Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में लांवा के दौरान दुल्हन की मां का गहनों से भरा पर्स हुआ चोरी

Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में लांवा के दौरान दुल्हन की मां का गहनों से भरा पर्स हुआ चोरी

0
Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में लांवा के दौरान दुल्हन की मां का गहनों से भरा पर्स हुआ चोरी

जालंधर, ENS: अर्बन स्टेट फेस-1 में स्थित गुरूद्वारा साहिब में लांवा फेरे दौरान दुल्हन की मां का गहनों से भरा पर्स चोरी हो गया। चोरी की शिकायत थाना-7 की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच दौरान क्राइम सीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चेक किए तो पर्स चोरी करती हुई अज्ञात महिलाएं कैद हो गई।

पुलिस ने जांच के दौरान अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में दूल्हे के पिता ईशर पुरी कॉलोनी निवासी जतिंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे युवराज सिंह की झारखंड निवासी मानसी के साथ शादी हो रही थी। जिसके लिए गुरूद्वारा सिंह सभा में दोनों के लांवा फेरे हो रहे थे।

तभी दुल्हन की मां कुमित लाल फोटो खिंचवाने के लिए पर्स को नीचे रख दिया। इतने में कुछ अज्ञात महिलाओं ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पीड़िता के पर्स में दो सोने के कंगन, एक लोकेट सहित सोने की चेन, दो सोने की वालियां, एक सोने व 30 चांदी के सिक्के, एक मोबाइल फोन व 50 हजार रुपए कैश पड़े हुए थे। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस फुटेज के जरिए आरोपियों के जाने का रूट बना रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here