Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Highway पर मटरों से लदी पलटी बोलेरो पिकअप, चालक घायल, देखें वीडियो

Jalandhar News: Highway पर मटरों से लदी पलटी बोलेरो पिकअप, चालक घायल, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Highway पर मटरों से लदी पलटी बोलेरो पिकअप, चालक घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया हाईवे पर मंगलवार को मटरों से लदी बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सर्विस लाइन पर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के चलते बीच सड़क में बोलेरो पिकअप के पलट जाने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, जिससे राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना राहगीरों द्वारा तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स के कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद टीम ने बीच सड़क में पलटी हुई बोलेरो पिकअप को हटवाकर साइड में करवाया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।

सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गोराया हाईवे पर मटरों से लदी बोलेरो पिकअप पलट गई है। मौके पर पहुंचकर की गई जांच में सामने आया कि बोलेरो पिकअप तरनतारन से मटर लेकर दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी फुटपाथ पार करते हुए सर्विस लाइन पर जाकर पलट गई, जिसकी सूचना अन्य संबंधित थाने की पुलिस को दे दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here