Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अंडर-20 Water Polo टीम में चैतन्य का चयन

Jalandhar News: एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अंडर-20 Water Polo टीम में चैतन्य का चयन

0
Jalandhar News: एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अंडर-20 Water Polo टीम में चैतन्य का चयन

जालंधरः पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (पीआईएस) वाटर पोलो सेंटर के वाटर पोलो खिलाड़ी और गोलकीपर (19) चैतन्य धालीवाल को थाईलैंड में आयोजित होने वाली एशियाई अंडर-20 एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।

चैतन्य जूनियर नेशनल के साथ-साथ अखिल भारतीय विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार पहले ही जीत चुका है। उनके कोच उमेश शर्मा ने चैतन्य की रक्षात्मक कौशल और गोलपोस्ट के नीचे उनकी निरंतरता को राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाने का श्रेय दिया।

चैतन्य ने अपने पूरे खेल करियर के दौरान जालंधर के पीआईएस वाटर पोलो सेंटर में उमेश शर्मा के मार्ग-दर्शन में प्रशिक्षण लिया है। पिछले आठ वर्षों से उन्हें प्रशिक्षित कर रहे कोच ने विश्वास व्यक्त किया कि चैतन्य का अनुभव और समर्पण उन्हें महाद्वीपीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और देश को गौरवान्वित करने में मदद करेगा।

जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने युवा गोलकीपर को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते कहा कि उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई है। उन्होंने अन्य युवाओं को भी खेल में भाग लेने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। चैतन्य के पिता एडवोकेट तजिंदर धालीवाल और मां तन्वी धालीवाल ने बेटे की उपलिब्ध पर खुशी व्यक्त की।

पंजाब तैराकी संघ ने भी चैतन्य और उनके परिवार को बधाई दी। मुख्य कार्यकारी बलराज शर्मा, अध्यक्ष सुरजीत सिंह संधू, महासचिव अनुज शर्मा और ध्यानचंद पुरस्कार विजेता सुशील कोहली ने थाईलैंड में होने वाली चैंपियनशिप में उनकी सफलता की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here