मेडिकल स्टोर मालिक ने युवकों पर लगाया ये आरोप मेडिकल स्टोर मालिक ने युवकों पर आरोप लगाते हुए बताया कि मेडिकल स्टोर पर एक युवक आया। जिसके बाद बहस बाजी करने लगा। इसके बाद मौके से दवा का डब्बा व सात सौ रूपये लेकर भागने लगा। जिसके बाद मौके पर पकड़ लिया गया है।
युवक बोला- मैं टैक्सी चालक हूं… मौके पर पकड़े गये युवक ने कहा मैं टैक्सी चलाता हूं… मेरा दोस्त यहां दवाई लेने आया था। जिसके बाद हाजमोला का डिब्बा व गल्ले से सात सौ रूपये चोरी करने के आरोप लगाने लगे। जिसके बाद हम लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की और चोरी का झूठा आरोप लगा रहे हैं।
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती हमले में मेडिकल स्टोर का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।