Blog

  • जालंधरः अवैध शराब सहित महिला और व्यक्ति  गिरफ्तार

    जालंधरः अवैध शराब सहित महिला और व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधर, वरुण/हर्षः देहात पुलिस के अलग-अलग थानों ने नशे पर नकेल कसते हुए एक व्यक्ति और औरत को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से अवैध शराब बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान धनाराम निवासी मेहतपुर और कुलवीर कौर निवासी चाचोबाल के रूप में हुई है। थाना मेहतपुर के प्रभारी बरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई जसपाल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर धनाराम से 43,500 ML नाजाज शराब बरामद कर आरोपी के ख़िलाफ़ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

    इसी तरह थाना लोहिया के प्रभारी इंस्पेक्टर जैपाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई बलविंदर सिंह ने अपनी टीम सहित गुप्त सूचना के आधार पर ही कुलबीर कोर को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 15 हज़ार ML शराब और शराब निकालने का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित है महिला के ख़िलाफ़ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला के ख़िलाफ़ इससे पहले भी एक्साइज़ एक्ट के 3 मामले दर्ज हैं।

  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया दून विधानसभा का पहला दौरा

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया दून विधानसभा का पहला दौरा

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने दून में किए करोड़ों की लागत से परियोजनाओ का लोकार्पण व शिलान्यास

    बददी/ सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला दौरा दून विधानसभा क्षेत्र का किया ।जहां उन्होंने करोड़ों की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण किया और कई शिलान्यास किये। बुधवार को सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने मंत्रिमंडल पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य ,स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ,सीपीएस संजय अवस्थी व दून के विधायक व सीपीएस चौधरी राम कुमार के साथ गमबर खंड पर बनने वाले 5करोड़ 16 लाख की लागत से बनने वाले पुल का लोकार्पण किया और उसके बाद मुख्यमंत्री लगभग दोपहर को बद्दी पहुंचे जहां उन्होंने तीन करोड़ 33 लाख से बने महिला थाने के भवन का लोकार्पण किया। उसके बाद दून के सरसा नदी पर बनने वाले चुनरी को जोड़ने वाले  11 करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले  180 मीटर लम्बे पुल का नीवं पत्थर रखा और वही सनसिटी से एसपी ऑफिस को जाने वाले रोड पर बनने वाले डेढ़ करोड़ की लागत से साइकिल ट्रैक का भी नीवं पत्थररखा ।अंत में मुख्यमंत्री बद्दी बरोटीवाला चौक पर स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस पहुंचे जहां 87 लाख की लागत से बनने वाले रिहायशी भवन का उन्होंने नीवं पत्थर रखा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बद्दी में आयोजित जनसभा  को संबोधित किया।

  • ਸਰਕਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਕੱਚੇ ਅਧਿਆਪਕ ਕਰਨਗੇ ਰੋਸ ਰੈਲੀ

    ਸਰਕਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਕੱਚੇ ਅਧਿਆਪਕ ਕਰਨਗੇ ਰੋਸ ਰੈਲੀ

    ਜਲੰਧਰ / ਵਰੁਣ : ਸਰਕਾਰਾਂ ਬਦਲਦੀਆਂ ਰਹੀਆਂ, ਪਰ ਏ.ਆਈ.ਈ., ਐਸ.ਟੀ.ਆਰ., ਈ.ਜੀ.ਐਸ. ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦਾ ਵਕਤ ਨਹੀਂ ਬਦਲਿਆ, ਮਹਿਜ਼ 6 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਮਹੀਨਾ ਤਨਖਾਹ ਤੇ ਗੁਜ਼ਾਰਾ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜ਼ਬੂਰ ਸੂਬੇ ਦੇ ਏ.ਆਈ.ਈ., ਐਸ.ਟੀ.ਆਰ., ਈ.ਜੀ.ਐਸ. ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨਾਲ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤਾ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅਤੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਵੀ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ।

    ਬੀਤੀ 11 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਪੈਨਲ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 10 ਸਾਲ ਪੂਰੇ ਕਰਦੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦਾ ਕੇਵਲ ਭਰੋਸਾ ਹੀ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜਦਕਿ ਕਦੋਂ ਤੱਕ ਹੋਣਾ ਇਸ ਤੇ ਕੋਈ ਤਸੱਲੀਬਖ਼ਸ਼ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ 9 ਸਾਲ ਵਾਲੇ ਏ.ਆਈ.ਈ., ਐਸ.ਟੀ.ਆਰ., ਈ.ਜੀ.ਐਸ. (ਕੱਚੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ) ਦੇ ਹੱਲ ਜਾਂ ਤਨਖ਼ਾਹ ਵਾਧਾ ਕਰਨ ਤੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਦੁੱਖੀ ਏ.ਆਈ.ਈ., ਐਸ.ਟੀ.ਆਰ., ਈ.ਜੀ.ਐਸ. (ਕੱਚੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ) ਨੇ ਭਰਾਤਰੀ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਸੰਯੁਕਤ ਰੂਪ ‘ਚ 16 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਰੋਸ ਰੈਲੀ ਕਰਨ ਦਾ ਫ਼ੈਸਲਾ ਕਰਕੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਨ ਦਾ ਫ਼ੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 18-18 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਏ.ਆਈ.ਈ., ਐਸ.ਟੀ.ਆਰ., ਈ.ਜੀ.ਐਸ. (ਕੱਚੇ ਅਧਿਆਪਕ) ਮਹਿਜ਼ 6 ਹਜ਼ਾਰ ਤਨਖਾਹ ਤੇ ਗੁਜ਼ਾਰਾ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜ਼ਬੂਰ ਹਨ ਪਰੰਤੂ ਸਰਕਾਰ ਕੋਈ ਵੀ ਠੋਸ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਮੇਂ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • मुख्यमंत्री ने दून में एसडीएम और ब्लाक कार्यालय अक्तूबर से खोलने की करी घोषणा, देखें वीडियो

    मुख्यमंत्री ने दून में एसडीएम और ब्लाक कार्यालय अक्तूबर से खोलने की करी घोषणा, देखें वीडियो

    दून से सीएम ने बीएमओ कार्यालय व झाड़माजरी मे पटवार सर्कल खोला

    बददी/सचिन बैंसल :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दून में एसडीएम और बीडीओ कार्यालय खोलने की आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने बीएमओ कार्यालय खोलने तथा झाड़माजरी में पटवार सर्कल खोलने की भी घोषणा की। सीएम ने बस अड्डा बद्दी के लिए एस्टीमेट बनाने और जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ी वहां वहां के दर्जा बढ़ाने का भी आशवासन दिया। मुख्यमंत्री ने बद्दी में जनसभा के दौरान कहा कि सराकर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है लेकिन उसके बावजूद भी वह पहली अक्तूबर से दून में एसडीएम और ब्लाक आफिस खोलने की घोषणा करते है। यह छह माह बाद इसलिए की है कि तब तक सरकार को संभलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि बीएमओ कार्यालय पर इतना खर्चा नहीं आएगा इसलिए बद्दी में बीएमओ कार्यालय खोलने की मौके पर घोषणा कर दी है। झाड़माजरी में पटवार सर्कल खोलने की विधायक की मांग पर उन्होंने तुरंत मोहर लगा दी है। 

    दून में जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ रही है उन स्कूलों का दर्जा बढ़ा दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बद्दी प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहा ंपर बस अड्डा होना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने संंबधित विभाग को एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है। इससे पहले दून के विधायक राम कुमार ने उन्हें दून क्षेत्र  मांगों के बारे में जानकारी दी। विधायक ने विस्तार से 45 मिनट तक मांगो पर विकास कार्यो पर चर्चा करते रहे। 

    सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनका हेलीकाप्टर में उडऩे का समय हो गया है और राम कुमार चौधरी ने मात्र पांच मिनट का समय लिया था और 45 मिनट खा गए जिससे उनके लोनिवि और स्वास्थ्य मंत्री भी भाषण देने से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से चौधरी राम कुमार ने मांगे रखी है उससे उन्हें अहसास हुआ कि वह पूरे पांच साल के लिए काम आज ही करना चाहते है। मांगों को देखते हुए ऐसा लगता है जैसे वह दोबारा नहीं आएंगे। लेकिन वह यहां की जनता को बताना चाहते है कि बद्दी उनका घर है और वह यहां पर हमेशा आते रहेंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, लोनिवि विक्रमादित्य सिंह, सीपीएस संजय अवस्थी, नालागढ के विधायक केएल ठाकुर, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, ्बलाक अध्यक्ष कुलतार सिंह ठाकुर, चौधरी मदन लाल, ट्रक यूनियन के प्रधान भजन लाल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

  • जालंधरः एक्टिवा सवार युवकों ने कोल्ड ड्रिंक कंपनी की गाड़ी से चुराई पेटियां, देखें CCTV

    जालंधरः एक्टिवा सवार युवकों ने कोल्ड ड्रिंक कंपनी की गाड़ी से चुराई पेटियां, देखें CCTV

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर मे कोल्ड ड्रिंक सप्लाई को ज़ा रही गाड़ियों मे से चोरी चुपके से घात लगाकर कोल्ड ड्रिंक की पेटिया (क्रेट) चोरी करने वाला गिरोह आजकल फिर से सक्रिय हो गया है, गौरतलब हो कि भार्गव कैंप मेन बाज़ार की मशहूर बेकरी मे ज़ब कोल्ड ड्रिंक का सेल्समैन आर्डर की डिलीवरी देने गया तो वहां सड़क पर सफ़ेद एक्टिवा में पहले से घूम रहे लड़कों ने बड़ी चतुराई से दो पेटी कोल्ड ड्रिंक कैन के चुरा लिए व भाग गए।

    सेल्समैन को ज़ब आस पास के लोगो ने बताया तो वहां पास ही लगे सीसीटीवी चैक करने पर सारी वारदात का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी इसी गिरोह ने गाड़ियों से ऐसे हीं काफी सामान चोरी किया था। अब देखना यह है कि इस मामले को लेकर उक्त गिरोह को पुलिस काबू करती है या फिर यह गिरोह इसी तरह से सक्रिय होकर वारदातों को अंजाम देता रहेगा। 

  • अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

    अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

    शिविर में किया 121 लोगो ने रक्तदान

    बददी/सचिन बैंसल : अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें 121 लोगों ने रक्तदान किया। रोटरी ब्लड बैंक सेक्टर 38 चंडीगढ़ से आई हुई टीम ने रक्त इकट्ठा किया। रोटरी ब्लड बैंक के डॉक्टर ने बताया कि खून दान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है ।बल्कि 24 घंटे में व्यक्ति का रक्त पूरा हो जाता है और उन्होंने कहा कि खून दान करने से ना जाने कितने लोगों की जान बचाई जा सकती है। क्योरटेक ग्रुप के एमडी व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि उनकी सोसाइटी हमेशा सामाजिक सेवा के रूप में कार्य करती आई है और इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रक्तदान शिविर का आयोजित किया ।जिसमें लगभग 121 लोगों ने रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि आज इस रक्तदान में युवा लड़कियों में भी उत्साह नजर आया है और काफी  लड़कियों ने पहली बार रक्तदान किया है। उन्होंने सभी लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
    इन्होंने किया रक्तदान
    अनु ठाकुर,सुमित सिंगला,जसपाल,धर्मेंद्र,दीपू,हरीश शर्मा,सतीश कुमार,शांति स्वरूप,ब्रह् दत्त,राजेश कुमार, जीवन, तार सिंह, अमित,साहिल, रंजन, बलवंत, सतवीर, नरेन्द्र, पिंस, दिप्पी, विजय, प्रशांत, विरेन्द्र,रवि देसराज, प्रवीण, भुवनेश, सुनील, रमनदीप, अखिल, बलजीत, हुसन चन्द, जसविन्द्र, अशोक, निखिल, विकी, सौरभ, अमन, अभय, भूपेन्द्र, मनोज, प्रदीप, हेमन्त, हरपाल, सविताष, अजय, धीरेन्द्र, संदीप, दीपक, नवदीप, किशोर ठाकुर, सुधीर, हंसराज, जितन्द्र, करन, राजकिशन, अजय, सुखराम, संजीव, संतोष, यशपाल, बुधराम, विपन, कुलदीप आदि अनेक युवाओं ने रक्तदान किया ।a

  • 15 वर्षीय नाबालिगा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

    15 वर्षीय नाबालिगा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते एक गांव की दसवीं कक्षा की 15 वर्षीय नावालिगा लापता हो गई है। पुलिस ने लापता नावालिगा के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आते एक गांव के व्यक्ति ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 15 वर्षीय बेटी मंगलवार सुवह स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह जब घर वापिस नहीं आई तो अपने स्तर पर उसकी तालाश की। लेकिन बेटी का पता नहीं लगा। इसके बाद जब उन्होंने ऊना में बस अड़डे की सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो उनकी बेटी एक रोडवेज की बस में बैठी हुई नजर आई। महिला पुलिस को दी शिकायत में नावालिगा के पिता ने एक युवक पर उनकी बेटी को भगाने का संदेह जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापता नावालिगा की तालाश शुरू कर दी है।

  • भाजपा कार्यालय में 14 अप्रैल को मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

    भाजपा कार्यालय में 14 अप्रैल को मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला भाजपा कार्यालय में 14 अप्रैल को सुबह भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जानकारी देते हुए भाजपा के ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बताया कि इस मौके पर ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह ठीक 10 बजे भाजपा कार्यालय में शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा बाबासाहेब के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए भारत को समानता के सूत्र में रोने के लिए दिए गए उनके योगदान को भी याद किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

  • बड़ी खबरः अड्डे पर खड़ी बस को लगी भीषण आग, चालक और सहचालक घायल, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः अड्डे पर खड़ी बस को लगी भीषण आग, चालक और सहचालक घायल, देखें वीडियो

    रनसूः रियासी के श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू के स्थानीय बस अड्डे पर खड़ी बस में आग लगने का मामला सामने आया है। इसमें चालक और सहचालक को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, बस कटड़ा से श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोड़ी धाम पहुंची थी। इसके बाद श्रद्धालु दर्शन के लिए धाम की ओर रवाना हो गए। चालक और सह चालक बस के भीतर स्टोव जला कर खाना बना रहे थे। इस दौरान स्टोव फट गया। इससे बस में आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि उसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चालक और सह चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसे बुझाया गया। पुलिस को भी सूचित किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • केनरा बैंक ने बद्दी में खोला एमएसएमई सुलभ कार्यालय

    केनरा बैंक ने बद्दी में खोला एमएसएमई सुलभ कार्यालय

    अंचल कार्यालय चन्डीगढ़ की महाप्रबन्धक सलीना गोयल ने पूजा अर्चना कर की शुरूआत

    बददी/सचिन बैंसल :माईक्रो, स्मॉल एवं मीडियम कारोबार को बढ़ावा देने के लिए केनरा बैंक ने बददी में विशेष केन्द्र खोला है । जिसका उद्घाटन अंचल कार्यालय चन्डीगढ़ की महाप्रबन्धक सलीना गोयल ने पूजा अर्चना के बाद हवन एवं यज्ञ के साथ किया । उन्होंने लघु उद्यमियों एवं व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केनरा बैंक देश भर को अपने ग्राहकों को सेवायें प्रदान में द्वितिय स्थान प्राप्त हैं । और बीबीएन क्षेत्रा से बैंक का 20 प्रतिशत का व्यापार साझेदारी है जिसे आने वाले वर्ष में 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने कहा कि बहुत से हमारे ग्राहक पंचकुला, चन्डीगढ़ तथा मोहाली में रहते हैं परन्तु उद्योग बद्दी में चलाते हैं ।

    जिनके बिजनेस खोत यहां हैं । हमारा लक्ष्य है कि उन सभी के परिवारों को भी केनरा बैंक से जोड़कर एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की बैंकिग सेवायें हम उन्हें प्रदान कर सकें । बद्दी में एमएसएमई सुलभ ब्रांच के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक बडे लोन के लिए ग्राहकों की फाईल को शिमला अथवा चन्डीगढ़ भेजना पड़ता था जिसमें समय ज्यादा लगता था परन्तु अब सभी प्रकार के माईक्रो, स्मॉल एवं मीडियम लोन यहीं से अप्रूवड किये जायेंगे जिससे ग्राहकों को भी समय पर सुविधा मिलेगी और प्रधान्मन्त्राी जी सपना स्वरोजगार को बढ़ावा देना भी साकार होगा ।

    कार्यक्रम के दौरान शिमला ब्रांच के अतिरिक्त महाप्रबन्धक प्रवीण राय एवं एमएसएमई बद्दी के मंडल प्रबंधक पकज वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि बैंक हमेशा ही कारोबारियों  की बैंकिग संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्व है । इस अवसर पर व्यापार मंडल बद्दी/वर्धमान के प्रधान जसवंत राय ने भी बीते बीस वर्षों के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि हमें बैंक में जाकर कभी अहसास ही नहीं होता कि हम बैंक में आये हैं बल्कि यह अहसास होता है कि हम अपने रिश्तेदारी में आये हैं क्योंकि इस बैंक में जब भी हम जाते हैं तो सारा स्टाफ हमेशा ही नमस्ते के साथ अभिवादन करता है जोकि किसी अन्य बैंक में नहीं मिलता है । कार्यक्रम में यज्ञ प्लास्ट के एमडी मुकेश शारदा, वाई एल फार्मा के एमडी सहित दर्जनों उद्योगपति उपस्थित रहे ।