Blog

  • खूब लड़ी मर्दानी’ और ‘झांसी की रानी’ जैसे शो की मशहूर अभिनेत्री का हुआ नि+धन

    मुबंईः ‘झनक’ फेम डॉली सोही का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने अपनी बहन अमनदीप सोही के निधन के कुछ समय बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमनदीप का लीवर की समस्या के कारण निधन हो गया और कुछ ही मिनटों बाद उनकी बहन और अभिनेत्री डॉली का भी निधन हो गया है। 48 साल की उम्र में डॉली ने आखिरी सांस ली। डॉली सोही सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़ रही थीं। डॉली सोही और अमनदीप सोही दोनों बहनों के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। अभिनेत्रियों की मौत से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉली के निधन की खबर साझा कर परिवार ने कहा, हमारी प्यारी डॉली आज सुबह-सुबह अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई है। हम उसकी मौत से सदमे में हैं। अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा।’ 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री के भाई मनु सोही ने अमनदीप सोही के निधन के बाद बताया था कि उनकी बहन डॉली की हालत फिलहाल गंभीर नहीं है। मगर डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल में आराम करने को कहा गया है। हालांकि आज गुरुवार, 8 मार्च को सुबह डॉली का भी निधन हो गया है। एक्ट्रेस को पिछले साल 2023 में सर्वाइकल कैंसर का पता चला था। डॉली सोही ने जनवरी में खुलासा किया था कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से उन्हें धारावाहिक ‘झनक’ की शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा था। डॉली अब तक कई धारावाहिकों का हिस्सा रह चुकी थीं। उन्होंने ‘भाभी’, ‘कलश’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’, ‘खूब लड़ी मर्दानी’ और ‘झाँसी की रानी’ जैसे शो में अपने काम से लोगों के बीच पहचान बनाई थी। 

  • जालंधरः फाटक पर ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, हुई मौ+त 

    जालंधर, ENS: राम नगर फाटक के पास दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना देर रात करीब 12 बजे हुई। जीआरपी थाने में तैनात एएसआई दविंदर पाल ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि उक्त जगह पर हादसा हुआ है। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे। एएसआई दविंदर पाल ने कहा कि मृतक की उम्र करीब 40 साल व्यतीत हो रही है। वहीं, मृतक किस ट्रेन की चपेट में आया, इसका मीमो अभी आना बाकी है।

    जल्द मीमो मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की सुबह तक पहचान नहीं हुई है। वहीं एएसआई दविंदर पाल ने बताया कि राम नगर के आसपास काफी स्लम एरिया है। पुलिस ने उसकी फोटो और कपड़ों की फोटो पूरे एरिया में सर्कुलेट कर दी है। वहीं, सिटी पुलिस के सभी थानों में भी फोटो भेजा गया। जिससे उसकी पहचान हो सके। अगर 72 घंटे तक मृतक पहचान नहीं होती तो पुलिस पोस्टमॉर्टम करवा कर संस्कार करवाएगी। तब तक शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पड़ा रहेगा। एएसआई दविंदर पाल ने बताया कि ये सुसाइड है या फिर हादसा। इस पर जांच की जा रही है।

  • कनाडा में परिवार के 6 लोगों की चाकू मारकर ह+त्या 

    नई दिल्लीः कनाडा में चाकूबाजी के जघन्य हत्याकांड का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कनाडा की राजधानी ओटावा में चाकूबाजी की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। ओटावा पुलिस ने श्रीलंका के 19 साला के छात्र को अपने साथ रहने वाले परिवारजनों की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कनाडा की राजधानी ओटावा में श्रीलंका के 19 वर्षीय छात्र को अपने साथ रहने वाले छह लोगों की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

    मृतकों में श्रीलंकाई परिवार के चार बच्चे भी शामिल हैं। इस जघन्य हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। इस संबंध में ओटावा पुलिस के प्रमुख एरिक स्टब्स ने कहा कि आरोपी ने चाकुओं से अपने परिवार के लोगों पर खतरनाक हमला किया। इस शख्स की पहचान फेब्रियो डी जोयसा के रूप में की गई है। उस पर हत्या के 6 मामले और हत्या के प्रयास का एक आरोप लगाया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक लोग श्रीलंकाई नागरिक हैं जो पिछले दिनों कनाडा आए थे। मृतकों में 35 साल की मां, 7 साल का बेटा, चार साल की बेटी, दो साल की बेटी और ढाई महीने की बच्ची शामिल हैं। 

    साथ ही 40 साल के एक शख्स की भी मौत हुई है, जो परिवार का परिचित था। पुलिस प्रमुख ने कहा कि घटना के बाद बच्चों का पिता घर से बाहर आकर लोगों से 911 पर कॉल करने के लिए चिल्ला रहा था। पति को भी गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्दोष लोगों पर हिंसा का संवेदनहीन कृत्य है। ओटावा में श्रीलंकाई उच्चायोग ने कहा कि पीड़ित परिवार श्रीलंका का रहने वाला है। पिता बच गए, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चों की मौत हो गई।

  • भारतीयों को Russia-Ukraine war में फंसाने के मामले में मानव तस्करों के 10 ठिकानों पर CBI की रेड 

    चंडीगढ़ः केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुडे एक इंटरनेशनल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। ये गिरोह विदेशों में नौकरी दिलाने की आड़ में भारतीयों को रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में ले जाता था। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी सात शहरों में 10 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने कई वीजा परामर्श फर्मों और एजेंटों के खिलाफ FIR की है। तलाशी के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और 50 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।

    इन 10 जगहों पर छापेमारी

    मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई ने दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, मुंबई, अंबाला, चंडीगढ़, मदुरै और चेन्नई में छापेमारी की है। यह कार्रवाई हैदराबाद के 30 वर्षीय व्यक्ति मोहम्मद अफसान के यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में मारे जाने के एक दिन बाद आया है। अफसान को हेल्पर के काम के लिए विदेश ले जाया गया था। जिसके बाद उसे युद्ध में झोंक दिया गया। लगभग एक सप्ताह पहले गुजरात के सूरत के हामिल मंगुकिया नाम के व्यक्ति भी युद्ध में मारे गए थे। 

    हेल्पर के तौर पर भेजा गया था विदेश

    जानकारी के मुताबिक अफसान की तरह, तेलंगाना और भारत के अन्य स्थानों के कई युवाओं को रूस में मोटी तनख्वाह पर नौकरी का आश्वासन देकर एजेंटों ने  विदेश भेजा था। एजेंट ने कथित तौर पर उन लोगों से प्रति व्यक्ति 3.5 लाख रुपये भी वसूले। बाद में इन्हें यूक्रेन युद्ध में लड़ने के लिए भेज दिया गया था।

    विदेश मंत्रालय ने की पहल

    बता दें कि विदेश मंत्रालय ने इन व्यक्तियों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ भी मामला उठाया है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा था कि लगभग 20 भारतीय अभी भी रूस में फंसे हुए हैं और सरकार उन्हें वापस लाने के प्रयास कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗਾਵਾਂ ਦੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਮਿਲਣ ਤੇ ਲੋਕਾ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਰੋਸ਼ , ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਰਾਏਕੋਟ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਦੱਦਾਹੂਰ ਵਿਖੇ ਨਹਿਰ ਦੇ ਕਿਨਾਰੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਰਜਨ ਦੇ ਕਰੀਬ ਗਾਵਾਂ ਨੂੰ ਵੱਢਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ  ਲੋਕਾ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਰੋਸ਼ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅਤੇ ਬਰਨਾਲਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਦੀ ਹੱਦ ਤੇ ਪੈਂਦੇ  ਪਿੰਡ ਦਦਾਹੂਰ ਦੀ ਨਹਿਰ ਦੇ ਕਿਨਾਰੇ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਰਜਨ ਦੇ ਕਰੀਬ ਗਾਵਾਂ ਵੱਢ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮਾਸ ਵੇਚਣ ਲਈ ਇਕੱਠਾ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਗਊਆਂ ਦੇ ਸਿਰ ,ਪੈਰ ਅਤੇ ਖੱਲਾਂ ਰੁਲਦੇ ਦੇਖੇ ਗਏ, ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆ ਨੇ ਇਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗਊਆਂ ਦੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਡਰੇਨ ਕਿਨਾਰੇ ਜਾ ਕੇ ਦੱਬ ਦਿੱਤੀਆਂ। 

    ਪਿੰਡ ਦੱਦਾਹੂਰ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਵਿੱਚ ਲਏ ਲਾਸ਼ਾਂ ਖੁਰਦ ਬੁਰਦ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ। ਸਨਾਤਨ ਧਰਮ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਵੀ ਇਸ ਪ੍ਰਤੀ ਭਾਰਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਉੱਚ ਪੱਧਰੀ ਜਾਂਚ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਥਾਣਾ ਮਹਿਲ ਕਲਾਂ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ  ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਕਾਇਦਾ ਵੈਟਰਨਰੀ ਡਾਕਟਰ ਦੀ ਟੀਮ ਦਾ ਬੋਰਡ ਬਣਾ ਕੇ ਗਊਆਂ ਨੂੰ ਦਫਨਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਕਤ  ਅਣਪਛਾਤੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਮਹਿਲ ਕਲਾਂ ਵਿਖੇ ਮੁਕਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਚ ਛਾਣਬੀਣ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। 

  • केजरीवाल और भगवंत मान आज से चुनाव प्रचार की करेंगे कैंपेन शुरू

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी आज से राष्ट्रीय राजधानी से आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना राजनीतिक अभियान शुरू करेंगी। इस अभियान को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान करेंगे। पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि यह अभियान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान द्वारा पार्टी नेताओं और घोषित उम्मीदवारों की उपस्थिति में शुरू किया जाएगा। विशेष रूप से, पार्टी ने अभियान के लिए रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें मौजूदा सांसदों को हटाने के भाजपा के फैसले को उजागर करना भी शामिल है।

  • इस दिन खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट 

    देहरादून: महाशिवरात्रि के पावन मौके पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख आ गई है। 10 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खोले जाएंगे। सुबह 7 बजे से कपाट खुलने पर श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। बर्फबारी की वजह से केदारनाथ के कपाट साल में छह महीने बंद रहते हैं। भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया 6 मई से प्रारंभ हो जाएगी। 6 मई को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से गुप्तकाशी बाबा केदार का चल विग्रह पहुंच जाएगा। 7 मई को रामपुर पहुंचने के बाद 8 मई को गौरीकुंड और 9 मई को केदारनाथ धाम में विराजमान होगा।

    बाबा केदारनाथ धाम के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलने का विधान है। पौराणिक परंपराओं के अनुसार शिवरात्रि के अवसर पर तिथि की औपचारिक घोषणा करने के बाद अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बाबा के कपाट खुलते हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश चंद्र गौड़ के मुताबिक, 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

    पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, महाभारत युद्ध के बाद पांडव अपनी पत्नी द्रौपदी के साथ हिमालय पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव के मंदिर का निर्माण किया। इसके बाद उन्होंने यहीं पर अपने पितरों का तर्पण किया है। इसके बाद ही उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति हुई। कहते हैं कि जिस दिन पांडवों ने अपने पूर्वजों का तर्पण किया था वो भाई दूज का ही दिन था, इसलिए तब से इसी दिन केदारनाथ के कपाट बंद होने लगे।

  • उड़ान भरने के बाद हवा में अलग हुआ एयरलाइंस के विमान का टायर, देखें वीडियो

    लॉस एंजिल्स: बीच आसमान में विमान का पहिया निकल जाने का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद यूनाइटेड एयरलाइंस का विमान जापान जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, विमान में 235 यात्री और 14 चालक दल के सदस्य सवार थे। हालांकि विमान की लॉस एंजिल्स में इमरजेंसी लैंडिंग हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ करने के बाद जैसे ही विमान आसमान में पहुंचा वैसे ही उसका पहिया निकल गया। विमान के बाईं ओर के मुख्य लैंडिंग गियर में लगे छह टायरों में से एक टूट कर धरती पर आ गिरा। उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान का एक टायर टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। हालांकि टायर सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कर्मचारी पार्किंग स्थल में जा गिरा। जहां यह एक कार से टकरा गया जिससे उसकी पिछली खिड़की टूट गई।

    टायर ने वहां लगे फेंस को भी तोड़ दिया और दूसरी जगह पर जाकर रुका। घटना के तुरंत बाद, बोइंग 777 वाले इस विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की। एक बयान में, एयरलाइन ने कहा कि 2002 में निर्मित विमान को बिना टायर के भी सुरक्षित रूप से उतरने के लिए डिजाइन किया गया था। एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि यात्रियों को शेष यात्रा के लिए दूसरे विमान में ले जाया जाएगा।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! पैसे न देने पर बेटी ने दी मां को खौफनाक सजा, गिरफ्तार

    संगरूरः भवानीगढ़ से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पैसे ना देने पर बेटी ने मां की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। मृतिका का पहचान 78 वर्षीय मूर्ति देवी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की बहू रजनी रानी ने बताया कि वह शाम को घर आई तो उसने देखा कि फर्श पर सास मूर्ति देवी का शव पड़ा हुआ था।

    सास की आंख, नाक, सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। पीड़ित ने कहा कि जब मामले को लेकर जांच की तो पता चला कि सास की हत्या ननद नीतू ने की है। पता चला है कि सास मूर्ति देवी ने अपनी बेटी नीतू रानी को पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके कारण नीतू रानी ने अपनी ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

  • पंजाबः महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 500 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर में लगी भक्तों की लंबी कतारें, देखें वीडियो 

    मंदिरों में भोले शंकर का हो रहा जलाभिषेक

    लुधियानाः आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व देश भर में मनाया जा रहा है। वहीं लुधियाना के ऐतिहासिक संगलावाला शिवाला मंदिर में सुबह से भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली है। 500 साल पुराने इस मंदिर में स्वंय शिवलिंग प्रज्ज्वलित था और महाशिवरात्रि के मौके पर न केवल आसपास से बल्कि विदेशों से भी लोग यहां दर्शन करने आते हैं। श्रद्धालु सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में जुटने शुरू हो गए। इस दौरान सभी मंदिरों में भगवान भोले शंकर का भक्त जलाभिषेक कर रहे है।

    धार्मिक संस्थाओं से लेकर मंदिर कमेटियों ने पूरी तैयारियां की हुई है। तरह-तरह के पकवान भक्तों को लंगर प्रसाद के रूप में बांटे जा रहे है। शहर में आज 1 हजार से अधिक मंदिरों में आज शिव विवाह करवाया जा रहा है। प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर को फूलें से सजाया गया। भोले बाबा का भक्त कई तरह से अभिषेक कर रहे है। कई इलाकों में बीते दिन भगवान भोले शंकर की शोभा यात्रा भी आयोजित की गई। शहर का प्राचीनतम संगला वाला शिवाला में प्रात तड़के ही भगवान भोले के दर्शनों हेतु शिव भक्तों की भीड़ जमा हो गई थी।

    संगला वाला शिवाला के महंत नारायण पुरी, महंत दिनेश पुरी की अगुवाई में भगवान भोलेनाथ की महाआरती कर सभी के लिए सुख व समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर महंत नारायण पुरी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सबके प्रिय देवता है, इनका सच्चे मन से सिमरन करने से भोले उनकी सभी मुरादें पूरी करते है। श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में सीता माता मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।

    जगराओं पुल दुर्गा माता मंदिर पंडित हरिमोहन शास्त्री ने कहा कि भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने से मन की मुरादें होती है। आज मंदिर को फूलों से सजाया गया है। जनक पुरी में स्थित शिव भोला मंदिर में आज पंडित राज कुमार शास्त्री की देख-रेख में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 30 से अधिक प्रकार के लंगर लगाए जा रहे है। बीते रात भंडारे का भी आयोजन किया गया।