Blog

  • जमीन बता दें उसके ऊपर मैरिज पैलेस बनवा दूंगा- भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने विधानसभा क्षेत्र में 6 मैरिज पैलेस का शिलान्यास कर दिया है। डंगोली में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 5 पैलेस का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। डंगोली के लोग भूमि का चयन करके मुझे बता दें मैं कार्य शुरू करवा दूंगा। मैरिज पैलेस बनाना मेरा काम है और भूमि देना पंचायत का। भुट्टो ने कहा कि हम शादियों पर लाखों रूपए अकेले मैरिज पैलेस की फीस भरते हैं। यदि गांव गांव मैरिज पैलेस बनेंगे तो लोगों पर पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम हो जाएगा। हम जो मैरिज पैलिस बना रहे हैं उसमें सामर्थ्यवान लोग पर्ची कटवाकर शादी कर सकेंगे। गरीब बच्चियों की शादी के लिए मैरिज पैलस फ्री में उपलब्ध रहेगा।
  • धैर्य रखें अभी एक वर्ष पूरा हुआ,चार वर्ष की अवधि वाकी, सयंम बनाये रखें विपक्ष: देवेंद्र भुट्टो

    कुटलैहड़ के डंगोली त्यूडी में होनहार छात्रों पर बरसे ईमान, कार्यक्रमों में विधायक देवेन्द्र भुट्टो रहे चीफ गैस्ट,
    विधायक भुट्टो ने डंगोली त्यूड़ी के छात्रों को बांटे ईनाम
    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने सोमवार को डंगोली और त्यूड़ी के सरकारी स्कूलों में छात्रों को पुरुस्कार आवंटित किए। इन स्कूलों में वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भुट्टो ने भाजपा के ऊपर भी हमले जारी रखे। भुट्टो ने कहा कि अभी तो हमारे कार्यकाल का मात्र एक साल ही पूरा हुआ है। अभी विपक्ष को चार साल संयम से हमारे विकास कार्य देखने होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की पहली कैबिनट बैठक में ओपीएस फार्मूला लागू करके सरकारी कर्मचारियों को राहत दी गई है। पुरानी पेंशन कर्मचारियों को मिलनी शुरू हो गई है। जहां तक  महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह की बात है उसके ऊपर भी जल्द फैसला होने वाला है। उन्होंने कुटलैहड़ के पूर्व विधायक के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग प्रत्येक भारतीय के खाते में 15 लाख रूपए डालने का वादा करके सत्ता में आए थे वे हमसे 1500 का हिसाब मांग रहे हैं। हमने जैसे ओपीएस का वादा पूरा किया उसी प्रकार हम हिमाचल की महिलाओं के खाते में प्रति माह 1500 रूपए का वादा भी पूरा कर देंगे। कुटलैहड़ में जिन लोगोें के मकान गिरे थे उन्हें तीन से सात लाख रूपए राहत राशि मिल चुकी है। भुट्टो ने डंगोली स्कूल के लिए 3 लाख के 2 कमरे और अढ़ाई लाख रूपए अन्य कार्यो के लिए पँचायत प्रधान द्वारा बताए गए सड़क,पानी बिजली की समस्याओं को तत्काल समाधान करने के अधिकारियों को आदेश दिए। डंगोली के लिए 11 हजार ,त्यूडी स्कूल के संस्कृत कार्यक्रम के लिए 21 हजार व स्कूल के लिए 2 कमरे, अढ़ाई लाख अन्य कार्यो के लिए स्वीकृत किए। वहीं त्यूडी स्कूल की सभी मांगों को पूरा करने और वहां रेन शैल्टर के लिए 5 लाख रूपए की धन राशि भी स्वीकृत की । इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, उपप्रधान झंबर जीवन शर्मा, अर्चित शर्मा के अलावा अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • स्कूलों ने अपनाया नशा मुक्त ऊना अभियान का संकल्प

    ऊना/ सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान के सफर को आगे बढ़ाते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बेहड़ा में आयोजित हुए कार्यकर्म में बच्चों ने नाटक के माध्यम से सबको नशे से दूर रहने का सन्देश दिया। जैसे जैसे नशा मुक्त ऊना अभियान का सफर आगे बढ़ रहा है स्कूलों में बच्चों ने नशा मुक्त ऊना अभियान द्बारा चलाए रहे अभियान को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया है। कोई भी कार्यक्रम स्कूल में होता है सबसे पहले नशे खिलाफ अपनी आवाज उठाकर स्थानीय लोगों को सभी स्कूल के बच्चों को जागृत करने करने का बेड़ा उठा लिया है। बच्चों को अब स्कूल स्तर पर ही इतना सशक्त बनाया जा रहा है की उन्हें नशे के जाल में फंसाकर जो नशे के कारोबारी अपनी मंशा को पूरा करते थे। कहीं न कही नशा मुक्त ऊना अभियान के द्बारा उस पर भयंकर चोट लगी है कहीं न कहीं नशा मुक्त ऊना अभियान का असर दिखना शुरू हो गया है। उम्मीद है सरकार इस अभियान को निरंतर जारी रखेगी क्योंकि इस नशे रूपी दानव से बचने के लिए कुछ समय तक अभियान चलाकर हम नशे को जड़ से खत्म नहीं कर पाएंगे इसके लिए नशा मुक्त ऊना अभियान के माध्यम से लम्बी लड़ाई लड़नी होगी। एक साल में इस नशे को खत्म नही कर सकते है क्योंकि किसी भी अच्छी बात को सफल बनाने के लिए बहुत समय लगता है स्कूलों से आगे बढ़ते हुए नशा मुक्त ऊना अभियान का काफिला कॉलेज और आईटीआई के बाद हर घर दस्तक दे रहा है जिसका सिलसिला जारी रहेगा जब तक हर घर हर वार्ड और हर पंचायत नशा मुक्त नही हो जाती है नशा मुक्त ऊना अभियान अपना काम करता रहेगा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान अंजू बाला उप प्रधान सतीश कुमार स्थानीय स्कूल के प्रिंसीपल दलवीर सिंह सभी अध्यापक नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत स्थानीय लोगों के साथ आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सभी पंचायत के मेंबर उपस्थित रहे
  • पंजाब : बाइक चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर, किया पुलिस के हवाले, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस चोरी की वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है।

    दिन दिहाड़े बाजार से मोटरसाइकिल चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ काबू किया। लोगों ने चोर को पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के पास से मास्टर चाबी और यूपी नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।पुलिस ने आरोपी को काबू कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • कांग्रेस को हुआ फायदाः मंत्री बनने के बाद भी हारे बीजेपी के सुरेंद्रपाल सिंह

    राजस्थानः करणपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर ने राजस्थान सरकार के मंत्री और BJP उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दे दी। निर्वाचन आयोग की तरफ से इसकी जानकारी दी गई। मालूम हो कि राजस्थान के कारणपुर विधानसभा सीट के लिये 5 जनवरी को वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि करणपुर से कुन्नर ने टीटी को 11,283 मतों के अंतर से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर बाद में 5 जनवरी को मतदान हुआ था, जिसकी गिनती सोमवार को हुुई।

    निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह को 94,950 वोट मिले, जबकि टीटी को 83,667 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी प्रत्‍याशी पिरथीपाल सिंह को 11940 वोट मिले। इस जीत के साथ ही राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़ कर 70 हो गई है। प्रदेश में सत्तारूढ़ BJP के 115 विधायक हैं। इस हार को लगभग एक महीने पहले ही सत्ता में आने वाली बीजेपी के लिए करारा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल किया था। उन्हें कृषि विपणन विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग तथा अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग दिया गया था। टीटी के लिए यह लगातार दूसरी हार है। साल 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

  • 125 वाहनों के चालान कटे

    125 वाहनों के चालान कटे

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने सोमवार को जिले में एक टिप्पर और एक जेसीबी को अवैध खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा व उनके चालान कर दिए। इसके अलावा 123 अन्य वाहनों के चालान यातायात के नियम तोड़ने के चलते किए गए हैं। ऊना पुलिस रूटीन में रोजाना 100 से अधिक चालान करती है। उसके बावजूद नागरिक पुलिस को चालान काटने का मौका देते हैं।
  • खेत में बकरियां चराने को लेकर विवाद थाने में पहुंचा

    खेत में बकरियां चराने को लेकर विवाद थाने में पहुंचा

    ऊना/सुशील पंडित : अंब के गांव सलूरी में खेत में भेड़ बकरियां चराने को लेकर शुरू हुआ विवाद थाने में पर्चे में तब्दील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब तहसील के सलूरी गांव की सुनीता देवी पत्नी संत राम ने भैरा गांव के अवनीत उर्फ गोलू पुत्र राजिंद्र प्रसाद और चलेरा गांव के अभिषेक पुत्र चैन सिंह के विरुद्ध थाने में दी शिकायत में कहा है कि 5 जनवरी को जब वह अपने खेतों से घास लेने गई तो वहां पर आरोपी उनके खेत में अपने मवेशियों को चरा रहा था। सुनीता देवी का दावा है कि उसने जब गोलू को अपनी भेड़ बकरियां खेत से बाहर निकालने को कहा तो उसने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुनीता का यह भी दावा है कि अवनीत ने उसके कपड़े फाड़े और अभिषेक ने उसके साथ हाथापाई की। अंब पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 354(ख) और 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • अग्निवीर वायु भर्ती हेतू 17 जनवरी से 6 फरवरी तक करें ऑनलाईन आवेदन

    अग्निवीर वायु भर्ती हेतू 17 जनवरी से 6 फरवरी तक करें ऑनलाईन आवेदन

    ऊना/ सुशील पंडित : एयरमैन चयन केंद्र अंबाला द्वारा अग्निपथ योजना के तहत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश के अविवाहित पुरूषों व महिलाओं के लिए अग्निवीर वायु भर्ती आयोजित की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विंग कमांडर एवीजी रैड्डी, कमांडिंग आफिसर, 1 एएससी, वायु सेना अंबाला कैंट ने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 17 जनवरी से 6 फरवरी तक भारतीय वायु सेना की बेवसाईट https://agnipathvayu.cdac.in जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी, 2004 से 02 जुलाई, 2007 के मध्य होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 550 रूपये रहेगा। उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के ऑनलाईन परीक्षा 17 मार्च को आयोजित होगी। अभ्यर्थी योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए भारतीय वायु सेना की बेवसाईट पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • पंजाब : लुटेरों ने डाक्टर से लूट की वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में चोरी और लूट की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे और लूट की वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। लुटेरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। लुटेरे के हौसले इतने बुलंद है कि बेखौफ होकर आए दिन लूट की वारदात को अंजाम देने से नही डरते।

    इसी तरह आज देर शाम बूढ़ा गुजर रोड स्थित विजय अस्पताल के मालिक डॉ विजय सुखीजा के अस्पताल में घुस कर 3 लुटेरों ने तेजधार की नोक पर लूट की घटना को इंजाम दिया। डॉ विजय सुखीजा को जख्मी कर दिया। जिस को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना से श्री मुक्तसर साहिब के बाज़ार में सहम का माहौल पाया जा रहा है। एक दिन पहले भी कचा थादेवाला रॉड रोड पर एक दुकान में 3 लुटेरों ने घुस कर दुकानदार को लूटा था। इस घटना को लेकर शहर निवासियों ने थाना सिटी में जाकर पुलिस को जानकारी दी।

  • AAP विधायक के खिलाफ हुई कार्रवाई, मिलने पहुंचे सीएम मान और केजरीवाल

    नई दिल्लीः आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक चैत्रा वसावा के समर्थन में एक सार्वजनिक बैठक की। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज जेल में बंद आप विधायक चैतर वसावा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही ने हद पार कर दी है। हमने चैतर वसावा और शकुंतलाबेन से मुलाकात की… वे ठीक हैं, स्वस्थ हैं, उनका हौसला बुलंद है। वे लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे। गुजरात से बीजेपी को उखाड़ फेंकना है। यह काम जनता करेगी क्योंकि इनका अत्याचार चरम सीमा पर पहुंच गया है।

    अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि विधायक को जेल में डाल दिया गया। क्योंकि उन्होंने जनहित के मुद्दे उठाए थे। आम आदमी पार्टी विधायक और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी से गुजरात में आदिवासी समुदाय नाराज है। आदिवासी समाज ने रविवार को (भरूच में) रैली में अपना गुस्सा जाहिर कर दिया है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा जनता के लिए लड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। जनता के लिए काम करने वालों को फर्जी मामलों में जेल में डाल दिया जाता है।

    एक दिन पहले ही केजरीवाल ने गुजरात के भरूच जिले के नेत्रंग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ऐलान कर दिया था कि चैतर वसावा लोकसभा चुनावों में भरूच सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। केजरीवाल ने भाजपा पर आदिवासी-विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी विधायक चैतर वसावा को केवल इस बात पर गिरफ्तार कर लिया गया था क्योंकि उन्होंने आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी।