Blog

  • सरकार के हिम् चंडीगढ़ टाऊनशिप के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा

    सरकार के हिम् चंडीगढ़ टाऊनशिप के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा

    टाउनशिप बनने से भूमिहीन हो जाएंगे किसान, जमीन किसान की माँ होती है – भाग सिंह कुंडल्स

    बद्दी/सचिन बैंसल:  मलपुर व संडोली पंचायतों ने न्यू टाउनशीप हिम् चण्डीगढ़ का जम कर विरोध किया है। शीतलपुर में आयोजित बैठक में दोनों पंचायतों के लोगों ने कहा कि अगर यहां पर न्यू टाऊनशीप बनती है तो यहां के स्थानीय लोग भूमि हीन हो जाएंगे। लोगों को पहले ही कुछ जमीन फोरलेन व रेलवे में आ गई है। और अब बची हुई जमीन न्यू टाऊनशीप कालोनी बनती है तो यहां के लोगों के पुश्तैनी कार्य बंद हो जाएगा और भूमि होने पर होने यहां पलायन करने पर मजबूर हो जाएंगे। लोगों ने एकमत हो कर इसका विरोध किया और अगर सरकार इसे जबरन थोपेगी तो आंदोलन होगा और अदालत का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा।

    संडोली पंचायत के शीलपुर सामुदायिक भवन में आयोजित दो पंचायतों के लोगों की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओ ने 20 हजार बीघा जमीन पर बन रहे न्यू टाऊनशील का जम कर विरोध किया है। इस चंडीगढ़ की तर्ज पर यहां पर टाऊनशीप को सरकार डेवेलप करा रही है। इसमें 9 हजार बीघा सरकारी व 10 हजार से अधिक जमीन स्थानीय लोगों की आ रही है। संडोली पंचायत के पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस ने कहा कि टाऊनशीप बनती है तो लोग भूमि हीन हो जाएंगे। यहां के लोगों का मुख्य धंधा खेती बाड़ी व दूध उत्पादन है। जब जमीन ही नहीं रहेगी तो यह दोनों पुश्तैनी काम स्वयं ही समाप्त हो जाएंगी।

    बद्दी निवासी कृष्ण कौशल ने कहा कि अगर कोई किसी की जमीन की खरीदता है तो खरीदने वाले मालिक से पूछताछ करता है। यहां पर सीधे जमीन हथयाने का कार्य हो रहा है। यह पहला सीएम है जो लोगों को थोपने का कार्य कर रहा है। नगर निगम भी थोपा गया जिसकी कोर्ट ने अधूसजना रद की गई। अब न्यू टाउनशीप को लेकर लोगों को जमीन हड़पने का कार्य किया जा रहा है जिसका सभी भूमि मालिक विरोध कर रहे है। अगर जबरन जमीन हड़पने का कार्य किया तो आंदोलन होगा और कोर्ट के दरवाजा खटखटाया जाएगा।

    नंबरदार चरणदास ने कहा कि पहले फोरलेन व रेलवे  में जमीन जाने से कई किसान भूमि हीन हो गए है। अब उनके पास मकान बनाने की जमीन भी नहीं है। अब न्यू टाऊन बनने से दोनों पंचायते उजड़ जाएंगी। पूर्व प्रधान रामेश्वर दास ने कहा कि यहां पर पैसे वाले बाहरी राज्यों के लोग बस जाएंगे। और यहां के कोई भी व्यक्ति इस मंहगी जमीन को नहीं खरीद पाएगा। मलपुर के गुरनाम सिंह ने कहा कि यह एक मात्र ग्रीन बेल्ट बची हुई है उसे भी सरकार हड़पना चाहती है। भगत राम नंबरदार ने कहा कि जो सरकारी शामलात जमीन है उस पर स्थानीय लोगों का हक वह इससे भी वंचित हो जाएंगे। बेँअत ठाकुर व आज्ञा राम ने इस पर हैरानी जताई की सीएम ने ब्यान जारी करके कहा कि दोनों पंचायतों के प्रधान ने सहमति दी है। जबिक वास्तव में किसी को विश्वास में नहीं लिया गया।

    इस मौक पर चिंतन कुमार ,श्यामलाल ,बाबूराम, राजेश कुमार, गुरमीत सिंह ,रामलाल ,सुखराम, निर्मल सिंह ,ज्ञानचंद, श्यामलाल चौधरी, भाग सिंह ,गुरमेल, भारत, तरसेम, जरनैल सिंह ,कृष्ण कुमार ,पवन कुमार हरीश ,राम सिंह, अवतार सिंह वार्ड पंच ,अजय बलविंदर ,गुरमीत सिंह, बलविंदर सिंह, हर्ष, नरेश, रमनदीप चरणदास ,शिवकुमारज़, मेवाराम, ज्ञानचंद, कुलविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, कमल, राकेश, कृष्ण चौधरी, सुचाराम, निर्मल सिंह ,कालूराम ,मोहनलाल, श्रीराम, अजय ठाकुर ,ललित ठाकुर ,रविंद्र सिंह, डॉ दीपक चौधरी, अशोक शर्मा, वी के शर्मा, अजय ठाकुर, रामलाल, भगतराम लंबरदार ,गुरमीत सिंह, नरताराम, संतराम, सतीश गुप्ता ,पप्पू राम, सुनील , राजिंदर सिंह, आज्ञाराम ,जय सिंह ,पवन कुमार, अवतार सिंह, देशराज, सुखराम, दीवान चंद,  कुलदीप, गगनदीप, शयाम लाल, वार्ड सदस्य धर्मपाल, धनीराम, विनोद कुमार, नरेश कुमार गुरदयाल समेत  दर्जनों लोग उपस्थित हुए।

  • गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सोवाका लैब का उद्घाटन

    गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सोवाका लैब का उद्घाटन

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति से न केवल उसके परिवार बल्कि समाज का भी विकास होता है। स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज, मजबूत अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर राष्ट्र की नींव रखते हैं। हरियाणा सरकार ने इसी सोच के साथ आधुनिक जांच और उपचार सुविधाओं को आमजन तक सुलभ बनाया है और प्रदेश में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत सीटी स्कैन, एमआरआई, हैमो डायलिसिस और कैथ लैब जैसी उन्नत सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को गुरुग्राम में सोवाका लैब के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उद्घाटन समारोह में डॉ. लाल पैथ लैब के चेयरमैन पद्मश्री ब्रिगेडियर डॉ. अरविंद लाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा आज किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा मुफ्त में मुहैया करवाई जा रही है। हरियाणा सरकार इसके अलावा भी अनेक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच लैब व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका निभाती हैं, यदि व्यक्ति समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच करवाए तो वह बहुत सारी गंभीर बीमारियों से बच सकता है।

    मेडिकल व हेल्थ हब बन रहा गुरुग्राम

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज गुरुग्राम तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मेडिकल व हेल्थ हब के रूप में गुरुग्राम की अपनी विशिष्ट पहचान बन रही है और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में आज एक और मील का पत्थर इस लैब के रूप में स्थापित होने से मजबूत सुरक्षा चक्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह लैब स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवाओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाएगी। उन्होंने गरीब व जरूरतमंद लोगों को भी विशेष सुविधाएं देने का आह्वान किया। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, पटौदी विधायक बिमला चौधरी व अन्य मौजूद रहे।  
  • राष्ट्रहित में स्वयंसेवकों का निष्काम समर्पण बेहतरीन : रवि राज

    राष्ट्रहित में स्वयंसेवकों का निष्काम समर्पण बेहतरीन : रवि राज

    खड्ड कॉलेज में एन एस एस कैंप का समापन  

    ऊना/सुशील पंडित: मोहनलाल दत्त राजकीय महाविद्यालय खड्ड में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साथ दिवसीय एनएसएस शिविर का आज समापन हुआ । आज सभी विद्यार्थियों ने डॉ आरती के निर्देशन में गोद लिए गांव में स्थित कालिका मंदिर और शनि मंदिर का भ्रमण किया तथा सफाई अभियान चलाया  । शिविर के समापन समारोह के अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रोफेसर रविराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई । तत्पश्चात छठे दिन की रिपोर्ट अदिति द्वारा प्रस्तुत की गई ।

    रिया द्वारा आज का विचार”  तारीफ दिन बनाती है ताने जिंदगी ” प्रस्तुत किया गया । इस पर स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की  । कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने सात दिवसीय शिविर के रिपोर्ट प्रस्तुत की गई ।  रिया और मनीषा द्वारा सात दिवसीय शिविर में रहे अनुभव का विवरण सांझा किया गया । रूबी और दीक्षा ने सुंदर गीत की प्रस्तुति दी । मुख्य अतिथि प्रोफेसर रविराज ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करते रहने के लिए सभी को प्रेरित किया ।

    एक कहानी के माध्यम से उन्होंने सेवा के महत्व को बताया तथा नियमित गतिविधियों के दौरान करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को तथा यूनिट के सभी स्वयंसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया  । यूनिट लीडर बेबी  ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए बताया कि महाविद्यालय में तीसरी बार इस शिविर का आयोजन किया गया है  यूनिट के आठ स्वयंसेवियों ने पौंग बांध  में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित सात दिवसीय वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों  का प्रशिक्षण लिया । कशिश ने मंच का संचालन किया। ।इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा ।

  • ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का असर, एचपीएसईबीएल में करोड़ों की बचत: मुख्यमंत्री

    ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का असर, एचपीएसईबीएल में करोड़ों की बचत: मुख्यमंत्री

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य विद्युत् बोर्ड लिमेटिड (एचपीएसइबीएल) में कई डिजिटल और प्रशासनिक सुधार किए गए हैं जो राज्य सरकार की व्यवस्था परिवर्तन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रदेश सरकार पारदर्शी खरीद प्रक्रिया, तकनीकी आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देकर न केवल उपभोक्ता सेवाओं में सुधार कर रही है बल्कि वित्तीय अनुशासन की दिशा में भी आगे बढ़ रही है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का उद्देश्य न केवल पुरानी व्यवस्थाओं में सुधार, बल्कि इन्हें और अधिक प्रभावशाली बनाना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी ख़रीद प्रक्रिया अपनाने और मंहगी आउटसोर्सिंग पर निर्भरता कम करने से एचपीएसइबीएल के बिजली बिलिंग और एंटरप्राइज रिर्सोस प्लानिंग (इआरपी) सहायता सेवाओं पर होने वाला खर्च 46 प्रतिशत तक कम हुआ है। इन सेवाओं पर वार्षिक खर्च 12.29 करोड़ रुपये से घटकर 6.68 करोड़ रुपये रह गया है।

    इन सुधारों से प्रतिवर्ष लगभग 5.61 करोड़ रुपये की सीधी बचत होगी, जिससे तीन वर्षों में कुल 16.83 करोड़ रुपये का लाभ होगा। इस राशि का उपयोग जन कल्याणकारी कार्यों और आवश्यक सेवाओं को सुदृढ़ करने में किया जाएगा। इज़ ऑफ लिविंग पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एचपीएसइबीएल का डिजिटलीकरण राज्य के लगभग 29 लाख घरेलू, औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि नए बिजली कनैक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन, स्मार्ट बिलिंग, प्रीपेड सेवाएं, ऑनलाइन बिल भुगतान और डिजिटल शिकायत निवारण जैसी सुविधाओं से प्रक्रियागत देरी कम हुई है और उपभोक्ताओं को पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ता सेवाओं को सशक्त बनाने और कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए एचपीएसइबीएल में एंड-टू-एंड डिजिटलीकरण लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एग्रीगेट टेक्नीकल और कमर्शियल (एटीएंडसी) हानि को कम करने, स्मार्ट और प्रीपेड मीट्रिंग के माध्यम से समय पर बिलिंग और राजस्व वसूली सुनिश्चित करने, राजस्व घाटा कम करने तथा परिचालन व्यय के युक्तिकरण पर विशेष बल दे रही है।

    उन्होंने कहा कि बेहतर बिजली ख़रीद योजना, डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया और बिज़नेस इंटेलीजेंस (बीआई) जैसे आधुनिक तकनीकी प्लेटफोर्म के एकीकरण से बोर्ड की वित्तीय स्थिरता और अधिक मजबूत होगी तथा प्रदेश में निर्बाध और गणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का उद्देश्य संस्थानों को आत्मनिर्भर, जवाबदेही और तकनीक आधारित बनाना है ताकि वर्ष 2027 तक एक आधुनिक और आत्मनिर्भर हिमाचल की मजबूत नींव रखी जा सके।

  • कोटला कलां में साप्ताहिक कथा का भव्य शुभारंभ, ऐतिहासिक शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    कोटला कलां में साप्ताहिक कथा का भव्य शुभारंभ, ऐतिहासिक शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    ऊना/ सुशील पंडित: कोटला कलां स्थित पातका मंदिर डेरा बाबा बेली राम जी महाराज के पावन आश्रम में साप्ताहिक कथा कार्यक्रम का आज विधिवत शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। कथा के शुभारंभ से पूर्व निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय वातावरण में सराबोर कर दिया। चारों ओर जयकारों, भजनों और धार्मिक उद्घोषों से वातावरण भक्तिरस से ओत-प्रोत हो गया।

