जालंधरः संविधान चौंक पर दो वाहनों की हुई टक्कर, पलटी खाकर गिरी टीचर

जालंधर (ENS): महानगर के बीएमसी चौक में एक्टिवा सवार निजी स्कूल की टीचर को गाड़ी द्वारा टक्कर मरने का मामला सामने आया है। स्कूल टीचर एक्टिवा पर सवार थी। इस दौरान वह पलटी खाकर गिर गई और उसे गंभीर चोटे भी आई।

चौक पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल अमरजीत सिंह ने अपनी गाड़ी में टीचर को लाजवंती हॉस्पिटल पहुंचाया। वही दूसरी तरफ हादसे के बाद गाड़ी चालाक गाड़ी को भगाने की कोशिश करने लगा, तो ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों ने उसे रोक लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *