Blog

  • Punjab News: भीषण हादसे में पलटी पिकअप, चालक का हाथ कलाई से हुआ अलग

    Punjab News: भीषण हादसे में पलटी पिकअप, चालक का हाथ कलाई से हुआ अलग

    लुधियानाः जिले में ओल्ड जीटी रोड पर चांद सिनेमा के पास सड़क पर बिखरी बजरी के कारण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, बजरी के कारण सड़क पर हाईस्पीड पिकअप पलट गया। हादसे में ड्राइवर का दायां हाथ कलाई से अलग गिर गया। उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं घटना में साथी भी घायल हो गए। ड्राइवर की पहचान साबुन बाजार के नजदीक सट्‌टा मंडी के रहने वाले रमेश चौहान के रूप में हुई। रमेश चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला है। एक्सीडेंट के बाद लोग वहां पर एकत्रित हो गए और उन्होंने ड्राइवर व उसके साथियों को बाहर निकाला।

    लोगों ने एंबुलेंस बुलाई और ड्राइवर को उसमें रखा। लोगों को तब पता लगा कि उसका हाथ बिल्कुल अलग हो गया। ड्राइवर रमेश चौहान अपने दो साथियों के साथ होशियारपुर से माल लोड करे लुधियाना आ रहा था। जब वह चांद सिनेमा के पास पहुंचा तो सड़क पर बजरी बिखरी हुई थी। तेज रफ्तार के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी मारकर तीन बार पलटा। ड्राइवर के साथियों का कहना है कि पिकअप ड्राइवर साइड में पलटा तो उसका हाथ खिड़की के कारण कट गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया।

    उसे पहले सिविल अस्पताल ले गए और फिर उसे सोबती अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोगों ने उसके हाथ को भी एंबुलेंस में रखा और उन्हें तुरंत सोबती अस्पताल ले गए। ड्राइवर के साथी उसके कटे हाथ को भी साथ ही ले गए। ड्राइवर के सिर पर भी गंभीर चोटें लगी थी, इसलिए उसे सोबती न्यूरो अस्पताल में ले गए। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर थाना डिविजन नंबर 4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि उसके हाथ को दोबारा जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहा हैं।

  • Punjab News: कई वाहनों को टक्कर मारकर कार चालक फरार, टायर फटने से लोगों ने किया काबू, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: कई वाहनों को टक्कर मारकर कार चालक फरार, टायर फटने से लोगों ने किया काबू, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शुगर मिल के पास एक्टिवा सहित कई वाहनों को कार चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक्टिवा सवार बुजुर्ग घायल हो गया और उसे लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा, बाइक और अर्टिगा कार को टक्कर मारकर कार चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार का टायर फटने के कारण ज्यादा दूर तक कार को भगा नहीं पाया और लोगों ने कार चालक को काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    मामले की जानकारी देते हुए कार चालक कर्मवीर सिंह ने बताया कि वह जालंधर में लाइसेंस के काम के सिलसिले में आया था। वहीं तेज रफ्तार होने के कारण एक्टिवा को टक्कर मारकर फरार हो गया। इस दौरान रास्ते में टायर फटने के दौरान लोगों ने पीछा करके काबू कर लिया। कार चालक ने बताया कि वह 3 दिन से सोया नहीं है। एक्टिवा सहित अन्य वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार भगाने को लेकर कहा कि वह घबरा गया था। जिसके कारण उसने कार घटना स्थल से भगा ली। कार चालक खुद मान रहा है कि वह 80 से अधिक स्पीड से कार चला रहा था। कार चालक ने कहा चंडीगढ़ 32 सेक्टर में मरीज दाखिल है और वह उसकी केयर के लिए जा रहे थे। कार चालक ने गलती मानी और कहा कि वह खुद मरीज का हाल जानने के लिए अस्पताल जा रहे है।

    इस घटना को लेकर भारी हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने कहाकि टायर फटने के कारण ही कार चालक काबू किया गया। लोगों ने कहा कि एक्टिवा सवार की हालत काफी गंभीर है। जिसके बाद लोगों ने कहा कि कार, एक्टिवा और बाइक का नुकसान हुआ। इस दौरान एक एक्टिवा सवार सड़क पर खड़ा था और गलत दिशा से कार चालक तेज रफ्तार से आई और एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा उनकी कार से टकरा गई। राहगीर का कहना है कि उसे नहीं लगता है कि एक्टिवा सवार जीवित है, जिस तरह से एक्टिवा सवार घायल हुआ है, उसके लगातार खून बह रहा था। इस घटना के बावजूद कार चालक मौके से गाड़ी भगाकर ले गया, लेकिन लोगों ने पीछा करके काबू कर लिया।

    मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई रजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें शुगर मिल चौक के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। इस घटना में कार चालक मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद कार चालक को लोगों ने काबू कर लिया। कार चालक ने एक्टिवा, बाइक और कार को हिट किया। स्विफ्ट कार चालक लुधियाना के रहने वाले है। इस मामले को लेकर कार चालकों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

    बरनालाः पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार-विरोधी मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो यूनिट बरनाला ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान हरमनजीत सिंह निवासी धनौला के रूप में हुई है। पटवारी सब-तहसील, कट्टू (जिला बरनाला) के माल सर्कल में तैनात है। दस्तावेजों के अनुसार, शिकायतकर्ता बशीर खान के पिता दिलावर खान ने 2014 में मालवा ग्रामीण बैंक (अब पंजाब ग्रामीण बैंक) से अपनी कृषि योग्य जमीन पर ₹2,70,000 का ऋण लिया था। ऋण चुकाने पर, बैंक ने संबंधित पटवारी को बैंक रिकॉर्ड से जमीन को अनफ्रीज करने के लिए एक लिखित रिपोर्ट भेजी।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वे इस मकसद से धनौला तहसील कार्यालय में पटवारी हरमनजीत सिंह से मिले, तो पटवारी ने जमीन का ऋणमुक्त करने वाला सर्टिफिकेट रजिस्टर करने और उनके स्वर्गीय पिता की संपत्ति का अंतरण दर्ज करने के बदले ₹5,000 की रिश्वत मांगी। जांच में पता चला कि 16 जनवरी, 2026 को, शिकायतकर्ता बशीर खान ने पटवारी के निर्देशानुसार, गूगल पे के माध्यम से उसके मोबाइल नंबर पर ₹4,000 ट्रांसफर किए।

    विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई पूरी जांच और बैंक स्टेटमेंट्स की पड़ताल से स्पष्ट हुआ कि रिश्वत की रकम पटवारी हरमनजीत सिंह की मां गुरमीत कौर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (बुढलाड़ा शाखा) खाते में ट्रांसफर की गई थी। तकनीकी सबूतों और बैंक लेन-देन की पुष्टि के बाद, पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला स्पष्ट हो गया। विजिलेंस ब्यूरो, पटियाला रेंज ने आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण कानून की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह की निगरानी में की गई थी, और आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

     

     

  • Jalandhar News: बच्चों की लड़ाई से हुई खूनी झड़प, दुकान और घर में घुसकर किया हमला, महिला सहित 2 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बच्चों की लड़ाई से हुई खूनी झड़प, दुकान और घर में घुसकर किया हमला, महिला सहित 2 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा के कटरा मोहल्ला में 2 पक्षों में झड़प हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस मामले में महिला सहित परिवार सदस्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों के मामूली विवाद के कारण दो पक्षों में हाथापाई हुई है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने परिवार के घर और दुकान में घुसकर हमला किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने महिला के बाल खींचकर उसे जमीन पर घसीटा और बेरहमी से मारपीट की। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    पीड़ित महिला के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच हुई एक मामूली कहासुनी से हुई थी। महिला के परिवार ने मामले को शांत करने की कोशिश की और कहा कि बच्चों की बात है, इसे बड़ा नहीं बनाना चाहिए। दूसरे पक्ष के लोग इस बात को समझने को तैयार नहीं थे। पीड़िता ने बताया कि वह दुकान पर काम कर रही थी, तभी हमलावरों ने उस पर आकर हमला कर दिया।

    इस हमले के दौरान परिवार को संभलने का मौका भी नहीं मिला। महिला के पति को भी चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे गरीब लोग हैं और मेहनत करके अपना गुजारा करते हैं। हमलावरों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनकी दुकान के काम में भी बाधा डाली और दहशत का माहौल पैदा कर दिया। परिवार का कहना है कि “हमारा कसूर क्या था? अगर बच्चों की लड़ाई थी तो बड़े इस तरह से हमला क्यों कर रहे हैं?” पीड़ित महिला ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: इस इलाके में कुत्तों का आतंक, 3 लोगों को बनाया शिकार, देखें CCTV

    Punjab News: इस इलाके में कुत्तों का आतंक, 3 लोगों को बनाया शिकार, देखें CCTV

    मोहालीः शहर के फेज 5 बाजार में आवारा कुत्तों का आतंक आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब तक कुत्ते के काटने के कई मामले सामने आ चुके हैं। लोग इन आवारा कुत्तों पर लगाम कसने की मांग कर रही है। वहीं एक बार फिर कुत्तों ने एक स्कूली बच्चे और युवती को निशाना बनाया। इस दौरान दोनों में डर का माहौल बन गया। घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है।
    सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, एक स्कूली बच्चा और एक युवती कही से आ रहे थे। इस दौरान बच्चे ने स्कूल यूनिफार्म डाली हुई थी। जब वह मोहाली के फेज 5 बाजार में स्थित एक दुकान के पास पहुंचे तो दुकान में बैठे एक कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आवाज सुनकर कुछ अन्य कुत्ते भी आ गए और उन दोनों पर हमला बोल दिया। बच्चा और युवती डर कर दुकान के अंदर चले गए और अपने आपको बचाया। इस दौरान कई लोग भी इकट्ठे हो गए और उन्होंने कुत्तों को भगाया। गणिमत यह रही कि दोनों को ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि फेज 5 में एक रेहड़ी वाले की दुकान के बाहर सामान खरीद रही एक महिला पर भी इन कुत्तों ने हमला किया था, जिसके कारण उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। हर दिन, ये कुत्ते इस बाजार में किसी न किसी को काट लेते हैं। दुकानदारों ने कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया है, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हुआ है। लोगों व दुकानदारों ने अपील की कि इन कुत्तों का हल किया जाए और इन्हें शेल्टर हाउस में छोड़ा जाए।
  • महंगाई का झटकाः LPG Cylinder के दामों में हुई बढ़ौतरी

    महंगाई का झटकाः LPG Cylinder के दामों में हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः मई की शुरुआत के साथ ही कारोबारियों को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में एक झटके में ₹993 तक की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा, वहीं इसका असर आम लोगों की जेब पर भी अप्रत्यक्ष रूप से दिखाई देगा। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब ₹3071.50 का हो गया है, जो पहले ₹2078.50 में मिल रहा था।

    मुंबई में इसकी कीमत ₹3024 पहुंच गई है, जबकि कोलकाता में यह ₹3202 तक पहुंच चुका है। इसी तरह लखनऊ, पटना, जयपुर और चेन्नई जैसे शहरों में भी कीमतों में समान बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक 5 किलोग्राम फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में भी 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह छोटे व्यापारियों और अस्थायी उपयोग के लिए एलपीजी लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगा। इस श्रेणी के सिलेंडर अक्सर छोटे ढाबों, स्ट्रीट वेंडर्स और अस्थायी किचन में उपयोग किए जाते हैं। कीमत बढ़ने से इनकी ऑपरेटिंग लागत में इजाफा होगा, जिसका असर अंतिम उपभोक्ता तक पहुंच सकता है।

    बता दें कि आज पहले ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है क्योंकि उनके लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतों के अनुसार 1 मई 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। लगातार बढ़ती लागत के कारण इन सेक्टर्स में सर्विस चार्ज या फूड प्राइस बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। हर महीने होने वाली इस रिवीजन प्रक्रिया का सीधा असर व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ता है।

     

  • Jalandhar News: इस मामले को लेकर वकीलों में रोष, किया आज No Work Day का ऐलान

    Jalandhar News: इस मामले को लेकर वकीलों में रोष, किया आज No Work Day का ऐलान

    जालंधर, ENS: शहर में वकीलों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, वकीलों ने एडवोकेट मनी महाजन के द्वारा प्लॉट खरीदने के दौरान निर्माण रुकवाने को लेकर परेशान करने के मामले रोष प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर बीते दिन कार्यकारी प्रधान राम छाबड़ा और सचिव रोहित गंभीर की अगुवाई में वकीलों ने शांतिपूर्ण हड़ताल और प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने बीते दिन कामकाज भी बंद रखा।

    वकीलों का कहना है कि एडवोकेट मनी महाजन ने सेंट्रल टाउन में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर एक प्लॉट खरीदा था। जिसके बाद एडवोकेट ने नगर निगम से नक्शा पास करवाकर निर्माण कार्य शुरू किया। इसके बावजूद स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर झूठी शिकायतें देकर निर्माण रुकवाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान कुछ महिलाओं ने निर्माण स्थल पर पहुंच कर मनी महाजन व उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी, गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की।

    वकीलों ने कहा कि घटना संबंधी शिकायत थाना डिवीजन नंबर-3 में दे दी गई है। लेकिन अब तक मामले को लेकर पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर वकीलों में रोष पाया जा रहा है। इसी के विरोध में बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 1 मई 2026 को भी कामकाज पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

  • Jalandhar News: प्रसिद्ध डेरा बाबा मुराद शाह में मेले को लेकर रूट डायवर्ट देखें वीडियो

    Jalandhar News: प्रसिद्ध डेरा बाबा मुराद शाह में मेले को लेकर रूट डायवर्ट देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर स्थित प्रसिद्ध डेरा बाबा मुराद शाह में आज 1 व 2 मई को सालाना उर्स होगा। 2 दिन डेरे में होने वाले मेले को लेकर पुलिस की ओर से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। दरअसल, डेरे में नतमस्तक होने के लिए जालंधर सहित देश-दुनिया से संगत पहुंचती है। ऐसे में लोगों को जाम से बचाने के जिला देहाती पुलिस ने ट्रैफिक के इंतजाम किए हैं। पुलिस का कहना है कि आयोजित होने वाले मेले और धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। संगत को रास्ते में जाम का सामना न करना पड़े और आम जनता को भी असुविधा न हो, इसके लिए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है।

    इस दौरान देहात पुलिस ने आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी एडवाइजरी के अनुसार बनाएं। पुलिस नाकों पर तैनात जवानों के निर्देशों का पालन करें और अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें ताकि मेले का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। आपातकालीन वाहनों (जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड) के लिए रास्ता हमेशा खुला रखें। अगर आप भी इस मेले में शामिल होने जा रहे हैं या नकोदर के रास्ते कहीं और सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले इस ट्रैफिक एडवाइजरी और पार्किंग व्यवस्था को जरूर समझ लें।

    जाम से बचने के लिए पुलिस ने शहर के बाहरी हिस्सों में हाईटेक और मजबूत नाके लगाए हैं। आम वाहनों को शहर के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी, उन्हें वैकल्पिक मार्गों (बाईपास) से निकाला जाएगा। जालंधर की ओर से आने वाले ट्रैफिक को जालंधर पुली (हाईटेक नाका) से ही बाईपास और अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया जाएगा। मेले में माथा टेकने आ रही संगत को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने एक अलग ग्रीन कॉरिडोर तय किया है।

    श्रद्धालु बिना किसी बाधा के पुरानी सब्जी मंडी, सिविल अस्पताल और अंबेडकर चौक से होते हुए शहर के अंदरूनी रास्तों के जरिए सीधे डेरा बाबा मुराद शाह जी तक पहुंच सकते हैं। वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से लगने वाले जाम को रोकने के लिए पुलिस ने अलग-अलग वाहनों के लिए विशेष पार्किंग स्थल बनाए हैं। छोटो वाहनों के लिए डेरा बाबा मुराद शाह के नजदीक ही विभिन्न पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, ताकि संगत को ज्यादा पैदल न चलना पड़े। भारी वाहन जैसे बस-ट्रक के लिए नूरमहल साइड पर एक अलग और खुली पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी वाहनों के लिए डेरा साहिब के बिल्कुल पास पार्किंग जोन बनाया गया है।

     

  • आज का राशिफल,1 मई 2026

    आज का राशिफल,1 मई 2026

    आज ग्रहों का गोचर आपके जीवन में अनुशासन और डिप्लोमेसी का मिश्रण लेकर आया है। सूर्यदेव आज मेष राशि में पूरी चमक के साथ विराजमान हैं, जो आपके भीतर लीडरशिप की भावना भरेंगे। चंद्रदेव आज तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे स्वभाव में सौम्यता और संतुलन बना रहेगा। मीन राशि में मंगलदेव और शनिदेव की युति आपसे कड़ी मेहनत और धैर्य की मांग कर रही है। वृषभ राशि के शुक्रदेव सुख-सुविधाओं में वृद्धि कर रहे हैं, जबकि मिथुन राशि में बैठे बृहस्पतिदेव आपके ज्ञान का विस्तार करेंगे। मेष राशि में बुधदेव का अस्त होना बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। सिंह राशि में केतुदेव की मौजूदगी आपको अपनी जड़ों और अंतरात्मा से जुड़ने की सलाह देती है।

    मेष राशि: आज बोलने में धैर्य रखना समझदारी होगी। आज आपकी राशि में सूर्यदेव की उपस्थिति से आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। देखा जाए तो आपके राशि स्वामी मंगलदेव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए आपके फैसले दिमाग के बजाय दिल की आवाज से प्रेरित हो सकते हैं। तुला राशि के चंद्रमा आपको सलाह देते हैं कि अपनी महत्वाकांक्षाओं को कूटनीति के साथ जोड़ें। सूर्यदेव और अस्त बुधदेव मानसिक स्पष्टता के लिए थोड़ा दबाव बना सकते हैं, इसलिए आज बोलने में धैर्य रखना ही समझदारी है।

    वृषभ राशि: आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपके राशि स्वामी शुक्रदेव आपकी ही राशि में बैठे हैं, जिससे आप गजब का आकर्षण और सुरक्षा महसूस करेंगे। आज तुला राशि के चंद्रमा आपका ध्यान रोजमर्रा के कामों और दूसरों की मदद की ओर खींचेंगे। बारहवें भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव संकेत देते हैं कि आपके मन में कई गुप्त योजनाएं चल रही हैं। मिथुन राशि के बृहस्पतिदेव आपकी आय के नए स्रोत खोल सकते हैं।

    मिथुन राशि: सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी मिलेगी। आज आपके राशि स्वामी बुधदेव मेष राशि में अस्त हैं, जिससे आपको अपने विचारों को व्यक्त करने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। अच्छी बात यह है कि आपकी राशि में बैठे बृहस्पतिदेव एक सुरक्षा कवच की तरह आपका साथ दे रहे हैं। तुला राशि के चंद्रमा आज क्रिएटिव कामों और सामाजिक मेलजोल में आपको खुशी प्रदान करेंगे। ग्यारहवें भाव में ग्रहों का प्रभाव ग्रुप्स में गलतफहमी पैदा कर सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें।

    कर्क राशि: मंगल-शनि आपको आध्यात्मिक शक्ति देंगे‌। चंद्रदेव की राशि होने के नाते, आज तुला राशि के चंद्रमा आपका पूरा ध्यान घर-परिवार और भावनात्मक मजबूती की ओर लाएंगे। आप अपने रहने की जगह को सुंदर बनाने या पुराने पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने की इच्छा महसूस करेंगे। करियर के भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव पेशेवर मांगों को बढ़ाएंगे, जिससे आप खुद को दो दिशाओं में बंटा हुआ महसूस कर सकते हैं।

    सिंह राशि: प्रभावशाली दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपके राशि स्वामी सूर्यदेव मेष राशि में चमक रहे हैं, जो आपको विस्तार और ऊर्जा की प्रेरणा देंगे। तुला राशि के चंद्रमा आपके बात करने के तरीके और आसपास के माहौल को प्रभावित करेंगे। आज अपने नेतृत्व को कूटनीति के साथ संतुलित करना बहुत जरूरी है। नौवें भाव में अस्त बुधदेव उच्च-स्तरीय चर्चाओं में तकनीकी खराबी या गलतफहमी पैदा कर सकते हैं, इसलिए अड़ियल व्यवहार से बचें।

    कन्या राशि: आर्थिक मामलों में सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। आज तुला राशि के चंद्रमा आपके धन और बचत के क्षेत्र को सक्रिय करेंगे। आपके राशि स्वामी बुधदेव आठवें भाव में अस्त हैं, जिससे बदलावों को लेकर मन में गहरे विचार तो होंगे, लेकिन उन्हें व्यक्त करना कठिन होगा। आज की ऊर्जा जल्दबाजी के बजाय व्यवस्थित चाल चलने के पक्ष में है। सातवें भाव के मंगल-शनि दूसरों के साथ व्यवहार में धैर्य और अनुशासन की मांग करते हैं।

    तुला राशि: खुद की देखभाल को सबसे ऊपर रखें। आज चंद्रदेव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी। आप अक्सर दूसरों को खुश करने में लगे रहते हैं, लेकिन आज सितारे आपको अपनी जरूरतों पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। सातवें भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव करीबियों के साथ बातचीत को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना सकते हैं। शुक्रदेव आपके आठवें भाव को संभाल रहे हैं, जिससे गहरे रिश्तों में स्थिरता आएगी।

    वृश्चिक राशि: ऑफिस में कम्युनिकेशन गैप की समस्या हो सकती है। चंद्रदेव आज आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो बाहरी दुनिया के शोर से दूर रहने का संकेत है। आप आज आसपास की ऊर्जाओं के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहेंगे, इसलिए ध्यान और एकांत आपके लिए दवा जैसा काम करेगा। सूर्यदेव और अस्त बुधदेव छठे भाव में बैठकर काम के बोझ या डेली रूटीन की ओर इशारा कर रहे हैं। आपके राशि स्वामी मंगलदेव शनि के साथ पांचवें भाव में हैं, जो अनुशासन की मांग करते हैं।

    धनु राशि: मेलजोल और सामाजिक लाभ की ओर ध्यान दें।‌चंद्रमा आपके लाभ और सामाजिक दायरे को सक्रिय कर रहे हैं। आपके राशि स्वामी बृहस्पतिदेव सातवें भाव में बैठकर पार्टनरशिप और नए अवसरों के द्वार खोल रहे हैं। आज की मुख्य चुनौती अपने सामाजिक कार्यक्रमों और किसी खास करीबी की जरूरतों के बीच संतुलन बनाने की रहेगी। पांचवें भाव में अस्त बुधदेव इशारा करते हैं कि रोमांस के मामले में जल्दबाजी न करें।

    मकर राशि: करियर और घर के बीच तालमेल बनाएं। चंद्रदेव आज आपके करियर और मान-प्रतिष्ठा के दसवें भाव से गोचर कर रहे हैं। लक्ष्य पाने के लिए आज सख्ती के बजाय कूटनीति का सहारा लेना आपके लिए हितकर होगा। आपके राशि स्वामी शनिदेव मंगल के साथ तीसरे भाव में हैं, जो बातचीत और यात्राओं में अनुशासन मांगते हैं। चौथे भाव में अस्त बुधदेव के कारण घर या प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ पुराने मुद्दे दोबारा सामने आ सकते हैं।

    कुंभ राशि: अपने दस्तावेजों का खास ख्याल रखें। चंद्रमा आज आपके नौवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका मन कुछ नया सीखने या लंबी यात्रा पर जाने का करेगा। जहां दुनिया छोटी बातों में उलझी होगी, वहीं आप भविष्य के बड़े विजन पर ध्यान देंगे। तीसरे भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव बताते हैं कि आपके पास कहने को बहुत कुछ है, लेकिन जल्दबाजी में संवाद बिगड़ सकता है। आपके राशि स्वामी शनिदेव आर्थिक अनुशासन पर जोर दे रहे हैं।

    मीन राशि: आज रिश्तों में गोपनीयता बनाए रखें। आपकी राशि में मंगलदेव और शनिदेव की युति व्यक्तिगत बदलाव और कड़ी मेहनत के एक बड़े दौर का संकेत दे रही है। आठवें भाव का चंद्रमा आपको अपनी भावनाओं की गहराई में उतरने के लिए प्रेरित करेगा। जिम्मेदारियों का बोझ भले ही हो, लेकिन आपकी अंतरात्मा सही रास्ता दिखा देगी। दूसरे भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव आर्थिक सुरक्षा को लेकर गंभीरता तो देंगे, लेकिन बातचीत में थोड़ी गरमा-गरमी भी ला सकते हैं।

  • Ludhiana News : इस इलाके मे जमकर हुई गुंडागर्दी, चली ईंट- पत्थर और बोतले, देखें वीडियो

    Ludhiana News : इस इलाके मे जमकर हुई गुंडागर्दी, चली ईंट- पत्थर और बोतले, देखें वीडियो

    लुधियाना : शहर के एक इलाके मे गुंडागर्दी का नंगा नाच होने का मामला सामने आया है। जानकरी के अनुसार ताजपुर रोड के पास EWS कॉलोनी मे देर रात्रि दो दर्ज के करीब हमलवारों ने एक घर पर धावा बोल दिया। हथियारों से लैस हमलावरों ने जमकर बोतले और ईंट-पत्थर भी बरसाये।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि एक साल पहले वह गली से जा रही थी। इस दौरान गली मे खसे लड़के उससे बतमीजी करने लगे। महिला के पति ने जब इसका विरोध किया, तो लड़को ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस घटना के बाद से आये दिन किसी न किसी बहाने लड़ाई होने लगी। घर और मोहल्ले में हमला करने वाले अमर के लड़के है। जो इस समय जेल मे बंद है।

    वहीं इलाका वासियों ने बताया कि कल रात्रि दुसरी गली के युवक और उनके साथी हथियारों से लैस होकर आये और देखते ही देखते ताबड़तोड़ बोतले बरसनी शुरू हो गई। जिसके बाद मोहल्ला वासियो के इकट्ठे होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके मे दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे जाँच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।