Blog

  • Punjab : चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर – लूटपाट व छीनाझपटी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। डकैती और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले युवकों को काबू कर लिया गया है। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई हफ्तों से ये लुटेरे लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है।

    सुखराज सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी पताहपुरा ने पुलिस को शिकायत दी थी। बीते दिन भी इन चोरों के 3 साथियों ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोटर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। इसी दौरान मोटर के मालिक ने चोरों को काबू कर लिया। जिसके बाद इन चोरों के अन्य साथियों ने मौके पर आकर मोटर मालिक व उसके परिवार पर हमला कर दिया तथा अपने साथियों को छुड़ा ले गए।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इसमें करीब 10 लोग शामिल थे, जिनमें से अभी और गिरफ्तारियां होनी बाकी है। फिलहाल पुलिस ने इन पांचों युवकों को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है और रिमांड के दौरान और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • Political News: Aap MLA Amanatullah Khan वक्फ बोर्ड मामले में ED द्वारा गिरफ्तार

    Political News: Aap MLA Amanatullah Khan वक्फ बोर्ड मामले में ED द्वारा गिरफ्तार

    नई दिल्ली, सितंबर 2, 2024 — दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक Amanatullah Khan को वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आज सुबह, दिल्ली के बाटला हाउस स्थित उनके घर पर ED ने छापेमारी की और जांच शुरू की।

    ED की छापेमारी और गिरफ्तारी

    Amanatullah Khan ने खुद एक वीडियो जारी कर इस छापेमारी की जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे ED ने उनके घर पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार करने आई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं। अमानतुल्लाह ने यह भी बताया कि उनकी सासू मां को कैंसर है और चार दिन पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ था, लेकिन इसके बावजूद ED ने यह कार्रवाई की।

    वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस

    ED ने आज सुबह 8 बजे से ही अमानतुल्लाह के घर पर वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच और पूछताछ शुरू कर दी थी। अमानतुल्लाह खान, जो दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, पर आरोप है कि उन्होंने वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए 32 लोगों की अवैध भर्ती कराई और फंड का गलत इस्तेमाल किया।

     कोर्ट में पेशी और रिमांड की मांग

    ED ने विधायक Amanatullah Khan को आज दोपहर करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया। ED अब उन्हें कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है और कोर्ट में उनके रिमांड की मांग की जा सकती है।

    राजनीतिक प्रतिक्रिया और आरोप

    Amanatullah Khan की गिरफ्तारी के बाद AAP ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस गिरफ्तारी की निंदा की और इसे दिल्ली सरकार के खिलाफ एक साजिश बताया। हालांकि, ED का कहना है कि यह कार्रवाई वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में पर्याप्त सबूतों के आधार पर की गई है। दिल्ली की राजनीति में यह गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। AAP और ED के बीच इस मामले को लेकर आगे क्या होता है, यह देखने वाली बात होगी। अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी ने दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य में हलचल मचा दी है, और आने वाले दिनों में इस मामले पर और भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।
  • Free में हो रहा Aadhaar Card Update, इस तारीख के बाद देनें होंगे पैसे

    Free में हो रहा Aadhaar Card Update, इस तारीख के बाद देनें होंगे पैसे

    नई दिल्लीः आधार कार्ड आपकी पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। फिर चाहैं वह बैंक में खाता खुलवाना हो, बच्चे का एडमिशन कराना हो सभी जगह आधार कार्ड
    की जरूरत पड़ती ही है। ऐसे में जरूरी है कि इसमें हर दी गई जानकारी अपडेट हो। UIDAI द्वारा दी गई Free Aadhaar Update Deadline की सुविधा इसी महीने खत्म होने वाली है, अगर आपने अपना आधार अपडेट नहीं कराया है तो फटाफाट इसे अपडेट कर लें, , क्योंकि डेडलाइन खत्म होने के बाद इस काम के लिए पैसे देने होंगे।

    आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन 14 सितंबर बताई गई है। इसके बाद आपको इसके लिए यूआईडीएआई द्वारा तय चार्ज देना होगा, जो 50 रुपये है। खास बात ये है कि यूआईडीएआई द्वारा दी जा रही आधार कार्ड अपडेट करने की यह फ्री सर्विस केवल myAadhaar Portal पर उपलब्ध है।

  • विधानसभा चुनाव से पहले Jammu में Army camp पर हुआ आतंकी हमला

    विधानसभा चुनाव से पहले Jammu में Army camp पर हुआ आतंकी हमला

    नई दिल्ली: जम्मू के सुंजवान सैन्य स्टेशन में आतंकवादियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले मे बेस कैंप के बाहर तैनात जवान को गोलिया भी लगी है। आर्मी ने पुरे इलाके मे सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

    बता दे कि जम्मू मे विधान सभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सुंजवान सैन्य स्टेशन भी शहर से कुछ ही दुरी पर है। जिस समय आतंकियों ने बेस कैंप पर हमला किया उस समय शहर मे चुनाव प्रचार चल रहा था।

  • Jalandhar: मूर्ति विसर्जन के बाद ब्यास दरिया में नहाने उतरे 4 युवक बहे, लापता

    Jalandhar: मूर्ति विसर्जन के बाद ब्यास दरिया में नहाने उतरे 4 युवक बहे, लापता

    जालंधरः ब्यास नदी में नहाने उतरे 4 युवकों का पानी में बह जाने का मामला सामने आया है। मौके पर युवकों को डूबता देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने युवकों को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    जानकारी अनुसार उक्त युवक मूर्ति विसर्जन करने के लिए ब्यास नदी में गए थे, जहां पर स्नान करने के दौरान चारों युवक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है जालंधर से करीब 50 लोग ब्यास नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। वहीं घटना के बाद गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक किसी भी नौजवान का कोई अता पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है तथा युवकों की तलाश में जुट गई है।

  • हथियार बंदों ने की NCP नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा

    हथियार बंदों ने की NCP नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा

    पुणेः हथियार बंदों की ओर से एक NCP अजित गुट के नेता और पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपियों ने पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाई। फायरिंग के बाद गंभीर हालत में वनराज आंदेकर को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना देर शाम करीब 8:30 बजे पुणे के नानापेठ के डोके तलीम इलाके की है।

    जांच में पुलिस ने बताया कि आशंका है कि वर्चस्व विवाद के चलते आंदेकर की हत्या की गई है। आंदेकर के रिश्तेदारों पर ही हत्या का शक है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। CCTV फुटेज में 5-6 बाइक से आए करीब 12 युवक एक साथ आंदेकर पर हमला बोलते दिख रहे हैं। आंदेकर अपनी जान बचाने के लिए पीछे की ओर भागने लगे। इसी दौरान एक हमलावर ने आंदेकर पर कान से सटाकर गोली मारी। आंदेकर के खून से लथपथ होने के बाद हमलावर ने हवा में बंदूक लहराते हुए फायरिंग की। इसके बाद सब मौके से फरार हो गए।

  • Kapil Dev और Dhoni पर फूटा Yograj Singh का गुस्सा, बोले-“मैं माफ नहीं करूंगा”

    Kapil Dev और Dhoni पर फूटा Yograj Singh का गुस्सा, बोले-“मैं माफ नहीं करूंगा”

    चंडीगढ़ः युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वह दो भारतीय खिलाड़ी कपिल देव और एमएस धोनी को लेकर तीखी बयानबाजी करते नजर आए। एम.एस. धोनी को लेकर अकसर ही योगराज का गुस्सा देखने को मिलता है, मगर इस बार उन्होंने कपिल देव का नाम लेकर भी अपनी भड़ास निकाली है।

    एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में योगराज सिंह युवराज सिंह पर की गई मेहनत के बारे में बात करते हुए नज़र आए। उन्होंने यह तक कहा कि अगर उनकी पत्नी युवराज सिंह को लेकर चली जाती तो वह दूसरी शादी करके एक और बेटा पैदा करेंगे और उसे क्रिकेटर बनाते । योगराज दुनिया को दिखाना चाहते थे कि वह क्या चीज है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कपिल देव पर अपनी भड़ास निकाली।

    योगराज सिंह ने कहा, “मैं जिंदगी में लोगों को दिखाना चाहता हूं कि योगराज चीज किया है, जिसको तुमने नीचे गिराया है। आज सारी दुनिया मेरे पैरों के नीचे हैं, सलाम करती है। और वो लोग जिन्होंने बहुत बुरा किया था…किसी को कैंसर है, किसी का घर टूट गया, कोई मगर गया और किसी के घर में बेटा ही नहीं है। आप समझ रहे हो मैं किसकी बात कर रहा हूं…उस आदमी ने जो किया वो आपके ग्रेटेस्ट कैप्टन ऑफ ऑल टाइम मिस्टर कपिल देव, उसको मैंने कहा था कि वो हाल करके छोड़ूंगा दुनिया थूकेगी तुझ पर। आज युवराज सिंह के पास 13 ट्रॉफी है और तेरे पास एक ही है वर्ल्ड कप।” इस इंटरव्यू के दौरान एमएस धोनी को लेकर भी कई कड़वी बातें कहीं। वह बोले, “मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा। उसे अपनी शक्ल शीशे में देखनी चाहिए। वह बहुत बड़ा क्रिकेटर है लेकिन उसने जो कुछ मेरे बेटे के खिलाफ किया, वो सब अब सामने आ रहा है। उसे जिंदगी में कभी माफ नहीं किया जा सकता।

