Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Truck की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

Jalandhar News: Truck की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Truck की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

जालंधरः शहर के पठानकोट चौक के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां, होटल रणवीर क्लासिक के पास हुए इस हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब एक ट्रक अपनी निर्धारित साइड पर चल रहा था। इसी दौरान एक्टिवा सवार एक महिला आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शी राहुल के मुताबिक, जैसे ही महिला ने ट्रक को मुड़ते हुए देखा, वह घबरा गई और अपना संतुलन खो बैठी। एक्टिवा अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

इस दौरान महिला के साथ मौजूद 12 वर्षीय बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, ट्रक को भी कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here