Blog

  • क्योरटैक गु्रप और अमित सिंगला सोशल वैल्फेयर सोसाईटी है प्रायोजक 

    दिव्यांग खिलाडिय़ों की क्रिक्रेट प्रतियोगिता 3 मई को बददी विवि में

    अमित  सिंगला की याद में आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता- सुमित

    बददीसचिन बैंसल:अमित सिंगला मैमोरियल दिव्यांग क्रिकेट 20-20 प्रतियोगिता का आयोजन 3 व 4 मई को बददी में किया जा रहा है। बददी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अमित सिंगला सोशल वैल्फेयर सोसाईटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने बताया कि यह प्रतियोगिता एकलव्य क्रिकेट एकेडमी जो कि बददी विश्वविद्यालय के प्रांगण में है में आयोजित की जाएगी। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में हिमाचल, हरियाणा व उतरांचल की टीमें भाग लेंगी।

    प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पदमश्री डीएसपी अजय ठाकुर भाग लेंगे वहीं प्रसिद्व पंजाबी गायक सुम्मी प्रिंस दिव्यांग खिलाडियों का हौसला बढ़ाएंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से टीम के कप्तान गुरमीत धीमान, शमशेर सिंह, संजीव कुमार, आजम, महेश कुमार, सुनील सिंगला  ने भी अपने विचार रखे । हिमाचल की टीम ने प्रतियोगिता का आयोजन करवाने  के लिए अमित सिंगला सोशल वैल्फेयर सोसाईटी व कयोरटैक समूह के चेयरमैन सुमित सिंगला का आभार जताया और कहा कि बहुत कम लोग हैं जो कि दिव्यांग खिलाडियों व दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के बारे में सोचते हैं।

  • जालंधरः CM भगवंत मान ने निकाला रोड़ शो, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज जालंधर पहुंचें हैं। जालंधर की लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए सीएम मान रोड-शो कर वोट मांगें रहे हैं। बता दें कि सीएम मान हर क्षेत्र में पहुंच कर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। लाइव रोड-शो में आप देख सकते है, कैसे अपने कार्यकर्ताओं का उतसाह बड़ा रहे है।

  • एक किसान से किए वादे को निभाने खेतों में पहुंचे डीसी जतिन लाल

    ऊनासुशील पंडित : जनता व प्रशासन के मध्य विश्वास की डोर को नई मजबूती देने वाले एक प्ररेक प्रसंग में उपायुक्त ऊना जतिन लाल जिले के एक किसान से किए अपने वादे को निभाने उनके खेतों में पहुंचे। उन्होंने वहां ना केवल किसान विजय कुमार का हौंसला बढ़ाया बल्कि आगे बढ़कर कर कार्य में उनका हाथ भी बंटाया।  बता दें, ऊना जिले के हरोली के किसान विजय कुमार प्राकृतिक खेती करते हैं। डीसी जतिन लाल आतमा परियोजना में प्राकृतिक खेती के कार्यों के अवलोकन के लिए एक औपचारिक दौरे में अप्रैल महीने के पहले हफ्तेे हरोली गए थे।

    तब उन्होंने वहां विजय के खेतों का भ्रमण करते हुए उनसे गेहूं की फसल की थ्रेसिंग के समय फिर से आने का वादा किया था। अपने इस वादे को निभाते हुए जतिन लाल शुक्रवार को विजय कुमार के यहां हरोली पहुंचे। इस दौरान आतमा परियोजना के ऊना जिले के निदेशक विरेंद्र बग्गा तथा उप निदेशक शामली गुप्ता तथा मृदा परीक्षण अधिकारी दीपिका भाटिया भी उनके साथ थे।


    उपायुक्त ने इस दौरान गेहूं की थ्रेसिंग की पूरी प्रक्रिया देखी-समझी तथा खुद इसमें हाथ भी बंटाया। उन्होंने विजय कुमार के प्राकृतिक खेती के प्रयासों की सराहना की तथा वहां अन्य प्राकृतिक खेती फसलों की बुआई की जानकारी लेने के साथ ही इसमें उपयोग होने वाले जीवामृत को बनाने की विधि भी जानी। विजय कुमार करीब 55 कनाल भूमि पर प्राकृतिक खेती करते हैं। इसमें वे प्राकृतिक विधि से केमिकल मुक्त मिश्रित खेती करते हैं तथा परंपरागत फसलों के साथ साथ नगदी फसलें उगाते हैं।


    इस अवसर पर उपायुक्त ने आतमा परियोजना के अधिकारियों को जिले में प्राकृतिक खेती में अच्छा काम कर रहे किसानों के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का खेतों में की समाधान किया जाए। उल्लेखनीय है कि ऊना जिले में लगभग 8 हजार किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।  

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 125 चालान 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 125 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 21,900- रूपये वसूल किए गए हैं।

    वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में  200/- रूपये वसूल किए गए 

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर वाहन का चालान किया व जुर्माने के रूप में 5000/- रूपये वसूले गए । 

  • कांग्रेस की स्थिर सरकार को षड्यंत्र रचकर अस्थिर करने का प्रयास किया: डॉ विजय डोगरा 

    ऊना/सुशील पंडित :प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि कांग्रेस के अयोग्य विधायक कहकर बयान बाजी देते फिर रहे हैं कि प्रदेश सरकार राम जन्मभूमि के विरोध में सरकार है। ऊना में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उस दिन के विशेष अवसर पर अगर किसी राज्य की सरकार ने छुट्टी घोषित की तो वह हिमाचल प्रदेश के ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने सार्वजनिक छुट्टी घोषित की थी।

    उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस तरह से सत्ता पाने का लालच दिखाकर प्रदेश में जो राजनीतिक घटनाक्रम रच कर परिदृश्य पेश किया है। उससे भाजपा की मानसिकता प्रदेश की जनता के सामने आ चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस की स्थिर सरकार को षड्यंत्र रचकर अस्थिर करने का प्रयास किया गया और यह मंसूबे भाजपा के किसी भी सूरत में पूरे नहीं हुए और विपक्ष के नेता प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में अपने ही रचे गए चक्रव्यूह में फंसकर रह गए हैं।

    उन्होंने कहा कि जिस तरह से गगरेट के अयोग्य घोषित विधायक चैतन्य शर्मा हर मंच पर बेबाकी से बयान दे रहे हैं। लेकिन वह पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें कि जो छल कपट की राजनीति करके वह 14 महीने के विधायक बनने के बाद क्षेत्र की जनता के साथ जो छलकपट किया है वह सबके सामने आ चुका है। कहा कि भाजपा अपने पिछले 10 सालों के कार्यकाल में जो चुनावी घोषणा पत्र में वायदे किए हैं। अगर वह असल में पूरे किए हैं। तो भाजपा श्वेत पत्र जारी करें। कहा कि भाजपा ने जनता को ठगने का काम किया है और प्रदेश में कर्मचारी और महिला विरोधी भाजपा साबित हुई है ।

    जिस तरह से महिलाओं को मिलने वाले ₹1500 की सम्मान राशि बंद करवाने के लिए जो  विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने पैंतरा अख्तियार किया। इससे प्रदेश की जनता भाजपा की करनी और कथनी को भलीभांति समझ चुकी है और चुनावों में मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आतुर बैठी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपनी हर गारंटी के ऊपर काम किया है और 5 सालों में प्रत्येक गारंटी को कांग्रेस सरकार पूरा करेगी।

  • पंजाब : करियाना स्टोर में लगी भीषण आग

    गुरदासपुर : गांव दीनानगर के भटोआ बस स्टैंड पर स्थित एक किराने की दुकान में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। 

    पीड़ित दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह उसे किसी का फोन आया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। वह तुरंत दुकान पर पहुंचा तो देखा कि आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन पूरी तरह असफल रहे।

    इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • BJP सांसद बृजभूषण सिंह को कोर्ट से लगा झटका

    नई दिल्लीः भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह को कोर्ट से झटका लगा है। बृजभूषण सिंह पर लगे कथित यौन उत्पीड़न मामले में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश देने से पहले कुछ पहलुओं पर आगे की जांच की मांग करने वाली बृजभूषण शरण सिंह की याचिका खारिज कर दी। दरअसल, बृजभूषण सिंह ने कोर्ट में इस मामले में अपनी याचिका दायर करते हुए नए सिरे से जांच करने की मांग की थी। बृज भूषण के खिलाफ आरोप तय करने पर कोर्ट अब 7 मई को अपना फैसला सुनाएगा।

    समाचार एजेंसी के मुताबिक बृजभूषण सिंह ने आरोपों पर और अधिक दलीलें पेश करने और आगे की जांच के लिए समय की मांग करते हुए आवेदन दायर किया था। जिसमें कहा गया था कि वह उन घटनाओं में से एक की तारीख पर भारत में नहीं थे। जिसमें एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसे डब्ल्यूएफआई ऑफिस में परेशान किया गया था। बृजभूषण सिंह के वकील ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने शिकायतकर्ता के साथ आए कोच के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) पर भरोसा किया था और कहा था कि वे 7 सितंबर 2022 को डब्ल्यूएफआई ऑफिस गए थे, जहां उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई थी। हालांकि वकील ने दावा किया कि सीडीआर को पुलिस ने रिकॉर्ड पर नहीं रखा है।

    दिल्ली पुलिस ने 6 बार के सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ इस मामले में 15 जून को धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) और भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप पत्र दायर किया था। पुलिस ने इस मामले में डब्ल्यूएफआई के निलंबित सहायक सचिव विनोद तोमर पर भी आरोप लगाया था। आवेदन को खारिज करते हुए अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) प्रियंका राजपूत ने मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के बारे में आदेश के लिए 7 मई की तारीख तय की।

  • पंजाबः शराब के ठेके को लेकर इलाका निवासियों में भारी रोष, देखें वीडियो

    लुधियानाः धर्मपुरा इलाके की 4 नंबर गली में बने शराब के ठेके के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा शराब पीकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। इलाका निवासियों का कहना हैकि वह गली में बाहरी लोगों के शराब पीने, वहीं पर बाथरूम करने और हंगामा करने का विरोध कर चुके है। इलाका निवासियों का आरोप है कि वह कई बार प्रशासन को भी शिकायत भी कर चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। लोगों का कहना हैकि कई बार झगड़ा हो चुका है। लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए है और कहा कि प्रशासन पैसा लेकर छोड़ देते है।

    इलाका निवासियों ने कहा कि इसका कई बार विरोध होने पर लड़ाई-झगड़ा भी हो चुका है। लोगों ने कहा कि हालात यह हो गए है कि इलाका निवासियों का गली से निकलना मुश्किल हो चुका है। लोगों की मांग है कि ठेका बंद होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाए है कि कई बार पुलिस को शिकायतें दे चुके है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होती। वहीं इस मामले को लेकर ठेके के मालिक से बात की गई तो उन्होंने गली वालों के द्वारा किए जाने वाले विरोध को नकार दिया। उनका कहना है कि उनका कोई विरोध नहीं कर रहा। बताया जा रहा है कि इसी ठेके पर एक्साइज डिपार्टमेंट द्वारा कार्रवाई भी की गई है। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे दोबारा सवाल पूछने चाहे तो ठेका मालिक दूरी बनाता हुआ नजर आया।

    वहीं इलाका निवासी हैप्पी ने कहा कि ठेके के पीछे ठेका मालिक ने गोदाम बनाया हुआ है। आरोप है कि ठेका मालिक के पास उसकी परमिशन नहीं है। जिसके तहत एक्साइज विभाग की टीम भी कार्रवाई करने पहुंची। हैप्पी ने कहाकि इलाका निवासी कई बार थाने में जाकर शिकायतें दे चुके है, लेकिन उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि मामला ठेका का नहीं बल्कि ठेके के बाहर सरेआम शराब की बोतलें फेंकी जाती है। उन्होंने कहा कि अब भी देखा जा सकता है कि ठेका मालिक ने सरेआम ठेके के बाहर डिब्बा रखा हुआ है, जिसमें शराब की खाली बोतलें पड़ी है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाए है, मिल भुगत के कारण ठेका चलाया जा रहा है। उनका आरोप है कि पहले भी ठेके को बंद करवाया जा चुका है। लेकिन अब दोबारा से ठेका चालू हो गया है। 

  • प्रदेश भर में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा चुकी है: सत्ती 

    ऊना/सुशील पंडित :ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर फिर से जोरदार हमला बोला है। शुक्रवार यहां जारी बयान में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला के साथ-साथ प्रदेश भर में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा चुकी है। हालत यह है कि पुलिस विभाग पीड़ित लोगों को इंसाफ दिलाने की बजाय सत्तारूढ़ दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के निजी काम करने में लगा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि जिला भर में अवैध खनन माफिया को एस्कॉर्ट करने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त समय है, लेकिन यदि कोई फरियादी पुलिस के पास अपना दुख लेकर जाता है तो पुलिस उल्टा उसी को प्रताड़ित करने लग जाती है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के मुख्य चौराहे पर एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह करने का प्रयास करने की घटना प्रमाणित करती है कि कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है और पुलिस केवल मात्र माफिया की कठपुतली बनकर रह चुकी है।

    उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र से एक ही दिन में दो ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां पुलिस पीड़ित वर्ग को ही प्रताड़ित करने में लगी है। इसके अतिरिक्त जिला भर के अन्य थाने और चौकियों में भी पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। विधायक ने कहा कि पुलिस के आला अधिकारी भी छात्र-छात्राओं पर गलत तरीके से फिर दर्ज करने से गुरेज नहीं कर रहे। जबकि पुलिस कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले लोग खुलेआम घूम रहे हैं।

  • सड़क हादसे में 2 की मौ’त, 6 गंभीर घायल

    सड़क हादसे में 2 की मौ’त, 6 गंभीर घायल

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पालघर जिले में नशे में धुत टेंपो चालक ने दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और अन्य 6 घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकरी दी। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना रात वाडा इलाके में हुई।

    टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टेंपो चालक ने सबसे पहले, पैदल चल रहे 36 वर्षीय अशोक कलिंगदा और 35 वर्षीय अजिंक्य बेरडे को कुचला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद नशे में धुत चालक ने कुछ दोपहिया वाहनों को भी टक्कर मार दी। जिससे 6 लोग घायल हो गए।

    उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाडा पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि टेंपो चालक पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या का और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।