Blog

  • पंजाबः मूसेवाला के भाई के दस्तावेज मांगने को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो 

    बलकौर सिंह की वीडियो के बाद अब मजीठिया का आया बयान 

    मानसाः सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के जन्म को लेकर जहां उनके फैंस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी और मूसेवाला के नवजन्में भाई को लेकर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, बच्चे के जन्म के 2 दिन बाद पिता बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बलकौर सिंह ने कहा कि प्रशासन बच्चे के लीगल डॉक्यूमेंट्स पेश करने को लेकर बार-बार परेशान कर रहा है। CM मान उन्हें जेल भेजकर जांच करा सकते हैं।

    बलकौर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से निवेदन करना चाहते हैं कि वह उन पर रहम करे। उनका ट्रीटमेंट पूरा होने दिया जाए। मैं यहीं का रहने वाला हूं, कहीं भागने वाला नहीं हूं। आप जहां भी बुलाओगे मैं पेश हो जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं सख्त शब्दों में कहना चाहता हूं कि मैं बहुत परेशान हूं। आपकी एक आदत है कि आप हर चीज से बाद में यू-टर्न ले लेते हो। मुख्यमंत्री के सलाहकार उन्हें ऐसी सलाह देते हैं, जिस पर मुख्यमंत्री अपने स्टैंड पर खड़े नहीं हो पाते।

    वहीं इस मामले को लेकर अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया का बयान सामने आया है। मजीठिया ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि दिवंगत गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से नवजात बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र मांगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार की लापरवाही के कारण पहले भी सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो चुकी है। आज नवजात को बधाई क्या देनी है, तुम तो परिवार के लिए मुसीबत खड़ी कर रही हो। मजीठिया ने कहा कि मैं सरकार की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूं और सरकार व प्रशासन से अपील करता हूं कि वह सिद्धू परिवार के निजी मामले से दूर रहें।’

  • कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ऐसी आईसक्रीम, हो जाएं सावधान, वेंडर का घिनौना वीडियो आया सामने

    वारंगलः तेलंगाना के वारंगल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आइसक्रीम विक्रेता ने अपना मूत्र और वीर्य से भरा फालूदा बेच दिया। इससे इलाके में हर तरफ उत्साह का माहौल है। गर्मी के मौसम के कारण आइसक्रीम की मांग बढ़ रही है और नकली निर्माता इसका फायदा उठा रहे हैं। एसिड और घटिया सामग्री से बनी आइसक्रीम बेचने के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन वारंगल जिले में जो घटना सामने आई है, वह घृणित और भयावह है।

    वारंगल जिले के नेक्कोंडा इलाके में बालाजी नाम का एक आइसक्रीम स्टॉल मूत्र और वीर्य से दूषित फालूदा और आइसक्रीम बेच रहा है। सोशल मीडिया पर एक आइसक्रीम विक्रेता द्वारा फालूदा में मूत्र और वीर्य मिलाने का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में आइसक्रीम विक्रेता दिन के उजाले में एक स्टॉल के पीछे हस्तमैथुन करता हुआ दिखाई देता है और फिर अपने वीर्य और मूत्र को अपने फालूदा में मिला देता है।

    इस चौंकाने वाली जानकारी मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी और पुलिस ने आइसक्रीम स्टॉल पर छापा मारा। इस समय दूषित आइसक्रीम बनाने और बेचने वाले कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने उन पर कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें हिरासत में भेज दिया है।

  • एनकाउंटर के स्पेशलिस्ट रहे इस अधिकारी को हुई उम्रकैद

    मुंबईः मुंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई पुलिस के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को 2006 के फर्जी मुठभेड़ मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। निचली अदालत ने इसी मामले में प्रदीप शर्मा को बरी कर दिया था। यह मामला अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन के कथित सहयोगी रामनारायण गुप्ता उर्फ लखन भैया के फर्जी एनकाउंटर से संबंधित है। उच्च न्यायालय ने आज यह फैसला सुनाते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए आरोपितों के खिलाफ उपलब्ध भारी सबूतों को नजरअंदाज कर दिया था। उच्च न्यायालय ने इसी मामले में 13 अन्य आरोपियों की उम्रकैद की सजा भी बरकरार रखी है। इनमें 12 पुलिसकर्मी एवं एक नागरिक शामिल है। जबकि छह नागरिकों को बरी कर दिया गया है। इस मामले में आरोपित रहे एक पुलिस अधिकारी और एक नागरिक की मृत्यु हो चुकी है। दोषसिद्धि के बाद उनके निधन के कारण उन पर मामला समाप्त कर दिया गया है।

    उच्च न्यायालय ने प्रदीप शर्मा को तीन सप्ताह में समर्पण करने को कहा है। उच्च न्यायालय ने जिन 12 पुलिसकर्मियों की आजीवन कारावास की सज़ा को बरकरार रखा है, उनके नाम दिलीप पलांडे, नितिन सरतापे, गणेश हरपुडे, आनंद पटाडे, प्रकाश कदम, देवीदास सकपाल, पांडुरंग कोकम, रत्नाकर कांबले, संदीप सरदार, तानाजी देसाई, प्रदीप सूर्यवंशी और विनायक शिंदे हैं। यह फैसला जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और गौरी गोडसे की बेंच ने सुनाया है। ट्रायल कोर्ट द्वारा शर्मा को बरी किए जाने का फैसला जुलाई 2013 में आया था। इस मामले की जांच का जिम्मा संभाल रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) का कहना था कि इस मुठभेड़ की योजना शर्मा द्वारा बनाई गई थी। बता दें कि 11 नवंबर 2006 को लखन भैया का कथित तौर पर वाशी से अपहरण कर लिया गया था और बाद में उसकी फर्जी तरीके से हत्या कर दी गई थी। वर्सोवा में नाना-नानी पार्क के पास हुई इस मुठभेड़ का नेतृत्व प्रदीप शर्मा कर रहे थे।

    उच्च न्यायालय की पीठ ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए निचली अदालत के जज की तीखी आलोचना की है। अदालत ने माना है कि सभी परिस्थितियां शर्मा के अपराध की ओर इशारा करती हैं। जबकि ट्रायल कोर्ट ने उसके खिलाफ उपलब्ध सभी सबूतों को नजरअंदाज कर दिया था। मूलतः उत्तर प्रदेश में आगरा के निवासी प्रदीप शर्मा महाराष्ट्र पुलिस बल के 1983 बैच के अधिकारी हैं। मुठभेड़ के रूप में 113 हत्याओं में शामिल होने के कारण उनकी ख्याति एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में हो गई थी। अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने के मामले में अगस्त 2008 में उन्हें पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। बताया जाता है कि फिल्मकार राम गोपाल वर्मा द्वारा बनाई गई फिल्म ‘अब तक छप्पन’ उनके चरित्र पर ही आधारित है। इस मामले में कुछ समय बाद ही वह बरी हो गए थे।

    लेकिन लखन भैया मामले में आरोपित होने के बाद उन्हें गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा और उन्हें पुनः बर्खास्त कर दिया गया था। लखन भैया मामले में 2013 में बरी होने के बाद 2017 में एक बार फिर वह पुलिस सेवा में बहाल हुए, और ठाणे में जबरन वसूली सेल के प्रमुख बनाए गए। 2019 में उन्होंने पुलिस सेवा से त्यागपत्र देकर शिवसेना के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा। लेकिन जीत नहीं सके। फिर 2021 में एंटीलिया बम कांड एवं ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में भी उनकी गिरफ्तारी हुई। अब उन्हें लखन भैया फर्जी एनकाउंटर मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चकी है। इस प्रकार उनका पूरा कैरियर विवादों से भरा रहा है।

  • पंजाबः घर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव खुंदर उताड़ में घर में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां शॉर्ट सर्किट के कारण एक बंद घर में अचानक आग लग गई। इस दौरान इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि वे किसी काम से बाहर गये थे। बाद में उनके घर में अचानक आग लग गई और जब आग लगी तो गार्ड ने उन्हें फोन किया और बताया कि आपके घर में आग लग गई है। जब वे घर लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि ट्रंक ढकने के कपड़े भी जल कर राख हो गये हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

  • पंजाबः इस इलाके में 2 पक्षों की खूनी झड़प, इलाका वासियों में बना डर का माहौल, देखें CCTV 

    लुधियानाः टिब्बा रोड़ के अधीन आते जै शक्ति नगर में 2 पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। लोगों का आरोप है कि इलाके में एक सप्ताह में 4 से 5 बार ऐसी घटना हो चुकी है। वहीं लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष बाहर के थे और तेजधार हथियार से दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इलाका निवासियों ने कहा कि उक्त हमलावार 15 से 16 साल की उम्र के थे। इस हादसे के कारण इलाका निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है।

    इस दौरान अन्य व्यक्ति ने कहा कि उनका इलाका गैंगवार बन गया है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में हमलावार इलाके के व्यक्ति को घायल कर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे चुके है। इस दौरान लोगों ने प्रशासन की कार्रगुजारी पर गंभीर सवाल खड़े किए है। लोगों ने कहा कि दोनों पक्ष कहां के है, किसी को कुछ नहीं पता है। उन्होंने कहा कि हादसे के दौरान गली के खेल रहे बच्चे डरकर घरों में घुस गए। वहीं घटना के दौरान एक सब्जी वाले ईंट लगी है। इस दौरान लोगों ने कहा कि प्रशासन को सूचना दिए काफी समय हो गया है। घटना के 1 घंटा से अधिक का समय बीत जाने के बाद पुलिस पहुंची है। वहीं हमलावार मौके से फरार हो गए है। 

  • पंजाबः मचान रेस्टोरेंट में बिल को लेकर हुई मारपीट, शैफ सहित 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः रेखी सिनेमा चौक में बने मचान रेस्टोरेंट (अहाता) में देर रात बिल को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया दोनों में हाथापाई हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवक अहाते में शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद काउंटर पर बिल देने के समय उन लोगों ने आनाकानी की। आरोप है कि इस दौरान लोगों ने मैनेजर के साथ बदतमीजी की। जिसके बाद दोनों में विवाद बढ़ता देखकर शैफ और बाकी के कर्मचारी मामला शांत करवाने आ गए। रेस्टोरेंट के कर्मियों के अनुसार उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

    इस दौरान शैफ की नाक पर हमलावारों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट कर 2 युवक मौके से भाग गए, जबकि 2 युवकों को प्रबंधकों ने काबू कर लिया। जानकारी देते हुए शैफ आसिर आलम ने कहा कि वह किचन में काम कर रहा था। वहीं काउंटर पर कुछ युवक बिल न देने की जिद पर अड़े शोर शराबा मचा रहे थे। उसने उन युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन युवकों ने कड़ो के साथ उसके नाक और सिर पर हमला किया। नाक पर कड़ा लगने के कारण वह खून से लथपथ होकर गिर गया।

    अहाते के कर्मचारी घायल राजू ने कहा कि हमला करने वाले युवक भाग गए लेकिन उनके दो लोगों को पकड़ लिया है। राजू मुताबिक उसके सिर पर चोट आई है। फिलहाल थाना कोतवाली की पुलिस को देर रात मौके पर बुलाया गया। हमलावरों के साथी अजू और गगन ने कहा कि वह घोड़ा कालोनी और सलेम टाबरी के रहने वाले है। वह काम खत्म करके इंज्वाय के लिए आए थे। उनके साथ आए दो युवक बिल देने के लिए आपस में झड़प करने लगे। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उनका इस मारपीट में कोई लेन-देन नहीं। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

  • पंजाबः सुबह सुबह बड़ा हादसा, मजदूरों पर पिघलता लोहा गिरने से 6 झुलसे

    लुधियाना: मंडी गोबिंदगढ़ के अधीन आते अमलोह रोड कुंभ इलाके में आज सुबह एक फर्नेस इकाई में पिघलता हुआ लोहे गिरने से 6 मजदूर झुलस गए जिनमें से 2 मजदूरों की हालत गंभीर है जिन्हें डीएमसी लुधियाना इलाज के लिए रेफर किया गया है। यह हादसा सीएस कास्टिंग प्राईवेट लिमिटेड में हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसा फर्नेस इकाई पर लगी क्रेन का रस्सा टूटने से हुआ बताया जा रहा है।

    क्रेन का रस्सा टूटने से भट्टी पर मलबा गिरने से यह हादसा हुआ जिस पर काम करते हुए 6 के करीब मजदूर झुलस गए हैं जिनमें पांच मजदूर प्रवासी हैं। घायलों की पहचान उमेश कुमार, रविंदर कुमार, अवधेश, राजा कुमार, बांके यादव व भोला सिंह के तौर पर हुई है। इस संबंधी पुलिस थाना के एसएचओ मलकीत सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना का मौके पर जाकर जायजा लिया है और घायलों के बयान कलमबंद किए जा रहे हैं।

