AAP विधायक के खिलाफ हुई कार्रवाई, मिलने पहुंचे सीएम मान और केजरीवाल

नई दिल्लीः आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक चैत्रा वसावा के समर्थन में एक सार्वजनिक बैठक की। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज जेल में बंद आप विधायक चैतर वसावा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही ने हद पार कर दी है। हमने चैतर वसावा और शकुंतलाबेन से मुलाकात की… वे ठीक हैं, स्वस्थ हैं, उनका हौसला बुलंद है। वे लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे। गुजरात से बीजेपी को उखाड़ फेंकना है। यह काम जनता करेगी क्योंकि इनका अत्याचार चरम सीमा पर पहुंच गया है।

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि विधायक को जेल में डाल दिया गया। क्योंकि उन्होंने जनहित के मुद्दे उठाए थे। आम आदमी पार्टी विधायक और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी से गुजरात में आदिवासी समुदाय नाराज है। आदिवासी समाज ने रविवार को (भरूच में) रैली में अपना गुस्सा जाहिर कर दिया है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा जनता के लिए लड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। जनता के लिए काम करने वालों को फर्जी मामलों में जेल में डाल दिया जाता है।

एक दिन पहले ही केजरीवाल ने गुजरात के भरूच जिले के नेत्रंग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ऐलान कर दिया था कि चैतर वसावा लोकसभा चुनावों में भरूच सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। केजरीवाल ने भाजपा पर आदिवासी-विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी विधायक चैतर वसावा को केवल इस बात पर गिरफ्तार कर लिया गया था क्योंकि उन्होंने आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *