Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: विवादों में घिरा PPR Market में खुला Cineport Club

Jalandhar News: विवादों में घिरा PPR Market में खुला Cineport Club

0
Jalandhar News: विवादों में घिरा PPR Market में खुला Cineport Club

5वीं मंजिला पर चढ़ा Salary से परेशान Staff कर्मी

जालंधर, ENS: PPR Market में नए खुले Cineport Club को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार Cineport Club द्वारा स्टाफ कर्मी को सैलेरी नहीं दी गई। जिससे परेशान होकर स्टाफ का कर्मी मार्किट की 5वीं मंजिल पर चढ़ गया। इस दौरान Cineport Club के कर्मियों द्वारा उसे समझाने के प्रयास किए जा रहे है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें स्टाफ का कर्मी मार्किट की 5वीं मंजिल की दीवार के किनारे पर खड़ा दिखाई दे रहा है, दूसरी ओर स्टाफ के कर्मी उसे रोकने की कोशिश कर रहे है। इस दौरान स्टाफ की लड़कियों द्वारा द्वारा 5वीं मंजिल में उसे समझाने के प्रयास भी किए गए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद लड़के को नीचे उतार लिया गया। लेकिन अब स्टाफ कर्मियों द्वारा मीडिया से दूरी बनाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले 3 माह से सैलेरी को लेकर परेशान किया जा रहा था। लड़के ने आरोप लगाए थे कि उसकी सैलेरी से कुछ पैसे रख लिए जाते थे और उसे अगली बार देने के लिए कहा जाता था। जिसके बाद आज परेशान होकर लड़के द्वारा 5वीं मंजिल से छलांग लगाने की कोशिश की। वहीं हंगामा के बाद जब मीडिया ने स्टाफ के कर्मियों और पीड़िता से बात करनी चाही तो लड़की ओर स्टाफ कर्मियों द्वारा मीडिया से दूरी बनाई गई। वहीं इस घटना को लेकर Cineport Club के संचालकों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here