अत्यधिक है, इसलिए आग की घटनाएं अधिक हो रही हैं। उन्होंने नोडल अफसरों की तैनाती से साफ इन्कार करते हुए कहा कि मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक व डीएफओ लगातार फील्ड पर जंगल की आग नियंत्रण में जुटे हैं। साथ ही वन विभाग की मशीनरी को एक्टिव बनाने के साथ ही प्रशासन व पुलिस के साथ समन्वय बनाकर जंगल की आग प्रबंधन में लगे हैं।
जंगलों की आग की चपेट में शहर का वातावरण बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सरोवर नगरी के इर्द-गिर्द इन दिनों वातावरण चार गुना प्रदूषित हो चुका है। आमतौर पर नैनीताल में प्रदूषण की दर 20 से 25 पी एम 2.5 (पाल्यूटेड मैटर) रहता है, जो इन दिनों 100 पार कर गया है। जिस कारण यहां का स्वच्छ वातावरण धुंधला हो चला है। यह स्थिति आग की वजह से बनी रहेगी। शहर के आसपास की पहाड़ियों में धधक रही आग बुझाने में फायर सर्विस तथा वन कर्मचारियों की टीम के पसीने छूट गए हैं। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे से सटे पाडली गांव में शुक्रवार शाम जंगल से आग लग गई।
लपटें स्थानीय अशोक कुमार के आवासीय मकान तक पहुंचने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों व भवन स्वामी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भी खुशालकोट क्षेत्र से सटा जंगल भी धधक रहा है। जीआइसी धनियाकोट के परिसर तक भी आग पहुंचने से हड़कंप मच गया। देर रात तक जंगल जलता रहा। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में वनाग्नि का प्रकोप कम नहीं हो पा रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले में आठ हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर खाक हो गया है। वन विभाग ने छह घटनाएं दर्ज की है, जबकि जिले में दर्जनभर स्थान में जंगल जल रहे हैं।पिछले 24 घंटे के दौरान वन विभाग में दर्ज छह घटनाओं में आरक्षित और पंचायती वन क्षेत्र का आठ हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
-
जालंधरः दोमोरिया पुल के पास कार पंक्चर के बहाने महिला से 50 हजार की नगदी छीनकर बाइक सवार फरार, देखें CCTV
जालंधर, ENS: दमोरिया पुल के पास स्नेचिंग की वारदात का मामला सामने आया है। जहां पुल के पास बाइक सवार 2 लुटेरों ने कार में सवार मां-बेटे की खिड़की खटखटाई और पूछा कि क्या आपकी कार पंक्चर हो गई है, जब बेटा कार से बाहर निकला तो कार वास्तव में पंचर हो गई थी। बेटा मां को यह कहकर चला गया कि वह मिस्त्री लेकर आ रहा है। जब मां गाड़ी से उतरीं तो बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके हाथ से दो बैग छीन लिया, जिसमें 50 हजार रुपये की नकदी थी। बैग छीनने के बाद दोनों लुटेरे मौके से भाग निकले।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सूर्यन एन्क्लेव निवासी चंद्र गुप्ता ने बताया कि उनकी भगत सिंह चौक पर दुकान है, जहां वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ काम करते हैं। शुक्रवार की रात वह दुकान से पहले घर चले गए। रात को उनका बेटा साहिल गुप्ता और पत्नी किरण गुप्ता दुकान से कार में सवार होकर घर के लिए निकले। जब वे दमोरिया ब्रिज पर पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने कार की खिड़की खटखटाई और कहा कि उनकी कार पंक्चर हो गई है। जिसके बाद साहिल ने कार से बाहर निकलकर देखा तो कार सच में पंक्चर हो गई थी।
उसने अपनी माँ से पूछा और एक मैकेनिक को बुलाने चला गया। जिसके बाद किरण गुप्ता गाड़ी से बाहर निकलीं. किरण गुप्ता के हाथ में दो बैग थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उसके हाथ में मौजूद बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। चंद्र गुप्ता ने बताया कि बैग में डेढ़ लाख रुपये की नकदी, चाबियां व अन्य सामान था। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि वे युवक दुकान से उनका पीछा कर रहे थे और उन्होंने कार भी पंचर कर दी थी. घटना की सूचना थाना 3 की पुलिस को दे दी गई है, जो मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
-
जालंधर से 2 गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई का लुकआउट नोटिस किया जारी
जालंधर, ENS: अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाने के मामले में मुबंई पुलिस ने जालंधर से 2 गुर्गों की गिरफ्तार के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के रिश्तेदार अनमोल बिश्नोई के खिलाफ एक्शन लिया है। मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई का लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। दरअसल, मुंबई पुलिस द्वारा जारी किए बयानों में कहा गया है कि 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुक आउट नोटिस (एलओसी) जारी कर दिया गया है।
इसे लेकर मुंबई पुलिस ने एजेंसियों से भी रिपोर्ट शेयर की है। मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा बीते दिन जालंधर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने मुख्यारोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार मुहैया करवाए थे। आरोपियों की पहचान सोनू सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आरोपी अनुज ट्रक पर हैल्पर के तौर पर काम करता था। वही, सुभाष किसान है और साथ में एक किराने की दुकान भी चलाता है। अनुज पर पंजाब और हरियाणा में पहले से कई केस दर्ज हैं और वह शुरू से लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। दोनों ने पनवेल में 15 मार्च को दो पिस्तौलें डिलीवर की थीं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम वीरवार को जालंधर पहुंच गई थी। इसे लेकर जिले की पुलिस के साथ संपर्क नहीं किया गया था। क्योंकि वह केंद्र सरकार से वॉरंट लेकर आई थी। जिले की पुलिस को बिना बताए वीरवार को उक्त आरोपी सिटी से गिरफ्तार किए गए और उसी वक्त उन्हें मुंबई ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपियों द्वारा हथियारों की डिलीवरी से पहले दोनों वेपनों का टेस्ट किया था। आरोपियों ने जालंधर में उक्त दोनों वेपनों से एक एक बार गोली चलाकर देखी थी। कुल 40 रौंद उनके पास थे।
दो गोलियां चलाने के बाद उनके पास 38 रौंद बचे थे। जोकि आरोपियों ने सागर पाल और विक्की को सौंप दिए थे। 38 राउंड में से 5 राउंड सागर पाल ने सलमान के घर पर फायर किया था। 17 राउंड, तापी नदी से मुंबई क्राइम ब्रांच ने बरामद की है। जबकि 16 राउंड मिसिंग है। पुलिस उक्त रौंद को तलाश में लगी हुई है। सागर पाल और विक्की गुप्ता को 29 अप्रैल तक पुलिस ने रिमांड पर रखा गया है। आरोपियों को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
-

आज का राशिफल, 27 अप्रैल 2024
Aaj Ka Rashifal: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 28 तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज माता- पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।
वृष राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होने के योग हैं। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपकी सेहत पहले से काफी बेहतर रहेगी। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आपके कुछ खास काम पूरा होने में समय लग सकता है, लेकिन शाम तक पूरा हो जायेगा। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन कोई रेसिपी सीख सकती हैं।
मिथुन राशि-
आज आपका दिन पॉजिटिब रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप मेहनत से अपनी पहचान बनाएंगें। आपके कार्यों की सराहना होगी। कुछ नए विषयों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोग इंजॉय करते हुए नजर आएंगे।
कर्क राशि-
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको महसूस होगा की परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व है। आज आपको ऐसी जगह से बुलावा आएगा, जहां आप कई दिनों से गए न हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है। आज आपको पैसे की जरूरत होगी, वह किसी करीबी से मिल जाएगा। करियर को लेकर आज आप किसी अनुभवी से सलाह लेंगे।
सिंह राशि-
आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन… काम करने में लगा रहेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे। इवेंट मनेजमेंट की पढाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए दिन बदलाव से भरा रहने वाला है। आज आप व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, राजनीति से जुड़े लोगों को सभा संबोधित करने का मौका मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना है।
तुला राशि-
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। आपको किसी से फोनकॉल के द्वारा शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें, किसी के विवाद में न पड़ें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ प्रेम बढेगा। अगर आप लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।
धनु राशि-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी पार्क में घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। सिलाई का काम करने वालों को… अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको जरूरत से ज्यादा सोचने से बचना चाहिए। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। कहीं रुका हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा। आज आपको वाहन सुख मिलेगा। आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे, कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग कारगर साबित होगा।
