उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दी।

ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल दिवस पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल, 1948 हिमाचल प्रदेश के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन रहा है। इन 75 वर्षों के इतिहास में इस छोटे से पहाड़ी राज्य ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है, जो देश के अन्य राज्यों के लिए विकास का आदर्श बनकर उभरा है।  उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश 30 छोटी बड़ी पहाड़ी रियासतों के विलय से केंद्रशासित चीफ कमिश्नर प्रोविंस के रूप में अस्तित्व में आया था और वर्ष 1971 को हमे पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *