पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया है कि मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पंजाब के कई जिलों में कई जघन्य अपराधों और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे और इनपर कई संघीन मामले दर्ज है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी पंजाब और हरियाणा में गिरोहों को रसद सहायता और हथियार भी मुहैया करा रहे थे। फिलहाल पुलिस अब आरोपियों को पड़कर पूछताछ कर रही है और जल्द ही पुलिस बड़े खुलासे करते हुए प्रेस वार्ता करेगी। आरोपी 4 आपराधिक मामलों में वांछित थे और दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या के प्रयास के तहत कई एफआईआर दर्ज हैं।Jalandhar News: पुलिस और कौशल बंबीहा गैंग के गुर्गों में चली गोलियां, 2 काबू #Jalandhar #News #encounterindia #encounternews pic.twitter.com/EY4LfYrsLo
— Encounter India (@Encounter_India) November 7, 2024