Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਵੈਸਟਬੰਗਾਲ ਤੋਂ ਆਏ ਯਾਤਰੀਆਂ ਕੋਲੋਂ ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਆਰੋਪੀ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਆਏ ਵੈਸਟ ਬੰਗਾਲ ਦੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਕੋਲੋਂ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੜੀ ਹੀ ਚਲਾਕੀ ਦੇ ਨਾਲ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਖਬਰ ਮੀਡੀਆ ਚ ਫੈਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਐਕਸ਼ਨ ਲੈਂਦਿਆਂ ਇ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਅਤੇ ਲੁੱਟ ਹੋਇਆ ਸਮਾਨ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 28 ਦਸੰਬਰ 2023 ਦੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਇੱਕ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾਂ ਤੇ ਸਵਾਰ ਵੈਸਟਬੰਗਾਲ ਤੋਂ ਆਏ ਯਾਤਰੀਆਂ ਪਾਸੋਂ ਅਣਪਛਾਤੇ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕ ਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਪਾਸੋਂ 16000/-ਰੁਪਏ, ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਤੇ ਬੈਗ ਖੋਹ ਕੇ ਲੈ ਗਏ ਸਨ ਤੇ 20,000/-ਰੁਪਏ ਆਨਲਾਈਨ ਕੱਢਵਾ ਲਏ ਸਨ। 

    ਇਸ ਵਾਰਦਾਤ ਦੀ ਸੰਵੇਦਨਸ਼ੀਲਤਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਸ ਦੀਆ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ  ਹਰ ਪੱਖ ਤੋਂ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀ ਸਤਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਹੈਪੀ ਨੂੰ 31-12-2023 ਅਤੇ  ਚਾਂਦ ਪੁੱਤਰ ਰਮਨ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ  01-01-2024 ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਖੋਹ ਸ਼ੁਦਾ ਸਮਾਨ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ। ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪੁਲਿਸ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਖੋਹੋਸ਼ੁਦਾ 36,000/-ਰੁਪਏ, 04 ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਅਤੇ ਬੈਗ, ਸੂਟਕੇਸ ਆਦਿ ਵੈਸਟਬੰਗਾਲ ਤੋਂ ਆਏ ਯਾਤਰੂਆਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਆਉਂਣ ਵਾਲੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਤਰਜ਼ੀਹ ਦੇਂਦੀ ਹੈ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ 24 ਘੰਟੇ ਤੱਤਪਰ ਹੈ।  ਸਨੈਚਿੰਗ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਕੇ Zero Tolerance ਵਰਤਦੇ ਹੋਏ, ਸਨੈਚਿੰਗ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆ ਨੂੰ ਕੁਝ ਹੀ ਘੰਟਿਆ ਅੰਦਰ ਟਰੇਸ ਕਰਕੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ ।

  • पंजाबः दुकानदार पर तेजाब फेंकने के मामले की सुलझी गुत्थी, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    पटियालाः कस्बा सन्नौर में दुकानदार पर तेजाब फेंकने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पीड़ित का ही पुराना दोस्त है। पुलिस के मुताबिक दोनों दोस्तों की एक सांझी महिला मित्र थी। उसी को लेकर बीते दो-तीन सालों से दोनों में रंजिश चल रही थी। इसी के कारण आरोपी ने अपने तीन साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद उसे 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना सन्नौर के इंचार्ज गुरविंदर संधू के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    मुख्य आरोपी की पहचान सन्नौर की ग्रिड कालोनी के ही रहने वाले तेजवीर मेहता के तौर पर हुई है। तेजवीर आढ़त की दुकान चलाता है। वीरवार सुबह करीब 9 बजे निखिल सिंगला (28) ने सन्नौर के सदर बाजार स्थित अपनी हार्ड वेयर की दुकान को खोला था। थोड़ी ही देर में दो नकाबपोश पैदल चलते हुए दुकान के अंदर दाखिल हुए। निखिल ने उसने पूछा कि क्या सामान लेना है। इसी बीच एक आरोपी ने तेजाब उस पर फेंक दिया। जिससे दुकानदार की गर्दन, दोनों हाथ व दाईं टांग झुलस गए थे। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाहर एक्टिवा लेकर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ मौके से फरार हो गए थे।

  • पंजाबः घने कोहरे-शीत लहर के अलर्ट दौरान ट्रेन और इंटरनेशनल फ्लाइट्स हुई प्रभावित

    लुधियानाः पंजाब में शीत लहर का प्रकोप जारी है। वहीं, आज पूर्वी मालवा में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो चुकी है। यही हालात अमृतसर, जालंधर व आसपास के जिलों का भी है। वहीं, पंजाब के अधिकतर इलाकों में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने का ही अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मालवा के लुधियाना, पटियाला, रूप नगर व संगरूर में मध्य रात्रि से ही घना कोहरा छा चुका है। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। दिन चढ़ने के साथ-साथ यहां भी घना कोहरा छाने लगा है और विजिबिलिटी कम होने लगी है।

    सेहत विभाग ने ठंड को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकला जाए। साथ ही संतुलित खुराक का सेवन करें। शीतलहर से बचने के लिए तीन परतों में गर्म कपड़े पहनें। शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए समय-समय पर गुनगुना पानी पीते रहें। हादसों से बचने के लिए गैरजरूरी यात्राओं से भी बचने की सलाह दी गई है। अमृतसर में कोहरे के चलते बर्मिंघम से आने वाली फ्लाइट 1.40 मिनट की देरी से लैंड होने का अनुमान है।

    वहीं, दुबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट सुबह 8.40 बजे की जगह दोपहर 12 बजे टेक ऑफ करेगी। इतना ही नहीं, विस्तारा की मुंबई-अमृतसर फ्लाइट आज सुबह 35 मिनट की देरी से लैंड हुई। इसके अलावा हैदराबाद के लिए अमृतसर से जाने वाली फ्लाइट 11 बजे की जगह दोपहर 11.50 बजे टेकऑफ करेगी। धुंध के चलते ट्रेनों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। अमृतसर से दिल्ली की तरफ रवाना हुई ट्रेनें समय से पीछे चल रही हैं। रेलवे ने भी 139 पर फोन कर ट्रेन संबंधी जानकारी लेने या आधिकारिक NTES वेबसाइट पर जानकारी हासिल कर के ही रेलवे स्टेशन आने की हिदायत दी है। सुबह अमृतसर से रवाना हुई ट्रेनें समय से लेट चल रही हैं।

  • आज का राशिफल, 06 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 06 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 23 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज पृथ्वी लोक की भद्रा यानि अशुभ भद्रा रहेगी। इसके अलावा आज भगवान श्री पार्श्वनाथ जी की जयंती है।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

     आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपके द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही मिलेगी। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया पर्फोम करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करनी होगी। आज अनुभव की कमी के कारण कोई काम रुक सकता हैं। कुछ करीबी लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

    वृष राशि-  

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। बच्चों के किसी काम से मन प्रसन्न होगा। शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगी। आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। आप कुछ बातों को गोपनीय रखें, नहीं तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। जिद में आकर आप कोई काम ना करें। आज आपको कुछ नए जनसंपर्कों से लाभ मिलेगा।

    मिथुन राशि-  

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। नया बिजनेस शुरू करना या बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज उससे संबंधित शुरुआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनायेंगे। ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा। दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक माहौल सही रहेगा। सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। ऑफिस में अपने सहकर्मियों के लिए आप सहायक रहेंगे।

    कर्क राशि- 

     आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। अपनी गलतियों को तुरंत सुधारें। आपके अंदर आ रहे सकारात्मक बदलाव दूसरों को अच्छा लगेगा। अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है। लेनदेन के मामलो में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी तकनीकी समस्या के कारण आज ऑफिस का कोई काम कुछ देर के लिए रुक सकता है।

    सिंह राशि- 

     आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन और घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में पड़कर समय नष्ट ना करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी लगाये। अपने ऊपर कार्यों का अत्यधिक उलझन लेने से बचे। आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिलने वाला है। बच्चे घर पर खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

    कन्या राशि-  

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्मबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज आप फालतू की बातों से मुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। ब्लड प्रेशर या डायबिटीज जैसी समस्या को लापरवाही में ना ले। कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें। आज आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा भी उठा सकता है।

    तुला राशि-  

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी कोई आर्थिक समस्या हल होने वाली है। पुराना अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में भी आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। एक से अधिक स्रोतों से आय होगा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। यदि आपका कोई भूमि व वाहन से संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा था, तो वह आज दूर होगा। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे।

    वृश्चिक राशि- 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें। आपको सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बुद्धि विवेक से यदि कोई निर्णय लेंगे तो, उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आपके बढ़ता खर्च आपको उलझन में डाल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि-  

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय ना रखें और किसी भी तरह की समस्या आने पर शांत रहें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर  विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। आप वरिष्ठ सदस्यों के आदर व सम्मान करेंगे, जिससे वह भी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकता है। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

    मकर राशि-  

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।आज दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचे, बेहतर होगा परिवार  की सलाह ले लें। आज आप जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा।

    कुंभ राशि-  

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में कोई यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य को लेकर कामयाब होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। नौकरीपेशा लोग कार्यभार कम होने से राहत की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि-  

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही योगदान देंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकता हैं। व्यवसाय की योजना शुरू करने का सही समय है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिलने का योग है।

     

  • जालंधर: लुटेरों ने गोल गप्पे वाले से की लूट, देखे Live

    जालंधर, (ENS): महानगर के बस्ती गुजा एरिया में लुटेरों द्वारा एक गोल गप्पे बेचने वाले को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रमेश ने बताया कि वह कल रात 10 बजे अपनी रेहड़ी पर खड़ा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर दो नकाबपोश लुटेरे उसकी रेहड़ी पर आए और उसे पैसे मांगने लगे। जब उसने मना किया, तो लुटेरों ने तेजधार हथियार निकल कर उसे डराया। लुटेरों उसकी रेहड़ी पर लगे गल्ले से पैसे निकल कर फरार हो गए। डर के मारे पीड़ित रमेश ने पुलिस की शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई।

  • बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर जालंधर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर: एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक नशा तस्कर को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी जसमीत सिंह उर्फ जस्सी रतन कालोनी रामामंडी का रहने वाला है। 

    सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एसआई निर्मल सिंह गशत के दौरान करतारपुर से होते हुए किशनगढ रोड की तरफ जा रहे थे, जब पुलिस पार्टी किशनगढ मोड़ पर पहुंची तो वहा उक्त आरोपी खड़ा था। पुलिस को देख कर उसने  अपनी जेब से लिफाफा फेंक भागने की कोशिश करने लगा। तो एसआई निर्मल सिंह ने उसे काबू कर लिया। लिफाफे को खोलकर देखा तो  100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।  पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपित बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर जालंधर में सप्लाई करता था।

  • जालंधरः मामला PPR मार्किट में आप नेताओं की खूनी झड़प का, देखें वीडियो

    आप नेता संदीप वर्मा और उसके साथियों पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: PPR मार्किट में कुछ दिन पहले आप पार्टी के नेताओं में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया था। वही इस मामले को लेकर पुलिस ने आप पार्टी के पूर्व पार्षद संदीप वर्मा, पंकज वर्मा, सुनील वर्मा सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए थाना 7 के प्रभारी के बताया कि संदीप वर्मा ने भी शिकायत दर्ज करवाई थी । जिसकी जांच कर दूसरे पक्ष के बयानों पर रमन बंटी पर मामला दर्ज किया गया है।

    रमन बंटी ने एक वीडियो वायरल करके आप पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ करवाई की मांग की थी। वायरल वीडियो में रमन बंटी का आरोप था कि उस पर आप नेताओं ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बंटी के नाक से खून भी बह रहा था। लेकिन रमन बंटी ने इलाज करवाने की बजाय वीडियो जारी कर उक्त नेताओं के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। 

    इस दौरान रमन बंटी ने एडवोकेट संदीप वर्मा व अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में उस पर हमला किया गया । इस दौरान बंटी ने Chick N Fish के दुकानदार पर बिना लाइसेंस की दारू पिलाने के लिए आरोप लगाए।

    वायरल वीडियो में बंटी ने कहा कि था कि उक्त पूर्व पार्षद सहित अन्य हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर आई-20 गाड़ी नंबर पीबी 08 बी एन 0354 वहीं पर छोड़कर चले गए। इस मामले को लेकर अब पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि संदीप वर्मा और उनका परिवार आप पार्टी से पहले कांग्रेस में शामिल था। गत वर्ष हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने आप का दमन थामा था।  

  • ਪੰਜਾਬ: Instagram ਤੇ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਰਿਵਾਲਵਰ ਫੜ ਪਾਈ ਫੋਟੋ, FIR ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਡੀਜੀਪੀ ਗੌਰਵ ਯਾਦਵ ਵਲੋਂ ਗਨ ਕਲਚਰ ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਸਖਤ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ । ਜਿਸਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਲੋਕੀ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡਿਆ ਤੇ ਅਸਲਾ ਫੜ ਕੇ ਫੋਟੋਵਾ ਪਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਜ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਗਨ ਕਲਚਰ ਨੂੰ ਪ੍ਰਮੋਟ ਕਰਨ ਦਾ ਇਕ ਮਾਮਲਾ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਇੰਸਟਾਗਰਾਮ ਤੇ ਅਸਲੇ ਦੇ ਨਾਲ ਫੋਟੋ ਅਪਲੋਡ ਕਰਕੇ ਰੀਲ ਬਣਾ ਕੇ ਪਾ ਦਿੱਤੀ । ਜਿਸਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ।

    ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਚ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸ.ਪੀ ਡੀ ਅਜੇ ਗਾਂਧੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ  ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡਿਆ ਤੇ ਗਨ ਦੇ ਨਾਲ ਵੀਡੀਓ ਅੱਪਲੋਡ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਜਾਂਚ ਚ ਪਤਾ ਲਗਿਆ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੇ ਕਿਸੀ ਹੋਰ ਦਾ ਲਾਇਸੈਂਸ ਸ਼ੁਦਾ ਰਿਵਾਲਵਰ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਫੜ ਕੇ ਇੰਸਟਾਗਰਾਮ ਤੇ ਰੀਲ ਬਣਾ ਕੇ ਪਾਇਆ ਸੀ।  ਇੱਕ ਦੋਸ਼ੀ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਥਾਣਾ ਕੋਤਵਾਲੀ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਨਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦੋਨਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ।

  • कुटलैहड़ के सीसे स्कूल घरवासडा व चूल्हडी में वार्षिक समारोह की धूम

    कुटलैहड़ के सीसे स्कूल घरवासडा व चूल्हडी में वार्षिक समारोह की धूम

    कुटलैहड़ में एक समग्र विकास करवाना ओर शिक्षा का स्तर प्रदेश में ऊंचा करना उद्देश्य; देवेन्द्र भुट्टो 
    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर स्कूल में छात्रों को उच्च शिक्षा एवं खेलों के प्रति रुझान ओर अध्यापक केवल छात्रों को अच्छे संस्कार, पढ़ाई और खेलो की तरफ फॉक्स करवायें। ताकि हमारा उद्देश्य जो कुटलैहड़ को शिक्षा के क्षेत्र में नंबर बन बनाने का है। वह जल्द पूरा हो यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चूल्हडी व घरवासडा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में वतौर मुख्यअतिथी शिरकत करने के बाद सम्बोधन में कहे। विधायक ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल जन सेवा करना है। और बीते एक वर्ष में हमने गांव गरीब परिवारों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के प्राईमरी विंग के उत्थान के लिए इतिहास में पहली बार 70 लाख का बजट आया है। जो नन्हे मुन्ने बच्चों को उच्च प्राप्त हो सके। भुट्टो ने कहा कि तलाई से लेकर लिदकोट तक 17 करोड़ की लागत से सड़क का पुनः जीर्णोद्वार होगा और बहुत जल्द सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों द्वारा शिलान्यास होकर कार्य प्रगति पर होगा।स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गिद्दा व भांगड़ा से सभी का मन मोह लिया। बहीं स्कूल के लिए 2 कमरे ,3 लाख चार दीवारी व खेल मैदान में आ रही समस्या के समाधान एवं अन्य सभी घोषणाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया। सीसे स्कूल चुरड़ी में एक वर्ष में 14 लाख की  धनराशि से विकसित हुआ है। इस मौके पर कूटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,स्थानीय प्रधान नीरज ठाकुर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे। 
  • ट्रैवल एजेंट के सिर पर युवक ने बोतल से किया हमला, मामला दर्ज

    ट्रैवल एजेंट के सिर पर युवक ने बोतल से किया हमला, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव घालूवाल में ट्रैवल एजेंट के साथ मारपीट किए जाने पर पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित जगमोहन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी दौलतपुर ढक्की, तहसील हरोली ने बताया कि उसने विशाल कुमार को वर्क वीजा पर कुवैत भेजा था, लेकिन कंपनी से उसे 12-13 दिन बाद वापस भारत भेज दिया गया। उसके बाद विशाल ने उनके खिलाफ थाना सदर में शिकायत दर्ज करवा दी। जिस पर दोनों पक्षों को 3 जनवरी को थाने में बुलाया गया। पुलिस के सामने दोनों पक्षों का समझौता हो गया। जगमोहन सिंह बीती देर रात करीब 10:45 बजे अपनी गाड़ी में ऊना से अपने घर दौलतपुर ढक्की जा रहे थे,उसके साथ गाड़ी में दो अन्य लोग भी सवार थे। जब वह घालूवाल चौक से थोड़ा आगे पहुंचे तो विशाल कुमार ने उनके आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। जब वह गाड़ी से उतरा तो आरोपी विशाल अपने दो साथियों के साथ बाहर आया और बहसबाजी करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसके सिर पर बोतल मारकर उसे घायल कर दिया और अपने साथियों के साथ गाड़ी में बैठकर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद गाड़ी में बैठे दो अन्य लोग उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले गए। आरोपित की पहचान विशाल कुमार निवासी 154 बी1 सेक्टर-2 नया नंगल पंजाब के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस थाना हरोली में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।