  • पंजाबः जहरीली शराब पीने से 4 की मौ+त

    संगरूरः पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घटना संगरूर जिले के दिरबा पुलिस थाना के अंर्तगत गुज्जरां गांव की है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला हरियाणा में भी सामने आया था। सूबे के यमुनाननगर जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हुई थी, वहीं पड़ोसी जिले अंबाला में भी दो लोगों की जान चली गई थी।

    पुलिस ने बताया था कि अंबाला में जिन 2 लोगों की मौत हुई थी। वे उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर थे। उन्होंने संदिग्ध नकली शराब का सेवन किया था, जो अंबाला जिले में अवैध रूप से तैयार की गई थी। दोनों अंबाला के एक गांव में किराए के मकान में रहते थे और एक फैक्ट्री में काम करते थे। 

  • 2 बच्चों की गला रेतकर ह+त्या, पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर 

    बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास स्थित बाबा कॉलोनी में मंगलवार रात करीब 8 बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के 2 बालकों आयुष (13), अहान (06) की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक बच्चा भी घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मुख्य आरोपी जावेद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

    बच्चों की हत्या के बाद से कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल है। लोगों में आक्रोश देखा गया जिसकी वजह से उन्होंने कई जगहों पर तोड़-फोड़ और आगजनी की। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर हालात को नियंत्रित किया। इस दौरान आगे और कोई अनहोनी न हो इसको लेकर कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी जावेद का एक दिन पहले मृतक बच्चों के पिता से झगड़ा हुआ था। एक दिन बाद यानि आज जब मृतक बच्चों के पिता कहीं काम से बाहर गए हुए थे और मां अपना ब्यूटी पार्लर के काम में व्यस्त थीं। तो मौका देखते हुए जावेद घर के अंदर घुस गया और घटना के वक्त उसे घर के अंदर जो कोई दिखा उस पर हमला कर दिया। बड़ों की इस आपसी लड़ाई में बेचारे दो बच्चों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। वहीं तीसरे बच्चे को भी चोट आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका देखकर फरार हो गया।

    घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक लोगों में गुस्सा फैल गया। मृतक बच्चों के परिजनों ने मंडी समिति चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो लोग हंगामा और तोड़फोड़ करने लगे। ऐसे में स्थिति अनियंत्रित होते देख DM-SP समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर बाद मुख्य आरोपी जावेद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

    मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की कथित हत्या के मामले पर बदायूं डीएम मनोज कुमार ने कहा, हमें आज शाम सूचना मिली कि एक आदमी ने एक घर में घुसकर 11 और 6 साल के दो छोटे बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों से शांति बनाए रखने को कहा गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं बरेली आईजी राकेश कुमार ने कहा, आज शाम एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की उम्र 25-30 के बीच है…कार्रवाई जारी है।

  • पंजाब: सुबह-सुबह फिल्मी स्टाईल में पुलिस ने जेल में की कार्रवाई

    श्री मुक्तसर साहिबः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस की ओर से एसएसपी भागीरथ सिंह मीना के आदेशों पर जिला जेल में सुबह-सुबह सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान में एसपी (एच ) कंवलप्रीत सिंह, डीएसपी सतनाम सिंह, डीएसपी (डी) जसपाल सिंह, डीएसपी अमनदीप सिंह सहित 100 कर्मचारियों ने जेल सुपरिटेंडेंट वरुण कुमार के साथ मिल जेल में अन्य स्थानों पर चेकिंग की। यह सर्च लगभग तीन घंटे तक चली।

    एसपी कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा को मुख्य रखते हुए जिला जेल में चेकिंग की गई है। जेल में सभी बैरकों, जेल के अंदर आने व बाहर जाने वाले रास्तों, कैदियों व हवालातियों की अच्छी तरह से सर्च की गई है। इसके साथ ही जेल के अंदर व बाहर की दीवारों के साथ लगते स्थानों पर भी सर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि सर्च अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे व जेल में गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ना है। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरी तरह से चौकस है।