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना होगी, दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है। नवविवाहित दंपत्ति आज कही घूमने जाएंगे।
मीन राशि-
आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आपको मिलेगा। किसी उलझन से आज आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका सामाजिक दायरा और सम्मान बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। बच्चें खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।
-
जालंधर : CM मान ने रोड-शो मे जमकर विपक्ष पर साधे निशाने , देखे वीडियो
जालंधर (ENS) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के हक़ मे रोड-शो कर वोट मांगी। सीएम भगवंत सिंह मान ने लवकुश चौक के निकट से रोड शो शुरू किया और करीब आधे घंटे बाद भगत सिंह चौक के पास पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया।
इस दौरान सीएम मान ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि टीनू ने पार्टी नहीं छोड़ी, बल्कि पार्टी ने टीनू को छोड़ दिया था। जब शिअद पार्टी में काम होता था तो टीनू जैसे वर्करों से काम करवाया जाता था। जब जरूरत खत्म हो गई तो दरकिनार कर दिया गया।
सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ लोग हाथ मिलाते हैं और गले मिलते हैं। मगर बीजेपी, अकाली दल और कांग्रेस से मिलने के बाद लोग अपनी उंगलियां गिनते हैं कि कहीं कम न हो गई हों। मैं पंजाब को सिर्फ पंजाब बनाना चाहता हूं, ना कि यूके और अमेरिका।पवन कुमार टीनू ने कहा कि चन्नी और अन्य लोगों द्वारा युवाओं को ताश खेलना और बिस्तर पर रहना सिखाया जा रहा है। उन्होंने सुशील रिंकू और शीतल अंगराल की भी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी में जाकर काम करना चाहिए था। इसके साथ ही टीनू ने कहा कि पंजाब में 1977 के आपातकाल जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं।
-
पंचकूला : घरो में हुए ब्लास्ट, जलकर हुए राख, देखे वीडियो
पंचकूला : गेट नंबर 4 गांव खड़क मंगोली पुराना पंचकूला में दर्जन भर घर जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किअसि का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि घर में पड़ा लाखों का कीमती सामान जल कर रख हो गया।
इस हादसे मे 7 से 8 सिलेंडर भी फटे है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग घबरा गए। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को आग लगने के कारणों का पता नहीं चला पाया।
घटना की सुचना मिलते ही हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यह घटना बहुत ही दर्दनाक है। सरकार पीड़ितों के साथ हैं और इनके खाने पीने से लेकर रहने तक का इंतजाम सुनिश्चित रूप से करवाया जाएगा।
-
होशियारपुर: आग लगने से गुज़र की 9 भैंसें और गेहूं जलकर राख, देखें वीडियो
होशियारपुर: चौलांग के नजदीकी गांव चक शकूर में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना में गुज़र की 9 भैंस जल गईं और साढ़े चार किल्ले गेहूं जल गया। जानकारी के मुताबिक रोशन पुत्र इजराइल गुज्जर जो गांव चक शकूर में रहता है। अचानक आग लगने से 9 भैंसें और गेहूं सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में कुछ नगदी भी जल कर राख हो गई हालांकि गुर्जर द्वारा ₹50000 बचा लिए गए। पीड़ित ने बताया कि उसका इस हादसे में लाखों का कीमती सामान जलकर राख हो गया।
वहीं, किसान रमनदीप सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी गिद्दड़ पिंडी ने बताया कि ठेके पर जगह लेकर गेहूं की बिजाई की थी, जिसमें से करीब साढ़े चार किल्ले गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही टांडा से दमकल विभाग की भी पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए गुरु आसरा बागां के प्रबंधक मनजोत सिंह तलवंडी भी पानी के टैंक लेकर पहुंचे। पीड़ितों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके नुकसान की भरपाई की जाए।
-
ਪੰਜਾਬ: ਭੇਦਭਰੇ ਹਲਾਤਾਂ ‘ਚ ਮਿਲੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ। ਪੰਜਾਬ ਚ ਕ੍ਰਰਾਇਮ ਦਿਨ-ਬ-ਦਿਨ ਵੱਧਦਾ ਨਜਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਡੀ.ਆਰ.ਐੱਮ ਆਫਿਸ ਦੇ ਸੜਕ ਤੇ ਇਕ ਸਫੈਦ ਰੰਗ ਦੀ ਕਾਰ ਵਿਚ ਭੇਦ ਭਰੇ ਹਲਾਤਾਂ ਵਿਚ ਜੀਆਰਪੀ ਵਿਚ ਤੈਨਾਤ ਮੁਲਾਜਮ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਕਾਰ ਵਿਚ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਮ੍ਰਿਤਕ ਹਾਲਤ ਵਿਚ ਕੰਡਕਟਰ ਸੀਟ ਤੇ ਬੈਠਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਉਸ ਦੇ ਸ਼ਰੀਰ ਤੇ ਪੂਰੇ ਕੱਪੜੇ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸ਼ੱਕ ਜਾਹਿਰ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹੈ। ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਆਖਿਰ ਡਰਾਈਵਰ ਸੀਟ ਤੇ ਕੌਣ ਬੈਠਾ ਸੀ, ਜੋ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਅਵਸਥਾ ਵਿਚ ਛੱਡ ਕੇ ਚਲਾ ਗਿਆ।