इस नेता के घर पर ED की रेड, देखें वीडियो

नई दिल्ली – प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर छापा मारा। AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के बाटला हाउस स्थित घर पर ED वक्फ बोर्ड से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में छापेमारी की। ईडी द्वारा सोमवार सुबह-सुबह अमानतुल्लाह खान के घर पर छापेमारी की जा रही है। इसको लेकर अमानतुल्लाह ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

अपने इस वीडियो में उन्होंने कहा कि आज सुबह-सुबह 7 बजे ईडी वाले मेरे घर पर है। उन्होंने कहा सर्च वॉरेंट के नाम पर ईडी वाले मुझे अरेस्ट करने आए है। मेरी सासू मां को कैंसर है और 4 दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ईडी के सभी नोटिस का जवाब दिया है और उन्होंने आरोप लगाया है कि उनपर फर्जी आरोप लगाए जा रहे है।

 ED दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुबह 8 बजे से अमानतुल्लाह के घर जांच और पूछताछ कर रही है। दिल्ली की ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए 32 लोगों की अवैध भर्ती कराई और फंड का गलत इस्तेमाल किया।

 वक्फ की संपत्तियों को किराए पर दिया। ED पहले भी 2 बार अमानतुल्लाह से पूछताछ कर चुकी है। ED के एक्शन के बाद अमानतुल्लाह ने कहा- सर्च वारंट के नाम पर ED का मकसद सिर्फ मुझे गिरफ्तार करना है। मैंने हर नोटिस का जवाब दिया है। मुझे 2 साल ये लोग मुझे परेशान कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *