Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: इस मामले में थाने के ASI पर केस दर्ज

Jalandhar News: इस मामले में थाने के ASI पर केस दर्ज

0
Jalandhar News: इस मामले में थाने के ASI पर केस दर्ज

जालंधर, ENS: जिले के नूरमहल थाने में तैनात एएसआई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नूरमहल थाने के एएसआई पर उसी के थाने में सड़क हादसे का केस दर्ज किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि एएसआई विजय कुमार के खिलाफ हरप्रीत सिंह निवासी कच्चा पक्का बेहड़ा ने शिकायत दी थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि कार में एएसआई ने उसकी बाइक में टक्कर मारी और घटना स्थल से फरार हो गया। शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह के अनुसार घटना 20 मई 2026 की सुबह करीब 11 बजकर 40 बजे की है।

घटना के दौरान वह बाइक नंबर PB-08-BK-9931 से गुरुद्वारा साहिब तेली मोड़ की तरफ जा रहा था। इस दौरान एएसआई विजय कुमार ने अपनी कार उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में उसे मामूली चोटें आईं और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित के बयानों पर थाना प्रभारी ने एएसआई विजय कुमार वरलास के खिलाफ FIR नंबर 73 के तहत धारा 279, 337, 338 और 447 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार एएसआई विजय गांव सिद्दम स्टेशन, थाना सदर नकोदर का रहने वाला है और थाना नूरमहल में करीब 7 साल से वायरलैस ऑपरेटर के तौर पर तैनात है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद एएसआई विजय ड्यूटी पर नहीं आया है। जैसे ही एएसआई थाने में ड्यूटी पर आता है उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है। अगर आरोपी ड्यूटी पर नहीं आता तो उसके घर से लाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here