Blog

  • Punjab News: Civil Hospital में BJP नेता और डॉक्टर में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में BJP नेता और डॉक्टर में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में डॉक्टर और भाजपा नेता में विवाद हो गया। इस दौरान अस्पताल में भारी हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विवाद डॉ. अंबेडकर कॉलोनी की कमलेश व उसके पति राजकुमार के पर्चा कटवाने को लेकर हुआ है। इस मामले को लेकर लेडी डॉक्टर ने आरोप लगाए है कि मरीज को बेटा कहने पर वह भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। जबकि दूसरी ओर भाजपा नेता ने डॉक्टर पर बदतमीजी करने के आरोप लगाए हैं। ईएमओ डॉ.सुनीता अग्रवाल ने उनके साथ गाली-गलौच करने का आरोप लगाते हुए एसएमओ को शिकायत दी है।

    डॉ.सुनीता अग्रवाल ने कहा कि करीब 7 बजे कमलेश रानी के सिर पर चोट का पर्चा काटा था। उस वक्त उसके पति राजुकमार ने अपना अलग से पर्चा न कटवाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि रात 9 बजे वह दोबारा कुछ लोगों के साथ आया, और अपना पर्चा कटवाने की बात कहने लगा। वह जब एक्सरे व सीटी करवाने का भी दबाव बनाने लगा। तब मैंने उसे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं एक्सरे सीटी लिखूंगी, बेटा आप आराम से बैठो। यह सुनते ही उसके साथ आए लोग भड़क गए और मेरे साथ गाली गलौज करने लग गए। उनका कहना था कि उसे बेटा कहकर संबोधित क्यों किया।

    इसके बाद वह धरना लगाकर बैठ गए और मेरे खिलाफ शिकायत करने की धमकी देने लगे। डॉक्टर ने इन पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, विक्की सहोता ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर कहा कि डॉक्टर का मरीज के साथ बात करने का लहजा बिल्कुल ठीक नहीं था। उसने मरीज के साथ बदतमीजी की। इसलिए एसएमओ को शिकायत देकर डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे। सिविल अस्पताल के चौकी इंचार्ज रेशम ने कहा कि घटना स्थल की सीसीटीवी निकलवाई जाएगी। उसके बाद जो भी लोग गाली गलौज करने नजर आएंगे उन्हें पुलिस चौकी बुलाया जाएगा। मामले की जांच करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: हथियार सहित नामी आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियार सहित नामी आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने नामी आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने राजविंदर सिंह को गांव नूरपुर हकीमा से गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल 32 बोर, एक मैगजीन और 5 कारतूस बरामद किए है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मकोट रमन दीप सिंह ने बताया कि मोगा के एसएसपी अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर जिले को क्राइम मुक्त ओर नशा मुक्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज कस्बा के अधीन आते गांव नूरपुर हकीमा में तलाशी के दौरान राजविंदर सिंह नामी आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर हासिल करने की कोशिश की जाएगी। आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में ‘सेल्फ़ इंट्रोडक्शन प्रतियोगिता’ आयोजित

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में ‘सेल्फ़ इंट्रोडक्शन प्रतियोगिता’ आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों के  संप्रेषण कौशल, रचनात्मकता और भाषा पर पकड़ मजबूत करने के लिए कक्षा पहली और दूसरी के लिए ‘सेल्फ इंट्रोडक्शन प्रतियोगिता’, कक्षा तीसरी और चौथी के लिए ‘इंग्लिश स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता’तथा कक्षा पांँचवी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।

    ‘सेल्फ इंट्रोडक्शन प्रतियोगिता ‘का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास के साथ किसी नए व्यक्ति के समक्ष स्वयं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है।स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा प्रथम) से  अमाहिरा वशिष्ट प्रथम,  गीतांशी शर्मा द्वितीय ,मानविक शर्मा और तनिप साहू  तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से नैरीति शर्मा प्रथम,  आयुष वशिष्ट द्वितीय तथा राजवीर कौर तृतीय स्थान पर रहे। ‘इंग्लिश स्टोरी टेलिंग  प्रतियोगिता’ का उद्देश्य विद्यार्थियों  के प्रस्तुति कौशल में सुधार के साथ ही श्रोताओं के साथ एक भावनात्मक संबंध स्थापित करने और जटिल विचारों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता को विकसित करना है।

    एप्पल ग्रुप  (कक्षा तीसरी ) से प्रिशा चौहान प्रथम, रचित शर्मा द्वितीय तथा प्रियल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे । कक्षा चौथी से एलिसिया प्रथम,  कन्वी द्वितीय तथा प्रवनीत कौर तृतीय स्थान पर रहे।

    ‘स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता’गणतंत्र दिवस, स्वच्छ भारत अभियान और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर करवाई गई। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता प्रतिभागियों को संक्षिप्त और प्रभावशाली शब्दों में अपने विचार प्रकट करने का अवसर प्रदान करती हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान दे सकते हैं।

    ऑरेंज ग्रुप  से आराध्या भारद्वाज प्रथम , आशना नाग द्वितीय तथा अनाया चब्बा तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप  से जैस्मिन धीमान ,तमन्ना साहू प्रथम, साक्षी द्वितीय  तथा अक्षमा तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप मेलन से भावना कुमारी  प्रथम , श्रेयस धीमान ,गुरप्रीत कौर द्वितीय तथा हर्षदीप कौर तृतीय स्थान पर रहे।  स्कूल  के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रों के अंदर छिपी हुई कला का विकास तेजी से होता है और साथ ही उनके अंदर की झिझक भी दूर हो जाती है।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएंँ शैक्षिक विकास के साथ-साथ छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में भी मदद करती हैं ।

  • Punjab News: कार चालक पर गोलियां चलाने के मामले में लखबीर लंडा और गुरदेव जैमल के 2 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कार चालक पर गोलियां चलाने के मामले में लखबीर लंडा और गुरदेव जैमल के 2 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में गोलियां चलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि कुछ दिन पहले एकमवीर सिंह और उसका दोस्त पटियाला से मोहाली आ रहे थे। इस दौरान जिम के पास बाइक सवारों ने गाड़ी छीनने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी थी। घटना में एकमवीर के दोस्त के कंधे पर गोली लगी, जबकि दूसरे के पीठ पर गोली लगी। जबकि अन्य गोलियां गाड़ी के ऊपर लगी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे।

    इस मामले में आज उनकी टीम ने लखबीर सिंह लंडा और गुरदेव सिंह उर्फ जैमल के खास सदस्यों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय अवतार सिंह और 20 वर्षीय अमरवीर सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है, जबकि अनमोल सिंह अभी भी फरार चल रहा है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अवतार सिंह 12वीं पास है, जबकि अमरवीर सिंह 11वीं पास है। आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल 32 बोर, 9 जिंदा कारतूस, देसी पिस्टल, 2 कारतूस, एक देसी पिस्तौल, 2 कारतूस बरामद किए है।

    आरोपियों ने लंडा के कहने पर गाड़ी छीनकर किसी वारदात को अंजाम देना था। जिसके बाद आरोपियों ने पटियाला में एक गाड़ी छीनी और फायरिंग की। इसका मामला पटियाला में दर्ज है। जिसके बाद मोहाली में फायरिंग की थी। इसके बाद आरोपियों ने लुधियाना में फायरिंग करके ब्रेजा गाड़ी छीनी। इसके बाद होशियारपुर में हवाई फायर किए। आरोपियों पर तीनों जगह सहित अन्य मामले दर्ज है। जांच में सामने आया है आरोपी कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट से दोनों का 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • सरकारी स्कूल के 150 जरुरतमंदों को बांटे ट्रैक सूट

    सरकारी स्कूल के 150 जरुरतमंदों को बांटे ट्रैक सूट

    खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को दिया प्रोत्साहन

    मखनूमाजरा विद्यालय के बच्चों को दी सौगात

    बददी/सचिन बैंसल: सालासर धाम सेवा समिति बददी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला मखनूमाजरा में खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को ट्रैक सूट वितरित किए हैं। सालासर धाम सेवा समिति बददी के संयोजक मुनीष कुमार ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला  मखनूमाजरा में का दौरा किया था तो उसमें स्कूल में टीचर्स से बात करने पर पता लगा कि स्कूल में छोटे-छोटे बच्चे हैं  जो खेल प्रतियोगिताओं में काफी रुचि रखते हैं लेकिन सभी बच्चे गरीब परिवार से हैं।

    वह ट्रैक सूट व खेल किट लेने में असमर्थ है। सोमवार को संगठन की समस्त टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला मखनूमाजरा स्कूल का दौरा किया और वहां पर 150 जरुरतमंद छात्रो को ट्रैक सूट व किट वितरित किए। इस किट में ट्रैक सूट के अलावा स्पोर्टस शूज शामिल थे। समिति के सदस्यों ने बताया कि उनका उदेश्य समाज के हर उस बच्चें को आगे लाना है जो कि सुविधाओं के अभाव में आगे नहीं बढ पाता है। हम हर जरुरतमंद  बच्चें की मदद करेंगे जो कि आगे पढऩा चाहता है और वो चाहे किताबों के रुप में हो या किसी बच्चे की फीस देनी हो।

    इस अवसर पर मदन लाल गर्ग ,मामचंद गर्ग ,हरीश गर्ग , मुनीश गोयल, कमल बारग्व, विनोद गर्ग ,सत्या परकाश शुक्ला ,रमेश जिन्दल, दलजीत सिंह ,रामनिवास, परमोद गोयल ,राकेश शर्मा ,दरिया सिंह, हैड टीचर सुनील कुमार, धर्म सिंह, रामा, मीना देवी, सुमन शर्मा, मनीष चौधरी, उपप्रधान दलेल चंद व सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार जैन भी उपस्थित रहे।

  • Jalandhar News: इस इलाके में ट्रैक्टर ट्रॉली को लगी आग, जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में ट्रैक्टर ट्रॉली को लगी आग, जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में गन्ने की खोरी से भरी ट्राली हादसे का शिकार हो गई। घटना आदमपुर के अलावलपुर में हुई है। जहां गन्ने की खोरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गई। इस घटना के दौरान ट्राली को आग लग गई। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान ट्रैक्टर ट्राली चालक ने छलांग लगाकर दी। जिसके चालक बाल-बाल बच गया। लेकिन घटना में ट्रॉली जलकर खाक हो गई।

    घटना की सूचना इलाका निवासियों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना को लेकर इलाका निवासियो में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दूर से आग लगने से धुंआ फैलता हुआ दिखाई दे रहा है।

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक ने तोड़ी मंदिर की दीवार और खंभा, 4 कुत्तों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक ने तोड़ी मंदिर की दीवार और खंभा, 4 कुत्तों की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः लाहौरी गेट के पास सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने पहले भगवान वाल्मीकि मंदिर की दीवार में टक्कर मारी और उसके बाद मंदिर का गेट तोड़ दिया। इस दौरान चालक यहां नहीं रूका उसके बाद बिजली के पोल में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि उक्त बिजली के पोल पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। ट्रांसफार्म नीचे गिरने से करंट लगने के कारण 4 कुत्तों की मौत हो गई।

    घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना इलाका निवासियों द्वारा पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना डी डिविजन के पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि दिल्ली नंबर की एक गाड़ी खंभे से टकरा गई है।

    जिससे खंभा और ट्रांसफार्मर गिरने से करंट फैल गया और सड़क पर सो रहे कुत्तों की करंट लगने के कारण मरने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि बताया जा रहा है कि उक्त नौजवान एक होटल में मैनेजर है और एक सफाई कर्मचारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच में सामने आया है कि दोनों के दोस्त के जन्मदिन से लौटे थे। और दोनों ने नशा किया हुआ था। दोनों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि हमने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी में सवार अन्य 3 युवक सवार थे और तीसरे युवक को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा, उसके बाद उचित जांच की जाएगी।

  • Punjab News: मजीठिया का दावा, Arvind Kejriwal के करीबी को मिली Z+ सुरक्षा, देखें वीडियो

    Punjab News: मजीठिया का दावा, Arvind Kejriwal के करीबी को मिली Z+ सुरक्षा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, केजरीवाल के पीए बिभव कुमार व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुख्य सलाहकार बनाए जाने की खबर के बाद बड़ा राजनीतिक हंगामा हुआ था। जिसके बाद नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है कि यह Z+ सुरक्षा प्रदान की गई है।

    यह दावा शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने किया है। मजीठिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं पंजाब सरकार द्वारा अरविंद केजरीवाल के खास और ओएसडी विभव कुमार को Z+ सुरक्षा देने की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। वीडिया जारी करते हुए मजीठिया ने कहा कि वीआईपी कल्चर खत्म करने के नाम पर मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाले की सुरक्षा वापस ले ली गई, जिसके बाद यही उनकी हत्या का कारण बना।

    मजीठिया ने वीडियो के जरिए भगवंत मान से पूछा- ऐसी क्या मजबूरी है कि दिल्ली निवासी विभव कुमार जो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में जेल भी जा चुका है उसे Z+ सुरक्षा दी गई। मजीठिया ने बताया कि Z+ सुरक्षा का मतलब है कि 60 से 70 पुलिसकर्मी 24 घंटे उनके साथ रहेंगे और इस पर लाखों रुपये खर्च होंगे।

  • Kolkata में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के दोषी को हुई उम्रकैद

    Kolkata में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के दोषी को हुई उम्रकैद

