प्रयागराज: उमेश पाल मर्डर केस में मुख्य आरोपी असद अहमद का यूपी एसटीएफ पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने के बाद अब उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया है। मस्जिद में आखिरी नमाज के बाद उसके करीबी उसके शव को लेकर कब्र तक पहुंचे जहां शव को पहले से बनाए गई कब्र में दफना दिया गया। बता दें कि गुरुवार को एनकाउंटर के बाद शनिवार को असद के शव को प्रयागराज लाया गया था। असद के शव को लाए जाने की चर्चा के चलते अतीक अहमद के कसारी-मसारी स्थित पैतृक आवास पर हलचल तेज़ हो गई थी। आज सुबह से ही भारी संख्या में लोग जुटने लगे थे। इस दौरान पुलिस द्वारा कड़ी नाकाबंदी कर दी गई तांकि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने में परेशानी न हो। इसी के चलते असद के शव को उसके घर न ले जा कर सीधे कब्रिस्तान ले जाए जाने का फैसला किया गया।
Blog
-

आज का राशिफल, 15 अप्रैल 2023
आज का राशिफल, 15 अप्रैल 2023
मेष: स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।
वृष: आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा।
मिथुन: जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।
कर्क: बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।
सिंह: धन का नुकसान या कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।
कन्या: मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।
तुला: दूर से अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।धनु: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी।
मकर: विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।
कुंभ: समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।
मीन: राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। -

पानी की बर्बादी करने पर आज से कटेगा चालान, लगेगा 5 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना
चंडीगढ़: शहर में गर्मियों की शुरुआत होते ही पानी की मांग बढ़ गई है। ऐसे में जो लोग पानी की बर्बादी करते हैं, उन पर नगर निगम ने सख्ती करना शुरू कर दिया है। शनिवार से रोजाना सुबह 5:30 से 8:30 बजे के बीच नगर निगम की टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमेंगी और जो भी व्यक्ति इस दौरान पानी बर्बाद करता देखा जाएगा उसका 5250 रुपये का चालान काटा जाएगा।
नगर निगम ने इसके लिए 18 एसडीई समेत विभिन्न जेई व अन्य कर्मचारियों की टीमों का गठन किया है। शहर के ज्यादातर हिस्सों में सुबह साढ़े पांच बजे पानी आता है, इसलिए टीमें भी सुबह तीन घंटे शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमेंगी। निगम की तरफ से बताया गया है कि अगर कोई भी फ्रेश पानी से वाहनों और कोर्टयार्ड को धोते हुए या लॉन में पानी देते हुए पाया गया तो उसे कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा, बल्कि सीधे उसका 5250 रुपये का चालान कटेगा।
चालान की राशि को पानी के बिल में जोड़ कर भेज दिया जाएगा। इसके अलावा अगर किसी के पानी के मीटर चैंबर में रिसाव या टंकी ओवर फ्लो हो रही होगी तो ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति को दो दिन का नोटिस दिया जाएगा। अगर दो दिन में रिसाव को बंद नहीं किया गया तो 5250 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
निगम की तरफ से कहा गया है कि टीमों को जांच के दौरान अगर किसी व्यक्ति के घर में पानी के पाइप लाइन में बूस्टर पंप लगा मिला तो टीम की तरफ से उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा और चालान काटा जाएगा। अगर जुर्माना लगाने के बाद भी कोई बार बार उल्लंघन करता है तो बिना किसी नोटिस के संबंधित व्यक्ति का पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
-

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दी।
ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल दिवस पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल, 1948 हिमाचल प्रदेश के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन रहा है। इन 75 वर्षों के इतिहास में इस छोटे से पहाड़ी राज्य ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है, जो देश के अन्य राज्यों के लिए विकास का आदर्श बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश 30 छोटी बड़ी पहाड़ी रियासतों के विलय से केंद्रशासित चीफ कमिश्नर प्रोविंस के रूप में अस्तित्व में आया था और वर्ष 1971 को हमे पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।
-

जालंधर: संसारपुर की 50 अवैध दुकानों को वैध करवाने के लिए शराब कारोबारी ने संभाली कमान, बिल्डिंग विभाग ने फिर रोका काम
जालंधर/अनिल वर्मा: खेल कूद के नाम से पूरे विश्वभर में प्रसिद्ध जालन्धर के संसारपुर में बन रही 50 अवैध दुकानों को निगम की आंखों में धूल झौंककर वैध करवाने के लिए बड़ा खेल खेलने की तैयारी की का रही है जिसकी कमान शराब कारोबारी सौंपी गई है। बिल्डिंग विभाग ने संसारपुर के सरदार अमर सिंह यादगारी गेट साथ खाली प्लाट में बन रही 50 अवैध दुकानों के निर्माण को बंद करवाने तथा दस्तावेज पेश करने के लिए बीते मार्च महीने में नोटिस जारी किया था मगर नोटिस की अवधि खत्म होने तक कोई भी ज्वाब नहीं मिला जिसके बाद कमिशनर अभिजीत कपलिश के आदेशों के बाद एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने सभी 50 अवैध दुकानों के स्ट्रक्चर पर डिच चला दी थी।
इस मामले में बिल्डिंग विभाग प्राप्टी मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाने की तैयारी कर रहा था मगर प्राप्टी मालिक को अभी तक ट्रेस नहीं किया जा सका था। इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब यहा दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया। जिसकी शिकायत कमिश्नर के पास पहुंची और काम बंद करवा दिया गया। प्राप्टी मालिक ने अब शहर के मशहूर शराब कारोबारी की शरण ली है। जिसका बिल्डिंग विभाग में कांग्रेस की सत्ता दौरान डंका बजा करता था। प्राप्टी मालिक ने एक महीने बाद निगम दफ्तर पहुंच कर बिल्डिंग विभाग की इस कारवाई को गैरकानूनी ठहराया है और दावा किया है कि जिस निर्माण को मार्च 2023 में गिराया गया था वह निर्माण 2012 से हो चुका है। इसके सारे दस्तावेज भी है। यहां पहले से ही दुकानें बनी हुई थी बिल्डिंग विभाग जानबूझ कर तंग कर रहा है।
डैमोलेशन के बाद फिर शुरु कर दिया निर्माण
इस मामले में निगम के पास दोबारा शिकायत पहुंची थी कि संसारपुर में की गई डैमोलेशन की कारवाई के बाद फिर से निर्माण शुरु कर दिया गया है जिसके बाद कल बिल्डिंग विभाग के एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने मौके की वीडियोग्राफी कर निर्माण बंद करवा दिया था। जिसके बाद इस मामले में प्राप्टी मालिक ने शराब कारोबारी को बिचौलिया बनाया तांकि बिना रोकटोक वह यहां दोबारा से 50 दुकानें बनाई जा सके।
गूगल अर्थ से मेल नहीं खाता प्राप्टी मालिक का तर्क
संसारपुर के स. अमर सिहं यादगारी गेट के समीप प्लाट का अगर गूगल अर्थ से 2022 का डाटा निकाला जाए तो यह प्लाट करीब 60 मरले का है और यहां कोर्नर में गेट के साथ एक पुरानी इमारत है जोकि करीब 5 मरले की है बाकी का प्लाट खाली नजर आ रहा है जहां दावा किया जा रहा है कि यहां 50 दुकानें 2012 से बनी हुई हैं फिलहाल इस मामले की जांच के लिए एमटीपी नरिंदर शर्मा को कमान दी गई है। जिसकी रिपोर्ट कमिशनर को भेजी जाएगी। मिली जानकारी अनुसार इस मामले की शिकायत सीएम भगवंत मान सहित विजीलैंस ब्यूरो पंजाब को भेजने के लिए शिकायतकर्ता द्वारा डाटा जुटाया जा रहा है जिसके बाद अपने वकील के माध्यम से यह शिकायत चंडीगढ़ भेजी जाएगी।
-

पंजाबः 7 घंटे तक चली विजिलेंस की पूछताछ, खत्म होते ही बाहर आकर फिर गरजे पूर्व सीएम चन्नी
चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में राज्य सतर्कता विभाग ने शुकवार को उन्हें तलब किया था। इस दौरान विजिलेंस के द्वारा पूछताछ से पहले चन्नी ने आप पर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद वह विजिलेंस के दफ्तर में पूछताछ के लिए गए। इस दौरान विजिलेंस के मोहाली दफ्तर में पूर्व सीएम चन्नी से 7 घंटे तक लगातार पूछताछ चली। पूछताछ खत्म होने के बाद दफ्तर से बाहर आते ही चन्नी एक बार फिर से सरकार पर गरजते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पूर्व सीएम चन्नी ने कहाकि मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। धक्के से केस डालने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए इलजाम साबित करके दिखाए। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि चन्नी के पास 170 करोड़ की प्रॉपर्टी है, इसके बेटों के पास साढ़े 4 लाख करोड़ की गाड़ियां है, अब वह बताए कहां पर है।
बता देंकि विजिलेंस से पूछताछ से पहले भी चन्नी ने प्रेस वार्ता की थी। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘विजिलेंस टीम को मुझे 20 तारीख को बुलाना था, लेकिन उन्होंने मुझे आज बुलाया है जिस दिन सारे दफ्तरों की छुट्टी है। मुझे परेशान करने के लिए खास आज के दिन पंजाब सरकार के दफ्तर खुल रहे हैं। मैं वहां अकेला जाऊंगा, चाहे फिर आप मुझे बैठाकर मारें, पीटें। वह मुझे एक दिन जान से भी मार सकते हैं।’ इस दौरान पूर्व सीएम प्रेस वार्ता दौरान भावुक हो गए और कहा कि कोई कह दे कि मैंने किसी की बदली करवाने के लिए पैसे लिए, मुझे फांसी चढ़ा देना। उन्होंने कहा कि मैंने अपने पैसे खर्च करके चुनाव लड़े है। उन्होंने कहा कि मैं जब भी चुनाव लड़ता हूं अपने घर से चाय और पकौड़े भेजता हूं। पूर्व सीएम ने कहा मैंने अपनी जमीन बेचकर चुनाव लड़े है और आज मेरे पास कोई कारखाने भी नहीं है। सिर्फ मेरे बेटे के पास एक रद्दी सा शैलर है।
-

पंजाब: दर्दनाक हादसा, जन्मदिन मना रहे दोस्तों की कार नहर में गिरी, 3 युवक बहे, तालाश जारी
फरीदकोटः जिले में आज बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जन्मदिन की पार्टी कुछ ही देर में मातम में बदल गई। दरअसल, जन्मदिन मना रहे दोस्तों की कार सरहिंद नहर में गिर गई। हादसा मचाकी मल सिंह वाले पुल के पास हुआ है। लोगों ने कार को तो बाहर निकाल लिया लेकिन उसमें सवार तीन नौजवान पानी में बह गए हैं। गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं। कार सवार तीनों दोस्त बाजार से सामान लेकर नहर किनारे पहुंचे थे। हालांकि वहां पर उनका इंतजार कर रहे दो अन्य दोस्त बच गए।
जानकारी के अनुसार गांव बीहले वाला के रहने वाले पांच दोस्त अकाशदीप सिंह, सुखदीप सिंह, हरमन सिंह, जगमोहन सिंह व दविंदर सिंह अपने दोस्त अकाशदीप सिंह का जन्मदिन मनाने कार से मचाकी पुल के पास सरहिंद नहर किनारे पहुंचे। कुछ समय बाद खाने-पीने का सामान लेने हरमन, जगमोहन और दविंदर कार से बाजार लेने गए। जबकि अकाशदीप सिंह और सुखदीप सिंह नहर किनारे ही रुक गए। बाजार से लौटते समय मचाकी पुल के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरी। बाहर बैठे दोनों दोस्तों के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद कार को तो बाहर निकाल लिया गया लेकिन तीनों नौजवानों का कुछ पता नहीं चल सका।
सूचना मिलने पर ग्रामीणों समेत थाना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। तुरंत गोताखोरों को बुलाया गया। गांव के सरपंच प्रीतम सिंह ने बताया कि इन सभी नौजवानों की आयु 18 से 20 साल के बीच है। सभी जन्मदिन मना रहे थे। बाजार से सामान लेकर आते समय कार अचानक नहर में गिर गई। कार सवार तीन नौजवान का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। थाना कोतवाली के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि पांच नौजवानों में से दो सही सलामत है जबकि कार सवार तीन नौजवान पानी में बह गए। तलाश की जा रही है।
-

बददी होटल से दो तसकर गिरफ्तार, लाखों की नगदी बरामद
विजिलेंस की टीम ने की थी होटल में दबिश
बददी/सचिन बैंसल: औद्योगिक नगर बद्दी के एक निजी होटल में विजिलेंस ने अचानक दबिश देकर यहां ठहरे दो युवकों के कब्जे से लाखों की नकदी व मादक पदार्थ बरामद किया है। विजिलेंस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध भ्र्ष्टाचार व एनडीपीएस समेत विभिन्न आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया गया है।विजिलेंस इनके कब्जे से बरामद लाखों की रकम और नशीली दवा के स्त्रोत को खंगालने में जुट गई है। आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह (33) पुत्र शंकर सिंह और फरदीन पटेल (39) के तौर पर हुई है।
दोनों मुम्बई के मूल निवासी हैं। दोनों अभियुक्त होटल के एक कमरे में गेस्ट के तौर पर रह रहे थे। विजिलेंस ने तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 6 लाख 36 हजार 362 रुपए की नकदी मिली। इसके अलावा 45 ग्राम चरस, 26 नशीले टेबलेट, 5 अनलेबल्ड बोतलें जिनमें 2 खाली, 2 भरी हुई और 1 बोतल में नशीला पदार्थ कोडीन भरा हुआ था। इसके अलावा कोडीन फॉस्फेट और 100 मिलीलीटर क्लोरफेनिरामाइन मैलेट सिरप के लेबल वाली एक और बोतल बरामद की गई है। डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध विजिलेंस थाना बद्दी में आईपीसी की धाराओं 170, 419, 420 व 384 के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनके पास से बरामद नकदी और मादक पदार्थ का स्त्रोत का सत्यापन किया जा रहा है।
-
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनयूजे ( इंडिया) रणेश राणा को बीबीएन उद्योग संघ ने किया सम्मानित
हिमाचली युवा द्वारा राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा
हमारा कोई लडक़ा नेशनल लेवल तक पहुंचा यह हमारे लिए गर्व की बात: गुलेरिया
बददी/सचिन बैंसल: बीबीएन उद्योग संघ की कार्यकारिणी बैठक ट्राईसिटी चंडीगढ़ में हुई जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने की। इस बैठक में नेशनल यूूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा को भी सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया व महासचिव ठाकुर यशवंत सिंह ने रणेश राणा को हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रदेश का कोई लडका राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होने कहा कि 1996 में रणेश राणा इंडस्ट्रियल एरिया बददी बरोटीवाला बसने के बाद बददी का पहला युवा था जो कि अपना व्यावसायिक कैरियर छोडकर पत्रकारिता के क्षेत्र में आए थे और उन्होने हमेशा औद्योगिक विकास व रोजगार पर सकारात्मक तरीके से काम किया। उन्होने हमेशा सब पक्षों को साथ लेकर ही अपनी पत्रकारिता को आगे बढ़ाया और सामाजिक बुराईयों को दूर कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा की। गुलेरिया ने कहा कि उन्होने कभी भी आदर्शों और सिद्वांतो से समझौता नहीं किया और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी का मोह छोडकर स्वरोजगार अपनाया और अपने खर्च पर ही साथ साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री भी प्राप्त की और बाद में बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्य बने। औद्योगिक विकास के लिए व यहां के उद्योग जगत को प्रोत्साहन देने के मुददे उन्होने हमेशा सरकारों के समक्ष उठाए और क्षेत्र के विकास में भी इन्होने अहम भूमिका निभाई। गोदरेज समूह के महाप्रबंधक अजय पसरीजा ने कहा कि हमें रणेश राणा ने हर जरुरी सूचनाएं व समाचार समय पर पहुंचाए तथा उद्योग जगत को अपडेट रखा है। वहीं नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के नवनियुक्त रणेश राणा ने बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा दिए गए सम्मान के लिए तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि वो अब और बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय स्तर के मुददे व केंद्र सरकार से जुडे मसलों को उठाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। इस अवसर पर उद्योग संघ के प्रधान राजेंद्र गुलेरिया, संरक्षक आईजेएम एस सिद्वू, महामंत्री वाई एस गुलेरिया,प्रदीप शर्मा, शाम लाल सिंगला, राजीव अग्रवाल, आर जी अग्रवाल, संरक्षक शैलेष अग्रवाल, अशोक राणा, एसके ठाकुर, विजय अरोडा, राजीव सत्या, मुकेश श्रीवास्तव, इंडोफार्म ट्रैक्टर के निदेशक पुनीत रलहन, हरीश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, युवराज सिंह छौक्कर, पीसी मरवाह, अजय पसरीजा, अजय वर्मा सहित कई उद्यमी उपस्थित थे।
-

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनयूजे ( इंडिया) रणेश राणा को बीबीएन उद्योग संघ ने किया सम्मानित
हिमाचली युवा द्वारा राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा
हमारा कोई लडक़ा नेशनल लेवल तक पहुंचा यह हमारे लिए गर्व की बात: गुलेरिया
बददी/सचिन बैंसल: बीबीएन उद्योग संघ की कार्यकारिणी बैठक ट्राईसिटी चंडीगढ़ में हुई जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने की। इस बैठक में नेशनल यूूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा को भी सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया व महासचिव ठाकुर यशवंत सिंह ने रणेश राणा को हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रदेश का कोई लडका राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होने कहा कि 1996 में रणेश राणा इंडस्ट्रियल एरिया बददी बरोटीवाला बसने के बाद बददी का पहला युवा था जो कि अपना व्यावसायिक कैरियर छोडकर पत्रकारिता के क्षेत्र में आए थे और उन्होने हमेशा औद्योगिक विकास व रोजगार पर सकारात्मक तरीके से काम किया। उन्होने हमेशा सब पक्षों को साथ लेकर ही अपनी पत्रकारिता को आगे बढ़ाया और सामाजिक बुराईयों को दूर कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा की। गुलेरिया ने कहा कि उन्होने कभी भी आदर्शों और सिद्वांतो से समझौता नहीं किया और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी का मोह छोडकर स्वरोजगार अपनाया और अपने खर्च पर ही साथ साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री भी प्राप्त की और बाद में बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्य बने। औद्योगिक विकास के लिए व यहां के उद्योग जगत को प्रोत्साहन देने के मुददे उन्होने हमेशा सरकारों के समक्ष उठाए और क्षेत्र के विकास में भी इन्होने अहम भूमिका निभाई। गोदरेज समूह के महाप्रबंधक अजय पसरीजा ने कहा कि हमें रणेश राणा ने हर जरुरी सूचनाएं व समाचार समय पर पहुंचाए तथा उद्योग जगत को अपडेट रखा है। वहीं नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के नवनियुक्त रणेश राणा ने बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा दिए गए सम्मान के लिए तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि वो अब और बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय स्तर के मुददे व केंद्र सरकार से जुडे मसलों को उठाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। इस अवसर पर उद्योग संघ के प्रधान राजेंद्र गुलेरिया, संरक्षक आईजेएम एस सिद्वू, महामंत्री वाई एस गुलेरिया,प्रदीप शर्मा, शाम लाल सिंगला, राजीव अग्रवाल, आर जी अग्रवाल, संरक्षक शैलेष अग्रवाल, अशोक राणा, एसके ठाकुर, विजय अरोडा, राजीव सत्या, मुकेश श्रीवास्तव, इंडोफार्म ट्रैक्टर के निदेशक पुनीत रलहन, हरीश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, युवराज सिंह छौक्कर, पीसी मरवाह, अजय पसरीजा, अजय वर्मा सहित कई उद्यमी उपस्थित थे।
