Blog

  • 14 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    ग्रेटर नोएडाः भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जिले के नर्सरी से आठवीं तक के 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के कारण गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में शुक्रवार को बूंदाबांदी हुई। इससे औद्योगिक नगरी पहाड़ों की तरह ठिठुर गई। शीतलहर और भीषण गलन से लोग परेशान दिखे। यही वजह है कि शनिवार को भी गलन महसूस की जा रही है। बीते मंगलवार से लगातार हालात खराब हो रहे हैं। दिन का पारा लगातार नीचे गिर रहा है।

    शुक्रवार को दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिन में भीषण गलन रही। बर्फीली हवाओं ने परेशान किया। बंद स्थानों पर गलन की वजह से काम करना मुश्किल हो गया। उंगलियां जाम हो गईं। सुबह हल्के कोहरे की वजह से जरूरी कार्य से निकलने वाले ठिठुरने को मजबूर हुए। दोपहिया पर चलने वालों को मफलर, जैकेट और दस्ताने भी नाकाफी लगे। करीब नौ बजे तक दृश्यता बढ़ी लेकिन आसमान में छाई धुंध लगातार बनी रही। पूरा दिन गलन और सर्दी के सितम में बीता।

    रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं हैं। यह नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95 रहा। बीते चार दिन से शहर में कोल्ड-डे-कंडीशन के हालात हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को कोल्ड-डे-कंडीशन का अलर्ट जारी किया है। उसके बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई है। घना या बहुत घना कोहरा रहेगा। रविवार को सुबह कोहरा-धुंध के बाद दोपहर में मौसम साफ होने की संभावना रहेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा की संभावना है। तापमान में उतार चढ़ाव होगा। शुक्रवार को 12 बजे ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 328 व नोएडा का 308 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੈਰੋਇੰਨ ਅਤੇ ਨਗਦੀ ਸਮੇਤ ਔਰਤ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮੁਹਿਮ ਵਿੱਢੀ ਹੋਈ ਹੈ ਤੇ ਨਾਕੇਬੰਦੀਆਂ ਕਰਕੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।  ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਜੇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਭੇਜਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲੀ ਇੱਕ ਔਰਤ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ-2 ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਗਸ਼ਤ ਦੌਰਾਨ ਜਦੋਂ ਇੰਡੀਆ ਗੇਟ ਨੇੜੇ ਪੁੱਜੀ ਤਾਂ ਨਰਾਇਣਗੜ੍ਹ ਵਾਲੀ ਸਾਈਡ ਤੋਂ  ਇੱਕ ਔਰਤ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ ਤੇ ਸ਼ੱਕ ਹੋਇਆ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲੈਣ ਤੇ ਉਸਦੇ ਕੋਲੋਂ 300 ਗਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ  ਇਲਟਰੋਨਿਕ ਕੰਡਾ ਅਤੇ 5000/- ਰੁਪਏ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਔਰਤ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਬੈਕਵਰਡ ਤੇ ਫਾਰਵਰਡ ਲਿੰਕ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਔਰਤ ਦੇ ਨਾਲ ਇਸ ਧੰਧੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਸ ਦਾ ਮੁੰਡਾ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹ ਨਾਲ ਹੀ ਮੌਜੂਦ ਸੀ, ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਸ ਔਰਤ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲੈਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਸਦਾ ਮੁੰਡਾ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ, ਲੇਕਿਨ ਜਲਦ ਹੀ ਉਸ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਰਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः थाना 4 का घेराव करने पहुंचा वाल्मीकि समाज, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना 4 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज वाल्मीकि समाज थाना 4 का घेराव करने पहुंच गया। इस दौरान वहां पर भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसको लेकर अपशब्द कहने के मामले में गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव किया है। इस दौरान थाने के अंदर नारेबाजी करते हुए दूसरे पक्ष के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग की गई। वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

    इस दौरान वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने कहा कि उक्त व्यक्ति यूपी का रहने वाला है और पुलिस द्वारा एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही। जिसके चलते लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अपशब्द बोलने को लेकर उनमें भारी रोष पाया जा रहा है।

