Blog

  • पंजाबः सिर पर चुन्नी की छाया सहित लावों में लहंगा-घाघरा पहनने पर लगी रोक, जानें मामला, देखें वीडियो

    अमृतसरः पांच सिंह साहिबों ने तख्त श्री हजूर साहिब नंदेड़ में सिख मर्यादा के साथ आनंद कारज (शादी) को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नंदेड़ साहिब में बैठक के बाद पारित प्रस्ताव को सख्ती से अमल करने को भी कहा है। अगर, इनका पालन सही से नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश शादी व लावों (फेरों) के दौरान बढ़ रही दिखावा प्रथा को देखते हुए भी दिए गए हैं। इनमें सबसे अहम लड़कियों को लावों के दौरान भारी लहंगे न पहनने, सिर्फ कमीज, सलवार व सिर पर चुन्नी के साथ आने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, देखने में आया है कि लावों के समय लड़कियां महंगे व फैशनेबल लहंगे व घाघरे पहनकर गुरुद्वारों में आती हैं। वे कपड़े इतने भारी होते हैं कि दुल्हन के लिए उन्हें पहनकर चलना, उठना-बैठना और गुरु महाराज के सामने नतमस्तक होना भी मुश्किल हो जाता है।

    जिसे देखते हुए पांचों तख्तों के जत्थेदारों ने मिलकर फैसला किया है कि अब से दुल्हन महंगे व भारी लहंगे व घाघरों की जगह कमीज, सलवार व सिर पर चुन्नी पहनकर ही आएंगी। सिंह साहिबों ने कहा कि आनंद कारज के दौरान दुल्हन पर चुन्नी या फूलों की छाया करने का प्रचलन शुरू हो चुका है, जो ठीक नहीं है। रिश्तेदार गुरु ग्रंथ साहिब के आगे तक दुल्हन पर चुन्नी व फूलों की छाया कर के लाते हैं। ऐसे में अब लावों के दौरान गुरुद्वारों में फूलों या चुन्नी की छाया कर लाने पर रोक लगा दी गई है। सिंह साहिबों ने बताया कि आज कल आनंद कारज के निमंत्रण कार्डों पर लड़के व लड़की के नाम के आगे सिंह व कौर नहीं लिखा जाता है। ये भी ठीक नहीं है।

    इसे देखते हुए अब कार्ड के बाहर व अंदर दोनों जगह दुल्हन व दूल्हे के नाम के आगे कौर व सिंह का लिखना अनिवार्य होगा। सिंह साहिबों ने सिख समुदाय से इन दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। पालन ​​न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी सिख मर्यादा के साथ नहीं हो रही शादी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ले जाने पर रोक लगाई जा चुकी है। दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब के ध्यान में आया था कि आज कल डेस्टिनेशन वेडिंग्स का प्रचलन बढ़ गया है। जिसके चलते कुछ लोग श्री गुरु ग्रंथ साहिब को समुद्र किनारे या रिजॉर्ट में ले जाकर प्रकाश करते हैं और लावें लेते हैं। तब भी सिंह साहिबों ने ऐसे शादी के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ले जाने पर रोक लगाई थी।

  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर, मौ’त

    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर, मौ’त

    नई दिल्ली : बिहार के भोजपुर में ट्रक ने पटना से वापस लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई शुक्रवार की देर रात कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा-पटना नेशनल हाईवे पर सकड्डी मोड़ के पास यह घटना हुई है सड़क हादसे  के बाद भागने के दौरान ट्रक ड्राइवर बाइक को करीब 20 मीटर तक घसीट ले गया

    इस हादसे में मरने वाले तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच अफरातफरी मच गई मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोईलवर थाना पुलिस को दी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को ले जाकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया

    18 से 21 साल के बीच थी सबकी उम्र

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि मरने वाले तीनों दोस्त युवक थे सबकी उम्र 18 से 21 साल के बीच थी मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी बितन पासवान के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन पासवान, जयपत पासवान के 21 वर्षीय पुत्र शिव लगन और भरत पासवान के 18 वर्षीय पुत्र धनजीत कुमार के रूप में हुई है

    पटना से आरा लौट रहे थे तीनों युवक

    मृतक कुंदन के पिता बितन पासवान ने बताया कि एक महीने पहले पटना के दानापुर में कुंदन के ऑटो को पुलिस ने पकड़ लिया था। कुंदन अपने दो दोस्त शिव लगन और धनजीत के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से उस ऑटो का बेल कराने के सिलसिले में दानापुर गया था। रात करीब साढ़े दस के बाद गांव लौट रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद घर के सभी सदस्य अस्पताल पहुंचे घटना के बाद कोहराम मच गया है

  • जालंधरः सुबह सुबह सुविधा सेंटरों में चोरों का आंतक, कई दफ्तरों से सामान लेकर चोर  फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी के मामलों में बढ़ौतरी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हो गए है। हालात यह हो गए है कि अब चोरों का आतंक पूरी तरह से शहर में  दिख रहा है। वहीं ताजा मामला सुविधा सेंटरों से सामने आया है। जहां चोरों ने 7 से 8 सुविधा सेंटरों को निशाना बनाया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए रामामंडी सुविधा सेंटर में काम करने वाली महिला ज्योति ने बताया कि उनके सुविधा सेंटर से चोर 5 कंप्यूटर, 6 प्रिंटर, 17 बैटरियां, डीवीआर, एलसीडी, वॉटर मोटर लेकर फरार हो गए है।

    वहीं बताया जा रहा है कि रामामंडी के अलावा जंडूसिंघा, लंबा पिंड चौंक, लांबड़ा सहित कई अन्य सुविधा सेंटरों में चोरों का आंतक देखने को मिला है। गौर हो कि बीते दिन ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मीटिंग कर शहर को 4 जोन मेें बांटा था। जहां उन्होंने ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के साथ-साथ क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे, लेकिन इस आदेशों के एक दिन बाद सुबह-सुबह चोरों के इस आतंक से सुविधा सेंटरों में हड़कंप मच गया है।

  • पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, इंस्पेक्टर और ASI सहित 96 अधिकारियों का हुआ तबादला

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जारी आदेशों में चंडीगढ़ पुलिस ने अपने 96 अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें पुलिस की तरफ से 3 इंस्पेक्टर, 7 सब इंस्पेक्टर, 22 ASI, 15 हेड कांस्टेबल और 49 कांस्टेबल का तबादला किया है। पुलिस द्वारा सेक्टर 19 में तैनात इंस्पेक्टर बहादुर सिंह का तबादला IRB में कर दिया है।वहीं, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से सिक्योरिटी ब्रांच में भेज दिया है। इंस्पेक्टर नीरज सारना को पुलिस लाइन से ट्रैफिक में लाया गया है। इसी प्रकार पुलिस ने आठ लोगों को पुलिस लाइन से लाकर फील्ड में उतारा है और पांच लोगों को वापस पुलिस लाइन भेजा गया है।

  • बियर पिलाने के बहाने, दोस्त को दी खतरनाक मौ’त, जाने मामला

    बियर पिलाने के बहाने, दोस्त को दी खतरनाक मौ’त, जाने मामला

    नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब इलाके के सतपुला पार्क में एक किशोर की चाकू से गोदने और पत्थर से कुचल कर हत्या का मामला सामने आया। इस घटना की सूचना पर लोकल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस मामले में शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने 3 नाबालिगों को हिरासत में लिया है

    चाकू से गोद कर किशोर की हत्या

    डीसीपी से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजकर मिनट पर पीसीआर कॉल से मालवीय नगर थाने की पुलिस को खिड़की गांव के सतपुला पार्क में एक डेड बॉडी के पड़े होने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने पाया कि एक किशोर की चाकू घोंप और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई उसके चेहरे, पेट, छाती और गले पर चाकू से मारे जाने के निशान थे पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया मृतक की पहचान, 17 वर्षीय विवेक के रुप में हुई वह बेगमपुर के इंदिरा कैम्प का रहने वाला था

    झगड़ा बना हत्या का कारण

    एक ड्रिंक के बाद उन्होंने दो चाकुओं और पत्थरों से अचानक ही विवेक पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई साजिश रचने वाले नाबालिग आरोपी ने कुछ महीने पहले विवेक ने स्कूल में हुए कुछ मुद्दे को लेकर उसकी पिटाई कर दी थी जिसके बाद से ही वह उससे बदला लेना चाहता था और जब उसे मौका मिला तो उसने साजिश रच कर अपने दोस्तों के साथ मिल मामले को अंजाम दे डाला फिलहाल पुलिस बाकी 3 नाबालिग आरोपियों की तलाश में जुटी है

    बीयर पिला कर ले ली जान

    मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की सहायता से तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया जिनमें से एक नाबालिग ने हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारते हुए बताया कि उसने अपने 5 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर विवेक उर्फ सोना की हत्या कीउसने बताया कि 14 दिसंबर को उसने विवेक को ड्रिंक करने के बहाने बुलाया और दुकान से बीयर खरीदने के बाद उसे लेकर सतपुला पार्क गया जहां उंसके पांच दोस्त पहले से ही मौजूद थे

