Blog

  • ਜਲੰਧਰ : ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 8 ਗੈਂਗਸਟਰ ਕੀਤੇ ਗਿਰਫਤਾਰ, ਦੇਖੌ ਵੀਡਿਓ 

    ਜਲੰਧਰ (ENS): ਪੁਲੀਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਲੁੱਟਾਂ-ਖੋਹਾਂ, ਚੋਰੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਅੱਠ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਵੀਡਿਓ ਦੇਖਣ ਲਈ Link ਤੇ Click ਕਰੋ

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਏਸੀਪੀ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਰੋਹਿਤ, ਲਖਵਿੰਦਰ ਅਤੇ ਸਤਨਾਮ ਕਈ ਖੋਹਾਂ ਅਤੇ ਚੋਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ‘ਤੇ ਜਾਂਦੇ ਸਮੇਂ ਪਿਮਸ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਸੰਗਠਿਤ ਅਪਰਾਧ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਬਣਾ ਰਹੇ ਸਨ।  ਜਿਸ ਕਰਕੇ  ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਿਮਸ ਹਸਪਤਾਲ ਨੇੜੇ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀ, ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ‘ਤੇ ਤਿੰਨ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਆਉਂਦੇ ਦੇਖਿਆ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਲਈ ਰੋਕਿਆ ਗਿਆ। 

     ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਰੋਹਿਤ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਮਾਲਕੀ ਸਬੰਧੀ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਦੇ ਸਕੀਆਂ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਲਖਵਿੰਦਰ ਅਤੇ ਸਤਨਾਮ ਦੀ ਨਿੱਜੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲੈਣ ‘ਤੇ ਦੋ ਮੋਬਾਈਲ ਫ਼ੋਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਦੋਵੇ ਮਾਲਕੀ ਸਾਬਤ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕੇ |

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਦੋਂ ਸਖ਼ਤੀ ਨਾਲ ਦੋਸ਼ੀਆ ਤੋਂ ਪੁਛਗਿੱਛ ਕੀਤਾ ਤਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਖੋਹਣ ਅਤੇ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਿਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋਇਆ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੋਹਿਤ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ਼ ਸੰਨੀ ਉਰਫ਼ ਫੁੱਲ ਪੁੱਤਰ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਭੋਡੇ ਸਪਰਾਏ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਜਲੰਧਰ, ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਮਨੀ ਪੁੱਤਰ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਚੰਨਣਪੁਰ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਚੰਨਣਪੁਰ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

     ਅਗਲੇਰੀ ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੇ ਸਾਥੀ ਨਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮੁਹੱਲਾ ਨੰਬਰ 56 ਪ੍ਰੇਮ ਨਗਰ ਭੋਜੋਵਾਲ ਰੋਡ ਜਲੰਧਰ, ਦਿਸ਼ਾਂਤ ਸ਼ਰਮਾ ਪੁੱਤਰ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਵਾਸੀ 85ਏ ਅਰਜਨ ਨਗਰ ਲਾਡੋਵਾਲੀ ਰੋਡ ਜਲੰਧਰ, ਦੇਬੂ ਪੁੱਤਰ ਸਵਰਗਵਾਸੀ ਸੋਹਣ ਵਾਸੀ ਨੇੜੇ ਸੇਂਟ ਜੋਸਫ ਕਾਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ, ਫੋਲਰੀਵਾਲ ਜਲੰਧਰ, ਸ਼ਿਵ ਸ਼ਰਮਾ ਪੁੱਤਰ ਚੰਦਰ ਦੇਵ ਵਾਸੀ ਪੁਰਾਣਾ ਡਾਕਖਾਨਾ ਨੇੜੇ, ਪਿੰਡ ਫੋਲੜੀਵਾਲ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਵਿੱਕੀ ਪੁੱਤਰ ਸਵ: ਪ੍ਰੇਮ ਨਾਥ  ਵਾਸੀ  ਪਿੰਡ ਭੋਡੇ ਸਪਰਾਏ ਜਲੰਧਰ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਸ਼ੱਕੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ।

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ 7 ਵਿਖੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਐਫਆਈਆਰ 39 ਮਿਤੀ 09-04-2024 ਅਧੀਨ 379ਬੀ,379,34,411 ਆਈਪੀਸੀ ਦਰਜ ਕਰ ਲੀਤੀ ਹੈ । ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਕੋਲੋਂ ਤਿੰਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ, ਇੱਕ ਸਕੂਟਰ, ਦੋ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ, ਦੋ ਇੰਜਣ ਅਤੇ ਚਾਰ ਟਾਇਰ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ।

  • कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने कहां से लड़ेंगे मनीष तिवारी

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को देखते आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार को 16 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है, जिसमें चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को टिकट दिया गया है, जबकि मंडी से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे।

  • जालंधर : 17 बाइक व अन्य सामान सहित 9 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 मोटरसाइकिल और 30 मोबाइल बरामद किए हैं।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सर्वणजीत सिंह ने बताया कि थाना फिल्लौर के एएसआई विनोद कुमार की टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पेट्रोल पंप लूटने की प्लानिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले का मास्टरमाइंड बलजिंदर सिंह उर्फ बबलू और हरकमल है जिन्हें उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनकी टीम ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    आरोपियों से पूछताछ के आज गिरोह के मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार कर लिए गए है। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी हाईवे से निकलने वाले लोगों को घेर कर लूट लेते थे। फिर उसके बाद लूटा हुआ सामान गिरोह के मुख्य आरोपी बलजिंदर को दे देते थे। जिसके बाद उक्त आरोपी इसके पुर्जे निकालकर  प्रवासियों को सस्ते भाव में बेच देता बेच देता था। जांच में पता चला है कि आरोपी बलजिंदर के खिलाफ पहले से 3 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है।

  • जालंधर: कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर चरणजीत चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो 

    विक्रम चौधरी के विरोध पर भी चन्नी का आया बयान 

    जालंधर (ENS): लोकसभा उम्मीदवारों की सूची अभी तक कांग्रेस ने जारी नहीं की है। इस मामले को लेकर आज ही कमान की मीटिंग भी हुई। वही इस मामले को लेकर जालंधर पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा पंजाब में लोकसभा के सीटों को लेकर थोड़ा समय लगेगा। चन्नी ने कहा कि कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की दावेदारी ज्यादा है जिसको लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है। उन्होंने कहा दो-चार दिनों में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो जाएगा।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    वही चन्नी के लगातार जालंधर दौरे को लेकर विक्रम चौधरी द्वारा निशाना साधने पर उन्होंने कहा कि वह मर्यादा में रहने वाले व्यक्ति है वह कभी लक्ष्मण रेखा पार करना नहीं चाहते। वही विक्रम चौधरी द्वारा चन्नी के धार्मिक स्थलों पर जाकर प्रायश्चित करने के बयान पर उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी के लीडर पर वह तब तक बयान बाजी नहीं करना चाहते जब तक वह पार्टी में शामिल हो। विक्रम चौधरी द्वारा विरोध किए जाने पर उन्होंने जवाब गोलमोल करते हुए कहा कि अगर कोई उनका विरोध करता है तो वह उसका किरदार है, लेकिन मैं पार्टी में शामिल होने के नाते किसी नेता का विरोध नहीं कर रहा हूं तो यह मेरा किरदार है। वही जालंधर सेट को लेकर उन्होंने कहा हाईकमान जिसे टिकट देगी वह उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। वही सीएम भगवंत मान पर निशाना चाहते हुए चन्नी ने कहा कि जब उनकी पार्टी में कोई लीडर शामिल होता है तो वह उनको इंकलाब मानते जब वह पार्टी से निकल जाता तो उसे गद्दार कहते हैं।

  • पंजाब:

    पंजाबः

  • जालंधर: महिला से 50 हजार की नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर शहर में बड़ी मात्रा में पुलिस तैनात की गई है। लेकिन इसके बावजूद बेख़ौफ़ लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला रेलवे स्टेशन से सामने आया है। जहां वंदना नामक महिला से 50 हजार रुपए की नगदी लेकर लुटेरे फरार हो गए।

    Live देखने के लिए Link पर Click करें

    इस दौरान महिला द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है। मेला ने बताया कि उक्त लुटेरे उनसे एक्टिवा भी जीने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए एक्टिव नहीं छोड़ी। महिला ने बताया कि उन्होंने रास्ते में किसी से अपनी पेमेंट ली थी और वह पेमेंट लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर लुटेरों ने उनसे नगदी छीन ली। हादसे में महिला और युवती सड़क पर गिर गई। लूटेरा द्वारा चीन झपटी के दौरान महिला को चोटें भी आई है।

  • पंजाब: MBD Mall में लगी भीषण आग

    लुधियाना: फिरोजपुर रोड के पास स्थित एमबीडी मॉल में शनिवार शाम करीब 5 बजे आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दे कि आग मॉल के पास वाली कॉलोनी में एक खाली प्लाट में लगी थीं। एमबीडी मॉल में काम करने वाले हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह घटना के समय अपने दफ्तर में बैठकर काम कर रहे थे तभी उन्हें अन्य कर्मचारियों ने बताया कि माल के साथ वाली दीवार पर जहां घास होगी हुई है.

