Blog

  • पंजाब: मनीषा गुलाटी को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    पंजाब: मनीषा गुलाटी को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    चंडीगढ़ः पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन पद से मनीषा गुलाटी को हटाने के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने यू-टर्न ले लिया है। बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार ने फैसला वापस लेने की बात कही। इससे मनीषा गुलाटी अब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के पद पर काबिज रहेंगी। जबकि इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा उनका कार्यकाल 6 महीने पहले ही खत्म करने के आदेश जारी किए गए थे। राज्य सरकार के इस फैसले को मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर आज सुनवाई हुई।इससे पहले हाईकोर्ट ने मनीषा गुलाटी की याचिका पर बीते मंगलवार को पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब देने का आदेश दिया था। सरकार द्वारा जवाब के लिए समय की मांग पर हाईकोर्ट ने बुधवार तक के लिए सुनवाई टाल दी थी।

    गौरतलब है कि महिला सुरक्षा एवं बाल विकास विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए थे। इसमें मनीषा गुलाटी को सेवा विस्तार न देते हुए जारी पत्र को खारिज कर दिया गया था। हालांकि मनीषा गुलाटी का कार्यकाल खत्म होने में फिलहाल 6 महीने शेष थे।

    2018 में नियुक्ति और 2020 में 3 साल की बढ़ोतरी

    कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुआई वाली पूर्व सरकार के कार्यकाल में मनीषा गुलाटी को मार्च 2018 में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था। फिर साल 2020 में उनके कार्यकाल में तीन साल की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 20 फरवरी 2022 को वह भी भाजपा में शामिल हो गई लेकिन अपने पद पर बनी रही।

    विभाग ने प्रावधान नहीं होने पर किए आदेश जारी

    मनीषा गुलाटी को समय से पहले सेवामुक्त करने के लिए संबंधित विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया था। इसमें पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम 2001 (आगे के संशोधन) में मौजूदा अध्यक्ष या आयोग के सदस्यों के सेवा विस्तार के संबंध में कोई प्रावधान नहीं होने बारे कहा गया था।

    चेयरपर्सन व सदस्यों का कार्यकाल 3 साल के लिए ही होता है। नियम के तहत जब भी चेयरपर्सन और सदस्यों के रिक्त पदों को भरना होता है तो इस संबंध में अखबारों में विज्ञापन देना होता है। ऐसे महत्वपूर्ण पद पर कोई भी व्यक्ति उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना नियुक्त नहीं किया जा सकता है।

    2012 के नोटिफिकेशन का हवाला दिया

    पंजाब सरकार द्वारा चेयरपर्सन निर्धारित करने के लिए साल 2012 में जारी अधिसूचना का हवाला भी दिया गया है। इसमें बताया गया कि चेयरपर्सन की नियुक्ति के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री पंजाब की अगुआई में 3 सदस्यीय कमेटी गठित करनी होती।

  • पंजाबः ये 3 टोल प्लाजा बंद होने से लोगों को राहत, कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी

    पंजाबः ये 3 टोल प्लाजा बंद होने से लोगों को राहत, कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी

    नवांशहरः  पंजाब में मान सरकार के तीन दिन पहले ही 3 टोल प्लाजा को बंद करने का फैसला किया था। जोकि देर रात 12 बजे के बाद बंद हो गए। इनमें से होशियारपुर, मानगढ़ और नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) के 3 टोल प्लाजा फ्री हो गए हैं। दरअसल, सरकार ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में बिल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर मोड़ पर रोहन राजदीप कंपनी को कांट्रेकट खत्म होने पर टोल की एक्सटेंशन नहीं दी। जिसके बाद होशियारपुर के मानगढ़, नंगल शहीदां और नवांशहर में पड़ता मजारी टोल प्लाजा बंद हो गया है।
    टोल प्लाजा के बंद होने से भले ही वाहन चालकों को राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ इन टोल प्लाजा के बंद होने से एक नई समस्या टोल पर काम करने वाले कर्मचारियों की खड़ी हो गई है। टोल प्लाजा बंद होते ही इन पर काम करने वाले लोगों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी कर्मचारी को निकाला नहीं है। टोल पर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि अभी कंपनी ने टोल कांट्रेक्ट का काम दोबारा फिर से लेने के लिए कोशिशें बंद नहीं की है।

    कंपनी ने फिर से कांट्रेक्ट हासिल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन यदि कांट्रेक्ट न मिला तो उनकी नौकरी खतरे में है। उनका कहना है कि तीनों टोल प्लाजा पर करीब 500 कर्मचारी विभिन्न पदों पर काम करते हैं। कर्मचारियों को कहना है कि टोल तो सरकार ने बंद कर दिए लेकिन इनके बंद होने से जो लोगों की नौकरी जा रही उनके बारे में भी सरकार कुछ सोचे। उनके रोजगार का भी कहीं पर प्रबंध करे।

    टोल प्लाजा बंद होने के बाद बंगा से विधायक ने कहा कि सरकार टोल बंद करके कोई अहसान नहीं कर रही है। इन टोल का बीओटी के आधार पर जितना समय था वह पूरा हो गया है। यह तो वैसे भी बंद हो जाने थे। सरकार नेशनल हाईवे पर लगे टोल बंद करवाए। उन्होंने कहा कि जब लोग वाहन खरीदते समय एकमुश्त रोड टैक्स देते हैं तो फिर टोल टैक्स किस चीज का वसूला जा रहा है।

  • जालंधर: भाजपा नेता का हुआ निधन

    जालंधर: भाजपा नेता का हुआ निधन

    जालंधर/वरुण: महानगर में एक दुखद खबर सामने आई है। 40 वर्षीय भाजपा नेता विकास बजाज का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक विकास बजाज को 10 दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    बताया जा रहा है कि उपचार दौरान उनकी सेहत में सुधार होना शुरू हो गया था और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। लेकिन बीते दिन अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। जिससे उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अस्पताल में उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा श्मशान घाट में होगा।

  • जालंधरः दड़ा सट्टा के मामले में दो गिरफ्तार

    जालंधरः दड़ा सट्टा के मामले में दो गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना सदर की उप चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस टीम ने दड़ा सट्टा का काम करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गांव ताजपुर निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्की और गुरचरण दास के रूप में भी है। 

    चौकी प्रभारी विक्टर मसीह ने बताया की उनकी टीम के एएसआई अनवर कुमार पुलिस पार्टी सहित गांव फोलडीवाल के पास मौजूद थे, उसने गुप्त सूचना मिली की लखविंदर और गुरचरण ताजपुर के नजदीक गुरुद्वारा सिंह सभा पास खड़े होकर दड़े सट्टे का कारोबार कर रहे हैं। एएसआई अनवर कुमार ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के पास से 2840 रुपए और पर्चियों के साथ दबोच लिया।

  • जालंधरः इस दिन होगी कचहरी कंपाउंड के 27 बूथों की नीलामी 

    जालंधरः इस दिन होगी कचहरी कंपाउंड के 27 बूथों की नीलामी 

    जालंधर/वरुण: जिला प्रशासकीय परिसर जालंधर में दो साल की अलाटमैंट के लिए कुल 27 बूथों की नीलामी 24 फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे तहसीलदार, जालंधर-1 की अध्यक्षता में उनके दफ्तर में आयोजित की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कचहरी कंपाउंड के कैसल किए बूथों की नीलामी कचहरी कंपाउंड नियम 2003 के अनुसार की जानी है।

    इस बोली के संबंध में इच्छुक व्यक्तियों को अपना आवेदन 23 फरवरी को शाम 4 बजे तक अपनी आईडी प्रमाण के साथ नजारत शाखा, डिप्टी कमिश्नर, जालंधर (कमरा संख्या 122,123) में जमा करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बूथों का विवरण और बोली की स्थिति किसी भी काम वाले दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नजारत शाखा, डिप्टी कमिश्नर दफ्तर, जालंधर (कमरा संख्या 122,123) के नोटिस बोर्ड से देखी जा सकती है।

    यदि आवेदन जमा करने या बोली वाले दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो बोली अगले काम वाले दिन आयोजित की जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर, जालंधर बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी बोलियों को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। बोली से संबंधित कोई कोरीजोडंम/संशोधन दफ्तर की वेबसाइट www.jalandhar.nic.in/नोटिस बोर्ड पर ही अपलोड किया जाएगा तथा इस संबंध में अलग से कोई विज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा।

  • Valentine’s Day पर पति-पत्नी को कपल समझकर पीटने पहुंचा ‘बजरंग दल’, देखें वीडियो

    Valentine’s Day पर पति-पत्नी को कपल समझकर पीटने पहुंचा ‘बजरंग दल’, देखें वीडियो

    फरीदाबादः वैलेंटाइन डे का दिन दुनिया के तमाम प्रेमी और प्रेमिकाओं के लिए बेहद खास होता है। भारत में भी काफी लोग इस दिन को अपने तरीके से सेलेब्रेट करते हैं। हालांकि उनके लिए कुछ लोग दिक्कतें भी पैदा कर देते हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता एक पार्क में पीट दिए गए हैं।

    पार्क में घूमने गए थे पति-पत्नी 

    दरअसल, यह घटना हरियाणा के फरीदाबाद की है। जानकारी के मुताबिक, यहां के तीन नंबर इलाके में यह घटना हुई है, जब पति-पत्नी पार्क में घूमने गए थे। यह घटना वैलेंटाइन डे के दिन ही हुई है और पार्क के आसपास बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता घूम रहे थे। उन्होंने पार्क में बैठे पति पत्नी को प्रेमी प्रेमिका समझ लिया। इसके बाद आव देखा ना ताव देखा, दोनों को पीटना शुरू कर दिया।

    लोगों ने बजरंग दल के कार्यकताओं को किया काबू 

    यह सब नजारा वहां मौजूद स्थानीय लोग देख रहे थे। जब उनको सब समझ में आ गया तो उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया और उन्हीं के लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पति-पत्नी को पीटा था। उन्होंने समझा कि यह लोग कपल हैं। लेकिन स्थानीय लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू किया तो वे भागने लगे।

    स्थानीय लोगों ने पकड़कर कार्यकताओं को पीटा 

    स्थानीय लोगों ने उनकी पूरी तरह पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि किस तरह स्थानीय लोगों ने पकड़ पकड़कर उनको पीटा है। फिलहाल इस घटना के बारे में स्थानीय प्रशासन का कोई बयान सामने नहीं आया है। चश्मदीदों के आधार पर बताया जा रहा है कि पति-पत्नी पार्क के पार्क में घूमने गए थे और वहीं यह घटना हुई थी।

  • वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी सवा घंटा देरी से पहुंची ऊना 

    वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी सवा घंटा देरी से पहुंची ऊना 

    ऊना/सुशील पंडित : नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को 1 घंटा 11 मिनट की देरी से पहुंची। मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 11:45 बजे ऊना स्टेशन पर आई। 2 मिनट के हॉल्ट के बाद अम्ब अंदौरा के लिए रवाना हुई। वंदे भारत ट्रेन का ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:34 बजे का है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार नंगल-पंजाब मार्ग पर श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते वहां पर ट्रेन करीब आधा घंटा खड़ी रही। जैसे ही तकनीकी खामी को दूर किया। उसके बाद इस ट्रेन को रवाना किया गया। इस ट्रेन के श्री आनंदपुर साहिब ट्रैक पर खड़े होने के कारण वहां से ट्रेन अम्व – अंदौरा के लिए रवाना हुई। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देरी से आने पर यात्रियों के साथ-साथ उनके स्वजनों को स्टेशन पर काफी समय तक इंतजार करना पड़ा जानकारी देते हुए ऊना रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आरके जसवाल ने बताया कि वंदे भारत कुछ खराबी के कारण ऊना में देरी से पहुंची है। जबकि अब ऊना से वंदे भारत अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई हैं।

  • सड़क रोक रेहड़ी लगाने वाले 4 लोगों पर केस दर्ज

    सड़क रोक रेहड़ी लगाने वाले 4 लोगों पर केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : मार्ग बाधित कर सड़क पर रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। सोमवार को ऐसे ही चार मामले दर्ज कर सड़कें रोकने वालों को कठोर संदेश दिया है। चार मामलों में दो गगरेट के बड़ोह गांव और दो दौलतपुर चौक के आसपास के इलाकों के हैं। गगरेट पुलिस ने बड़ोह गांव में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से राम किशोर और संभल जिले से देवेंद्र के खिलाफ रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया है।

    जबकि पुलिस पोस्ट दौलतपुर के कर्मचारियों ने भद्रकाली पिपलू में राहुल निवासी भदसाली और  मरवाड़ी बाजार में हाजीपुर मुकेरियां, पंजाब निवासी संदीप कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सड़क के बीचो बीच रेहड़ी लगाने से आने जाने वाले लोगों को लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। 

  • शिवरात्रि के उपलक्ष में ऊना में निकली भव्य शोभायात्रा

    शिवरात्रि के उपलक्ष में ऊना में निकली भव्य शोभायात्रा

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में महाशिव शक्ति क्लब के सौजन्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिव रात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 22वीं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा पुल वाला बाजार से आरंभ होकर मेन बाजार, रोटरी चौंक, ऊना बस स्टैड के बाद रौनक लाल सराएं में संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में चार चांद लगाने के लिए मशहूर बैंड पार्टियों ने भी शिव भोले की इस यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। शोभा यात्रा का शुभारंभ महाशिव शक्ति क्लब के चेयरमैन अनिल वशिष्ट व राकेश पुरी ने की।

    शोभायात्रा में पूरा शहर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। शोभा यात्रा की एक झलक पाने के लिए लोगों में भारी उत्साह था। शोभा यात्रा को देखने के लिए कुछ लोग घरों की छतों पर भी चढ़े हुए थे। श्रद्धालु यहां शोभा यात्रा में विभिन्न झांकियों को प्रणाम करके प्रसाद भी ग्रहण कर रहे थे। शोभायात्रा में प्रदेश व बाहरी राज्यों से मनमोहक झांकियां निकाली गई, जिनमें जयपुर, देहरादुन, रूड़की, जालंधर, मेरठ, दिल्ली व पंजाब से आए कलाकारों ने अपनी झांकियों सहित जोहर दिखाएं।

    झांकियों में मुख्य रूप से भारत जैंटरी बैंड, प्रशाद रेहड़ी, शिवलिंग रेहड़ी, पकंज एंड पूजा राधा कृष्ण, मनोज द्वारा शिव पार्वती, राधा कृष्ण, मोनू जटाधारी महावीर अंबाला, जुगल किशोर मेरठ, कृष्ण सुदामा दिल्ली, शिव बरात व कपिल जालंधर की झांकियां प्रमुख रूप से थी। यह शोभा यात्रा मुख्य बाजारों से गुजरते हुए मुख्य बस अड्डे से होती हुई अंत में रोनक लाल सराएं में संपन्न हुई। महाशिव शक्ति कल्ब के प्रधान पवन जगोता ने बताया कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 20 फरवरी को एमसी पार्क पुल वाला बाजार ऊना में दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के संस्थापक जनक राज, उपाध्यक्ष रमेश मेहता, राकेश कपिला, बलविंद्र, राकेश सामा, राम गोपाल, शिव कपिला, कमल ठाकुर, डा. जगदीशवर, लव कौशल, अश्वनी ओहरी व गगन ओहरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • पंजाब: 3 दिन से पत्नी की लाश के साथ रह रहा था पति, ऐसे खुला राज

    पंजाब: 3 दिन से पत्नी की लाश के साथ रह रहा था पति, ऐसे खुला राज

    मोगाः शहर के पहाड़ा सिंह चौक के पास एक घर में महिला की 3 दिन पुरानी लाश मिली है। तीन दिन से पति शव के साथ रह रहा था। इस बीच किसी ने उसके घर का दरवाजा खुलते नहीं देखा। महिला की सास मायके गई हुई थी। महिला ने आज सुबह बेटे रोहित ने कई बार फोन किया लेकिन इसके बावजूद रोहित ने मां का फोन नहीं उठाया। जिसके बाद मां ने पड़ोस में केमिस्ट की दुकान चलाने वाली सोनी को अपने घर भेजा।

    सोनी उनके घर पर गया तो पहले तो रोहित दरवाजा खोलने के लिए तैयार नहीं हुआ, लेकिन जब पड़ोसी ने जबरदस्ती दरवाजा खोलकर उसकी मां से फोन पर बात करने के लिए मजबूर किया तो वह बाहर निकल आया और अपनी मां को फोन पर यह कहकर फरार हो गया कि उसकी पत्नी मोनिका नाराज होकर साउथ सिटी थाने में उसकी शिकायत करने गई है। वह भी थाने जा रहा हैं। यह कहकर रोहित घर का दरवाजा खोलकर चला गया।

    इस दौरान रोहित ने जैसे ही दरवाजा खोला तो घर के अंदर से दुर्गंध आने लगी और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद साउथ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर मृत महिला का शव बरामद हुआ जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। महिला की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की इस बारे में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। एसएचओ साउथ सिटी थाना अमनदीप सिंह कंबोज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।