    शोभायात्रा का शुभारंभ संत बाबा बाल महाराज के आश्रम से हुआ, जो कोटला, अरनियाला तथा भीखा मार्किट से होती हुई पातका मंदिर स्थित कथा स्थल पर संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा में भाग लिया, जिससे शोभायात्रा की शोभा और भी बढ़ गई।

    शोभायात्रा के दौरान प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। राधा-कृष्ण, श्रीराम परिवार, शिव-पार्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया, वहीं मार्ग में अनेक स्थानों पर प्रसाद वितरण कर भक्तों की सेवा की गई।

    संत बाबा बाल महाराज स्वयं शोभायात्रा में सम्मिलित हुए, जिससे शोभायात्रा की गरिमा और भव्यता और अधिक बढ़ गई। उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।कथा के दौरान संत बाबा बाल  महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और सेवा का प्रतीक है, जिसे अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आपसी वैर-भाव, द्वेष और ईर्ष्या को त्यागकर प्रेम, भाईचारे और एकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

    कथा के उपरांत विधिवत आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके पश्चात संगतों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बना।

  • बद्दी के उद्यमी ठाकुर हरिओम सिंह बने जिला सह संयोजक

    बद्दी के उद्यमी ठाकुर हरिओम सिंह बने जिला सह संयोजक

    भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ ने किया विस्तार

    बद्दी/सचिन बैंसल: भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन औद्योगिक प्रकोष्ठ ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। जिला संयोजक सार्थक तनेजा ने बताया कि हाईकमान से विचार विमर्श करने के बाद बददी बरोटीवाला, नालागढ़ , पंजैहरा, परवाणु व सोलन के उद्यमियों कों जिला कार्यकारिणी मे सह-संयोजक का दायित्व दिया गया है।

    नए जिला सह संयोजको में ठाकुर हरिओम सिंह बददी, सुधीर वर्मा बददी, जितेंद्र शारदा पंजैहरा, संजय महाजन सोलन, हुसन चंद ठाकुर नालागढ़, अनिरुद्व सूद सोलन, प्रशांत गौतम नालागढ़ व कमल राज अग्रवाल परवाणु को शामिल किया गया है। दून विधानसभा के बददी से बनाए गए जिला सह संयोजक औद्योगिक प्रकोष्ठ जिला भाजपा सोलन हरिओम सिंह ठाकुर ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी दी गई है उसको वहा बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।

    हरिओम पूर्वांचल समिमित के सक्रिय पदाधिकारी है और बजरंग दल के बददी के नगर के संयोजक भी है। प्रवासी कामगारों व उद्योगपतियों पर हरिओम सिंह ठाकुर की व्यापक पकड है जिसके कारण उनको जिला सह संयोजक भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Jalandhar News: हथियारों के बल पर वारदातों को अंजाम देते 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हथियारों के बल पर वारदातों को अंजाम देते 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना एक की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार, आकाश, अमित उर्फ लिफाफा निवासी न्यू गुरुनानक नगर और राजन निवासी शिवनगर के रूप में हुई हैं।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। एसीपी नार्थ संजय कुमार ने बताया कि नए साल के दिन उनकी टीम थाना एक प्रभारी राकेश कुमार को न्यू गुरु नानक नगर के रहने वाले नरेश यादव ने शिकायत दी थी कि 4 आरोपी गुरुनानक नगर श्मशान घाट के पास उसे तेजधार हथियार दिखाकर बाइक ले गए।

    जिसके बाद थाना एक के सभी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जाँच के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 दोपहिया वाहन बरामद किए है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रिमांड अधीन है। उनकी टीम जांच में जुटी हुई है ताकि लंबित चल रहे मामले को हल हो सकी।

  • Punjab News: जगजीत डल्लेवाल के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप

    Punjab News: जगजीत डल्लेवाल के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप

    पटियाला: भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल के खिलाफ उनकी ही संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर के नेताओं ने डल्लेवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी अगुवाई को मानने से इनकार कर दिया है। इसी के साथ ही नए अध्यक्ष चुनने की बात कह दी है। संगठन ने किसान आंदोलन के दौरान मारे गए युवक शुभकरन की मौत के लिए भी डल्लेवाल को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

    भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर के संस्थापक स्वर्गीय पिशौरा सिंह सिधू के पुत्र दलवीर सिंह सिधूपुर ने पटियाला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूनियन के कुछ नेताओं ने उनसे मिलकर जगजीत सिंह डल्लेवाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल तानाशाही तरीके से संगठन चला रहे हैं और एक-एक कर के यूनियन के कई नेताओं को संगठन से बाहर किया जा रहा है। इसके अलावा किसान आंदोलन के दौरान हुए नुकसानों और शुभकरन की मौत के लिए भी जगजीत सिंह डल्लेवाल को जिम्मेदार ठहराया गया है।

    उन्होंने बताया कि पिछले 6 सालों से यूनियन की कोई चुनाव नहीं हुई। उन्होंने फिलहाल डल्लेवाल की अध्यक्षता को स्वीकार करने से इनकार करते हुए सामूहिक रूप से संगठन चलाने का फैसला लिया है और आने वाले समय में नए सिरे से अध्यक्ष चुनने का फैसला किया गया है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर के संस्थापक स्वर्गीय पिशौरा सिंह के पुत्र दलवीर सिंह को संयोजक भी नियुक्त किया गया।

  • बडूही बाजार में तीखे मोड़ पर बड़ा हादसा टला, गुजरात नंबर स्कॉर्पियो सीमेंट की दीवार से टकराई

    बडूही बाजार में तीखे मोड़ पर बड़ा हादसा टला, गुजरात नंबर स्कॉर्पियो सीमेंट की दीवार से टकराई

    घनी धुंध बनी दुर्घटना की मुख्य वजह, एयरबैग खुलने से पांचों यात्री सुरक्षित

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत बडूही बाजार में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बडूही बाजार के समीप स्थित तीखे मोड़ पर गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी सीमेंट की दीवार से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार सभी पांच यात्री पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय क्षेत्र में घनी धुंध छाई हुई थी, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी दौरान तेज मोड़ अचानक सामने आने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और स्कॉर्पियो सीधी सड़क किनारे बनी सीमेंट की दीवार से जा टकराई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।

    गाड़ी चालक ने बताया कि वे सभी गुजरात के रहने वाले हैं और घूमने के उद्देश्य से निकले थे। वे कश्मीर से मनाली की ओर जा रहे थे। चालक के अनुसार घनी धुंध के कारण मोड़ स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हो गया।

    हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। टक्कर होते ही गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा नुकसान होने के बावजूद किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। एयरबैग सिस्टम की वजह से सभी यात्रियों की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों का हालचाल जाना और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

    गाड़ी मालिक ने बताया कि हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि केवल वाहन को ही नुकसान पहुंचा है। चूंकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, इसलिए वे पुलिस कार्रवाई नहीं करवाना चाहते।

  • Himachal News: स्कूटी सवार नाबालिक लड़की की ट्रक से टकराने से मौत

    Himachal News: स्कूटी सवार नाबालिक लड़की की ट्रक से टकराने से मौत

    बद्दी के पुराने बस स्टैंड के समीप हुआ हादसा

    बद्दी/सचिन बैंसल:  बद्दी के पुराने बस स्टैंड के समीप एक स्कूटी के सड़क पर चल रहे ट्राले से टकराने से 13 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। यह बच्ची बद्दी स्कूल में 7वीं कक्षा की पढ़ती थी। अपने भाई को निजी स्कूल में छोड़ने के बाद घर जा रही थी। उसके बाद उसे घर से स्कूल आना था लेकिन उससे पहले ही बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

    पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह 8 बज कर 50 मिनट पर हुई। बिहार राज्य के गया जिले के बजीरगंज थाने के आरोपुर गांव के पवन कुमार बद्दी में मिस्त्री का कार्य करता है। बद्दी के ट्रक यूनियन के समीप किराए के मकान में रहता है। उसके बाद तीन बच्चे है। जिसमें उसकी बीच वाली बेटी गुडिया (13) अपने छोटे भाई को पुरानी सब्जी मंडी के समीप एक निजी स्कूल में स्कूल छोड़ने गई। बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद वह स्कूटी को घर छोड़ने जा रही थी। जैसे ही संपर्क मार्ग से बद्दी अस्पताल की उतराई उतर रही थी तो उसके स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया।

    तेज रफ्तार में पहले एक निजी वाहन से टकराने से बची और उसके बाद उसने फोरलेन पर चल रहे ट्राले के साईड से पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। ट्क्कर इतनी जोर से थी कि उसके सिर में चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई। ट्राले का चालक ट्राला रोका और स्वयं उतर बच्ची को उठा कर साथ लगते अस्पताल लेकर आया लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था। एएसपी अशोक धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बच्ची नाबिलग थी। पुलिस की ओर से परिजनों के खिलाफ भी मामला दर्ज होगा।