  • पंजाबः Fast Way Company केस के मामले में हाईकोर्ट से PSPCL को लगा झटका

    पंजाबः Fast Way Company केस के मामले में हाईकोर्ट से PSPCL को लगा झटका

    चंडीगढ़ः पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा उनके बिजली के खंबों से फास्ट वे के तार काटने के मामले में कंपनी ने 1000 करोड़ का निवेश होने की दलील देकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से राहत की गुहार लगाई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने पीएसपीसीएल को झटका देते हुए याची कंपनी के तार काटने पर रोक लगा दी है। साथ ही सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए फास्ट वे कंपनी ने एडवोकेट आयुष गुप्ता के माध्यम से बताया कि उन्होंने पंजाब में केबल नेटवर्क विस्तार के लिए पीएसपीसीएल से करार दिया था।

    इसके तहत कंपनी अपने तारों के लिए पीएसपीसीएल के खंबों का इस्तेमाल कर रही थी। कंपनी ने पूरे पंजाब में करीब 1000 करोड़ का निवेश किया है। कंपनी ने बताया कि उनका करार मई में खत्म हो गया था और कंपनी ने इसे रिन्यू करने के लिए आवेदन भी किया था और सिविल सूट भी दाखिल किया था। इसके बावजूद करार को रिन्यू करने से इन्कार करते हुए उनके तार काटना शुरू कर दिए गए।

    याची ने बताया कि पंजाब भर में 5 लाख से ज्यादा उपभोक्ता इससे सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। ऐसे में पीएसपीसीएल की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और याचिकाकर्ताओं के करार को रिन्यू करने का आदेश दिया जाए। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिका पर पंजाब सरकार व पीएसपीसीएल को नोटिस जारी किया है और साथ ही तार काटने पर रोक लगा दी है।

  • पंजाबः थाने के बाहर खड़ी वोल्वो बस को लगी आग 

    जीरकरपुरः थाने के बाहर खड़ी वॉल्वो बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आने से बच गईं। फायर ऑफिसर राजीव कुमार फायर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जीरकपुर थाने के बाहर खड़ी एक वॉल्वो बस, जो एक मामले संबंधी केस प्रॉपर्टी है, उसमें अचानक आग लग गई। उन्होंने तुरंत मौके पर अधिकारियों को साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने से बस को काफी नुकसान पहुंचा है। राजीव कुमार ने बताया कि यहां कई ऑफिस हैं। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन मौके पर ही काबू पा लिया गया। 

    हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक वॉल्वो बस काफी देर से केस प्रापर्टी के तौर पर पुलिस स्टेशन के पास खड़ी थी। इस दौरान बीते दिन अचानक बस में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सौभाग्य से, आस-पास कई अन्य वाहन खड़े थे जो आग की चपेट में आने से बच गए। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि अगर फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचती तो अन्य गाड़ियों को भी नुकसान हो सकता था।

  • आज का राशिफल, 16 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 16 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन पर कर भोर 4 बजकर 37 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 3 बजकर 59 मिनट पर सूर्यदेव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-  आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज्बात काबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी, जिससे काम सरलता से पूरा हो जायेगा। घर में कई दिन से रखा हुआ कबाड़ आज बाहर कर दें, इससे पारिवारिक अनबन खत्म होगा।

    वृष राशि-  आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग सबको न बताये, तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक उलझन कम होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशगमन कर सकते हैं। अगर आप जॉब की तलाश में है तो आपको मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है।

    मिथुन राशि-  आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। आप की नई तकनीक आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाएगी। आज आपको आय के विभिन्न स्रोत मिलेंगे और अच्छी आमदनी होगी। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है।

    कर्क राशि-  आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज खर्च में इजाफा बचत को ज्यादा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

    सिंह राशि-  आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती के अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज किसी अजनबी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। आज का दिन समझ-बूझ के कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

    कन्या राशि-  आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। स्वास्थ्य आज थोड़ा डाउन हो सकता है, लेकिन समय से देखभाल करने से लाभ होगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। आज किसी छोटी कन्या का पैर छूने से रूका हुआ सभी काम पूरा हो जायेगा।

    तुला राशि-  आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि-  आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। जो छात्र कोई कंपिटिशन एग्जाम दिये हैं, उन्हें अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। इस राशि के नवविवाहित आज किसी समारोह में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। जीवनसाथी के व्यवहार में आज सकारात्मक बदलाव आयेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में नन्हें मेहमान के आने से उत्सव का माहौल बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि-  आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर मीठी नोक-झोंक होगी। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। घर के किसी सदस्य को बढ़ी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    मकर राशि-  आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की संभावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बदलना पड़ सकता है।

    कुंभ राशि-  आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, अचानक धनलाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिसे पाकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी ब्राम्हण को आदरपूर्वक भोजन कराने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्ट, मीडिया से जुड़े लोगों को नौकरी के नये अवसर मिलने के योग हैं। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि-  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। आपकी लाइफस्टाइल में इम्प्रूवमेंट देखने को मिलेगा। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जिनसे कुछ नया सीखने को मिलेगा।

  • पंजाब: 15000 और I Phone के लिए दोस्त बना कातिल, ऐसे हुआ खुलासा

    फ़तेहगढ़ साहिब :  मंडी गोबिंदगढ़ में मात्र 15 हजार रुपये और आईफोन के लिए दो दोस्तों द्वारा छात्र की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्र रेवाड़ीका रहने वाला और मंडी में निजी विश्वविद्यालय में  बी-फार्मेसी कर रहा था। दोनों दोस्तों ने नशीला पदार्थ खिलाने के बाद छात्र को नहर में फेंक दिया। आरोपी दोस्तों ने वारदात को सिर्फ एक आईफोन, सैमसंग का महंगा मोबाइल और करीब 15 हजार रुपये की नकदी हथियाने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया।

    मृतक की पहचान नवदीप यादव पुत्र संदीप कुमार निवासी गांव दाहिना, थाना खोल जिला रेवाड़ी के तौर पर हुई है। जबकि आरोपियों की पहचान अजय कुमार निवासी गांधीनगर और मनप्रीत सिंह निवासी सुभाष नगर मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है।

    मृतक के पिता संदीप कुमार ने बताया कि वह हरियाणा का रहने वाला है और दुकानों पर डिस्पोजल, मसाले बेचकर अपने घर का गुजर बसर कर रहा है। उसके बेटे की उम्र करीब 22 वर्ष थी। वह मंडी गोबिंदगढ़ में बी-फार्मेसी कर रहा था। वह परीक्षा देने 22 अक्तूबर 2023 को मंडी गोबिंदगढ़ आया था। वह 8 दिसंबर से लापता चल रहा था।

    जिसकी सूचना 13 दिसंबर को पुलिस को दी गई। मंडी गोबिंदगढ़ की पुलिस ने  कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमे एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कपड़े में कुछ लपेटकर स्कूटी से ले जाते दिखे।  पुलिस ने आरोपी अजय सिंह और मनप्रीत सिंह पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।

  • ਜਗਤੇਸ਼ਵਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਲਾਅਨਟੇਨਿਸ ਖੇਡ ਦੀ ਅੰਡਰ 17 ਵਿਚ ਜਿਤੀਆ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਤਗਮਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਨੈਸ਼ਨਲ ਲਾਅਨ ਟੇਨਿਸ ਗੇਮ ਵਿਚ ਅੰਡਰ 17 ਵਿਚ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਤਗਮਾ ਜੀਤ ਜਿਥੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਜਗਤੇਸ਼ਵਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਉਥੇ ਹੀ ਅਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਉਸਦਾ ਨਿਘਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਗਲਬਾਤ ਕਰਦੀਆ ਜਗਤੇਸ਼ਵਰ ਦੇ ਪਿਤਾ ਇੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਨੈਸ਼ਨਲ ਲਾਅਨਟੇਨਿਸ ਵਿਚ ਭਾਰਤ ਨੂੰ 40 ਸਾਲ ਬਾਦ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬੇਟੇ ਵਲੋ ਨੈਸ਼ਨਲ ਖੇਡ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਸ ਨਾਲ ਪਰਿਵਾਰ ਬਹੁਤ ਫਕਰ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹਨਾ ਬਚਿਆ ਨੂੰ ਨੈਸ਼ਨਲ ਵਿਚ ਭੇਜਣ ਲਈ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋ ਪ੍ਰਬੰਧ ਉਹ ਸਲਾਘਾਯੋਗ ਹਨ ਅਤੇ ਅਸੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵੀ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। 

    ਇਸ ਸੰਬਧੀ ਨੈਸ਼ਨਲ ਲਾਅਨ ਟੇਨਿਸ ਖਿਡਾਰੀ ਜਗਤੇਸ਼ਵਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਗੇਮ ਲਈ ਸਰੀਰਿਕ ਫਿਟਨੈਸ ਦੀ ਬਹੁਤ ਲੋੜ ਹੁੰਦੀ ਜਿਸ ਸੰਬਧੀ ਸਾਡੇ ਕੋਚ ਵਲੋ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ ਮਿਹਨਤ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਬੈਂਗਲੋਰ ਵਿਚ ਹੋਏ ਮੈਚ ਦੋਰਾਨ 23 ਟੀਮਾ ਵਿਚੋ ਅਸੀ ਫਾਇਨਲ ਵਿਚ ਪਹੁੰਚੇ ਹਾਂ ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਦ ਅਸੀ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਤਗਮਾ ਹਾਸਿਲ ਕਰਨ ਵਿਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋਏ ਹਾਂ ਜੋ ਕਿ 40 ਸਾਲ ਬਾਦ ਇਹ ਮੈਡਲ ਦੁਬਾਰਾ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਝੋਲੀ ਵਿਚ ਪਿਆ ਹੈ।