    वहां आज की चिंगारियां उठ रही हैं जिसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आज माल के साथ वाली कॉलोनी के एक खाली प्लाट में लगी हुई है उसे प्लांट में जंगली बूटियों और कूड़ा पड़ा हुआ था अचानक शार्ट सर्किट हो जाने की वजह से जंगली बटिया में आग लग गई धीरे-धीरे करके आग फैल गई जिस वजह से आज की लपटे फैलने लगी समय रहते हेंब्रेड्डी मॉल के फायरमैन ने आग पर काबू पा लिया इस आग को बुझाने के लिए 14 लोगों की टीम ने करीब 50 मिनट का समय लगाया। ‌

  • जालंधर: नशेड़ियों ने घर में लगाई आग, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के गांव नंगल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नशेड़ियों ने एक घर को आग लगा दी। आग लगाने के बाद नशेड़ी छठ का गार्डर उतार कर कबाड़ियों को बेचने के लिए चले गए। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

    वीडियो देखने के लिए LINK पर CLICK करें

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें घर में आग लगाने की सूचना मिली थी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत थी कि उक्त नशेड़ी छत से गार्डर उतार कर कबाड़ी को बेचने के लिए ले गए हैं और वहां पर उसे बेचने की फिराक में है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो भागने में कामयाब हो गए।

  • बैसाखी पर बजट साईन उद्योग ने बददी में लगाया लंंगर

    3000 से ज्यादा लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद-जगमोहन


    बद्दीसचिन बैंसलः बददी के बजट साईन उद्योग ने बैसाखी के अवसर पर आटो स्टैंड बददी पर विशाल लंगर का आयोजन किया। कंपनी यहां पर एक दशक से ज्यादा समय से हर साल बैशाखी का लंगर आयोजित करती है। कंपनी के संचालक जगमोहन सिंह व मनमोहन सिंह ने स्वयं अपने परिवार के साथ श्रद्वालुओं को लंगर परोसा और पूरे क्षेत्र की सुख स्मृद्वि की कामना की।


    जगमोहन सिंह ने बताया कि पंजाब, हरियाणा व हिमाचल में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है।  यह सिख समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद खास है. बैसाखी रबी फसलों की कटाई का त्योहार भी है। साल 1699 को दसवें और अंतिम सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने केसधारी सिखों के एक विशेष समुदाय खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिख इतिहास में इस घटना ने विशेष मोड़ लिया था। बैसाखी उत्सव इसी की याद में मनाया जाता है।

    पंजाबी नव वर्ष बैसाखी के दिन से शुरू होता है। यह ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है, क्योंकि सर्दियां समाप्त हो रही हैं और गर्मियों का आगमन हो रहा है।  इसके अलावा बैसाखी रबी फसलों की कटाई का त्योहार भी है।  किसान अपनी मेहनत का फल प्राप्त करते हैं और खुशियां मनाते हैं। उन्होने बताया कि बैसाखी विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों को एक साथ लाता है। यह भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है।  बैसाखी पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।

    बैसाखी सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अवसर है जो विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों को एक साथ लाता है. यह त्योहार भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और समानता का प्रतीक है। उन्होने भंडारे में सहयोग देने के लिए नगर परिषद बददी, स्वराजमाजरा गांव, बद्दी आटो स्टैंड व टैक्सी स्टैंड का अभार जताया।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में दिनांक 13 अप्रैल 2024 को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का स्वागत ढोल नगाड़े के साथ  किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में विद्यार्थी बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे ।फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ प्रिंसिपल दीपक कौशल, निदेशक अनुज वशिष्ट ने ज्योति प्रज्ज्वलन से किया।

    बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने स्कूल के साथ जुड़ी यादों को साँझा किया। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कई प्रकार की मनोरंजक और रोमांचक खेलों का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य और समूह नृत्य भी प्रस्तुत किए।  बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने टाइटल से सम्मानित किया। मिस्टर फेयरवेल  अंश, मिस फेयरवेल दिव्यांशी वर्मा, मिस्टर टेलेंटड उज्जवल, मिस टेलेंटड जैस्मिन, मिस्टर पर्सनैलिटी उदय ,मिस पर्सनैलिटी शेरिल रहे।बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कहा कि वे अध्यापकों की दी हुई अमूल्य शिक्षा व मार्गदर्शन को कभी भुला नहीं पाएंँगे।

    अंत में स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने बच्चों को सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने, सदैव माता-पिता व बड़ों का आदर करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने 12वीं के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।