Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पेट्रोल पंप के सामने आग का गोला बनी कार

Jalandhar News: पेट्रोल पंप के सामने आग का गोला बनी कार

0
Jalandhar News: पेट्रोल पंप के सामने आग का गोला बनी कार

जालंधर, ENS: नकोदर के नूरमहल रोड पर सड़क पर चलती वरना कार आग का गोला बन गई। मीरपुर गांव के पास हुए हादसे में देखते ही देखते आग भड़क गई और कार को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार मीरपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के ठीक सामने हादसा हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के दौरान कार चालक को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे जानी नुकसान होने से बच गया।

जानकारी के मुताबिक, कोट बादल खान के निवासी जिम्मी सिंह, जो वर्तमान में नकोदर में रहते हैं, अपनी वरना कार में सवार होकर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल से बच्चे को लेने जा रहे थे। जैसे ही वह मीरपुर गांव के पास पहुंचे, कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण एक तार से चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

जिस वक्त कार धू-धू कर जलने लगी, वह पेट्रोल पंप के बिल्कुल सामने थी। पंप पर काम कर रहे मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक जिम्मी सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here