Blog

  • जालंधरः अकाली दल को बड़ा झटका, दिग्गज नेता आज आप पार्टी में हो सकता है शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं सीएम मान ने पंजाब की 13 सीटों की तीसरी सूची जल्द जारी करने का ऐलान किया था। ऐसे में वह विपक्ष को आज झटका देने जा रहे है।

    सूत्रों के अनुसार आज कुछ देर में अकाली दल का दिग्गज नेता आप पार्टी में शामिल होने जा रहा है और उसे पार्टी जालंधर से उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

  • पंजाबः कुछ घंटे में सुलझा बेअदबी का मामला, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना : गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बीते दिन काबू कर लिया। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई भी की। संगत के सहयोग से उसे पकड़ा गया है। लोगों ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कड़ी मुस्तैदी दिखाते हुए छावनी मोहल्ला से शांतिपूर्ण माहौल के चलते उक्त आरोपी को थाना पहुंचाया। आरोपी को पकड़ ले जाते पुलिस की वीडियो भी सामने आई है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बीते दिन बैसाखी का पर्व होने के कारण गुरुद्वारा साहब में लंगर आयोजित किया गया था। संगत के वेश में शरारती व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हो गया था। व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई। लोगों के मुताबिक युवक किसी नशे में लग रहा था। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है। ACP आर्कषी जैन ने कहा कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (बोहड़ वाला) छावनी मोहल्ला में ये बेअदबी की घटना सामने आई है।

    उन्होंने कहा कि जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश था वहां आरोपी ने वस्त्र खींच कर महाराज को स्वरूप को नीचे गिरा दिया था। मौके पर ही लोगों ने उसे काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 15 में IPC की धारा 295-A के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की पहचान अभी नहीं हुई। जैसे ही आरोपी के बारे कुछ पता चलता है तो FIR में जोड़ा जाएगा।

  • बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan के घर के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। आज सुबह करीब 5 बजे सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार थे। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने कहा कि अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज हवा में फायरिंग की गई है। दो बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर हवा में कई राउंड फायर किया और भाग गए। दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम अब जांच कर रही है।

    वहीं, इसके साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और गोली के निशानों को चिन्हित कर रही है। अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। पिछले साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद सलमान को गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान को धमकी भरा एक ई-मेल मिला था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

  • पंजाब : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना : जालंधर बाईपास नजदीक गांव भौरा में युवक ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सन्नी कुमार (24) निवासी गांव भौरा गांव के तौर पर हुई है। उसकी पत्नी घरेलू विवाद के कारण मायके गई हुई थी। बेसुध हालत में युवक को डाक्टर के पास ले जाया गया लेकिन उसकी तब तक मौत हो गई थी।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जानकारी के मुताबिक मृतक सन्नी के भाई बाघा का कहना है कि उसके भाई की शादी के बाद एक साल का बेटा है। उसकी भाभी घरेलू विवाद के चलते पत्नी मायके गई हुई थी। उसका भाई परिवार सहित जठेरों के माथा टेक शनिवार दोपहर बाद घर आया था। वह अपने सुसराल गया हुआ था। भाई सन्नी ने आत्महत्या से पहले फोन उसे फोन किया।

    उसने उससे कहा कि मैं जा रहा हूं तो वह तुरंत वह वापस घर पहुंचा। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भाई का शव फंदे पर लटक रहा था। उसे फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया और सूचना पुलिस को दी। थाना सलेम टाबरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • खाई में गिरा ओवरलोड वाहन, एक बच्ची सहित 5 की मौ+त, देखें वीडियो

    भद्रवाह: डोडा जिले में एक वाहन के खाई में गिरने से एक बच्ची सहित 5 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। सभी घायलों का इलाज उपजिला अस्पताल डोडा में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सभी लोग स्थानीय बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार शाम 7.15 बजे एक ईको वाहन ठाठरी से करहवा जा रहा था।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    खानपुरा पहुंचने पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा और वाहन करीब 150 फीट खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस को भी जानकारी दी गई। तुरंत राहत अभियान चलाया गया। मशक्कत के बाद खाई में जाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में और बाहर गिरे घायल लोगों को ऊपर सड़क पर लाकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, डाक्टरों ने पांच घायलों को मृत घोषित कर दिया।

    चार घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान (28) मुख्तियार अहमद, रियाज अहमद, इरिना बेगम, मोहम्मद रफी के रूप में हुई है। एक बच्ची की पहचान नहीं हुई है। बता दें कि डोडा जिले में दुर्घटनाओं की दर अधिक है। दुर्घटनाओं के कारणों में खराब सड़क स्थिति से लेकर लापरवाही से वाहन चलाना और उचित सड़क सुरक्षा उपकरणों की अनुपलब्धता शामिल है।

  • पुलिस ने 32 साइकिलों सहित एक किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला :पुलिस ने चोरी साइकिलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीपी सुरेन्द्र सिंह ने प्रैस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया आज पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेक्टर 05 रुपेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस चौकी सेक्टर 10 इंचार्ज मनदीप सिंह ढाण्डा व उसकी टीम नें एक साइकिल चोर को गिरफ्तार किया गया है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    आरोपी की पहचान नीम कांता उर्फ देवा वासी हाल पंचकूला उम्र 42 वर्ष के तौर पर हुई । एसीपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की एक व्यक्ति की साईकिल चोरी हो गई है। जिस वारदात के सबंध में सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की पहचान हुई है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान उसने कबूला कि उसने साइकिल चुराई है। पूछताछ के दौरान उससे 32 स्पोर्ट्स साइकिलें बरामद की गई है ।

  • भीषण बाढ़ की चपेट में आने से 13 लोगों की मौ’त, 15 हजार से ज्यादा विस्थापित

    नई दिल्ली : केन्या के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। इसके कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 हजार लोग विस्थापित हो गए हैं। सड़कों, गलियों और लोगों के घरों तक पानी भर आया है। जगह-जगह रास्ते में वाहन और लोग बाढ़ में फंसे हैं।

    काफी लोगों तक राहत भी नहीं पहुंच पा रही है। जनजीवन अस्त व्यवस्थ हो गया है। मौसम विज्ञानियों ने जून तक और बारिश होने की आशंका जतायी है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने केन्या रेड क्रॉस सोसायटी के हवाले से बताया कि बारिश के कारण करीब 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

    इसमें मार्च के मध्य से देशभर में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से विस्थापित तकरीबन 15,000 लोग शामिल हैं। इस पूर्वी अफ्रीकी देश में बारिश के पिछले मौसम में बाढ़ के कारण हजारों लोगों की मौत हुई थी।

  • मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी

    नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार सुबह से ही दिल्ली, पश्चिमी यूपी समेत कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। आकाश में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में 14 और 15 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की है।

    मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 18-19 अप्रैल तक रहेगा। तब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचेगा। 18 अप्रैल के बाद तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ना शुरू हो जाएगा।

    मौसम विभाग ने कहा कि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी होगी। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और ओले भी पड़ सकते हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों के अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 16 और 17 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है।  वहीं, दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शनिवार शाम को बारिश होने और तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

  • पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति की गोली मारकर की ह’त्या

    हरियाणा : फरीदाबाद में एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर इश्क में रोड़ा बन रहे पति को ठिकाना लगा दिया।  मृतक की पहचान राजेश अजरौंदा गांव निवासी के तौर पर हुई है। पति की हत्या के लिए पूरी साजिश खुद रची और हत्या आशिक से करवाई। हैरानी की बात तो यह है कि जिस युवक ने हत्या की वह मृतक का ममेरा भाई था। राजेश की 3 बेटियां है।

    मृतक राजेश के भाई सुनील ने हत्या का आरोप अपनी भाभी पूनम और उसके आशिक महेश पर लगाए है। महेश मृतक राजेश के मामा का लड़का है। महेश के पूनम के साथ उसके संबंध बन गए। इसकी भनक राजेश को भी लग गई। जब राजेश ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो पूनम और महेश ने राजेश की हत्या की साजिश रच डाली। महेश राजेश को अपने साथ बातों में फसा कर घर से बाहर दूसरे गांव में ले गया।

    नंदगांव पहुंच कर महेश ने अपने 2 साथियों को भी बुला लिया। महेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर खेतों में राजेश को मौका देखकर गोली मार दी। आरोपी ने पूनम के पति को जब महेश ने गोली मारी तो उससे पहले ही पूनम ने लाश को जलाने के लिए पेट्रोल का भी प्रबंध कर रखा था। राजेश की लाश को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने राजेश के शव पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी।

  • आज का राशिफल, 14 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 14 अप्रैल 2024

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है। आज स्कंद षष्ठी व्रत भी है। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 35 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 35 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज सफलता मिलने से थकान दूर हो जाएगी। आज आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होंगे। इसके साथ घर में भी आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखें। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। मां कात्यायनी को फूल अर्पित करें, शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

    वृष राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे आप कोई नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। आज घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज व्यवसाय संबंधी किसी नए काम को शुरू करने का उचित समय है। अपनी कार्य कुशलता को बढाने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लेंगे। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सेहत अच्छी रहेगी।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी परंतु आप उचित व्यवस्था बनाकर हल भी निकाल लेंगे। आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज परिवारजनों के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। आज मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि का सहारा ले। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगाएं, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    कर्क राशि: आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप और नई जानकारियां हासिल होंगी। आज क्रोध के कारण परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। आज कोई भी परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब ठीक होगा। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है। आज आर्थिक मामलो में दोस्तों से मदद मिलेगी। आखों का खास ख्याल रखें। मां कात्यायनी के सामने हाथ जोड़े, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कई तरह के गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर ले। आज किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आज अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही बीत सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

    कन्या राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कार्यप्रणाली बेहतर होगी और किसी काम में उचित सफलता मिलने से उत्साह और अधिक बढ़ेगा। युवाओं और विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं। समय अनुसार कोई भी निर्णय ले। आज जल्दबाजी और आवेश की वजह से किसी कार्य में समय लग सकता हैं। लवमेट आज किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे। मां कात्यायनी को नारियल अर्पित करें, रूकें हुए काम पूरें होंगें।

    तुला राशि: आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में लगाए। ज्यादा मेहनत की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, उचित भोजन का ध्यान रखें। आज व्यायाम करें इससें आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं। घर के जरुरत का सामान खरीदने जीवनसाथी के साथ मार्केट जाएंगे। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाने सें, लाभ के अवसर मिलेंगे।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे। आज अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें और फिजूलखर्चे पर भी नियंत्रण रखें। आज अपनी पूरी ऊर्जा योजनाओं को क्रियान्वित करने में लगाएं। लेकिन अपनी योजनाएं सार्वजनिक ना करें। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान कराने का मन बनायेंगे। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगायें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

    धनु राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें। आज उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ आपका समय बीतेगा। इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज घर की व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सबको अनुशासित रखना अति आवश्यक है। आज अपने व्यवसाय की गतिविधियों में भी बदलाव करेंगे। आज आपकी दैनिक आय पहले से बेहतर होगी। समाज में आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। मां कात्यायनी का ध्यान करें, मन में शान्ति बनी रहेगी।

    मकर राशि: आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी और उनके मार्गदर्शन में आप कोई खास निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। आज नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों की किसी भी सलाह पर विश्वास ना करके अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। आज व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। नौकरी कर रहे लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे। आज घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सौहार्द बना रहेगा।

    कुंभ राशि: आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं ना कहीं खालीपन का एहसास रहेगा। आज सिर्फ सुनी सुनाई और आलोचनात्मक बातों पर ध्यान ना दें और अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज साझेदारी के बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं, सारे काम बनेगें।

    मीन राशि: आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो जायेंगे। आज आप बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें और उनकी समस्याओं को सुने और सुलझाएं, इससे उनकी आत्म निर्भरता बढ़ेगी। आज व्यवसाय में इस प्रतिस्पर्धा के दौर में बहुत मेहनत और सजग रहने की जरूरत है। आज बाहरी लोगों का अपने कार्यस्थल पर हस्तक्षेप ना होने दें। आज कोई भी निर्णय लेने में समय ना लगाएं। व्यापार में धन लाभ की प्राप्ति होगी। मां कात्यायनी को इलायची अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी