Blog
-

विधायक बनने के बाद कुटलैहड़ की जनता के साथ मुझे भी सरकार से थी उम्मीद: देवेंद्र भुट्टो
14 माह में सुक्खू सरकार की कोई उपलब्धि नहीं,सब मित्र मंडली को खुश करने में बिताया समयऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ की जनता ने जब मुझे 14 माह पूर्व विधायक बनाकर शिमला भेजा तो कुटलैहड़ की जनता के साथ साथ मुझे भी राज्य सरकार से बड़ी उम्मीद थी। कि अब हम कुटलैहड़ की जनता की दिल खोलकर मदद और कुटलैहड़ की समस्याओं को खत्म करेंगे। लेकिन 14 माह के कार्यकाल में सीएम साहब ने केवल मित्रों की सुनी और जो हमने कुटलैहड़ की जनता के कार्य बताए, उस एक भी कार्य की अनुमति सरकार से नहीं मिली। अब सुक्खू सरकार में मित्र मंडली के सदस्य बताएं कि आखिर कुटलैहड़ के बिकास कार्य को क्यों रुकवाया। हम से प्रश्न पूछने की बजाए कुटलैहड़ की जनता के सामने अपना असली चेहरा दिखाकर हकीकत बताएं। कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो हजारों की संख्या में कुटलैहड़ से कार्यकर्ताओं के साथ हमीरपुर रवाना होने से पूर्व मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य और हमारा संकल्प साफ है।और मेरे देव तुल्य कुटलैहड़ की जनता मुझे भली प्रकार जानती है। कि हम कितने ईमानदार और जितने झूठे है। इस बात का विपक्ष से प्रमाण लेने की मुझे जरूरत नहीं है। भुट्टो ने कहा कि राजनीति करना उनका पेशा है। जिन्हे राजनीति विरासत में मिली होगी हम तो गरीब परिवार से उठे, मेहनत की। प्रभु के साथ साथ माता पिता का भरपूर आशीर्वाद और प्यार मिला। और उनके आशीर्वाद से बीस वर्ष नंबर बन होकर ठेकेदारी करके यहां तक पहुंचे है। देवेंद्र भुट्टो ने सीएम सुक्खू के 15 करोड़ के खरीद फरोख्त ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महोदय को अब सोते जागते 15 करोड़ सूटकेस ही दिखाई देते हैं। उन्हे शायद ज्ञात नहीं कि 15 करोड़ हम सालाना टैक्स सरकार को देते आ रहे है। भुट्टो ने कहा कि अगर सौ करोड़ की बात मुख्यमंत्री मंच से हमारे खरीद फरोख्त होने की करते तो हमें भी गर्व होता।भुट्टो ने कहा कि झूठ की हांडी ज्यादा दिनों तक नहीं चढ़ती है। पाप का घड़ा एक दिन फूट जाता है। पहले झूठी गार्ंटियों के सहारे सत्ता की कुर्सी और अब झूठ पर झूठ बोल कर चुनाव नहीं जीता जायेगा। भुट्टो ने कहा कि आज देश मोदी मय हो चुका है और कांग्रेस देश और प्रदेश में लुप्त होती जा रही है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा चुनाव प्रभारी संजीव कटवाल, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ,महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, पूर्व प्रधान पूर्ण सिंह राणा, अभय सिंह राणा,अरुण मनकोटिया,सुदर्शन शर्मा के अलावा हजारों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। -

पंजाब : छप्पड़ में तैरता मिला युवक का शव
तरनतारन : झबाल इलाके के सराय अमानत खां थाने की पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। जानकारी देते हुए थाना सराय अमानत खां की SHO रजिंदर कौर ने बताया कि गांव ढंड के छप्पड़ में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला था। उस व्यक्ति ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और पीठ पर ग्रे प्यूमा टैग लगा हुआ था। उसने काला पजामा पहना हुआ था।
मृतक की उम्र लगभग 27/28 वर्ष है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जिसके शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अमृतसर के शवगृह में भेज दिया गया है। जिसको पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा।
-

जालंधरः पार्क के पास व्यक्ति की ला+श हुई बरामद, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: गढ़ा रोड़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रॉयल एनफील्ड की बैकसाइड बने पार्क के पास व्यक्ति शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया उन्हें पार्क के पास व्यक्ति का शव देखा। इस दौरान महिला ने आधा घंटा पहले उसने व्यक्ति का शव देखा उसके बाद अब दोबारा आई तो देखा किसी ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। महिला ने कहा कि शव काफी समय से वहां पड़ा हुआ है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि उक्त व्यक्ति कल भी यहीं पर बैठा हुआ था और दारू पी हुई थी। व्यक्ति ने बताया कि मृतक व्यक्ति इलाके में भीख मांगता था। उनका कहना हैकि भूख के कारण उसकी मौत होने की आशंका है। व्यक्ति का कहना है कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई है। काफी समय के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।
-

बड़ी खबरः Maggi खाने से 10 वर्षीय बच्चे की मौ+त, 6 सदस्य अस्पताल में भर्ती
पीलीभीतः आजकल बच्चों से लेकर लगभग हर उम्र के लोग मैगी खाना पसंद करते हैं। ये जल्दी से पक जाने वाला एक टेस्टी जंक फूड है। लेकिन पीलीभीत में मैगी खाने से एक परिवार के 6 सदस्य बीमार हो गए, साथ ही एक 10 साल के मासूम की मौत हो गई। बता दें कि घटना हजारा क्षेत्र के राहुल नगर की है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में हुई इस घटना ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया है। इसी के साथ परिवार के 6 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। परिवार के सदस्यों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इन सभी लोगों ने मैगी खाई थी, जिसके बाद सभी को उल्टी और दस्त होने लगे। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि सभी इलाज के बाद ठीक हो गए है। मैगी खाने के बाद परिवार के सभी सदस्यों की तबियत बिगड़ने लगी, जिसके बाद सभी लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन इलाज में सुधार न होने पर CHC पूरनपुर ले जाया गया। इलाज के बाद सभी ठीक हो गए हैं, लेकिन 10 साल के बच्चे की मौत से लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राहुल नगर की रहने वाली सीमा की शादी देहरादून के रहने वाले सोनू के साथ हुई है। सीमा वीरवार को अपने बेटे रोहन और विवेक समेत पुत्री संध्या के साथ मायके आई हुई थी। जहां रात के समय परिवार के सभी लोग मैगी खाकर सो गए थे। इस दौरान सीमा उसके तीन बच्चे, बहन संजू और भाभी संजना की मैगी खाने से हालत बिगड़ गई। शुक्रवार को सभी लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार होने के बाद परिवार के लोग घर चले गए। शुक्रवार देर रात एक बार फिर परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ गई। इस दौरान सीमा के बेटे रोहन ने पेट में दिक्कत होने की बात कहकर पानी पी लिया और लेट गया। कुछ देर बाद रोहन ने दम तोड़ दिया।
-
बाइक सवार 3 लोगों को लगा करंट, एक की मौ’त, 2 की हालत गंभीर
चरखी दादरी : जिले के गांव मकड़ाना में शनिवार को खेतों के कच्चे रास्ते पर टूटकर पड़े 11 हजार वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोग करंट लगने से झुलस गए। इस हादसे में किसान के 17 वर्षीय बेटे अंशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार 2 लोग करंट से बुरी तरह झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गांव मकड़ानी निवासी 17 वर्षीय अंशु अपने पिता रामबीर व ग्रामीण फूल कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर खेतों में जा रहे थे। शुक्रवार रात को तेज आंधी आने से 11 केवी की बिजली लाइन का तार टूटकर रास्ते में गिरा हुआ था। जब वह बाइक लेकर वहां से गुजरने लगे तो तार उनकी बाइक में उलझ गया। इसी दौरान नीचे गिर गए और तीनों को करंट लग गया।इसमें अंशु की मौके पर मौत हो गई और रामबीर व फूल कुमार चपेट में आने झुलस गए। वहीं ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए नेशनल हाइवे 152 डी पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और ग्रामीणों से बात कर उचित आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
-

बढ़ेडा में कृष्ण रुकमणी के विवाह की झांकी
ऊना/सुशील पंडित : बढ़ेडा में चल रही श्री मद्भभागवत कथा सप्ताह में आचार्य हंस राज मारकंडे ने गंगा मैया की कथा से लेकर महाराज कृष्ण भगवान जी की लीलाएं माखन चोरी से लेकर के संपूर्ण लीलाएं करते हु भगवान जी का विवाह रुक्मणी मैया के साथ हुआ है। मनमोहक झांकी सहित सभी भजन श्रद्धालु जन आनंद मना रहे हैं: और साथ ही साथ में गोवर्धन भगवान जी की कथा ब्रह्मा का मुंह का निवारण कंस का वध और अस्थि प्रताप का अपने पिता के घर जरासंध के घर जाना जरासंध का व भगवान कृष्ण और रुक्मणी मैया का विवाह सुंदर शिक्षा संहिता व्यास जी ने श्रवण करवाया । -

Yamunotri मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़, ‘पहाड़ी रास्ते ‘हाउसफुल’, देखें वीडियो
उतराखंडः यमुनोत्री मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहाड़ों पर देखने को मिली। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ी रास्तों पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस वीडियो को वहां मौजूद किसी भक्त के द्वारा बनाया गया। जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वहीं, लोगों ने इस वीडियो पर प्रदेश की धामी सरकार और जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। मालूम हो कि गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के साथ चार धाम यात्रा का एक हिस्सा है। शनिवार को यमुनोत्री के पहाड़ी रास्ते पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण छोटे पहाड़ी रास्ते पर भारी भीड़ जमा हो गई।
यहां बताते चले कि गढ़वाल हिमालय में यमुनोत्री मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खोले जाने के एक दिन बाद कई लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़े देखा गया। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि वे दो घंटे से अधिक समय से संकरे रास्ते पर खड़े हैं और आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के बारे में कोई व्यवस्था नहीं की। इस दौरान लोग कह रहे है कि हम सभी को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और हमारी सहायता के लिए कोई अधिकारी नहीं है। इधर, धामी सरकार ने भी इस वीडियो पर संज्ञान लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आयुक्त गढ़वाल मंडल को निर्देशित किया कि चार धाम यात्रा की सारी व्यवस्था दुरुस्त की जाएं और समस्त हित धारकों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला जाए। गौर करने वाली बात यह है कि चारधाम यात्रा शुक्रवार से शुरू हो गई है। गढ़वाल हिमालय में यमुनोत्री, केदारनाथ और गंगोत्री मंदिरों के दरवाजे अक्षय तृतीया के अवसर पर भक्तों के लिए खोल दिए गए। यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट जहां सुबह 7 बजे खुले, वहीं गंगोत्री के कपाट दोपहर 12.25 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खुले। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे, जबकि लगभग 10,000 श्रद्धालु केदारनाथ के कपाट खुलने के साक्षी बने।
-

फगवाड़ा : अकाली दल को बड़ा झटका, सुशील कुमार BJP में हुए शामिल
फगवाड़ा/राजेश : जिले में शिरोमणी अकाली दल बादल को उस समय बड़ा झटका लगा। जब दसूहा से शिरोमणी अकाली दल बादल के हलका इंचार्ज सुशील कुमार पिंकी भाजपा में शामिल हो गए। जालंधर में में भारतीय जनाता पार्टी के पंजाब प्रभारी व गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब प्रदेश भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, मुकेरिया से विधायक जंगी लाल महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेरिया से अजय कौशल सेठू ने सुशील कुमार पिंकी को सिरोपा पहना कर भाजपा में शामिल करवाया।
गौर हो कि सुशील कुमार पिंकी पूर्व में भाजपा को छोड़ कर शिरोमणी अकाली दल में शामिल हो गए थे, तथा वर्ष 2022 के हुए विधान सभा के चुनावों विधआयकी का चुनाव भी लड़ा था। जिसमें वह लगभग 23 हजार वोट भी प्राप्त किए थे। सुशील कुमार पिंकी के भाजपा में शामिल होने से विधान सभा क्षेत्र दसूहा में भाजपा की पकड़ भी मजबूत हुई है। क्योंकि शांत स्वभाव व मिलनसार व्याक्तिव वाले पिंकी का क्षेत्र में अपना ही एक जनाधार है। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने तलवाड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डाकटर ध्रूव सिंह, सतनाम सिंह, कुलदीप चतरू के अलवा अन्य लोगों को सिरोपा पहना कर भाजपा में शामिल करवाया है।
भाजपा में शामिल होने के उपरांच सुशील कुमार पिंकी ने कहा कि देश में इस समय एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना अति अवश्यक हो गया है। क्योंकि केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने दस साल के कार्यकाल दौरान देश को विश्व स्तर पर एक नई पहचान दी है और अब जो अन्य दूसरे काम रहते है। उसके लिए देश में नरेन्द्र भाई मोदी का प्रधानमंत्री बनना बहुत जरूरी हो गया है। हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी का साथ देने के लिए तन-मन-धन व वोट से कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को विजयी बनाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करेंगे।
-
पंजाबः भाजपा उम्मीदवार परमपाल कौर के इस्तीफे को लेकर सरकार का एक्शन
बठिंडाः बीजेपी उम्मीदवार आईएएस परमपाल कौर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से परमपाल कौर के इस्तीफे को लेकर माहौल काफी गरमाया हुआ है। वहीं अब पंजाब सरकार ने वीआरएस (VRS) की जगह परमपाल कौर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। जिसके चलते उन्हें वीआरएस के तहत मिलने वाले लाभ नहीं मिलेंगे। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को पत्र लिख कहा था कि उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया जाए, जिसके बाद पंजाब सरकार ने इस्तीफे को मंजूरी दे दी। गौरतलब है कि आईएएस परमपाल कौर ने बीजेपी पार्टी ज्वाइन करने के चलते जल्दबाजी में वीआरएस ले ली।
जिसे केंद्र सरकार ने तो मंजूर कर लिया था लेकिन पंजाब सरकार ने मंजूर नहीं किया। यही नहीं पंजाब सरकार ने कहा कि वीआरएस की प्रक्रिया के उल्ट किया अप्लाई किया। वीआरएस लेने के लिए 3 महीने पहले नोटिस देने होता। इसलिए पंजाब सरकार ने परमपाल कौर नोटिस भेज तुरन्त ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा। इसके बाद परमपाल कौर का जवाब भी सामने आया था कि वह किसी हालत में ड्यूटी ज्वाइन नहीं करेगी क्योंकि उसने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा था कि, ”पंजाब सरकार ने जो भी कार्रवाई करनी है वो कर सकती है, मैं नामजदगी पत्र भी भरूंगी और चुनाव भी लड़ूंगी। मैं अब रिटायर्ड हो चुकी हूं और रिटायर्ड अफसर सरकार का गुलाम नहीं है।”
-
चुनावी हलफनामे में बड़ा खुलासा: जानें Amritpal Singh के पास कितनी है संपत्ति
अमृतसरः वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहा है। अमृतपाल सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। अमृतपाल सिंह ने गुरुवार को असम की डिब्रूगढ़ जेल में अपना नामांकन पत्र भरा। जिसके बाद उसके चाचा ने शुक्रवार को तरनतारन जिले में नामांकन दाखिल किया है। चुनावी हलफनामे के अनुसार अमृतपाल सिंह के पास अमृतसर के रय्या बाबा बकाला के एसबीआई बैंक में 1,000 रुपए का बैंक बैलेंस है। इसके अलावा अमृतपाल सिंह के पास कोई चल या अचल संपत्ति नहीं है।
बता दें कि 31 वर्षीय अमृतपाल सिंह खडूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहा है। जहां उसके पास संपत्ति के नाम पर एसबीआई बैंक में मात्र 1 हजार रुपए है। वहीं उसकी पत्नी लाखों की मालकिन है। किरणदीप कौर के पास 18.37 लाख रुपए की चल संपत्ति है। जिसमें से 20,000 हजार रुपए नकद, 14 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 4,17,440 रुपए के बराबर 4,000 जीबीपी (पाउंड) शामिल हैं, जो रेवोल्यूट लिमिटेड, लंदन, यूके में खाते में हैं। अमृतपाल सिंह को उसके माता-पिता पर निर्भर दिखाया गया है जबकि उनकी पत्नी ब्रिटिश नागरिक हैं। हलफनामे के अनुसार किरणदीप कौर यूके में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में भाषा अनुवादक के रूप में काम करती थीं, लेकिन अब वे एक गृहिणी हैं। अमृतपाल सिंह ने घोषणा की है कि उनके खिलाफ 12 आपराधिक मामले लंबित हैं, हालांकि उन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।
बता दें कि अमृतपाल सिंह अपने 9 सहयोगियों के साथ 23 अप्रैल 2023 असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतपाल सिंह मैट्रिक तक पढ़ा हुआ है। उसने अमृतसर के फेरुमन के एक स्कूल से 2008 में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। अमृतपाल पिछले साल 18 मार्च को जालंधर जिले से पुलिस की गिरफ्त से भाग लगा था। 23 फरवरी को अजनाला की घटना के बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। अजनाला थाने में अमृतपाल और उनके समर्थकों ने तलवारें और बंदूकें लहराई थी। अपने साथी लवप्रीत सिंह तूफान की रिहाई के लिए अमृतपाल अपने समर्थकों के साथ थाने में घुसा था इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई थी। जिसको लेकर पुलिस अमृतपाल पर हत्या का प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमला और लोक सेवकों द्वारा कर्तव्य के वैध निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज किए थे।