Blog

  • विवादों में घिरा जालंधर-दिल्ली हाईवे पर बना MARITON Hotel 

    विवादों में घिरा जालंधर-दिल्ली हाईवे पर बना MARITON Hotel 

    जालंधर/वरुणः पंजाब में आप पार्टी के सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ निगम की ओर से ढीली कारगुजारी देखने को मिल रही है। हालांकि कुछ अवैध इमारतों के खिलाफ निगम ने कार्रवाई की थी लेकिन कुछ इमारतों के मालिक ने निगम की कार गुजारी की परवाह ना करते हुए निगम द्वारा उनकी दुकानों पर लगाई गई सील को तोड़कर दोबारा से दुकाने खोलकर काम जारी कर दिया गया।

    ऐसा ही निगम की ढीली कार गुजारी का मामला रामा मंडी फगवाड़ा रोड में देखने को मिला है। दरअसल, ढिलवां रेलवे फाटक के नजदीक 4 मंजिला MARITON Hotel बनकर तैयार हो गया, लेकिन नगर निगम की ओर से इस होटल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसका खुलासा ह्यूमन राइट ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन अरविंद्र शर्मा ने किया है। अरविंद्र शर्मा ने नगर निगम और विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया कि यहां बिल्डिंग नगर निगम के बाइलॉज के हिसाब से नहीं बनाया गया है। अरविंद्र शर्मा ने इस बिल्डिंग पर कार्रवाई करने की मांग की है। नगर निगम इस बिल्डिंग पर कार्रवाई नहीं करेगी तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा कर बिल्डिंग पर कार्रवाई कराया जाएगा।

  • पंजाबः पैदल जा रही लड़की से मोबाईल छीनकर फरार हुए बाइक सवार लुटेरे, देखें CCTV

    पंजाबः पैदल जा रही लड़की से मोबाईल छीनकर फरार हुए बाइक सवार लुटेरे, देखें CCTV

    अमृतसरः जिले में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। शहर में चोरो के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि सरेआम लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ऐसा ही लूटपाट का एक और मामला जिले से सामने आया है।

    जहां मोबाइल में मस्त पैदल जा रही लड़की से बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वारदात वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे दो युवक लड़की से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। हालांकि लड़की उनका पीछा करने के लिए भागती है लेकिन उक्त लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 

  • पंजाबः दिन -दिहाड़े घर में घुसकर महिला की चेन छीन फरार लुटेरा, देखें CCTV

    पंजाबः दिन -दिहाड़े घर में घुसकर महिला की चेन छीन फरार लुटेरा, देखें CCTV

    पटियालाः शहर में चोरी और लूटपाट के मामलो के लेकर भले ही पुलिस आरोपियों पर शिकंजा कसने के दावे कर रही है। लेकिन सच है कि चोरो के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह सरेआम घर में घुस वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज दिन दिहाड़े चोर ने घर में घुसकर महिला के गले से छिन छीन ली और फरार हो गया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    वीडियो में आप देख सकते है कि चोर घर में आया और धरती छूने का बहाना करने लगा। इसी दौरान उक्त चोर ने कुर्सी पर बैठी बुजुर्ग महिला के पास खड़ा हो गया। वहां पर महिला के पास खड़े कुछ समझ पाते इतनी देर में चोर बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीन और फरार हो गया। हालांकि घर के लोगों ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वह फरार हो चुका था।

  • पंजाबः घुमार मंडी स्थित Chaudhry Crockery House पर आयकर विभाग की दबिश, देखें वीडियो

    पंजाबः घुमार मंडी स्थित Chaudhry Crockery House पर आयकर विभाग की दबिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः घुमार मंडी स्थित चौधरी क्रॉकरी हाउस में आयकर विभाग ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि सुबह से ही आयकर विभाग की टीम शहर में पहुंच चुकी थी। क्रॉकरी हाउस खुलते ही टीम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने शोरूम के खाते आदि खंगालने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को लगातार महानगर के कारोबारियों और बड़े कॉर्पोरेट घरानों की टेक्स चोरी को लेकर अपडेट मिल रही है।

    जिसके चलते लगातार छापामारियां चल रही हैं। आज भी रेड करने के लिए करीब 8 से 10 कर्मचारी पहुंचे है। बता दें इससे पहले पिछले सप्ताह सरकार ज्वेलर, मालाबार ज्वेलर और मनी राम बलवंत राए जनरल स्टोर पर विभाग की टीम ने दबिश दी थी। टीम को सप्ताह पहले करीब 11 करोड़ नकदी और 100 करोड़ के जमीनी जायदाद के कागजात हाथ लगे थे। अब इस रेड में क्या कुछ सामने आता है ये रेड के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल क्रॉकरी हाउस में रेड चल रही है। शोरूम के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • पंजाबः महिला सरपंच के बेटे की गुंडागर्दी, दौड़ा-दौड़ा कर व्यक्ति को पीटा, देखें CCTV

    पंजाबः महिला सरपंच के बेटे की गुंडागर्दी, दौड़ा-दौड़ा कर व्यक्ति को पीटा, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में महिला सरपंच ने अपने बेटे और उसके साथियों समेत एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई की। दरअसल, जगजीत कॉलोनी गांव थ्रीके में महिला सरपंच व उसके बेटे की शह पर सड़कों पर अतिक्रमण हो रखा है। पीड़ित व्यक्ति उनका विरोध करता था। इस कारण उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने महिला सरपंच सहित 6 लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला सरपंच पर आरोप है कि उसने इलाके में राजनीतिक शह देकर अतिक्रमण करवाए हैं।

    इलाका का जो भी व्यक्ति उन अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बोलता है तो महिला सरपंच उससे मारपीट करती है। गांव के निवासी डॉ. जसप्रीत सिंह धवन ने बताया कि उनके दोस्त तरसेम का घर नजदीक ही कॉलोनी में सुआ रोड पर बन रहा है। उनके दोस्त ने उसे ही घर की चाबी दी है कि वह बन रहे मकान दी देखभाल करे। जसप्रीत मुताबिक वह अपने दोस्त का मकान देखने जा रहा था कि तभी इलाके में शोर-शराबा की आवाज आने लगी। जसप्रीत ने कहा कि उसने देखा कि कुछ लोग उसकी तरफ आ रहे हैं। जब हमलावर नजदीक आए तो उसे पहचान हुई कि गांव की सरपंच गुरप्रीत कौर ग्रेवाल उसका बेटा जश्न, मजिंदर सिंह, मोहन शर्मा, गुरप्रीत चक्की वाला व कुछ अन्य लोग थे।

    देखते ही देखते सरपंच गुरप्रीत कौर ने उन लोगों को हमला करने के लिए कहा। आरोपियों ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जसप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपियों ने उसे गालियां और धमकियां भी दी। यहीं नहीं आरोपियों ने उसकी पगड़ी उतार दी। जसप्रीत सिंह ने बताया कि महिला सरपंच गुरप्रीत कौर ने उनसे कहा कि वह रेहड़ी-फड़ी वालों का विरोध न करें। जिन लोगों ने कब्जे किए हैं वह सभी उसके वोट बैंक वाले हैं। अतिक्रमणकारियों का वह विरोध करते रहे हैं। इस कारण सरपंच गुरप्रीत कौर ने उस पर हमला करवाया है। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी सरपंच गुरप्रीत कौर सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज कर दिया है।

  • जालंधर: Kullad Pizza Couple की गाली गलोच वाली विडियो के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    जालंधर: Kullad Pizza Couple की गाली गलोच वाली विडियो के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में Kullad Pizza Couple एक बार फिर से विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है। बीते दिन Kullad Pizza Couple सहस और नूर का पड़ोसी विकास बत्तरा के साथ मलबे को लेकर काफी विवाद हुआ। पी़ड़ित विकास का आरोप कि सहस और नूर ने उनकी पत्नी के साथ काफी गाली गालौच की। उन्होंने कहा कि वह अपनी दुकान की रिपेयर करवा रहे है। रिपेयर दौरान उन्होंने मलबा अपनी दुकान के बाहर रखा हुआ था। जिसको लेकर सहस उनकी पत्नी से विवाद करने लगा।

    विकास का कहना है कि इस झगड़े के कुछ देर बाद उनका कुल्लड़ पिज्जा से मामला सुलझ भी गया था। लेकिन जैसे ही खाना लेने के लिए बेटी के साथ बाजार गए तो एक्टिवा सवार युवक ने उनको धमकी देते हुए कहा कि अपना हिसाब लगा लेना। उन्होंने कहा इस मामले को लेकर उन्होंने कुल्लड़ पिज्जा कपल सहज और नूर से बात भी की। लेकिन वह मान नहीं रहा।

    जिसके बाद उनके गैराज में काम कर रहे युवक को धमकियां मिल रही है। जिसको लेकर उन्होंने थाना 4 की पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने कहा कि सहज और नूर ने उनसे दुकान किराए पर मांगी थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जिसको लेकर वह उनसे जानबूझकर पंगे ले रहा है। विकास का आरोप है कि सहज और नूर उनको धमकियां दे रहे है। कह रहे हैकि हमारे पास टॉय गन नहीं रिजनल गन भी है। हमारी पहुंच ऊपर तक है। 

  • फगवाड़ाः कोनिका रिजॉर्ट के पास पलटी यात्रियों से भरी बस, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कोनिका रिजॉर्ट के पास पलटी यात्रियों से भरी बस, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः शहर में उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया जब अमृतसर से चंडीगढ़ जा रही एक बस फगवाड़ा में जालंधर बायपास के पास कोनिका रिजॉर्ट के पास पलट गई। इस दौरान जानी नुकसान होने से बचाव रही। हालांकि बस पलटने से 2 महिलाओं सहित 4 व्यक्ति घायल हो गए। इस बारे में बात करते हुए बस के कंडक्टर नवजोत सिंह ने बताया कि बस अमृतसर से चंडीगढ़ जा रही थी।

    इस दौरान जैसे ही बस फगवाड़ा पहुंची तो अचानक पलट गई, लेकिन बस में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। इस घटना को लेकर सिविल अस्पताल फगवाड़ा के इमरजेंसी विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉ. जेटली ने बताया कि बस पलटने से घायल हुए 4 मरीज अस्पताल पहुंच हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि चारों मरीज खतरे से बाहर हैं। हादसे की सूचना फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है।

  • पांच दोस्तों ने छात्र की गोली मारकर की हत्या

    पांच दोस्तों ने छात्र की गोली मारकर की हत्या

    मेरठ: मेरठ के मवाना के मोहल्ला तिहाई में हाई स्कूल के छात्र की उसके पांच दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन उन पर भी तमंचा तान गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने स्थानीय लोग की मदद से छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

    मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह के रहने वाला 16 वर्षीय आहिद पुत्र गुफरान एएस इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। आहिद के दादा मोहम्मद इरफान ने बताया कि शाम के समय आहिद के पांच दोस्त घर आए और उसे घर से बुलाकर ले गए। राजोवाली मस्जिद के पास पहले तो बात की, फिर अचानक उसे गली में घेरकर गोली मार दी।

    जब पांच दोस्तों ने जब सरेआम गोली मारी तब उसके चाचा नासिर और मामा सामने ही खडे़ थे। उन्होंने देखा कि आबिद के दोस्तों ने उसके ऊपर तमंचा तान रखा है। उन्होंने उसे छुड़ाने की कोशिश की, इतने में ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। परिजनों ने आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किया तो उन पर तमंचा तान गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि छात्र की स्कूल में कहासुनी हुई थी। आहिद की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक आबिद के पांच दोस्तों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

  • पंजाबः घोड़ा ट्राले के साथ स्कूल बस की हुई टक्कर, 3 बच्चों सहित 8 घायल

    पंजाबः घोड़ा ट्राले के साथ स्कूल बस की हुई टक्कर, 3 बच्चों सहित 8 घायल

    बनूड़ः जिले से लाडरां को जाते बाबा बंदा सिंह बहादर मार्ग स्कूल बस सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे घोड़ा ट्राले के साथ बस की टक्कर हुई है। हालांकि घटना देर रात की है। इस घटना में 3 बच्चों सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार देर रात इसाई भाइचारे के लोग होली फैमिली स्कूल नाभा की एक बस में सवार होकर मोहाली के फेज-9 में हुए धार्मिक समारोह से करीब 10 बजे वापिस आ रहे थे।

    यात्रियों से भरी बस लांडरा से बनूड़ को आते बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग स्थित फौजी कॉलोनी के सामने पहुंची तो अचानक सामने से आ रहे घोड़ा ट्राले के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बस में सवार 3 बच्चों सहित 8 यात्री गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में स्कूल बस और घोड़ा ट्राले पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो  गए।  फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाब के व्यापारी व ट्रांसपोर्टर ने लुटे सेबों की चुकाई कीमत 

    पंजाब के व्यापारी व ट्रांसपोर्टर ने लुटे सेबों की चुकाई कीमत 

    कश्मीर के व्यापारी के हाथ सौंपा 9 लाख का चैक

    फतेहगढ़ साहिबः जीटी रोड मुख्य मार्ग पर गत दिवस गांव राजेंद्र गढ़ के नजदीक एक सेब से भरे ट्रक के बाद राहगीरों व नजदीकी गांवों के लोगों ने ट्रक में फंसे चालक को निकालने की बजाय सेब की पेटियों को लूट लिया था। इस पर बड़ाली आला सिंह पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं आज पंजाब के व्यापारी व ट्रांसपोर्टर राजविंदर सिंह और गुरप्रीत बैदवान आगे आए जिन्होंने ट्रक चालक का सारा खर्चा उठाने का जिम्मा अपने सिर लिया।

    इस दौरान उन्होंने कश्मीर के व्यापारी को पंजाब बुलाकर 9 लाख 12 हजार रुपए का चैक सौंप नुकसान की भरपाई की। मौकेे पर मौजूद चश्मदीद धरमजीत सिंह जलवेड़ा, गुरप्रीत सिंह पंजोली व दविंदर सिंह ने बताया कि बीएमडब्ल्यू और फॉर्चूनर तक से निकलकर लोग सेब लूटने लगे। उन्होंने बताया कि यह वही गांव है यहां करीब 18 साल पहले एक रेल हादसा रात को हुआ था और लोगों ने 100 के ऊपर ट्रैक्टर लाकर रौशनी कर दी थी और लगातार लंगर चलता रहा था। लेकिन आज उन्ही पंजाबी लोगों ने शर्मशार कर दिया।

    बता दें कि जम्मू कश्मीर से 1265 पेटियां सेब लोड कर गांव राजेन्द्र गढ़ के नजदीक पहुंचने पर दूसरे वाहन को बचाने के दौरान बेकाबू होकर पलट गया था। इस दौरान लोग 1200 के लगभग सेब की पेटियां लूट ले गए थे। बस्सी पठाना के डीएसपी अमरवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से लोगों की पहचान की जा रही है ताकि उन पर कार्रवाई की जा सक। मौके पर किसी ने ट्रक चालक कुलजिंदर सिंह की वीडियो बनाई जिसमें वह कह रहा था कि यह मेरा पंजाब नहीं है। हम सेवा करने वाली कौम है न कि चोरी करने वाली। इस वीडियो पर मुख्यमंत्री पंजाब के मीडिया डायरेक्टर बलतेज पन्नू ने एक्शन लेते हुए यहां पुलिस प्रशायन से बात की।