  • एलोवेरा में मिलाएं यह चीजें, चांद जैसा निखरेगा चेहरा

    एलोवेरा में मिलाएं यह चीजें, चांद जैसा निखरेगा चेहरा

    हेल्थ टिप्सः हर किसी को ग्लोइंग फेस चाहिए, इसलिए लोग कई तरह के ऊपाय के साथ महंगे-महंगे प्रोडक्टस का प्रयोग करते है। लेकिन इतने पैसे खर्च करने बावजूद कई बार प्रोडक्ट्स रिएक्शन कर देते है जिससे हमारी स्किन खराब होने के चांसिस रहते है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि घर पर स्किन को ग्लोइंग कैसे बनाए। इसके लिए एलोवेरा का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है, आमतौर पर लोग अपनी सेहत और त्वचा का ख्याल रखने के लिए इसका रोजाना इस्तेमाल करते हैं। एलोवेरा जेल कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकता है।

    अगर आप चांद जैसी चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। आप शायद नहीं जानते हों, लेकिन एलोवेरा जेल एक प्राकृतिक त्वचा निखारने वाला पदार्थ है। एलोवेरा में एलोन पाया जाता है। यह एक ऐसा पदार्थ है जो त्वचा को ब्राइट करने का काम कर सकता है। रोजाना इसके इस्तेमाल से चेहरे के काले धब्बे कम हो सकते हैं और आपकी त्वचा की रंगत में निखार आ सकता है।इतना ही नहीं एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है।

    एलोवेरा और विटामिन सी को मिलाकर घर पर ही स्किन ब्राइटनिंग सीरम तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच विटामिन सी पाउडर, 1 चम्मच डिस्टिल्ड वॉटर, 1 चम्मच कोकोनट ऑयल लेना होगा। सीरम तैयार करने के लिए सबसे पहले विटामिन सी पाउडर को एक छोटे कटोरे में पानी के साथ घोल लें। अब इसमें एलोवेरा जेल और कोई भी स्किव ऑयल डालकर मिलाएं। तैयार सीरम को कांच की ड्रॉपर बोतल में डालें और फ्रिज में रख दें। आप इसे अपने चेहरे पर 2 हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • इस नेता के घर पर ED की रेड, देखें वीडियो

    इस नेता के घर पर ED की रेड, देखें वीडियो

    नई दिल्ली – प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर छापा मारा। AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के बाटला हाउस स्थित घर पर ED वक्फ बोर्ड से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में छापेमारी की। ईडी द्वारा सोमवार सुबह-सुबह अमानतुल्लाह खान के घर पर छापेमारी की जा रही है। इसको लेकर अमानतुल्लाह ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

    अपने इस वीडियो में उन्होंने कहा कि आज सुबह-सुबह 7 बजे ईडी वाले मेरे घर पर है। उन्होंने कहा सर्च वॉरेंट के नाम पर ईडी वाले मुझे अरेस्ट करने आए है। मेरी सासू मां को कैंसर है और 4 दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ईडी के सभी नोटिस का जवाब दिया है और उन्होंने आरोप लगाया है कि उनपर फर्जी आरोप लगाए जा रहे है।

     ED दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुबह 8 बजे से अमानतुल्लाह के घर जांच और पूछताछ कर रही है। दिल्ली की ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए 32 लोगों की अवैध भर्ती कराई और फंड का गलत इस्तेमाल किया।

     वक्फ की संपत्तियों को किराए पर दिया। ED पहले भी 2 बार अमानतुल्लाह से पूछताछ कर चुकी है। ED के एक्शन के बाद अमानतुल्लाह ने कहा- सर्च वारंट के नाम पर ED का मकसद सिर्फ मुझे गिरफ्तार करना है। मैंने हर नोटिस का जवाब दिया है। मुझे 2 साल ये लोग मुझे परेशान कर रहे हैं।
  • ताना मारने पर गुस्साए मामा ने भांजी का काटा गला, मौत

    ताना मारने पर गुस्साए मामा ने भांजी का काटा गला, मौत

    भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक युवक ने अपनी भांजी की गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना जहांगीराबाद क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवक को ताना मारा था जिसके बाद युवक को गुस्से में छुरी से भांजी का गला काट दिया। मोईन जहांगीराबाद बाजार में रहते हैं। उनकी बेटी रूहमेशा को लेकर उसकी मां रविवार को ससुराल के पास ही स्थित मायके गई थीं। खाना खाने के लिए रुक गई। इस दौरान बच्ची खेलते-खेलते मामा के पास पहुंची। बच्ची मामा से चीज दिलाने के लिए कह रही थी और परिजन भी आरोपी फराज को अच्छे से रहने और कुछ काम करने के लिए समझा रहे थे तभी आरोपी को गुस्सा आ गया। जिसके बाद आरोपी अंदर गया और छुरी लेकर आ गया और बच्ची का गला काट दिया। जिसके बाद बच्ची अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।