Blog

  • ऊना पुलिस ने 188 वाहनों के चालान काटे

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने शुक्रवार को जिला के विभिन्न स्थलों पर यातायात के नियम तोड़ने वाले 188 वाहनों के चालान किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 65,900 रू प्राप्त हुए हैं। खुले में बीड़ी सिगरेट पीने वाले 9 लोगों से पुलिस ने 900 रू भी वसूले हैं। जबकि अवैध खनन करने वाले तीन वाहनों के भी पुलिस ने चालान काटे हैं। तीनों वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान भरते हुए 45 हजार रूपए जुर्माना भर दिया है।
  • कांगड़ः दड़ा सट्टा कारोबारी धरा

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस ने शुक्रवार को गांकड़ गांव में दड़ा सट्टा कारोबारी पर कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों दबोच लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने अविनाश कुमार पुत्र पृथी सिंह निवासी पालकवाह से दड़ा सट्टा पर्चियां और 4235 रु बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • ऊनाः जिला में अवैध शराब पर पुलिस ने की कार्रवाई

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी की। इसमें अम्ब के दो और गगरेट का एक शराब तस्कर काबू किया गया है। अम्ब पुलिस ने भैरा गांव से सुभाष खन्ना पुत्र राजा राम से 10 बोतलें, अम्ब पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए दियाड़ा गांव में गुरवचन सिंह पुत्र बिहारी सिंह से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद की। वहीं गगरेट पुलिस ने लोहारली गांव में अवतार सिंह पुत्र पूरण सिंह निवासी बढेड़ा राजपूतां से देसी शराब की 6 बोतलें जब्त की। पुलिस ने इन तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • कोहडराः महिला से मारपीट पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा तहसील के कोहडरा में शुक्रवार को हुए झगड़े में महिला से मारपीट करने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोहडरा के गांव धरेत की रहने वाली शिकायतकर्ता नीलम कुमारी पत्नी सन्जीव कुमार ने दावा किया है कि शुक्रवार को जिस समय वह पानी की मोटर को चालू करने जा रही थी तो गांव के ही रहने वाले बलवीर सिंह पुत्र दीनू राम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में भाग लेने के लिय ऊना के 130 होमगार्ड्स जवान रवाना 

    ऊना/सुशील पंडित: उतराखंड राज्य  में 19 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाबों में  जिला ऊना से 130 होमगार्ड्स जवान भाग ले रहे हैं  । परिवहन निगम  की 3 बसों में जवानों को कम्पनी कमांडर हंस राज के नेतृत्व में ऊना से रवाना किया गया । होमगार्ड्स  जवानों को शांति पूर्ण चुनाव करवाने का जिम्मा सौंपा गया है । चुनाव संबंधी जवानों की कर्तव्य सेवाओं की भूमिका को लेकर  ऊना जिला के होमगार्ड्स बाहनी कार्यालय में  कमाडेंट  मेजर विकास सकलानी ने  तमाम जवानों को इलेक्शन ड्यूटी को लेकर विस्तार से जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि  जवान पारदर्शी  चुनाव करवाने के लिय अपने कर्तव्य का  निर्वहन करें ।

    चुनाव आयोग निर्देशों की पालना करें । शांति पूर्ण चुनाव करवाएं । कोई भी घटना घटित होती तो जल्द उच्चाधिकारी को सूचित करें । ये भी कहा कि किसी भी प्रकार  की कोताही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी । उन्होंने कि अब तक देश में हुए चुनावों में आठ बार जिला के होमगार्ड्स जवान  शांति पूर्ण चुनाव करवा  चुके हैं । सौभाग्य से जवानों को अपने राज्य के बाहर प्रांतों  में होने वाले चुनावों में  9  वी बार भाग लेने का सुअवसर मिल रहा है।   

    इसलिए  अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी निष्ठा पूर्वक  निभाएं ।  शांति पूर्ण चुनाव करवाने में अपना बेहतर रोल अदा करें । इस मौके पर वाहिनी अधिकारी धीरज शर्मा , कम्पनी कमांडर अवतार सिंह आदि उपस्थित रहे। बता दें कि उत्तराखंड राज्य में पहले चरण का लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को हो रहा है जिसमे हिमाचल प्रदेश के 2000 होमगार्ड्स जवान इलेक्शन ड्यूटी में भाग ले रहे हैं ।

  • पंजाबः घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को नकाबपोश ने लगाई आग, हुआ धमाका, देखें CCTV

    लुधियाना: जिले में देर रात घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने पैट्रोल डाल कर आग लगा दी। आग लगने के बाद स्कूटी में धमाका भी हुआ। देर रात इलाके के लोग घरों से बाहर निकले तो स्कूटी बुरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। घर के बाहर लगे बिजली के मीटर भी जल गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें
     
    जानकारी देते हुए महिला जिसका नाम सुदर्शन है उन्होंने बताया कि उसका बेटा काम से वापस आया तो घर के बाहर ही एक्टिवा पार्क कर दी। देर रात गली में नकाबपोष अज्ञात व्यक्ति आया जिसने एक्टिवा पर पैट्रोल छिड़का और माचिस की तिली एक्टिवा पर फेंकी तो स्कूटी में आग लग गई और धमाका हो गया। अज्ञात व्यक्ति वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। उनके परिवार की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है।

    इलाका निवासी अशोक कुमार ने कहा कि गली में अपराध बहुत बढ़ रहा है। पहले भी कारों के शीशे अज्ञात बदमाश तोड़ कर जा चुके है। अब घरों के बाहर वाहन भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को एक्शन लेना चाहिए।

  • जालंधरः पूर्व सीएम चन्नी पर फिर भड़के बिक्रम चौधरी, जमकर साधा निशाना

    जालंधर, ENS: लोकसभा सीट जालंधर पर कांग्रेस में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब 9 साल जालंधर में सांसदी करने वाला चौधरी परिवार पूर्व सीएम चन्नी का खुलकर विरोध कर रहा है। वहीं फिल्लौर हलके से विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी एक बार फिर आमने सामने हैं। चौधरी ने एक बयान में कहा है कि चन्नी सिर्फ धर्म को आगे रखकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। बिक्रम चौधरी ने कहा कि, चन्नी अपने कार्यकाल के दौरान किए गए पापों का प्रायश्चित करने के लिए डेरों और अन्य धार्मिक स्थानों का दौरा कर रहे थे।

    पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी जालंधर में ईद समारोह में शामिल होने के लिए बीते दिन ईदगाह पहुंचे थे। जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति चन्नी के आगे वाली लाइन में नमाज पढ़ने पर आपत्ति जता रहा था। उक्त वीडियो वायरल होने के बाद चौधरी ने ये बयान जारी किया था।

  • पंजाबः अपहरण की सुलझी गुत्थी, कुछ ही घंटों में आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने कुछ ही घंटों में 3 लोगों के अपहरण की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। वहीं इस मामले में ट्रैवल एजेंट का काम करने वाले दो आरोपियों और अपहरण में शामिल साजिश रचने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी अश्वनी गोटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल उनकी पुलिस को अमृतसर जिले के रहने वाले 3 लोगों के परिवारों ने शिकायत दी थी कि उनके रिश्तेदार बटाला के एक ट्रैवल एजेंट सुरेश कुमार के कार्यालय में आए थे। लेकिन वे घर वापस नहीं आए और उनके पास एक विदेशी नंबर से फोन आया कि उनके जीजा का अपहरण कर लिया गया है और 2 करोड़ 50 लाख की फिरौती मांगी जा रही है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जब जांच की तो शिकायतकर्ता के साथ आए सुरेश कुमार पर शक हुआ। पुलिस ने उसे बुलाकर सख्ती से पूछताछ की तो सुरेश और उसके एक साथी और विदेश में रह रहे उसके बेटे की साजिश का खुलासा हुआ। उन्होंने जिन तीनों लोगों का अपहरण किया था, उन्हें पठानकोट के एक गांव में पहुंचकर छुड़वाया। एसएसपी ने बताया कि इस अपहरण की साजिश रचने वाले दो ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अपहरणकर्ता अभी भी ट्रैवल एजेंट के काम से जुड़े हुए हैं और उनका पैसों का कोई लेन-देन नहीं था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

  • पंजाबः श्री दमदमा साहिब पहुंचे हरसिमरत कौर और सुखबीर बादल, देखें वीडियो

    बठिंडाः खालसा साजना दिवस और बैसाखी के मौके पर अकाली दल की सीनियर नेत्री हरसिमरत कौर बादल और सुप्रीमों सुखबीर सिंह बादल आज तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो पहुंचे। जहां सुखबीर सिंह बादल ने देश-विदेश में बैठे सिखों को खालसा साजना दिवस की बधाई दी और कहा कि आज 325वां खालसा साजना दिवस है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील कि वग अपने घरों की छतों पर भगवा तिरंगा लगाएं। वहीं हरसिमरत कौर बादल ने भी सबसे पहले सिखों को 325वें खालसा सज्जन दिवस की बधाई दी और कहा कि सभी को गुरुओं के निर्देशों का पालन करना चाहिए।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

  • पंजाबः तरणजीत सिंह संधू को टक्कर देंगे पूर्व मंत्री अनिल जोशी, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर अकाली दल ने आज 7 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं अकाली दल ने अमृतसर से भाजपा नेता तरणजीत सिंह संधू के खिलाफ पूर्व मंत्री अनिल जोशी को टिकट देकर मैदान में उतारा है। टिकट मिलने के बाद अनिल जोशी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह की झूठी सौंगद और आप पार्टी की झूठी बातों में फंस गए। उन्होंने कहाकि अकाली दल की सरकार के समय पंजाब में काफी विकास हुआ। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार ने ही हैरीटेज स्ट्रीट लोगों को समर्पित की। जिसके गुरू नगरी में टूरिस्ट में इजाफा हुआ। उन्होंने कहा कि मैं अपने जीवन में कुछ ऐसा करना चाहता हूं ताकि लोगों को यह बात याद रहे कि प्रगति मैदान की तरह 12 महीने चलेगा।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें 

    जोशी ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुख्य किसानों के लिए कुछ करना। जोशी ने कहा कि अगर बॉर्डर खुल जाए तो पूरा पंजाब खुशहाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लाहौर से दुबई के रास्ते पाकिस्तान तक 30 किमी व्यापार हो रहा है। यहां 30 किलोमीटर यहां लाओ, सिक्योरिटी का प्रबंध करो, केंद्र सरकार स्कैनर लेकर आए और बॉर्डर खोले जाए। अनिल जोशी ने कहा, “मैंने कौन-सा पहला चुनाव चुनाव लड़ना है? मैं तो लोगों से हाथ जोड़कर यह कहना चाहता हूं कि पहले कैप्टन साहब ने गुटका साहब की सौंगद खाई, फिर झाड़ू वालों ने लोगों को दुनियां भर का झूठा बोला। इस तरह लोगों के दिमाग पर झाड़ू, झाड़ू और झाड़ू का बोलबाला हो गया। उन्होंने लोगों से कहा कि वोट डालने से पहले कैंडिडेट को देख लेना चाहिए।