    दोषी संजय बोलाः मुझे फंसाया गया

    नई दिल्लीः कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के दोषी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट में उम्र कैद की सजा सुनाई गई। वहीं कोर्ट ने संजय को 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। दूसरी ओर पीड़ित परिवार का मुआवजा लेने से इंकार कर दिया गया। दरअसल, आज कोर्ट में 12:30 बजे कोर्ट ने दोषी संजय, CBI और पीड़ित परिवार के वकील की बातें सुनीं। जज अनिर्बान दास ने संजय से कहा कि यह बताया जा चुका है कि तुम किन अपराधों के दोषी हो। अदालत ने संजय को बोलने का मौका दिया था। दोषी संजय रॉय ने कहा कि मैंने कोई जुर्म नहीं किया, मुझे फंसाया गया। मैंने कुछ भी नहीं किया और इसके बावजूद मुझे दोषी करार दे दिया गया। दोषीन ने कहा कि मुझे जेल में पीटा गया और दस्तावेजों पर दस्तखत करने के लिए मजबूर किया गया। संजय के वकील ने कहा कि हमें इस बात के सबूत दिए जाने चाहिए कि दोषी में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है। फांसी के अलावा कोई सजा दी जाए ताकि उसे सुधार का वक्त मिले। वहीं कोर्ट में CBI ने कहाकि हम फांसी की मांग करते हैं ताकि लोगों के बीच में समाज पर भरोसा बना रहे। उधर, पीड़ित के पेरेंट्स रेप-मर्डर पीड़ित के माता और पिता के वकील ने कहा कि दोषी को फांसी दी जाए। संजय सिविक वॉलंटियर था, अस्पताल की सुरक्षा में था, लेकिन उसने ही जघन्य अपराध किया। उसने उस पीड़ित के साथ अपराध किया, जिसकी उसे हिफाजत करनी थी। पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा- हम फांसी की मांग करते हैं। संजय की मां-बहन ने कहा है वे सजा के खिलाफ अपील नहीं करेंगे, भले ही फांसी ही क्यों न दी जाए। मां ने कहा कि मैं उस लड़की के मां-बाप का दुख समझती हूं, मेरी भी बेटियां हैं।
  • गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    असंधः हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने असंध सीट से इस्तीफे का ऐलान किया है। उन्होंने पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए यह फैसला लिया। बता दें कि कल हुए हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आम चुनाव में उन्होंने 1900 वोटों से जीत हासिल की थी।

    दरअसल, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के करीब 11 साल बाद हुए चुनाव में सिख नेता सरदार जगदीश सिंह झींडा गुट का दबदबा रहा। सिख नेता संत बलजीत सिंह दादूवाल इस चुनाव में हार गये, जबकि सरदार दीदार सिंह नलवी बहुत कम वोटों से चुनाव जीत पाए हैं। वहीं दूसरी ओर सिख नेता बलदेव सिंह कायमपुरी ने स्वयं चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उनके गुट के कुछ सदस्यों ने ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव में जीत दर्ज कराई है।

    हरियाणा सिख एकता दल ने राज्य के 40 वार्डों में हुए चुनाव में सात उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया था, जिसमें से पांच की जीत हुई है। बलजीत सिंह दादूवाल, दीदार सिंह नलवी और जगदीश सिंह झींडा अलग-अलग समय पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव में रविवार को सुबह आठ बजे मतदान आरंभ हुआ, जो कि पांच बजे तक चला।

    राज्य के सभी 22 जिलों को 40 वार्डों में बांटा गया था। 40 सदस्यों के चुनाव के बाद इनमें से अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव समेत विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। अब से पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के तहत हरियाणा से सदस्य चुने जाते थे। यह पहला मौका है, जब हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का स्वतंत्र चुनाव हुआ है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव में 70.73 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    सबसे ज्यादा 78.56 प्रतिशत मतदान डबवाली में हुआ, जबकि रतिया में 76.11 प्रतिशत वोट पड़े। रतनगढ़ में 74.2 प्रतिशत, कांगठली में 73.68, रानियां में 75.03 और नाथूसरी चौपटा में 76.73 प्रतिशत सिख मतदाताओं ने मतदान किया है। एचएसजीएमसी केचुनाव को लेकर राज्य के सिख मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं के साथ नवोदित युवा मतदाताओं ने इस चुनाव में अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया।

    एचएसजीएमसी के चुनाव में चार प्रमुख सिख नेताओं बलजीत सिंह दादूवाल, जगदीश सिंह झींडा, बलदेव सिंह कायमपुर और दीदार सिंह नलवी गुटों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। बलजीत सिंह दादूवाल की टीम ने शिरोमणि अकाली दल (हरियाणा) आजाद के बैनर तले चुनाव लड़ा, जबकि जगदीश सिंह झींडा की टीम ने पंथक दल (झींडा) के बैनर तले अपनी पसंद के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा।