Blog

  • बंबीहा गैंग के 2 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    बंबीहा गैंग के 2 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस ने पंजाब के दविंदर बंबीहा गैंग के एक्टिव सदस्य गगनदीप सिंह और बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास के भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैंष दोनों के पास से .32 कैलिबर की 5 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद पिस्टल पंजाब में देवेंद्र बंबीहा गिरोह के सदस्यों को सप्लाई करने के लिए थी।

    ये गगनदीप सिंह द्वारा कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात स्थित संचालकों के निर्देश के अनुसार एमपी के खरगोन के सप्लायर से खरीदे गए थे। बंबीहा गिरोह की लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ के गिरोह के साथ भयंकर प्रतिद्वंद्विता है। इसके बाद भी पंजाब और अन्य राज्यों में गैंगवार में उनके कई सहयोगी मारे गए।

    बता दें कि पिछले कुछ समय से बंबिहा गैंग का नाम लगातार सुर्खियों में आया है।हिंदुस्तान से लेकर आर्मेनिया तक इस गैंग का जाल फैला हुआ है। दविंदर बंबिहा को पुलिस ने आज से करीब सात साल पहले ही मार गिराया था। हरियाणा के गैंगस्टर संदीप विश्नोई की हत्या की जिम्मेदारी बंबिहा गैंग ने ही ली थी। 

    पिछले साल बंबीहा गैंग ने गोल्डी बराड़ को खुला चैलेंज दिया था। कहा था कि दम है तो पंजाब आ जाओ। इसके साथ ही उसने मूसेवाला की हत्या को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कहा जाता है कि बंबिहा गैंग के पास 300 से ज्यादा शूटर्स हैं। मोगा जिले के बंबिहा गांव में जन्मे दविंदर बंबिहा का असली नाम दविंदर सिंह सिद्धू था। अपराध की दुनिया में आने से पहले वह एक कबड्डी खिलाड़ी हुआ करता था।

  • स्पोर्ट्स मार्किट में GST विभाग की रेड, व्यापारियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    स्पोर्ट्स मार्किट में GST विभाग की रेड, व्यापारियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में जीएसटी विभाग की छापेमारी के विरोध में खेल बाजार में व्यापारियों ने धरना लगा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविंदर धीर सहित कई दुकानों पर जीएसटी विभाग ने रेड की है। इस दौरान व्यापारियों द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। 

  • विधायक भुट्टो ने सीएम व डिप्टी सीएम के समक्ष रखीं कुटलैहड़ की प्राथमिकताएं

    विधायक भुट्टो ने सीएम व डिप्टी सीएम के समक्ष रखीं कुटलैहड़ की प्राथमिकताएं

    कुटलैहड़ को 60 करोड़ जल शक्ति विभाग, सव जज कोर्ट, डीएसपी कार्यलय, खेल मैदान, टैक्सी स्टैंड का लिए भूमि का रखा प्रस्ताव

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने सीएम सुखविंदर सुक्खू के समक्ष विधायक प्राथमिकता में बंगाणा में सव जज कोर्ट, डीएसपी कार्यलय ,60 करोड़ की पेयजल योजना ,बंगाणा टैक्सी स्टैंड के लिए भूमि एवं एक खेल मैदान बनाने के लिए का प्रस्ताव रखा।  भुट्टो ने कहा कि सबसे पहले कुटलैहड़ में पानी की समस्या को दूर करने के लिए 60 करोड़ की पेयजल योजना जो कुटलैहड़ के तर्कवाल में बनेगी। जिससे डोहगी ओर थाना कलां में पानी के टैंकों तक पानी की सप्लाई डालकर समस्या का हल होगा। उसके लिए सीएम सुखविंदर सुक्खू ओर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मंजूरी दे दी है। और इसकी डीपीआर तैयार करने के आदेश पारित हो चुके है। भुट्टो ने बताया कि बंगाणा मुख्यालय का सव जज कोर्ट जो कई दशकों से ऊना में चल रहा है। उंसे बंगाणा में खोलने का प्रस्ताव रखा है और भवन के प्रावधान का हवाला भी साथ दिया है जिस के लिए भवन उपलब्ध है। 

    उन्होंने कहा कि तीसरा बंगाणा में डीएसपी कार्यलय खोलने का प्रस्ताव दिया है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हजारों एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध है। लेकिन युवाओं के लिए कोई बड़ा खेल मैदान उपलब्ध नहीं है। हमने प्राथमिकता के आधार पर सीएम साहब से एक खेल मैदान बनाने का निवेदन किया है। और जल्द ही इसकी भी स्वीकृति हमें प्रदान हो जाएगी। भुट्टो ने कहा कि बंगाणा मुख्यालय पर एक टैक्सी स्टैंड है और करीव चार दर्जन टैक्सियां रोजाना आवाजाही भी करती है। और वर्षो से उक्त जगह पर खड़ी होती है। लेकिन पूर्व भाजपा सरकार में उक्त जगह को जायका विभाग के नाम करके टैक्सी चालकों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। और उक्त सारी सरकारी भूमि जायका के नाम कर दी है। हमने सीएम साहब के पास कुटलैहड़ टैक्सी स्टैंड बंगाणा के लिए दस मरले सरकारी भूमि टैक्सी स्टैंड के नाम करने का प्रस्ताव दिया है। ताकि टैक्सी स्टैंड बंगाणा के पास अपनी भूमि और कमरा हो और बंगाणा मुख्यालय पर अपनी टैक्सियां खड़ी करने की बजाए टैक्सी स्टैंड पर गाड़िया खड़ी हों जिससे आम जनमानस को जाम से निजात भी मिलेगी। 

    विना बजह विभाग के नाम की गई सरकारी भूमि होगी वापिस,

    भुट्टो ने कहा कि सीएम सुखविंदर सुक्खू के पास हमने एक ओर प्रस्ताव रखा है। कि पूर्व भाजपा सरकार में सैकड़ो एकड़ सरकारी भूमि बिना बजह विभागों के नाम कर दी है। और उसका कोई लाभ भी नहीं हुआ है। इसलिए तत्काल जो भी बिना बजह सरकारी भूमि विभागों के नाम की गई है। वह तुरंत सरकार को बापिस हो। ताकि उक्त भूमि और खेल मैदान इंडस्ट्री या फिर अन्य जनता की सुविधाओं के लिए प्रारूप तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि सीएम सुखबिंदर सुक्खू ने कुटलैहड़ की समस्याओं को गौर से सुना है। और उन्हें तुरंत प्रभाव से लागू करने का सम्बंधित विभागों को आदेश भी दिए हैं। 

  • बड़ी साजिश हुई नाकाम, पुलिस ने पहली बार परफ्यूम IED किया बरामद

    बड़ी साजिश हुई नाकाम, पुलिस ने पहली बार परफ्यूम IED किया बरामद

    जम्मूः पुलिस ने पहली बार जम्मू घाटी में परफ्यूम IED बरामद किया है। जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने गुरुवार को जानकारी दी कि पहली बार हमने घाटी में परफ्यूम आईईडी बरामद किया है। इससे पहले कभी भी कोई परफ्यूम आईईडी बरामद नहीं किया है। दिलबाग सिंह ने कहा कि ये बम काफी खतरनाक होता है। उन्होंने बताया कि अगर कोई इसे दबाने या खोलने की कोशिश करेगा तो ये ब्लास्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परफ्यूम IED बरामदगी के बाद हम काफी सतर्क हैं। इस IED को हमारी स्पेशल टीम हैंडल करेगी।

    आतंकी आरिफ को किया गिरफ्तारः डीजीपी 

    डीजीपी ने कहा कि 20 जनवरी को दो बम रखे गए थे। 21 जनवरी को 20 मिनट के अंतराल पर दो विस्फोट किए गए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जा सकें। पहले आईईडी विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने एक आतंकवादी आरिफ को गिरफ्तार किया है, जो 3 साल से पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में था।

    आतंकी के पास से बरामद किया गया परफ्यूम IED

    डीजीपी ने कहा कि आतंकी के पास से एक परफ्यूम IED बरामद किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद फैलाने और दुनिया भर में सैकड़ों बेगुनाह लोगों को मारने के लिए बदनाम है। जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ समय से निशाने पर है। वे (पाकिस्तान) जम्मू-कश्मीर में लोगों के बीच एक सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना चाहते हैं।

    20 मिनट के अंतराल पर हुए थे दो धमाके

    बता दें कि जम्मू के नरवाल क्षेत्र में 21 जनवरी को दोहरे विस्फोट हुए थे जो 20 मिनट के अंतराल में हुए थे जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। ये विस्फोट देश में गणतंत्र दिवस समारोह से कुछ दिन पहले और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुए। उस दौरान भारत जोड़ो यात्रा जम्मू और कश्मीर के कठुआ में थी।

  • दो दिन ये दुकानें रहेंगी बंद, डीसी ने जारी किए आदेश

    दो दिन ये दुकानें रहेंगी बंद, डीसी ने जारी किए आदेश

    जालंधर, वरुण/हर्षः श्री गुरू रविदास जी महाराज के 646वें प्रकाश उत्सव को लेकर आज सीएम भगवंत ने बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया। वहीं इस प्रकाश उत्सव के दौरान जिला जालंधर प्रशासन द्वारा आदेश दिए गए हैं कि 4 और 5 फरवरी को शोभायात्रा के रास्ते और धार्मिक कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थित मीट, शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

  • बजट से नाखुश किसानों ने प्रदेशभर में किया प्रदर्शन

    बजट से नाखुश किसानों ने प्रदेशभर में किया प्रदर्शन

    चंडीगढ़ः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बुधवार को पेश किए बजट से पंजाब में किसान संगठन नाराज नजर आ रहे हैं। पंजाब के किसानों ने केंद्रीय बजट में कृषि को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। पंजाब के सभी जिलों में उपायुक्त कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन का एलान किया गया है। पंजाब के अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष ने वित्त मंत्री का पुतला फूंका है। किसानों से जुड़े संगठनों ने बजट को कृषि के लिए निराशाजनक बताया है। अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष  कमेटी की ओर से पंजाब व कृषि सेक्टर को नजरअंदाज करने के खिलाफ मोदी सारकर ओर केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया है।

    संगठन के नेता सरवन सिंह प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं। बजट में खेती और किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी गुरुवार को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कर रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बुधवार को पेश किए बजट ने किसानों व मजदूरों को निराश किया है। दिल्ली किसान मोर्चे में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) के महासचिव जगमोहन सिंह ने बजट की आलोचना की है। उनका कहना है कि मोदी सरकार का यह 10वां बजट है, लेकिन इस बार भी पंजाब में खेतीबाड़ी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं दिया। केवल बार-बार मोटे अनाज की पैदावार बढ़ाने पर जोर दिया है।

    किसान खुद भी धान व गेहूं की परंपरागत खेती चक्कर से बाहर निकलना चाहते हैं, लेकिन सरकार की ओर से इसके लिए कोई ठोस योजनाबंदी बजट में पेश नहीं की गई। किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी दे। किसान नेता जगमोहन सिंह का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में संघर्ष को लगातार जारी रखते हुए सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद के लिए कानून बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। बजट सत्र के दौरान संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से दिल्ली में बड़ा इकट्ठ करने का एलान किया गया है। इस संबंधी कुरुक्षेत्र में 9 फरवरी को बैठक होगी।

  • यूट्यूबर Armaan Malik ने की तीसरी शादी! सौतन को देख भड़की दोनों पत्नियां, देखें वीडियो

    यूट्यूबर Armaan Malik ने की तीसरी शादी! सौतन को देख भड़की दोनों पत्नियां, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। यूट्यूब पर अरमान मलिक के वीडियोज को काफी पसंद किया जाता है। अरमान ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की हैं। इसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में भी रहे। अब एक बार फिर अरमान ने शादी कर ली है और तीसरी बीवी को घर भी ले आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

    अरमान ने की तीसरी शादी!

    चिरायु पायल मलिक ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक की दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक घर पर रहती हैं और इतने में अरमान अपनी तीसरी पत्नी को लेकर घर में आते हैं। पायल अरमान की तीसरी पत्नी को देख गुस्से से आग बबूला हो जाती हैं और फिर वह कृतिका को बुलाती हैं।

    तीसरी बीवी देख आगबबूला हुईं दोनों पत्नियां

    कृतिका और पायल अरमान मलिक की तीसरी पत्नी के बारे में जानकर बेहद गुस्सा हो जाती हैं। उन्हें गहरा झटका लगता है। पायल जूतियों से उनकी तीसरी बीवी को मारने की बात कहती हैं। कृतिका भी अरमान को नीच वगैरह कहकर जलील करती हैं। पायल और कृतिका अरमान और उनकी तीसरी पत्नी को बहुत बुरा भले कहते हैं। कृतिका जहां रोने लगती हैं, वहीं पायल की तबीयत खराब होने लगती है। हालांकि, अरमान ने सच में तीसरी शादी नहीं की थी। वह बस पायल और कृतिका के साथ प्रैंक कर रहे थे। काफी समय तक दोनों को परेशान करने के बाद आखिर में वह उन्हें सच्चाई बता देते हैं और फिर कृतिका और पायल उन्हें गले लगा देती हैं।

    अरमान की दोनों पत्नियां हैं प्रेग्नेंट

    अरमान मलिक की दोनों पत्नियां मां बनने वाली हैं। एक साथ दोनों पत्नियों के प्रेग्नेंट होने पर वे और अरमान खूब ट्रोल हुए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने खुलासा किया था कि, कृतिका नेचुरली तो वहीं पायल IVF के जरिए मां बनने वाली हैं। पायल को एक बेटा भी है।

  • एक्सप्रेस ट्रेन के 5 डिब्बे इंजन से हुए अलग

    एक्सप्रेस ट्रेन के 5 डिब्बे इंजन से हुए अलग

    पश्चिमी चंपारणः इस वक्त बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सत्याग्रह एक्सप्रेस के डिब्बे इंजन से अलग हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर बेतिया मझौलिया स्टेशन के पास सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के पांच डिब्बे इंजन से अलग हो गए। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी पहुंच गए हैं। इस घटना में अभी तक यात्रियों के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    दरअसल बेतिया में चलती ट्रेन से कोच अलग हो गया है। घटना मझौलिया-बेतिया रेलखंड के महोदी पुर के समिप की है, जहां वीरवार सुबह 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कोच अलग हो गया है। चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के 15 बोगी पीछे रह गई और इंजन 7 बोगियों को लेकर आगे चला गया। यात्री रुके हुए बोगियों से जैसे-तैसे उतरने लगे। हालांकि 200 मीटर आगे जाते ही इंजन को रोक लिया गया और बोगियों को जोड़ा गया। इस घटना के दौरान करीब 20 मिनट तक इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा।
    इधर घटना के बाद रेल यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बता दें, सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन रक्सौल से आंनद बिहार टर्मिनल के लिए जा रही थी। इसी दौरान बेतिया मझौलिया रेलवे स्टेशन के बीच महोदी पुर के समिप यह घटना हुआ। घटना के बाद आस पास के लोग भी इकट्ठा हो गए हैं। मौके पर रेलवे के वरीय अधिकारी पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए हैं।

    हालांकि इस घटना के दौरान जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं मामले में मझौलिया स्टेशन मास्टर वेद प्रकाश झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन से एक अधिकारी को भेजा गया था आधे घंटे के अंदर ट्रेन की दोनों हिस्से को जोड़ दिया गया है और ट्रेन खुल गई है। वहीं बेतिया रेल डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि ट्रेन टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण दो हिस्सों में बट गई थी। आधे घंटे के अंदर दोनों हिस्से को ज्वाइन कर दिया गया है। ट्रेन खुल भी गई है।

  • हर एक व्यक्ति को नहीं मिलता कथा सुनने का मौका: बाबा बाल जी महाराज

    हर एक व्यक्ति को नहीं मिलता कथा सुनने का मौका: बाबा बाल जी महाराज

    श्रीमद्भागवत गीता से ही जीव का कल्याण : ज्ञानानंद जी

    ऊना/सुशील पंडित : बाबा बाल जी आश्रम में चल रहे धार्मिक वार्षिक महोत्सव में बाबा बाल जी ने आई हुई संगतों में प्रवचन करते हुए कहा कि हर एक व्यक्ति को नहीं मिलता कथा सुनने का मौका। इसलिए भगवान में मन लगाइए भगवान का सुमिरन करिए।   इस वार्षिक महोत्सव में विशेष रुप से पधारे महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता से ही जीव का कल्याण है। आज मनुष्य तनाव के वातावरण में फंसा हुआ है। ऐसी स्थिति में श्रीमद्भागवत गीता के उपदेश से ही जीव बाहर निकल सकता है। 

    स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां में 3 फरवरी तक पधारे हुए हैं उन्होंने भक्तों को श्रीमद्भागवत गीता के साथ जोड़ने का संदेश दिया।श्रीमद्भागवत गीता के साथ जुड़ने से मन मजबूत होता है और कष्टों से लड़ने की हिम्मत मिलती है। युवा पीढ़ी को श्रीमद्भागवत गीता के साथ जोड़ने के लिए उनकी संस्था द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवत गीता योगशास्त्र है। प्राचीन काल से ही योग का अस्तित्व देखा जा सकता है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण श्रीमद्भगवद्गीता है, जो सभी ग्रंथों में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। क्योंकि इसमें व्यक्ति के जीवन का सार है और इसमे महाभारत काल से लेकर द्वापर तक श्री कृष्ण की सभी लीलाओं का वर्णन किया गया है। भगवत गीता में पहली बार योग शब्द श्रीकृष्ण (जिनको योगेश्वर श्रीकृष्ण भी कहते हैं) ने अर्जुन को अपने जीवन में असमर्थता पर काबू पाने के लिए प्रदान किया था। गीता में वर्णित 18 अध्याय हमको श्रीकृष्ण द्वारा उल्लेखित योग के बारे में बताते हैं। अठारह अध्यायों में से प्रत्येक को एक अलग नामों में नामित किया गया है क्योंकि प्रत्येक अध्याय, ”शरीर और दिमाग को प्रशिक्षित करता है”

    उन्होंने कहा कि गीता के पहले अध्याय में अर्जुन विशाद योग है। चितकों को लगा कि कहीं विशाद भी योग बन सकता है। विशाद को आज की भाषा में डिप्रेशन कहते हैं। उन्होंने कहा कि गीता गोविद की वाणी है। गीता को हमें जीवन में धारण कर उसे व्यवहार में लाना चाहिए। महात्मा गांधी ने कहा कि जब मेरे जीवन में समस्या आई, या मैं कभी निराशा में गिरा, तो गीता की शरण लेता था। धर्म केवल प्रदर्शन की वस्तु नहीं है। हमारे वेदों में कहा गया है कि सत्य बोलो, धर्म को आचरण में लाओ।

  • इंसानियत शर्मसार! व्यक्ति ने अपने परिवार वालों पर चढ़ाई गाड़ी, एक की मौत

    इंसानियत शर्मसार! व्यक्ति ने अपने परिवार वालों पर चढ़ाई गाड़ी, एक की मौत

    मोहाली:  इंसानियत को शर्मसार करने वाला मोहाली के सेक्टर 69 का मामला सामने आया है। जहां अपने ही परिवार मेंबरों पर व्यक्ति ने गाड़ी चढ़ा दी। सूत्रों की माने तो गाड़ी चालक पिछले लंबे अर्से से दिमागी रूप से परेशान चल रहा था। इस दौरान मोहाली के मनौली गांव में व्यक्ति ने परिवार के तीन सदस्यों को कुचल दिया। बलजीत सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दविंदर का किसी बात को लेकर परिवार से झगड़ा हो गया था।

    इस झगड़े के बाद गुस्से से लाल हुआ दविंदर अपनी रेंज रोवर गाड़ी में कहीं जाने लगा। इस दौरान उसके चाचा जरनैल सिंह, मां मनजीत कौर व भाई रणजीत सिंह द्वारा उसे रोकने की कोशिश की गई और आरोपी ने उन्हें डराते हुए गाड़ी तेजी से मोड़ दी। इस कारण वह तीनों गिर गए और गंभीर रूप में घायल हो गए। इस दौरान घायलों को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान भाई रणजीत सिंह की मौत हो गई।

    जिसके बाद घायलों को तुरंत मोहाली के फेज-8 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के भर्ती करवाया गया। जहां चचेरे भाई की इलाज दौरान मौत हो गई, जबकि मां और चाचा अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। वहीं, घटना को अंजाम देने वाले नौजवान की पहचान मनौली निवासी 27 वर्षीय दविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से आरोपी दविंदर सिंह फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।