Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

Punjab News: बाइक सवार 2 लुटेरों ने महिला के कानों से झपटी बालियां, देखें वीडियो
पठानकोटः सरकार नशे के खात्मे के लिए अथक प्रयास कर रही है, फिर भी कुछ नशेड़ी ऐसे हैं, जो अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए समाज में लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ जिला पठानकोट में देखने को मिला जहां बुजुर्ग महिलाओं का दिन में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
इसका कारण है चेन स्नैचर। ये चेन स्नैचर दिनदहाड़े बुजुर्ग महिलाओं के साथ स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पठानकोट के लामिनी स्टेडियम के पास का है, जहां एक बुजुर्ग महिला गैस सिलेंडर की केवाईसी के लिए अपनी बेटी के साथ एजैंसी जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसके कानों से बालियां खींच लीं और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस के दे दी है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते पीड़िता सीतो कुमारी ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ गैस सिलेंडर की केवाईसी करवाने जा रही थी, तभी स्टेडियम के पास उनकी बेटी की स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया और उसकी बेटी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने चली गई और सीतो कुमारी पेट्रोल पंप की तरफ पैदल जाने लगी, इसी बीच मोटरसाइकिल पर 2 युवक आए। पहने उन्होंने महिला के आस-पास दो बार चक्कर लगाए। जब महिला उन्हें पीछे मुड़कर देखने लगी तभी बाइक सवार लुटेरों ने पीछे से महिला का गला पकड़ लिया और उसकी बालिया खींचकर भाग गए।
इस दौरान महिला घबरा गई और शोर मचाया, लेकिन लुटेरे फरार हो गए। इस दौरान उनके कान से खून भी बहने लगा। पीड़ित सीतो ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अगर अपने शहर में महिलाएं दिन में भी सुरक्षित नहीं हैं, तो रात में क्या होगा? इसलिए पुलिस प्रशासन से मांग है कि इन स्नैचरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाए।
-

Boeing 767-400 के इंजन में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें Video
लॉस एंजिल्सः अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अटलांटा जा रहे डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उड़ान भरने के तुरंत बाद ही इस विमान के इंजन में आग लग गई जिसके बाद उसे वापस अपने गंतव्य LAX पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग करते ही एयरपोर्ट के अग्निशमन दल ने इंजन में लगी आग को तुरंत बुझा दिया। गणीमत यह रही कि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह विमान बोइंग 767-400 द्वारा संचालित किया जाता था जिसका पंजीकरण N836MH है। जानकारी के अनुसार यह विमान 24.6 साल पुराना है और इसमें दो GE CF6 इंजन लगे हैं। लॉस एंजिल्स के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरते हुए विमान के इंजन में आग लगने का यह भयानक दृश्य एक वीडियो में कैद हो गया। वहीं विमान की आपातकालीन लैंडिंग को रिकॉर्ड किया गया जिसमें विमान के बाएं इंजन से आग की लपटें निकलती हुई साफ दिख रही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
-

Jalandhar News: Fauja Singh को लेकर CM Mann का आया बयान, देखें वीडियो
इस जगह पर बुत स्थापित करने की घोषणा
जालंधर, ENS: दुनिया के सबसे उम्रदराज और टर्बन टॉरनेडो के नाम से पहचाने जाने वाले 114 साल के एथलीट फौजा सिंह रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। जालंधर में उनके पैतृक गांव ब्यास पिंड में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके बेटों ने उन्हें मुखाग्नि दी।इस दौरान संस्कार में सीएम भगवंत मान, गर्वनर गुलाब चंद कटारिया सहित कई नेता पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। संस्कार में पहुंचे सीएम भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरदार फौजा सिंह, जिन्होंने बहुत सी मैराथन जीतीं, देश का नाम रोशन किया, उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने बताया कि पंचायत से राबता कायम करके फौजा सिंह के नाम पर उनके गांव का नाम रखा जाएगा और उनके नाम पर स्टेडियम भी बनाया जाएगा। वहीं जालंधर जो स्पोर्ट्स हब के नाम से जाना जाता है, उसके स्पोर्ट्स कालेज में भी फौजा सिंह का बुत लगाया जाएगा, ताकि उनको याद रखा जा सके। वहीं इस तरह की शख्सियत का बुत लगाने से युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि उम्र ज्यादा महत्व नहीं रखती है, यदि शरीर को सही से रखा जाए।
-

Punjab News: इस इलाके में भिखारियों की धरपकड़, 12 बच्चे किए Rescue, देखें Live
लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा भीख मांग रहे बच्चों के संदिग्ध मामलों की जांच के लिए डीएनए टेस्ट कराने की घोषणा के बाद स्पेशल टीम ने भिखारियों की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस के साथ मिलकर टीम विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर भिखारियों से पूछताछ कर रही है और बच्चों के माता-पिता का दावा करने वालों से सुबूत मांगे गए हैं। यदि माता-पिता कोई सुबूत नहीं दे पाते हैं, तो बच्चों का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा।
इसी के चलते स्पेशल टीम लुधियाना के रेलवे स्टेशन के माल गोदाम को जाने वाले रास्ते पर पहुंची, जहां उन्होंने भिखारियों से पूछताछ की। टीम ने इस दौरान कई बच्चों का रेस्क्यू भी किया। जानकारी देते अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार के जीवन जोत 2.0 अभियान तहत कार्रवाई की जा रही है। टीम ने अभी तक जिले से 12 बच्चों को रेस्क्यू कर लिया है।
इन बच्चों को चाइलड वैल्फेयर सोसायटी के सामने पेश कर बच्चों को चिर्ल्डन होम में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लुधियाना के कई अन्य स्थानों पर भी रेड की जाएगी और भीख मांग रहे बच्चों को पकड़कर पूछताछ की जाएगी और आगामी कार्रवाई डीसी साहब के आदेशों मुताबिक की जाएगी।
-
प्रेमी ने की प्रेमिका के भाई की हत्या, गुस्साए परिजनों ने लगाया धरना
सीवानः जिले में एक युवक द्वारा दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के भाई की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी देते मृतक रवि कुमार (18) पुत्र हृदयानंद प्रसाद के भाई ने बताया कि हमारी चचेरी बहन और गांव के युवक आकाश के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन यह रिश्ता रवि को पसंद नहीं था। वह अपनी चचेरी बहन के अफेयर का लगातार विरोध कर रहा था और इसी को लेकर रवि और आकाश के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को रवि सिवान शहर में देवघर जाने के लिए कपड़े की खरीदारी करने गया हुआ था।
जैसे ही वह खरीरदारी करके बाहर निकला तो पहले से घात लगाए बैठे आकाश और उसके दोस्तों ने उसे घेर लिया और फिर धमकी देकर उसको चाकू मार दिया। आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा रवि को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल मे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर रोड जाम कर हंगामा किया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद में हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-

सिर्फ शरीर ही नहीं रिश्तों पर भी असर डालेगी नींद की कमी, जानें यहां?
रात को अच्छी नींद लेना अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है। यदि नींद पूरी हो तो हमारे शरीर को अच्छी तरह से काम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा घर और दफ्तर में आपके काम करने की क्षमता पर भी अच्छी नींद का बहुत ही गहरा असर होता है। इससे आप अगले दिन के लिए कॉन्सेन्ट्रेशन और एनर्जेटिक रहते हैं। जब आप पूरी और गहरी नींद न लें तो आपको कई तरह के मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती है जैसे कि छोटी-छोटी बातों पर आपा खो देना और ज्यादा चिड़चिड़ाहट से भी आपको जूझना पड़ सकता है। आपके ज्यादा मूड स्विंग्स होंगे। सिर्फ इतना ही नहीं नींद की कमी के कारण आपके रिश्तों पर भी असर होगा। ऐसे में आपको नींद और रिश्तों के बीच में सही से तालमेल बनाने के लिए एक बार जरुर सोचना चाहिए।इस वजह से जरुरी है नींद
नींद शरीर के लिए खाना और पानी की तरह ही जरुरी है। नींद में ही शरीर खुद को हील करता है किसी व्यक्ति को ज्यादा नींद की जरुरत होती है। नींद की जरुरत व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है परंतु अमेरिका की हेल्थ एजेंसी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, किसी भी व्यस्क को रात में 7-8 घंटे जरुर सोना चाहिए।नींद पूरी न होने के कारण होगी ये दिक्कतें
भावनात्मक जुड़ाव होगा कम
यदि आपकी नींद पूरी नहीं होती तो आपका भावनात्मक जुड़ाव भी कम होगा इससे पार्टनर्स के लिए एक-दूसरे के साथ इमोशनली कनेक्टेड रहना मुश्किल हो जाएगा। नींद की कमी के कारण आपके आपसी रिश्ते पर बुरा असर होगा।चिड़चिड़ा रहेगा स्वभाव
नींद की कमी के कारण चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स भी बढ़ जाते हैं। अगर नींद पूरी न हो तो आपके और आपके पार्टनर के बीच में छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस होने की संभावना बढ़ जाएगी। जब दोनों ही पार्टनर थके हुए हों तो खुद व खुद ही धैर्य और सहनशीलता का स्तर कम हो जाएगा जिससे टकराव होगा। इससे रिश्तों पर नेगेटिव असर होगा।फिजिकल रिलेशन पर भी होगा असर
जब नींद पूरी न हो तो शरीर में एनर्जी का लेवल भी कम होता है ऐसे में इसके कारण फिजिकल रिलेशन पर भी इसका असर पड़ेगा। जब पार्टनर एक साथ थके हुए हो तो उनके बीच फिजिकल कनेक्ट होने की संभावना भी कम होती है इससे आपके रिस्ते का ऑवरऑल बॉन्ड प्रभावित होगा। -

Jalandhar News: Turban Tornado Fauja Singh पंच तत्वों में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि, देखें वीडियो
Governor Kataria और CM Mann ने दी श्रद्धांजलि
जालंधरः दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट, टर्बन टॉरनेडो सरदार फौजा सिंह पंच तत्वों में विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया सहित कई बड़ी शख्सियतों ने शमूलियत की और उन्हें नम आंखों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान राज्यपाल कटारिया ने कहा, “फौजा सिंह ने न केवल अपने अद्वितीय साहस और दृढ़ निश्चय से खेल जगत में भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में भी अनुकरणीय योगदान दिया। उनके जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।” फौजा सिंह, जिन्हें दुनिया ‘रनिंग सिख’ के नाम से जानती है, ने उम्र के सैकड़ों पड़ाव पार करने के बावजूद दौड़ को अपना जुनून बनाए रखा। 100 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने मैराथन पूरी कर पूरी दुनिया को चौंका दिया। लेकिन उनका योगदान सिर्फ खेल तक सीमित नहीं था।
राज्यपाल कटारिया ने बताया, “जब मैंने पंजाब को नशामुक्त करने की मुहिम शुरू की, तो फौजा सिंह स्वयं आगे आए और इस अभियान का हिस्सा बने। वे युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए गांव-गांव गए। उनका जीवन वास्तव में एक प्रेरणास्रोत है।” मुख्यमंत्री मान के साथ पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और अन्य वरिष्ठ नेता भी फौजा सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रहेंगे। फौजा सिंह ने अपनी उम्र को कभी अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। वे 90 वर्ष की उम्र में मैराथन दौड़ में शामिल हुए और 100 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय मैराथन में भाग लेकर ‘सेंचुरी रनर’ की उपाधि हासिल की। उनका जीवन सिर्फ खेल जगत के लिए नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्त्रोत रहा।
-

ये Mistakes डैमेज कर सकती है आपकी Skin, जानें कैसे करें बचाव
हेल्थः स्किन केयर रूटीन को तो हर कोई फॉलो करता है लेकिन अक्सर लोग इस दौरान कई गलतियां कर बैठते हैं, जिससे स्किन को काफी नुकसान पहुंच सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको स्किन केयर करते समय नहीं करनी चाहिए।
स्किन टाइप को ना समझना
हमारी स्किन के कई टाइप्स होते हैं, जैसे कि ड्राई, ऑयली, कॉम्बिनेशन, नॉर्मल और सेंसिटिव। अगर हमें अपना स्किन टाइप नहीं पता है, तो हम अपने लिए सही प्रोडक्ट्स नहीं चुन सकते हैं।
अपनी स्किन टाइप को समझने के लिए, आप अपने फेस को वॉश करने के बाद एक घंटे तक ऑब्जर्व कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन टाइट और रफ फील होती है, तो आपकी स्किन ड्राई है। अगर आपकी स्किन ऑयली फील होती है, तो आपकी स्किन ऑयली है।स्किन केयर रूटीन को फॉलो नहीं करना
स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बहुत जरूरी है, लेकिन कई बार हम इसे अनदेखा कर देते हैं। एक अच्छा स्किन केयर रूटीन बनाने के लिए, आप अपने स्किन टाइप के अनुसार प्रोडक्ट्स चुन सकते हैं और उन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं।डाइट का ध्यान नहीं रखना
हमारी डाइट हमारी स्किन के लिए बहुत जरूरी है। अगर हम ज्यादा शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स खाते हैं, तो हमारी स्किन खराब हो सकती है। अपनी डाइट में बदलाव करने के लिए, आप ज्यादा फल, सब्जियां और साबुत अनाज खा सकते हैं। इससे आपकी स्किन को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे।मॉइश्चराइजर नहीं लगाना
मॉइश्चराइजर लगाना बहुत जरूरी है, खासकर ड्राई स्किन वालों के लिए। लेकिन ऑयली स्किन वालों को भी मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। अपने स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर चुनें और इसे नियमित रूप से लगाएं।पिलो कवर और बेडशीट को रेगुलर ना धोना
पिलो कवर और बेडशीट पर कई बैक्टीरिया और जर्म्स होते हैं जो हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपने पिलो कवर और बेडशीट को नियमित रूप से धोएं और उन्हें साफ रखें।टॉवल को शेयर करना
टॉवल को शेयर करना खतरनाक हो सकता है, खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है।
अपना टॉवल अलग रखें और इसे नियमित रूप से धोएं।फोन की स्क्रीन को साफ नहीं रखना
फोन की स्क्रीन पर कई बैक्टीरिया और जर्म्स होते हैं जो हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपने फोन की स्क्रीन को नियमित रूप से साफ करें और इसे अपने फेस से दूर रखें। -

Punjab News: उपचुनाव को लेकर Akali Dal ने कसी कमर, बीबी सुखविंदर कौर उम्मीदवार घोषित
अमृतसरः तरनतारन उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। वहीं आज शिरोमणि अकाली दल ने बीबी सुखविंदर कौर को तरनतारन से अपना उम्मीदवार को घोषित किया है।
बता दें कि तरनतारन से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक कश्मीर सिंह सोहल का 27 जून को निधन हो गया था। जिसके बाद से यह सीट खाली हुई है। हालांकि यहां उपचुनाव की घोषणा होनी बाकी है।