Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Swami Sant Dass Public School के बाहर छात्रों में खूनी झड़प की CCTV आई सामने

Jalandhar News: Swami Sant Dass Public School के बाहर छात्रों में खूनी झड़प की CCTV आई सामने

0
Jalandhar News: Swami Sant Dass Public School के बाहर छात्रों में खूनी झड़प की CCTV आई सामने

जालंधर, ENS: जेपी नगर में स्थित Swami Sant Dass Public School के 2 छात्रों में खूनी झड़प हुई। जिसमें स्कूल का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्कूल के 4 नंबर गेट के बाहर हुई है। वहीं हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता घायल नौजवान साथी के साथ एक्टिवा पर रुका। इस दौरान दूसरे वाहनों के छात्रों ने उसे घेर लिया। जिसके बाद एक छात्र ने उस पर हमला करना शुरू कर दिया। हालांकि घटना स्थल पर मौजूद अन्य छात्रों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन युवक रूका नहीं उस पर हमला करता रहा। इस दौरान घायल युवक के साथी सिख नौजवान ने नहीं छोड़ा और उसके साथी को पीटता रहा तो सिख नौजवान ने छात्र का गला पकड़ कर लिया और उसे जमीन पर बिठा लिया।

वहीं घटना स्थल पर मौजूद एक छात्र हादसे की वीडियो बनाने लग गया और अन्य छात्रों ने सिख नौजवान को घायल छात्र से दूर किया। हैरानी की बात यह है कि स्कूल के गेट के पास यह घटना हुई और वहां पर काफी संख्या में छात्र मौजूद थे, लेकिन स्टाफ का कोई सदस्य बीच-बचाव के लिए नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में कुछ नहीं पता। छुट्टी के बाद दोनों छात्रों में हुई खूनी झड़प में 12वीं कक्षा के छात्र का दूसरे छात्र ने सिर फोड़ दिया। घटना के बाद साथी घायल बच्चों को घर ले गए।

घर में मां बेटे को खून से लथपथ देखकर दंग रही और उसे तुरंत उपचार के लिए ले गई। घटना में छात्र के सिर पर गहरी चोटें आई है। जिसके बाद मां बच्चे के सिर पर पट्टी करवाकर उसे स्कूल ले आई और घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित की मां ने कहाकि क्लास में दोनों छात्रों में हंसी मजाक में विवाद हो गया था। इस दौरान स्कूल टीचर आदित्य ने कहा कि उन्होंने दोनों छात्रों में समझौता भी करवा दिया था, लेकिन फिर भी छुट्टी होने के बाद हिमालय नामक छात्र द्वारा उसके बेटे पर हमला किया गया। मां का आरोप है कि छात्र ने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से बेटे पर हमला किया। मां ने कहा कि उसे एक घंटे से अधिक समय हो गया, लेकिन अभी तक ना दूसरा छात्र स्कूल आया और ना ही छात्र के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।

मां ने आरोप लगाए है कि अभी तक प्रिंसीपल भी मामले को लेकर बात नहीं कर रही। वहीं घायल छात्र के पिता ने कहा कि पत्नी का उसे फोन आया और वह घबराई हुई थी। जिसके बाद वह काम से तुरंत वापिस लौटा और देखा बेटा खून से लथपथ था। बेटे पर किरपाणों से हमला किया गया। पिता का कहना है कि अब दूसरे छात्र के परिजनों द्वारा समझौता करने के लिए दवाब बनाया जा रहा है, लेकिन वह समझौता नहीं करेंगे। पिता ने कहा कि दूसरे छात्र की मां ने समझौता करने को लेकर फोन किया और कहा कि उसका बेटा भी घायल हुआ है। वहीं पुलिस कर्मी ने कहा कि उन्हें छात्र पर हमला करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बेटे के खून ज्यादा निकलने के कारण परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here