  • जालंधर से भारी मात्रा में महारैली के लिए रवाना हुए किसान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दोआबा से एक बड़ा कारवां बरनाला रैली के लिए रवाना। 13 फरवरी को किसान हर गांव से 13 ट्रॉलियां और 13 महीने का राशन लेकर दिल्ली कूच करेंगे। इसको लेकर किसानों का कहना हैकि केंद्र सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ अब किसान दिल्ली से भी बड़ा संघर्ष शुरू करेंगे। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की किसानों को मारने वाली नीतियों और किसानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ किसानों को एकजुट होने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिसके लिए बड़ी रैली किसने की तरफ से बरनाला में आज की जा रही है। केंद्र सरकार ने आंदोलन के दौरान और 2014 के चुनाव के दौरान किसानों से वादे किए थे, लेकिन वे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। लेकिन सरकार ने किसानों के उत्पादों पर आयात शुल्क खत्म कर दिया है। किसानों पर एक नई मार पड़ रही है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का एक विशाल जुलूस बरनाला रैली के लिए रवाना किया गया, जिसमें अनगिनत बसें, कैंटर, छोटे हाथी और अनगिनत वाहन शामिल थे।

    इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सबरा, जिला कोषाध्यक्ष गुरलाल सिंह पंडोरी, जिला नेता हरप्रीत सिंह सिधवां, जिला नेता सलविंदर सिंह जानियां, जिला अध्यक्ष गुरमेल सिघ रेडवां, जिला नेता सरवन सिंह बाऊपुर, जिला प्रेस सचिव हरप्रीत सिंह कोटली गाजरां ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आज मालवा में उत्तर भारत के 18 संगठनों और संयुक्त मोर्चा (गैर राजनीतिक) द्वारा एक रैली आयोजित की जा रही है। जिसमें जालंधर जिले से एक विशाल काफिला भाग लेगा। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी को जंडियाला गुरु रैली सिस्टम के लोगों ने सरकार को बता दिया है कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और संघर्ष के लिए तैयार हैं। उसी तरह आज की मालवा रैली 13 फरवरी को होने वाले दिल्ली आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि यदि हमें देश को नशा मुक्त बनाना है तो मजदूरों को 200 दिन का रोजगार देना होगा।

    बेरोजगारी दूर करनी होगी, किसानों-मजदूरों के लिए कम से कम 10 हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन लेनी होगी। फसलों के लाभकारी दाम लेने होगे। भारत को WTO से बाहर करना होगा।  किसान-कर्मचारियों की मांगी हुई नीतियों को लागू करना होगा। दिल्ली आंदोलन के शहीदों को न्याय दिलाना होगा। आबादकारों को स्थाई मालिकाना हक दिया जाए। किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाई जाए, फसलों के दाम डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार लिए जाएं। सभी फसलों की सरकारी खरीद का कानून बनाया जाए, दिल्ली आंदोलन दौरान किसानों व मजदूरों पर दर्ज हुए पर्चे रद्द किए जाएं। किसानों ने कहा कि हमें दिल्ली आंदोलन के दौरान शहीद किसानों और मजदूरों को मुआवजा दिलाना है, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलानी है, लखीमपुर खीरी मामले पर न्याय दिलाना है, तो हर हाल में हमें दिल्ली मोर्चा शुरू करना है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी वर्ग विशेष का नहीं बल्कि सभी का संयुक्त आंदोलन है। इसलिए इसमें किसान, मजदूर, दुकानदार, कर्मचारी, छात्र, महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग भाग लेंगे। 

  • पंजाबः अगले 2 दिन हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में लगातार ठंड बढ़ रही है। वहीं जिले में ठंड ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पीएयू मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि 4 जनवरी को दिन का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि कल का तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज 9.6 तापमान दर्ज किया गया है।

    इस कारण ठंड बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने 8 और 9 जनवरी को लेकर हल्की बूंदाबांदी का आशंका जताई गई है। हालांकि उन्होंने इस मौसम को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया है। इस बीच डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की अपील की है। 

  • भारी बारिश का कहर, 300 लोगों की मौ’त, 43,750 घर ढहे 

    किंशासाः डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में 300 लोगों की मौत हो गई है। एक मंत्री ने यह जानकारी दी। सामाजिक मामलों, मानवीय कार्यों और राष्ट्रीय एकजुटता मंत्री मुटिंगा मुतुइशायी ने आपातकालीन बैठक के दौरान कहा कि कम से कम 43,750 घर ढह गए हैं। उन्होंने स्वच्छता और स्वच्छ पानी की कमी से जुड़े महामारी के खतरों की भी चेतावनी दी। मंत्री ने कांगो के अधिकारियों से पीड़ितों की मदद के लिए तत्काल धन जारी करने का आह्वान किया, साथ ही जमीन पर मानवीय टीमों का समर्थन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का आह्वान किया। सितंबर से मई तक चलने वाले बरसात के मौसम के दौरान डीआरसी में बाढ़ और भूस्खलन आम हैं।

  • अब IPL और टी20 वर्ल्ड कप होगा और रोचक, ICC ने बदले 3 खास नियम

    नई दिल्लीः आईसीसी द्वारा हाल ही में स्टंपिंग और उससे जुड़े डीआरएस के नियम में बदलाव किया गया था। साथ ही दो और नियम भी बदले गए थे। इस साल आईपीएल 2024 और फिर जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी यह नए नियम लागू हो जाएंगे। यानी इन तीन नए नियम से यह खेल और रोचक हो सकता है। आखिर क्या हैं वो तीन नियम जिन्हें आईसीसी द्वारा अब बदला गया है। सबसे बड़ा नियम जो आईसीसी द्वारा बदला गया है वो है स्टंपिंग और उसके बाद लिए जाने वाले अंपायर रिव्यू को लेकर है।

    अक्सर आपने देखा होगा कि स्टंपिंग के साथ यह भी चेक किया जाता था कि गेंद बल्ले से लगी है या नहीं। अक्सर इस मौके पर टीमों का डीआरएस बच जाता था। इसको लेकर विकेटकीपर्स चालाकी करने लगे थे। बार-बार बिना डीआरएस लिए कैच चेक करने के लिए वह स्टंपिंग की जानबूझकर अपील करते थे ताकि फील्ड अंपायर थर्ड अंपायर के पास जाए। पर अब यह नियम बदल गया है। अब अगर थर्ड अंपायर स्टंपिंग का रिव्यू ले रहा है तो उसमें स्टंपिंग ही चेक होगी ना कि कैच आउट। अगर फील्डिंग टीम को कैच चेक करना है तो अलग से डीआरएस लेना होगा।

    इसी बीच आईसीसी ने नए साल पर अपना कनकशन का नियम भी बदल दिया है। आपको बता दें कि अगर कोई खिलाड़ी सिर पर गेंद लगने या चोट लगने से बाहर होता है तो उसे कनकशन कहते हैं। ऐसा नियम है कि उस चोटिल खिलाड़ी की जगह किसी खिलाड़ी को रिप्लेस किया जा सकता है जो अंतिम 12 या 15 का हिस्सा है। पर अब इस नियम में थोड़ा बदलाव यह हुआ है कि अगर चोटिल होने वाले खिलाड़ी को पहले से ही गेंदबाजी से रोका जा चुका है तो सब्सटिट्यूट खिलाड़ी भी गेंदबाजी नहीं कर पाएगा।

    साथ ही अगर किसी खिलाड़ी के चोट लगती है तो डॉक्टर व फिजियो वगैरह के पास अधिकतम 4 मिनट का समय होगा फैसला करने का कि वो खिलाड़ी ट्रीटमेंट के दोबारा खेल पाएगा या रिटायर्ड हर्ट होकर जाएगा। बता दें कि क्रिकेट में पिछले कुछ सालों से थर्ड अंपायर द्वारा फ्रंट फुट नो बॉल चेक की जाने लगी है। अगर फील्ड अंपायर नहीं देख पाता तो थर्ड अंपायर उसे नो करार देता है। इसी में एक नया नियम जुड़ा है कि थर्ड अंपायर को गेंदबाज के पैरों पर अब नजर तेज करनी होगी। यानी अब फ्रंट फुट के अलावा थर्ड अंपायर को यह भी देखना होगा कि गेंदबाज का पैर लाइन के पीछे तो नहीं है। गेंदबाज के पैर बॉलिंग बॉक्स में हैं या नहीं, यह सभी चीजें अब थर्ड अंपायर को ध्यान देनी होंगी।

  • चुनावों से पहले कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा केपी को दी बड़ी जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राज्य के पूर्व विधानसभा स्पीकर व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा केपी सिंह पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दरअल, कांग्रेस ने क्लस्टर वाइज स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। राणा को पार्टी की ओर से बिहार-झारखंड की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। राणा केपी बड़े हिंदू चेहरे के रूप में जानते है। राणा केपी सिंह का संबंध महाराणा प्रताप के वंशजों से जुड़ा।

    उनके पुत्र एडवोकेट विश्वपाल सिंह राणा का रिश्ता राजस्थान के बोएड़ा राज परिवार में हुआ है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए पांच स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया। जोकि चुनाव में उतारे जाने वाले चेहरों की तलाश करेगी। पार्टी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पांच समूहों में विभाजित किया है। लोकसभा चुनाव आगामी अप्रैल-मई में होने हैं। इसे लेकर पार्टी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਈ ਬੇਅੰਤ ਸਿੰਘ, ਭਾਈ ਸਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਭਾਈ ਕੇਹਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਨਾਈ ਗਈ ਬਰਸੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਹੋਏ ਹਮਲੇ ਦੇ ਰੌਸ਼ ਵਿਚ ਭਾਈ ਬੇਅੰਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਭਾਈ ਸਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਭਾਈ ਕੇਹਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਬੀਬੀ ਇੰਦਰਾ ਗਾਂਧੀ ਨੂੰ ਗੋਲਿਆ ਮਾਰ ਕੇ ਮਾਰ ਦਿਤਾ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਭਾਈ ਬੇਅੰਤ ਸਿੰਘ ਸੁਰੱਖਿਆਂ ਕਰਮੀਆਂ ਦੀਆਂ ਗੋਲਿਆਂ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਗਏ ਅਤੇ ਭਾਈ ਕੇਹਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਭਾਈ ਸਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ  6 ਜਨਵਰੀ 1989 ਨੂੰ ਸਮੇਂ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਲੌ ਫਾਂਸੀ ਦੇ ਕੇ ਸ਼ਹੀਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਅਜ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਝੰਡਾ ਬੁੰਗਾ ਵਿਖੇ ਭਾਈ ਸਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਮੋਕੇ ਅੰਖਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਾਠ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ ਅਤੇ ਉਹਨਾ ਦਾ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਭਾਈ ਸਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ, ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵਲੌ ਇਹ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ ਮਣਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਭਾਈ ਸਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾਓ ਭੇਟ ਕਰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਕੌਮ ਦੇ ਲਈ ਸ਼ਹਾਦਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇਸ ਯੋਧੇ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ।

  • Punjab and Sindh Bank को चोरों ने बनाया निशाना

    लुधियानाः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेखौफ लुटेरों सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला ताजपुर रोड़ से सामने आया है। जहां चोरों ने पंजाब एंड सिंध बैंक को निशाना बनाया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें चोर बैंक का शटर उखाड़ रहे है। गनीमत यह रही कि चोर इस वारादात को अंजाम देने में नाकाम हुए। वहीं सुबह जब बैंक कर्मचारी डयूटी पर आए तो उन्होंने देखा कि शटर से छेड़छाड़ की हुई है।

    कर्मचारियों ने तुरंत बैंक के सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। वहीं घटना की सूचना थाना जमालपुर की पुलिस को दे दी गई है। जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे सीनीयर अधिकारी JCP जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि बदमाशों ने शटर उखाड़ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनके हाथ कुछ कुछ लीड लगी है। जल्द उक्त आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।