Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: बस ने एक्टिवा सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दम तोड़ा

Jalandhar News: बस ने एक्टिवा सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दम तोड़ा

0
Jalandhar News: बस ने एक्टिवा सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दम तोड़ा

जालंधरः जंडू सिंघा के पास रविवार की शाम को एक्टिवा सवार 2 युवकों को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। जिसके बाद एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बस्ती दानिश मंदां निवासी गुरविंदर सिंह और राजिंदर सिंह के रूप में हुई है। इसके बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने हादसे की सूचना थाना पतारा की पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिए।

मृतक रजिंदर के जीजा पवन ने बताया कि गुरविंदर पिछले काफी समय से कैंटीन चलाता है। रोजाना की तरह रविवार की शाम को कैंटीन के काम के लिए जंडू सिंघा की ओर जा रहे थे तो गांव जौहला मच्छी गेट के पास पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर जख्मी हो गए। जिसके बाद थाना पतारा के एएसआई जीवन सिंह ने बताया कि बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here