Blog

  • ਆਤਿਸ਼ੀ ਦੀ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਵਿਖੇ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ. ਦਰਜ

    ਆਤਿਸ਼ੀ ਦੀ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਵਿਖੇ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ. ਦਰਜ

    ਆਡੀਓ ਦੀ ਫੋਰੈਂਸਿਕ ਜਾਂਚ ਚ ਹੋਇਆ ਖੁਲਾਸਾ ਆਤਿਸ਼ੀ ਦੁਆਰਾ “ਗੁਰੂ” ਸ਼ਬਦ ਬੋਲਿਆ ਨਹੀਂ ਗਿਆ

    ਜਲੰਧਰ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਦੇ ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਅੱਜ ਇੱਥੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ‘ਤੇ ਦਿੱਲੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ‘ਚ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੀ ਨੇਤਾ ਅਤੇ ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਆਤਿਸ਼ੀ ਦੀ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਨੂੰ ਤੇੜ-ਮਰੋੜ ਕੇ ਅਤੇ ਤਕਨਾਲੋਜੀ ਨਾਲ ਬਦਲ ਕੇ ਗਲਤ ਢੰਗ ਨਾਲ ਅਪਲੋਡ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਰਿਤ ਕਰਨ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਦੱਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੀ ਨੇਤਾ ਆਤਿਸ਼ੀ ਨੂੰ ਗੁਰੂਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਅਪਮਾਨਜਨਕ ਅਤੇ ਨਿੰਦਿਆ ਭਰੀਆਂ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦਿਖਾਉਂਦਿਆਂ ਭੜਕਾਊ ਸੁਰਖੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਇੱਕ ਛੋਟੀ ਵੀਡੀਓ ਕਲਿੱਪ ਵਾਲੀਆਂ ਕਈ ਪੋਸਟਾਂ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਪਲੇਟਫਾਰਮਾਂ ‘ਤੇ ਅਪਲੋਡ/ਪ੍ਰਸਾਰਿਤ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ।

    ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵੀਡੀਓ ਕਲਿੱਪ ਦੀ ਜਾਂਚ ਵਿਗਿਆਨਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇenco ਆਤਿਸ਼ੀ ਦੀ ਆਡੀਓ ਵਾਲੀ ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਕਲਿੱਪ ਸ੍ਰੀ ਕਪਿਲ ਮਿਸ਼ਰਾ ਦੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਪਲੇਟਫਾਰਮ (https://x.com/kapilmishra_ind/status/2008811019158847790?s=48) ਤੋਂ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਕੇ ਫੋਰੈਂਸਿਕ ਜਾਂਚ ਲਈ ਡਾਇਰੈਕਟਰ, ਫੋਰੈਂਸਿਕ ਸਾਇੰਸ ਲੈਬਾਰਟਰੀ, ਪੰਜਾਬ, ਐਸਏਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਭੇਜੀ ਗਈ ਸੀ।

    ਦੱਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਵੀਡੀਓ ਦੀ ਫੋਰੈਂਸਿਕ ਰਿਪੋਰਟ 09-01-2026 ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਇਹ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ ਆਤਿਸ਼ੀ ਦੁਆਰਾ ਆਪਣੀ ਆਡੀਓ ਵਿੱਚ ਕਿਤੇ ਵੀ “ਗੁਰੂ” ਸ਼ਬਦ ਨਹੀਂ ਬੋਲਿਆ ਗਿਆ ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ ਪ੍ਰਸਾਰਿਤ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਵੀਡੀਓ ਕਲਿੱਪਾਂ ਵਿੱਚ ਦਿਖਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅਸਲ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵੀਡੀਓ ਨਾਲ ਛੇੜ-ਛਾੜ ਕਰਕੇ ਇਸਨੂੰ ਤਕਨਾਲੋਜੀ ਨਾਲ ਤੋੜ ਮਰੋੜ ਕੇ ਅਪਲੋਡ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਅਜਿਹੇ ਕੁਝ ਸ਼ਬਦ ਸ਼ਾਮਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਜੋ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਆਤਿਸ਼ੀ ਦੁਆਰਾ ਬੋਲੇ ਹੀ ਨਹੀਂ ਗਏ।

  • Delhi की पूर्व CM Atishi की Viral Video के मामले में Jalandhar में FIR दर्ज

    Delhi की पूर्व CM Atishi की Viral Video के मामले में Jalandhar में FIR दर्ज

    फारेंसिक जांच में हुआ खुलासा, Atishi द्वारा ‘गुरु’ शब्द बोला ही नहीं गया चंडीगढ़: जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी से संबंधित एक एडिटेड और छेड़छाड़ किए गए वीडियो को अपलोड और सर्कुलेट करने के मामले में FIR दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पोस्ट से निकाले गए ऑडियो की फोरेंसिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आतिशी ने वीडियो में “गुरु” शब्द का प्रयोग नहीं किया है। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने बताया कि इकबाल सिंह की शिकायत पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता एवं विधायक आतिशी के एक वीडियो को तोड़-मरोड़ कर तथा तकनीकी रूप से बदलकर गलत ढंग से अपलोड एवं प्रसारित करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी को गुरुओं के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणियां करते हुए दिखाते हुये भड़काऊ सुर्खियों के साथ एक छोटी वीडियो क्लिप वाली कई पोस्टें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर अपलोड/प्रसारित की गई हैं। कपिल मिश्रा ने अपने एक्स पर वीडियो किया था शेयर कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने बताया कि इस वीडियो क्लिप की वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई है और आतिशी की ऑडियो वाली यह वीडियो क्लिप कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डाउनलोड कर फोरेंसिक जांच हेतु निदेशक, फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी, पंजाब, एसएएस नगर को भेजी गई थी। फोरेंसिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा इस वीडियो की फोरेंसिक रिपोर्ट 09-01-2026 के अनुसार यह सामने आया है कि पूर्व सीएम आतिशी ने अपनी ऑडियो में कहीं भी “गुरु” शब्द नहीं बोला, जैसा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे वीडियो क्लिपों में दिखाया जा रहा है। वास्तव में इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके इसे तकनीक के द्वारा तोड़-मरोड़ कर अपलोड किया गया है, जिसमें ऐसे कुछ शब्द शामिल किए गए हैं जो आतिशी द्वारा बोले ही नहीं गए।
  • मान सरकार का बड़ा फैसला: 5,000 स्कूलों में उगाई जाएगी ऑर्गेनिक सब्जी

    मान सरकार का बड़ा फैसला: 5,000 स्कूलों में उगाई जाएगी ऑर्गेनिक सब्जी

    चंडीगढ़: पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब ऑर्गेनिक और पौष्टिक मिड-डे मील मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के 5,073 सरकारी स्कूलों में ‘पौष्टिक बगीचे’ स्थापित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को ताज़ी, शुद्ध और कीटनाशक-मुक्त सब्जियां व फल उपलब्ध कराना और कुपोषण की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटना है।

    यह परियोजना पंजाब स्टेट फूड आयोग के दिशा-निर्देशों पर आधारित है, जिसके तहत स्कूलों की अतिरिक्त और अनुपयोगी पड़ी जमीन को कृषि, बागवानी और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से हर्बल व फ्रूट गार्डन में बदला जाएगा। इन बगीचों से प्राप्त उपज का उपयोग सीधे मिड-डे मील में किया जाएगा, जिससे भोजन की गुणवत्ता में स्थायी सुधार होगा।

    सरकार का मानना है कि यह पहल न केवल बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी, बल्कि उन्हें बचपन से ही खेती, पोषण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी करेगी। योजना के तहत 1,100 आंगनवाड़ी केंद्रों को भी शामिल किया गया है। मान सरकार की यह पहल शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और एक स्वस्थ व सशक्त पंजाब की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

  • इस दिन पेश होगा साल 2026 का Budget, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

    इस दिन पेश होगा साल 2026 का Budget, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

    नई दिल्ली: जनवरी का महीना आगे बढ़ते ही लोगों की केंद्रीय बजट को लेकर उत्सुकता भी बढ़ जाती है। पिछले कुछ सालों से हर साल 1 फरवरी को ही केंद्रीय बजट पेश किया जाता है। इस बार बजट की तारीख को लेकर खास चर्चा चल रही है क्योंकि 1 फरवरी को रविवार पड़ रहा है। रविवार होने के कारण तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे हालांकि अब केंद्र सरकार ने इन सभी अटकलों पर लगाम लगा दिया है। सरकार ने केंद्रीय बजट 2026 की तारीख साफ कर दी है।

    1 फरवरी को पेश होगा बजट

    केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि साल 2026 का बजट भी 1 फरवरी को ही पेश किया जाएगा। रविवार होने के बाद भी बजट में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। तारीख को लेकर चल रही अटकलों पर सरकार ने खुद ही फुल स्टॉप लगा दिया गया है। अब हाल ही में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन पॉर्लियामेंट्री अफेयर्स की बैठक में बजट सत्र से जुड़ी अहम तारीखों को मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, 28 जनवरी को राष्ट्रपति को अभिभाषण होगा। 29 जनवरी को संसद में आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। इसके बाद 1 फरवरी रविवार को वित्त मंत्री सीता रमण के द्वारा 2026 का बजट पेश होगा।

    9वां बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस मौके पर नौवां बजट पेश करेगी। अब तक सीतारमण ने 2 अंतरिम और 6 पूर्ण बजट पेश किए हैं। इस बार सीतारमण बजट पेश करते ही प्रणब मुखर्जी के रिकॉर्ड के पीछे छोड़ते हुए पी. चिदंबरम के 9 बार पेश करने के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगी। पिछले कुछ सालों में ऐसा पहली बार होने वाला है कि रविवार को बजट पेश किया जा रहा है।

    पहले 28 फरवरी को होता था पेश

    साल 2016 तक बजट 28 फरवरी को पेश होता था लेकिन 2017 में मोदी सरकार ने बजट को बदलकर 1 फरवरी को कर दिया गया। बजट पेश करने की तारीख को बदलने के पीछे का मकसद बजट के प्रावधानों को जल्द लागू करनेऔर नई वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल) से पहले विधायी प्रक्रिया को पूरा करना है। इस बार का बजट खासतौर पर अर्थव्यवस्था की गति बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। इसके साथ ही मिडिल क्लास को कुछ राहत मिलने की उम्मीद भी है।  
  • Jalandhar News: Railway Station, Bus Stand सहित अन्य पार्किंग स्थलों को लेकर सख्त आदेश जारी

    Jalandhar News: Railway Station, Bus Stand सहित अन्य पार्किंग स्थलों को लेकर सख्त आदेश जारी

    जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल, अस्पताल, भीड़ वाले बाजार और अन्य पार्किंग स्थल आदि के मालिक/प्रबंधक (कंप्लेक्स के अंदर या बाहर) सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने को लेकर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने सख्त आदेश जारी किए है। पुलिस कमिश्नर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए ये आदेश जारी किए है। ऐसे में अब सीसीटीवी कैमरे लगाए बिना वाहन पार्किंग नहीं चलाई जाएंगी। जारी आदेश में कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सी.सी.टी.वी. कैमरे इस तरह लगाए जाएं कि जो वाहन पार्किंग के अंदर/बाहर आते-जाते हैं, उनका नंबर प्लेट और वाहन चलाने वाले का चेहरा साफ दिखाई दे, और इन संबंधित सी.सी.टी.वी. कैमरों की 45 दिनों तक की रिकॉर्डिंग की सीडी तैयार कर हर 15 दिन बाद सुरक्षा शाखा कार्यालय पुलिस आयुक्त जालंधर में जमा कराई जाए।

    इसी तरह, वाहन पार्किंग करने वाले वाहनों के मालिकों का रिकॉर्ड यदि वाहन एक दिन के लिए खड़ा करना हो, तो उसका विवरण जैसे व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, आई.डी., वाहन की प्रकार, रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, वाहन पार्किंग की तारीख और वापस लेने की तिथि दर्ज कराना और इसके साथ ही वाहन मालिक के रजिस्टर्ड पर हस्ताक्षर करवाना आवश्यक है। यदि वाहन एक से अधिक दिनों के लिए खड़ा करना हो, तो उससे संबंधित रिकॉर्ड रजिस्ट्री में इस अनुसार दर्ज किया जाए और वाहन मालिक से उसकी वाहन का रजिस्ट्रेशन एवं ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी लेकर रिकॉर्ड में रखी जाए। इसके अतिरिक्त, पार्किंग स्थान पर काम करने वाले व्यक्तियों की पुलिस वेरिफिकेशन संबंधित थानों से कराई जाए।

    पुलिस आयुक्त द्वारा एक और आदेश में कहा गया है कि कोई भी दुकानदार/दरजी, सैन्य/अर्ध सैनिक बल/पुलिस की बनी बनाई वर्दी या कपड़ा लेकर बिना सही पहचान के वस्त्र नहीं बेचेंगे। वर्दी खरीदने वाले व्यक्ति के फोटो पहचान पत्र, जो सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, की स्वयं सत्यापित फोटो कॉपी रखेगा, और खरीदने वाले का रैंक, नाम, पता, फोन नंबर तथा नियुक्ति स्थान से संबंधित रिकॉर्ड रजिस्टर में बनाएगा तथा यह रिकॉर्ड दो महीने में एक बार संबंधित मुख्य थाना अधिकारी से सत्यापित कराएगा और जरूरत पड़ने पर पुलिस को प्रस्तुत करेगा।

    पुलिस आयुक्त द्वारा एक और आदेश में कहा गया है कि पुलिस जालंधर की सीमा के अंतर्गत सड़क के साथ-साथ फुटपाथ पर अनाधिकृत बैनर लगवाना, दुकानदारों द्वारा दुकान की सीमा से बाहर सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर बेचने पर रोक लगाई गई है। इसी तरह, साइबर क्राइम रोकने के उद्देश्य से, जनता हित को ध्यान में रखते हुए और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश दिए गए हैं कि पुलिस आयुक्त जालंधर की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी मोबाइल फोन और सिम विक्रेता, मोबाइल फोन और सिम बेचते समय खरीदार की पहचान पत्र/आई.डी. प्रूफ/फोटो लेकर ही मोबाइल फोन और सिम बेचेंगे, और ग्राहक/विक्रेता को भी अपने फॉर्म पर अपनी मोहर और हस्ताक्षर के साथ ‘खरीद प्रमाण पत्र’ प्रस्तुत करना होगा।

    इसके अतिरिक्त, फोन खरीदते समय ग्राहक या उसका कोई संबंधी/ज्ञात व्यक्ति, जिसका खाता में यूपीआई भुगतान या कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जाता है, उसकी आई.डी. भी दुकान वाले को जमा करनी होगी, और ग्राहक का नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, पूरा घर का पता, जिस पर फोन या सिम बेचा गया हो, उसकी आई.डी. प्रमाण, मोबाइल और सिम खरीदने वाले व्यक्ति का अंगूठे का निशान, और हस्ताक्षर, मोबाइल फोन बेचने/खरीदने की तिथि और समय, तथा जिस खाते से भुगतान हुआ है उसकी आई.डी. प्रमाण और ग्राहक की फोटो के साथ रजिस्टर में रिकॉर्ड रखेगा।

    एक और आदेश के अनुसार, जालंधर के अधीन क्षेत्र में पतंग उड़ाने के लिए प्रयोग होने वाली चाइना/मांझा डोर (नाइलोन, प्लास्टिक या सिंथेटिक सामग्री से बनी डोर/धागा या कोई ऐसी डोर/धागा जिस पर सिंथेटिक/कांच या तीखी धातु की परत चढ़ी हो, जो पंजाब सरकार के मानकों के अनुरूप न हो), का निर्माण, बिक्री, स्टोरिंग, खरीद, आपूर्ति, आयात और पतंग उड़ाने के लिए प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश में कहा गया है कि पतंग उड़ाने की अनुमति केवल सूती धागे से ही होगी, जो किसी भी तरह की तीखी/धातू या कांच से बनी हुई परत से मुक्त हो। उपरोक्त सभी आदेश 7 मार्च 2026 तक लागू रहेंगे।

  • Punjab News: खड़ी कार में मिली लाश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: खड़ी कार में मिली लाश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। शहर के मनीमाजरा मोटर मार्केट में खड़ी कार से लाश मिलने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में रिपेयरिंग के लिए कार आई थी। जिसमें पिछली सीट पर मैकेनिक की लाश मिली है। जैसे ही इसकी खबर लोगों को मिली वैसे ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, इस घटना बारे तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मामले संबंधी छानबीन में जुट गई।

    कार से शराब की बोतल बरामद
    मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में खड़ी कार के अंदर व्यक्ति की डेडबॉडी मिली। लाश कार की पिछली सीट पर थी। साथ में शराब की बोतल भी पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मोटर मार्केट में लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

    दुकान के बाहर खड़ी थी कार
    पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मनीमाजरा पुलिस के अनुसार, जिस कार में लाश मिली है, वह गाड़ी ठीक करवाने के लिए मोटर मार्केट में आई हुई थी और काफी समय से दुकान के बाहर खड़ी थी।

    मृतक की ये हुई पहचान
    मरने वाले की पहचान संतलाल (35) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और उसकी मनीमाजरा मोटर मार्केट में मैकेनिक की दुकान है। कई बरसों से वह यहां काम कर रहा था। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी है।

    जांच में जुटी पुलिस टीम
    सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटा रही है।

  • Jalandhar के पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने ASI को किया गिरफ्तार

    Jalandhar के पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने ASI को किया गिरफ्तार

    फगवाड़ाः कपूरथला के थाना सिटी फगवाड़ा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को शिकायतकर्ता के माता-पिता को जमानत दिलाने में मदद करने के बदले 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। विजीलैंस के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव ईसरवाल, जिला जालंधर के निवासी द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता के माता-पिता के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा में मामला दर्ज किया गया था और आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता को उसके माता-पिता की जांच में शामिल होने के संबंध में अदालती कॉम्प्लेक्स फगवाड़ा बुलाया था।

    इस मुलाकात के दौरान आरोपी ने रिश्वत की मांग की और शिकायतकर्ता को धमकाया कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो उसके माता-पिता को जेल भेज दिया जाएगा। इस दबाव में शिकायतकर्ता ने मौके पर ही आरोपी को 2,000 रुपये रिश्वत के तौर पर दे दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने माता-पिता के साथ पुलिस थाना सिटी फगवाड़ा गया, जहां उसके माता-पिता की आगे की तफ्तीश की गई। उक्त आरोपी सहायक सब-इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता के माता-पिता को जमानत दिलाने में मदद करने के लिए 10,000 रुपये की और रिश्वत की मांग की।

    जब शिकायतकर्ता ने पूरी रकम देने में असमर्थता जताई तो आरोपी अधिकारी ने और 2,000 रुपये रिश्वत के तौर पर ले लिए और बाकी रकम बाद में अदा करने को कहा। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता को दोबारा रावलपिंडी पुलिस स्टेशन के पास बुलाया और 2,000 रुपये रिश्वत ले ली तथा उसे बाकी रकम देने की हिदायत दी। शिकायतकर्ता के माता-पिता को नियमित जमानत मिलने के बाद भी आरोपी रिश्वत की बकाया रकम की मांग करता रहा। इस तरह आरोपी ने शिकायतकर्ता से तीन किस्तों में 6000 रुपये रिश्वत के तौर पर ले चुका था।

    प्रवक्ता ने कहा कि शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Jalandhar News: रेस्टोरेंट और क्लबों को लेकर CP Dhanpreet Kaur ने जारी किए सख्त आदेश

    Jalandhar News: रेस्टोरेंट और क्लबों को लेकर CP Dhanpreet Kaur ने जारी किए सख्त आदेश

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जालंधर के अधिकार क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता, 2023 की धारा 163 का प्रयोग करते हुए सभी रेस्टोरेंट, क्लब और अन्य लाइसेंस प्राप्त खाने-पीने की जगहें आधी रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों में कहा गया है कि किसी भी रेस्टोरेंट, क्लब या खाने-पीने की जगह में रात 11:30 बजे से बाद भोजन, पेय पदार्थ आदि का कोई ऑर्डर नहीं लिया जाएगा और न ही किसी नए ग्राहक को रात 11:30 बजे से बाद रेस्टोरेंट, क्लब या अन्य खाने-पीने की जगहों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

    शराब की दुकानों के पास लगे स्थानें रात 12 बजे या लाइसेंस की शर्तों के अनुसार बंद होनी चाहिए। आदेश में सभी संस्थानों को आवाज का स्तर 10 डेसिबल (ए) का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इन आदेशों में कहा गया है कि डीजे, लाइव आर्केस्ट्रा/सिंगर समेत सभी ध्वनि स्रोत रात 10 बजे बंद हो जाएं या उनकी आवाज कम हो। रात 10 बजे के बाद किसी भी भवन या कैंपस के अंदर निकलने वाली आवाज उसकी दीवारों से बाहर सुनाई नहीं देनी चाहिए। म्यूज़िक सिस्टम वाले वाहनों के मामले में, यह सुनिश्चित किया जाए कि म्यूज़िक सिस्टम द्वारा उत्पन्न आवाज दिन के किसी भी समय वाहन के बाहर सुनाई न दे।

    पुलिस कमिश्नर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता, 2023 की धारा 163 और आर्म्ज़ रुलज़ 2016 के नियम नंबर 32 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए, उनके क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक और धार्मिक स्थानों, विवाह समारोह/पार्टियों के दौरान मेरिज पार्लरों/होटल्स/हॉलों आदि में हथियार लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति हथियारों को प्रमोट करने वाले और हिंसा/लड़ाई-झगड़ों की वडिया करने वाले गीत, हथियारों के साथ फोटो खिंचवाने या वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, वॉट्सएप, स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर अपलोड नहीं करेगा, ऐसा करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध है।

    इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाली भाषा नहीं बोलेगा। एक अन्य आदेश के तहत, पुलिस कमिश्नर जालंधर की सीमा के भीतर बाइक चलाते समय साइलेंसर में तकनीकी बदलाव कर पटाखे आदि चलाने वाले वाहनों के चालकों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है और यह भी आदेश जारी किए गए हैं कि कोई भी दुकानदार या ऑटो कंपनी निर्धारित मानकों के विरुद्ध साइलेंसर नहीं बनाएगा और न ही किसी मैकेनिक द्वारा साइलेंसरों में तकनीकी फेरबदल किया जाएगा। उपरोक्त सभी आदेश 7 मार्च 2026 तक लागू रहेंगे।

  • Lovely Professional University में पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, देखें वीडियो

    Lovely Professional University में पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में आयोजित 12वीं दीक्षांत समारोह (कान्वोकेशन) में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके साथ यूनाइटेड किंगडम (यूके) की पूर्व प्रधानमंत्री मैरी एलिज़ाबेथ ट्रस, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, एलपीयू के चांसलर और राज्य सभा सदस्य डॉ. अशोक कुमार मित्तल तथा वाइस चांसलर डॉ. रश्मि मित्तल भी मौजूद रहे। इस समारोह के दौरान सत्र 2023-24 और 2024-25 में नियमित, ऑनलाइन और डिस्टेंस मोड में अंडर-ग्रेजुएट तथा पोस्ट-ग्रेजुएट परीक्षाएँ उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों और पीएचडी पूरा करने वाले शोधार्थियों को डिग्रियां तथा गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
  • BJP का बड़ा एक्शन, 32 कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया सस्पेंड, जानें वजह

    BJP का बड़ा एक्शन, 32 कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया सस्पेंड, जानें वजह

    नागपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए 32 लोगों को पार्टी से निष्काशित कर दिया है। ये एक्शन पार्टी द्वारा नागपुर महानगरपालिका के चुनाव के बीच लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव में संगठनात्मक अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी कार्य किए जाने के मामले ये कार्रवाई की गई है। जिनमें बीजेपी ने 32 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। इनमें से कुछ चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा को ही चुनौती दे रहे हैं। इनमें कुछ भूतपूर्व नगर सेवक और उन्हें समर्थन देने वाले भाजपा के कार्यकर्ता है। इस मामले की पूरी जानकारी भाजपा के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने दी है।

    भाजपा के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने विद्रोह का बिगुल फूंका था, जिनमें से 96 ने अपना नामांकन वापस ले लिया, उन्हें मना लिया गया। लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने नामांकन दाखिल करके अनुशासनहीनता कायम की है, तो उन्हें और उनके समर्थकों को भाजपा से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। इन 32 कार्यकर्ताओं को जिन्हें निलंबित किया गया है।