Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पंजाबी बोली मार्च से पहले पहुंचे Binnu Dhillon, Karamjit और Ammy Virk, देखें वीडियो

Jalandhar News: पंजाबी बोली मार्च से पहले पहुंचे Binnu Dhillon, Karamjit और Ammy Virk, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: पंजाबी बोली मार्च से पहले पहुंचे Binnu Dhillon, Karamjit और Ammy Virk, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाबी बोली मार्च से एक दिन पहले निजी रेस्टोरेंट की ओपनिंग पर पंजाब के मशहूर कलाकार बिन्नू ढिल्लों करमजीत अनमोल और गायक एमी विर्क पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत कर अपनी फिल्म बम्बू घाट को लेकर कलाकारों ने बातचीत की।वही जालंधर में कल पंजाबी बोली मार्च को लेकर कहा कि उनका मुश्किल हो सकता है।लेकिन उनके बाकी कलाकार ओर गायक इस पंजाबी बोली मार्च में पहुंचे।

पंजाबी कल्चर और पंजाबी विषय को लेकर कलाकारों ने मीडिया से बातचीत की और हथियारों को प्रमोट करने वाले गानों पर एमी विर्क ने कहा कि वह मानते हैं कि ऐसे गानों में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए, लेकिन साउथ मूवी और बाकी मूवीस में हथियारों को लेकर काफी कुछ दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि कलाकार का काम अपनी कलाकारी दिखाना होता है हां 5 से 10% ऐसी चीज हो जाती हैं लेकिन वह यह सब अपने लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए करते हैं।

वही पंजाबी गायकों को थ्रेट कॉल को लेकर कहा कि ऐसे हालात पहले नहीं थे जैसे कि अब हो रहे हैं और एसी थ्रेट कॉल नहीं आनी चाहिए लेकिन कई लोग ऐसे काम करते है जो नहीं करने चाहिए। देखिए कल मुझे या किसी को भी थ्रेट कॉल आ सकती है,कई फेक भी कॉल होती है कई लोग फेक ऐसा कर लेते है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here