चंडीगढ़ : पंजाब में मे ताबड़तोड़ पुलिस अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। इस संबंध में शनिवार देर रात DGP ऑफिस से डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। जिसमें सरकार ने 12 DSP रैंक के अधिकारियों के तबादले किए हैं। देखें लिस्ट


चंडीगढ़ : पंजाब में मे ताबड़तोड़ पुलिस अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। इस संबंध में शनिवार देर रात DGP ऑफिस से डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। जिसमें सरकार ने 12 DSP रैंक के अधिकारियों के तबादले किए हैं। देखें लिस्ट


बठिंडा: जिले के क़स्बा भक्त भाई मे स्थित डेरा ब्यास के सत्संग घर का मौसम की करवट से भारी नुकसान हुआ है। डेरे मे खड़े वाहन भी तेज हवाओ की चपेट मे आने से पलट गए। इतना ही नहीं डेरे की चारदीवारी की दीवारे भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि पंडाल मे पड़ा हुआ शेड भी टूट गया।
जालंधर (ENS): महानगर के बीएमसी चौक में एक्टिवा सवार निजी स्कूल की टीचर को गाड़ी द्वारा टक्कर मरने का मामला सामने आया है। स्कूल टीचर एक्टिवा पर सवार थी। इस दौरान वह पलटी खाकर गिर गई और उसे गंभीर चोटे भी आई।
चौक पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल अमरजीत सिंह ने अपनी गाड़ी में टीचर को लाजवंती हॉस्पिटल पहुंचाया। वही दूसरी तरफ हादसे के बाद गाड़ी चालाक गाड़ी को भगाने की कोशिश करने लगा, तो ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों ने उसे रोक लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
चंडीगढ़: मौलीजागरां में एक 16 वर्षीया किशोर पर आधा दर्जन के करीब युवको द्वारा हमला करने का मामल सामने आया है। इस दौरान हमलावरों ने किशोरी की पीठ पर चाकू से कई वार भी किए। पुलिस को शिकायत मिली की वासु नामक किशोर शाम 5 बजे मैच खेलने के बाद अपने घर वापिस जा रहा था। जब वासु अपने घर के पास पहुँचा, तो कलोनी के ही ने उस पर धावा बोल दिया। मौके से सभी आरोपी फरार हो गए।
घायल वासु को इलाज के लिए सेक्टर 6 पंचकूला हॉस्पिटल मे ले जाया गया। जहा उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के हॉस्पिटल मे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वसु पर हुए हमले की वजह अभी सामने नहीं आई है।
लुधियाना: लाडोवाल बाईपास रोड पर स्थित एक होटल मे नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग से आरोपी की जान पहचान थी। वह उसे बहला-फुसलाकर 24 अक्तूबर 2023 को अपने साथ Hotel Gee Resort के कमरे में ले गया। जहा आरोपी ने उससे जबरी शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी शादीशुदा है और उसका 1 बच्चा भी है। आरोपी वैलडिंग का काम करता है। थाना लाडोवाल की पुलिस ने मनप्रीत सिंह निवासी माजरा खुर्द के खिलाफ धारा 506, 376, 4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज क्र लिया है।
जानकारी देते हुए पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी मनप्रीत से उसकी अच्छे जान पहचान थी। वह उसे भरोसा में लेकर करीब 5 महीने पहले अपने साथ Hotel Gee Resort में ले गया। आरोपी ने वहां कमरा नंबर 101 बुक करवाया हुआ था। Hotel Gee Resort के कमरे में लेजाकर आरोपी ने उससे जबरी शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने जब शोर मचाया, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। आरोपी के लगातार धमकाने पर उसने अपने परिवार को पूरी घटना बताई।
नई दिल्लीः मनोरंजन के जरिए से ऑडियंस के लिए मार्च बेहद खास होने वाला है। फागुन के इस महीने में एक तरफ जहां लोगों पर होली का खुमार चढ़ने वाला है। वहीं, इस खुमार को बढ़ाने के लिए ओटीटी पर कई बेहतरीन सीरीज और फिल्म स्ट्रीम होंगी। हम आपको मार्च में रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार, जियोसिनेमा, सोनी लिव, जी5, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो समेत बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस महीने एक्शन, साइको-थ्रिलर, क्राइम-ड्रामा जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज होंने वाली हैं। इन सीरीज और फिल्मों को आप अपने वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

नेटफ्लिक्स पर रवि किशन स्टारर ‘मामला लीगल है’ 1 मार्च को रिलीज हुई है। यह फिल्म वीडी त्यागी पर फोकस है, जो पटपड़गंज बार एसोसिएशन के एनर्जेटिक अध्यक्ष हैं और भारत के अटॉर्नी जनरल बनना चाहते हैं।

वहीं, सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा ‘सनफ्लॉवर 2’ भी 1 मार्च को रिलीज हुई है। यह 2021 में आई ‘सनफ्लॉवर’ का सीक्वल है। यह एक क्राइम मिस्ट्री सीरीज है, जिसमें कॉमेडी का तड़का लगाया है।

बीते महीने रिलीज हुई 100 करोड़ी ‘ईगल’ का बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं चल सका। फिल्म में रवि तेजा, अनुपमा परमेश्वरन समेत कई अन्य कलाकार हैं। यह फिल्म 2 मार्च को ईटीवी विन पर रिलीज होगी।

वेब सीरीज ‘महारानी’ के दो सीजन आ चुके हैं। यह 1990 के दशक में बिहार की राजनीति पर आधारित है। सीरीज में हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। यह 7 मार्च को सोनी लिव पर रिलीज होगा।

तेलुगु फिल्म ‘हनुमान’ पैन इंडिया रिलीज हुई थी। जनवरी में रिलीज हुई इस फिल्म में तेजा सज्जा लीड रोल में थे। फिल्म कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भगवान हनुमान की महाशक्ति हासिल कर लेता है। यह फिल्म 8 मार्च को जी5 पर रिलीज होगी।

‘मेरी क्रिसमस’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी जो जनवरी में रिलीज हुई। फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया। इसमें कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति लीड रोल में देखें गए हैं। यह फिल्म 8 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह स्टारर वेब सीरीज ‘शो टाइम’ 8 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यह सीरीज फिल्मी दुनिया की चकाचौंध और संघर्ष को दिखाती है।

‘ऐ वतन मेरे वतन’ आजादी से पहले पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म की कहानी उषा मेहता के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1942 में एक अंडरग्राउंड रेडियो स्टेशन शुरू किया था। फिल्म 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें सारा अली खान लीड रोल में है।

ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर 21 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया।

कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी स्टारर ‘ज़्विगाटो’ भी 17 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसे नंदिता दास ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक फूड डिलीवरी बॉय की कहानी को दिखाती है।

इसके अलावा, ‘ओपनहाइमर’ को जियो सिनेमा पर 21 से देख सकते हैं। वहीं, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला एपिसोड 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसमें कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह है।
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ से भाजपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र कंवर विधानसभा से निष्कासित 6 कांग्रेसी विधायकों के पक्ष में आ गए हैं। उन्होंने शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि सुखविंदर सुक्खू द्वारा अपने ही पूर्व साथी विधायकों को काला नाग कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के विरुद्ध ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार हिमाचल की जनता का विश्वास खो चुकी है। इस समय राज्य की सरकार असंवैधानिक रूप से चलाई जा रही है। भाजपा के 15 विधायकों को गैरकानूनी ढंग से बजट सत्र से निलंबित करना सुक्खू सरकार की एक अलोकतांत्रिक कार्रवाई है। राज्य की कानून व्यवस्था भी अब चरमरा चुकी है। राज्य के हालात बताते हैं कि सुक्खू सरकार को अब एक पल भी सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की लिस्ट में कई बड़े चेहरे भी शामिल है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव में उतारा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना सीट से उतारा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से उम्मीदवार बनाए गए हैं। मंनोज तिवारी को भी पार्टी की तरफ से टिकट मिल गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी लोकसभा चुनाव का टिकट मिला है।













पीएम मोदी वाराणसी सीट से चुनाव में उतरेंगे , वही गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीट्स पर चुनाव उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। जिनमे 34 केंद्रीय एंव राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं।
तावड़े ने यह भी कहा कि पिछले 1 दशक से निरंतरता के साथ विकास के प्रति समर्पित प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, इस मंत्र के साथ एक सेवा की अद्भूत मिसाल देश में ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर प्रस्तुत की है।
बीजेपी की पहली लिस्ट मे कई बड़े चेहरे
बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में एससी से 27, एसटी से 18 और ओबीसी से 57 उम्मीदवार हैं। इसमें यूपी से 51, बंगाल से 20, एमपी से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12 तेलंगाना से 9, असम से 11 झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। दिल्ली से 5 सीट, जम्मू कश्मीर 2, उत्तराखंड 3, गोवा 1, त्रिपुरा 1, अंडमान और निकोबार 1, दमन दीव 1 सीट पर नाम का ऐलान किया गया है। केरल में शशि थरूर के सामने राजीव चंद्रशेखर को टिकट दिया गया है।
ऊना/ सुशील पंडित: यहाँ ज़ारी ब्यान में भाजपा प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयास से उज्जैन से इंदौर तक जाने वाली अब सीधी ट्रैन सुविधा के लाभ मिलने से हिमाचल वासियों को एक ओर सौगात करार दिया है। इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को अब अब ऊना हिमाचल तक विस्तार कर चलाने की मंज़ूरी रेलवे से मिल गई है। सुमीत ने इस मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव व अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
सुमीत ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने “ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र व केंद्र में हिमाचल का प्रतिनिधि होने के नाते में सदैव देवभूमि के विकास व यहाँ के बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रतिबद्ध हूँ। महाकाल की नगरी उज्जैन एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और हिमाचल से बड़ी संख्या में लोग तीर्थाटन करने उज्जैन जाते हैं। इससे पूर्व तीन रोज़ पहले अनुराग प्रयास से हिमाचल के यात्रीगण अब ट्रेन से सीधा ही हरिद्वार तक जा सकें ऐसी सुविधा के लिए भी रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को अनुराग ने मिलकर अनुरोध किया था।
सुमीत ने बताया कि ट्रैन इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस जो सप्ताह मै दो बार चलती थी को अब एक्सटेंशन के बाद ऊना से चलेगी। यह ट्रेन अब ऊना से इंदौर तक चलाई जाएगी जिससे यात्रियों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी। सुमीत ने कहा कि “ट्रेन संख्या 19307/08 इंदौर चंडीगढ़ एक्सप्रेस पहले सुबह 5:30 बजे इंदौर से चलकर सुबह 8:35 को ऊना पहुंचेगी। वहीं ये ऊना से दोपहर 1:50 को चलकरअगले दिन दोपहर को 3:05 को इंदौर पहुँच जायेगी” जल्दी ही समय सारणी भी जारी कर दे जाएगी।सुमीत ने कहा “अभी हाल ही में अनुराग ठाकुर के अनुरोध पर ऊना हिमाचल से चल कर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन का एक्सटेंशन हरिद्वार तक रेलमंत्री ने किया है।
सुमीत ने बताया की अनुराग ठाकुर के निवेदन पर मोदी सरकार ने ऊना को सौग़ातें देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आदरणीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने देश की चौथी वन्दे भारत ट्रेन की सौग़ात हिमाचल को दी जिसके शुभारंभ के लिए ख़ुद मोदी ऊना आये थे। हिमाचल में अब हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन भाजपा के कारण ही चल पड़ी है। हिमाचल प्रदेश में रेलसेवाओं का विस्तार हो, हिमाचल को कनेक्टिविटी से जुड़ी कोई समस्या ना हो इसके लिए मोदी सरकार नई ट्रेनें चलाने से लेकर ज़रूरी इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट इत्यादि पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। वित्तवर्ष 2023 – 24 के लिए हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपए मंज़ूर किए हैं।
सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के लिए 1000 करोड़ ,चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन को 450 करोड़ रुपये , नंगल- तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 452 करोड़ रुपए वर्ष 2023-24 के बजट में मंज़ूर किए गये हैं। रेल विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपए की यह मंज़ूरी यूपीए शासन काल के वर्ष 2009 – 2014 से 17 गुना ज़्यादा है । वर्तमान में प्रदेश में ₹19556 करोड़ से 258 किलोमीटर की 4 परियोजनाओं पर काम जारी है”
आज ऊना व अम्ब अन्दौरा रेलवे स्टेशन से कुल 13 ट्रैन इस ज़िला को देश के अलग भागों से जोड़ती हैं। साबरमती रेलवे स्टेशन को भी ऊना से रोजाना ट्रैन चलती है। यह रेल लाइन माँ ज्वालामुखी, मां चिंतपूर्णी, मां ब्रजेश्वरी, मां चामुंडा इत्यादि को जोड़कर प्रदेश के धार्मिक-पर्यटन में बढ़ोतरी कर प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी करेगा। वहीँ जिला हमीरपुर व ज़िला मंडी के सरकाघाट, धर्मपुर तहसील व जिला कांगड़ा के पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र इत्यादि से भारतीय सेना और अर्धसैनिक बल में कार्यरत युवाओं को यात्रा के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन से लाभ प्राप्त करेगा। उना हमीरपुर रेल लाइन के निर्माण में 1500 करोड़ हिमाचल प्रदेश सरकार व 4300 करोड़ केंद्र सरकार वहन करेगी”।