Blog

  • ठंड का कहर : मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कंपकंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार की सुबह तापमान गिरकर 6 ​डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है गुरुवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान 6.2 डिग्री तक पहुंच गया था आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सुबह-शाम घर से बाहर निकलने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है ऐसा इसलिए कि इस दौरान कोहरे भी काफी रहने लगा है

    खासतौर से अगर आप किसी भी वजह से सुबह के समय घर से निकलते हैं तो ठंड का ख्याल रखते हुए बाहर निकलें मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार की सुबह के समय दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रहा सुबह का तापमान 6 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जो कल से कम है 15 दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान है 

    सीजन का सबसे कम तापमान

     राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह का एक और साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी पुलिस ने डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के एक और साथी कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कुलवंत के खिलाफ 24/02/23 की अजनाला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है।

  • पंजाब के लोगों को बड़ा झटका! बिजली के रेट में 11 प्रतिशत तक हो सकती बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ः पंजाब में आप सरकार द्वारा घरेलू बिजली खपतकारों को 300 यूनिट और खेतीबाड़ी सेक्टर को भी मुफ्त मिल रही है। वहीं अब बिजली दरों का ज्यादा असर कारोबारियों व उद्योगपतियों पर पड़ने जा रहा है। दरअसल, उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लग सकता है। पंजाब में बिजली की दरें 11 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी है। पावरकॉम ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग को भेजी अपनी एनुअल रेवन्यू रिक्वायरमेंट रिपोर्ट (एआरआर) में इस संबंध में प्रस्ताव दिया है। आयोग की ओर से इसे जल्द हरी झंडी दी जा सकती है।

    हालांकि, पावरकॉम के अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि 2010 में पावरकॉम के गठन के बाद से बीते 15 सालों में बिजली की दरों में की जाने वाली यह सबसे कम बढ़ोतरी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक पावरकॉम का कुल संचित राजस्व घाटा 5400 करोड़ होगा। इस घाटे का प्रमुख कारण साल 2021 में चुनाव के मद्देनजर तत्कालीन चन्नी सरकार की ओर से बिजली दरों में एक फीसदी की कटौती करना और इसके बाद मान सरकार की ओर से साल 2022 में बिजली की दरों में कोई वृद्धि न किया जाना है, जिससे वित्तीय साल 2022-23 में पावरकॉम को करीब 6300 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा पड़ा। साल 2022-23 में देशभर में कोयले का संकट रहा, जिसके चलते बाहर से कोयला मंगवाने के कारण बिजली खरीद कीमत 4000 करोड़ रुपये तक बढ़ी। ट्रांसमिशन चार्जेज में भी 600 करोड़ रुपये की वृद्धि रही।

    इसके साथ ही छठे वेतन आयोग को लागू करने के चलते मुलाजिमों की तनख्वाहों का खर्चा 1700 करोड़ रुपये तक बढ़ गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिजली सब्सिडी 22000 करोड़ पहुंच जाएगी। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की सब्सिडी 9000 करोड़ रहेगी जबकि इंडस्ट्रियल सेक्टर की 3000 करोड़ और खेतीबाड़ी सेक्टर के लिए 10000 करोड़ रुपये तक हो जाएगी। पावरकॉम को वित्तीय साल 2024-25 में खर्चों के मुकाबले 1550 करोड़ की अधिक आमदनी होगी। पावरकॉम को 2024-25 में 46400 करोड़ की रेवन्यू रिक्वायरमेंट रहेगी लेकिन इसकी तुलना में मौजूदा बिजली दरों के हिसाब से आय 47950 करोड़ की होगी।

    बावजूद इसके पहले के संचित राजस्व घाटे के मद्देनजर पावरकॉम ने बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव भेजा है। पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव इंजीनियर अजयपाल सिंह अटवाल के मुताबिक पावरकॉम के बढ़ते खर्चों को देखते हुए सरकार की ओर से बिजली दरों में वृद्धि जरूर की जानी चाहिए। पावरकॉम की ओर से भेजे प्रस्ताव के मुताबिक ही रेट बढ़ें। इसमें कोई कटौती न की जाए। तभी पावरकॉम बढ़िया ढंग से निर्विघ्न बिजली सेवाएं दे सकेगा। आगे कहा कि सरकार ने इस साल बिजली दरों में वृद्धि की थी लेकिन इससे पहले दो-तीन साल बिजली के रेट नहीं बढ़ाए गए। इससे पावरकॉम को राजस्व में काफी घाटा हुआ है। इसकी भरपाई तभी हो सकेगी जब रेट बढ़ें।

  • पंजाबः अब इस इलाके में गैंगस्टर और पुलिस में चली गोलियां, एक घायल

    अमृतसरः पंजाब के मानसा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात गैंगस्टर और पुलिस के बीच गोलियां चली। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कस्टडी से भाग रहे गैंगस्टर परमजीत सिंह पम्मा ने पुलिस पर गोलियां चलाई, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में गोली पम्मा के टखने पर लगी, जिसके बाद वह घायल हो गया। मानसा CIA टीम ने पम्मा को काबू कर उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बता दें कि एक दिन पहले ही पुलिस ने पम्मा को गिरफ्तार किया  था, लेकिन वह पुलिस की कस्टडी से भाग गया था, जिसके काब करने की कोशिश की गई तो उसने हथियार उठाकर पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी।

    स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी कि 26 नवंबर को मानसा के सिटी थाने में 307 का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें तीन आरोपी थे। बीते दिन CIA मानसा ने गैंगस्टर पम्मा व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पम्मा के साथियों ने अपने हथियार पुलिस के सुपुर्द करवा दिए। लेकिन पम्मा ने अपना हथियार गोबिंदपुरा रोड पर टोल के पास छिपाने की बात कही। रात के समय CIA की टीम सुरजीत सिंह की देखरेख में पम्मा को श्री गोबिंदपुरा रोड पर टोल के पास ले गई।

    एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि पम्मा ने अपना छिपाया हुआ हथियार निकाला और पुलिस को सौंपने की जगह, उसी से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए क्रॉस फायरिंग की। पम्मा के भागते हुए पुलिस टीम ने उसके टखने को निशाना बना फायर किया। जिसके बाद पम्मा घायल होकर वहीं गिर गया। अब पम्मा फिर पुलिस की हिरासत में हैं। उसके खिलाफ पुलिस पर फायरिंग व कस्टडी से भागने के प्रयास के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पम्मा एक हार्डकोर ए कैटेगरी क्रिमिनल है। जिस पर पंजाब के विभिन्न थानों में 13 एफआईआर दर्ज हैं। जिनमें हत्या प्रयास व NDPS के मामले प्रमुख हैं।

  • विधानसभा शीतकालीन सत्र आज से शुरु, सदन में हंगामे के आसार !

    चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 3 दिन चलेगा। इन तीन दिनों में सत्र में कई अहम विधेयक पेश होने की संभावना है। सत्र को लेकर एक ओर सरकार की ओर से सुरक्षा समेत सभी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है। 

    वहीं नौकरियों के मुद्दे पर भी सदन में खूब गरमा-गरमी देखने को मिलेगी। बता दें कि संसद सुरक्षा चूक के बाद हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दर्शक दीर्घा में कैमरे लगाए गए हैं। दर्शक दीर्घा की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा 3 स्थानों पर चेकिंग भी होगी। 

  • पंजाबः भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, 2 दिन पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के बठिंडा-मुक्तसर रोड़ के पास भीसिआना नजीदक ट्रक और कार की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सनमदीप सिंह निवासी गांव कोटभाई जिला मुक्तसर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की 2 दिन पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा हैकि सनम अपनी शादी की ‘शेरवानी’ देकर लौट रहा था।

    बताया जा रहा है कि इस दौरान इस हादसे में सनमदीप की गाड़ी बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई और सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संदीप के घर से अभी शादी वाला टेंट भी नहीं उतारा गया है। संदीप की मौत की खबर सुनकर परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया है। सनमदीप के पिता पंजाब रेवेन्यू विभाग में पटवारी थे। उनकी ऑन ड्यूटी मौत हो गई थी। जिसके बाद उनकी जगह पर सनमदीप को पटवारी की नौकरी मिली थी।

  • पंजाबः फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः फोकल पॉइंट के नीची मंगली में प्लास्टिक कुर्सियों के गोदाम में शुक्रवार रात आग लग गई। एक पुलिस अधिकारी दलजीत सिंह ने कहा कि एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि गोदाम की बिल्डिंग में दरारें आ गई। आग को देख ऐसा लग रहा है कि 50-60 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है। वहीं, आगे बोले कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। आग की लपटें देख कई फैक्ट्री मालिकों ने अपनी लेबर को कारखानों से बाहर निकाल लिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    पड़ोसी नगिन्द्र सिंह ने बताया कि यह आग हाईवे प्लास्टिक के गोदाम में लगी है। रात को वह अपनी फैक्ट्री के बाहर खड़े थे। अचानक से हाईवे प्लास्टिक के गोदाम के पिछले रास्ते से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख गोदाम में जो दो लोग डयूटी देते हैं उन्हें सूचित किया। नगिन्द्र ने कहा कि आस-पास के अन्य फैक्ट्री संचालकों को भी सूचित किया गया । लोगों ने खुद भी आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग कंट्रोल होने की बजाए बढ़ती रही। आग बढ़ती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने में करीब 15 से 18 गाड़ियों का इस्तेमाल किया है।

    फायर अधिकारी राजिंद्र कुमार ने बताया कि गोदाम में प्लास्टिक का काफी दाना पड़ा था। प्लास्टिक का दाना पेट्रोल के बराबर काम करता है। आग फैलने का मुख्य कारण तेज हवा भी है। हवा का बहाव गोदाम की तरफ था। जिस कारण देखते ही देखते पूरा गोदाम राख हो गया। आग लगने के कारण आस-पास की बिल्डिंग के लोगों को भी बाहर निकाल लिया गया। थाना फोकल पॉइंट की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की भीड़ को खदेड़ा।

  • जालंधरः दड़े सट्टे के मामले में दुकानों पर पुलिस की रेड, 2 काबू, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: थाना फोकल पाइंट के अधीन आते गदईपुर में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब पुलिस की 4  गाड़ियां आकर गदईपुर पुल पर रुकी। इस दौरान पुलिस ने गली के अंदर चल रहे दड़े सट्टे की दुकानों पर रेड की। रेड के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजन पुत्र रमेश निवासी गदईपुर और अशोक कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी गदईपुर के रुप में हुई है। फोकल पाइंट चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने एक दिन पहले ही चार्ज संभाला और रेड करके दड़े सट्टे की दुकानों पर रेड मारी है। चौंकी इंचार्ज अवतार सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से 22 हजार के करीब नगदी पकड़ी गई है।

    दुकान के अंदर कोई कंप्यूटर नहीं लगा हुआ था। लेकिन दड़े सट्टे का काम चल रहा था। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस की रेड से आसपास खुली अवैघ रुप सेलाटरी स्टाल की दुकानें भी बंद हो गई। सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने कहा कि वह पहले थाना सदर में तैनात थे। अब उनकी पोस्टिंग फोकल पाइंट चौंकी में की गई है। अपने एरिया में किसी तरह का अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। पकड़े गए दोनों युवकों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। किसी भी हालत में दड़े सट्टे व नशे का काम नहीं होने दिया जाएगा।

  • बड़ा फैसला: काशी के बाद अब इस शाही ईदगाह का भी होगा सर्वे

    प्रयागराज : श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर विवाद में हिन्दू पक्ष को आज बड़ी राहत मिली है। काशी के बाद अब मथुरा की शादी ईदगार परिसर में सर्वे करने की मंजूरी हाईकोर्ट ने दे दी है। बता दें, शाही ईदगाह में सर्वे को लेकर काफी समय से हिंदू पक्ष मांग कर रहा था। इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबे समय से श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह को लेकर विवाद चल रहा था। याचिका में कहा गया है कि भगवान कृष्ण की जन्मस्थली उस मस्जिद के नीचे मौजूद है और ऐसे कई संकेत हैं जो यह साबित करते हैं कि वह मस्जिद एक हिंदू मंदिर है।

    याचिका में मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि से सटी हुई जो मस्जिद है, उसमें किसी एडवोकेट से सर्वे कराने की मांग की गई थी। सर्वे में हाईकोर्ट ने मस्जिद के सर्वे के दौरान साफ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए कहा है। हालांकि, यह सर्वे ज्ञानव्यापी से थोड़ा अलग होगा। क्योंकि वहां पर कोर्ट ने साइंटिफक सर्वे कराया था, जो कि शाही ईदगाह मस्जिद पर यह सर्वे अभी नहीं होगा। सर्वे के लिए एडवोकेट कमिश्नर कौन होगा और सर्वे के लिए कितने दिनों का समय दिया जाएगा? इस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।

  • लापता युवक का श’व हुआ बरामद, मचा हड़कंप

    यमुनानगर : आत्मापुरी कॉलोनी से लापता 25 वर्षीय रूदल का शव हमीदा हेड रोड पर भगत फेब्रिकेट के पास प्लॉट की झाड़ियों में मिला। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि रूदल की हत्या कहीं और की गई होगी। बाद में शव को वहां पर फेंका गया।  मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी 4 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।मृतक के भाई अनुज ने बताया कि उसका भाई शहर की ही प्लाईवुड फैक्टरी में ऑपरेटर का काम करता था। रूदल गली में लगे सीसीटीवी में भागता हुआ दिख रहा है।

    उसके एक हाथ में मोबाइल था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात रूदल घर पर ही था। तभी उसके किसी दोस्त का फोन आया। फोन सुनते ही वह घर से निकल गया। परंतु देर रात तक भी वापस नहीं लौटा। उसका माेबाइल भी बंद आ रहा था। वह रात को ही उसकी तलाश में निकल गए थे। लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। वह उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में गए। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में 2 दिन लगा दिए। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए।