Blog

  • रायपुर स्कूल में सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

    रायपुर स्कूल में सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित:  उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विद्यालय में यातायात नियमों से संबंधित प्रश्नोत्तरी करवाई गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 4 हाउसों में से प्रत्येक हाउस से 3 बच्चों का चयन किया गया। इस कंपटीशन को विज्ञान अध्यापक अमृतलाल द्वारा संचालित किया गया। कल्पना हाउस के बच्चे कार्तिक, साहिल और कामिनी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कलाम हाउस के बच्चे सुरभि, जैस्मिन और विनीता रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  नरदेव सिंह राणा द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लगभग डेढ़ लाख लोग अपने प्राण गवा देते हैं, जिनमें अधिकतर युवा होते हैं।
    प्रधानाचार्य  ने कहा कि दुर्घटनाओं का कारण वाहनों में तकनीकी खराबी नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करना और गलत ढंग से वाहन चलाना है। शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार समय-समय पर विद्यालय में अनेक गतिविधियों द्वारा बच्चों को इस और जागरूक किया जाता है। जिसमें क्विज कंपटीशन, पेंटिंग कंपटीशन, स्लोगन राइटिंग और जागरूकता रैली भी निकाली जाती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिनका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है, उनका मोटरसाइकिल या गाड़ी चलाना गैरकानूनी है।
    इस अवसर पर डिस्प्ले चार्टों द्वारा यातायात संबंधी सभी प्रतीकों और संकेतों के बारे में भी बच्चों को जागरूक करवाया गया। प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाली टीमों को पारितोषिक वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त भाग लेने वाले सभी बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए।इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्य एन एस एस प्रभारी पवन कुमार ने भी बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया इस मौके पर अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
  • अवैध माइनिंग पर पुलिस की कार्रवाई, रेड कर टिपर और ट्रैक्टर ट्राली को किया काबू

    अवैध माइनिंग पर पुलिस की कार्रवाई, रेड कर टिपर और ट्रैक्टर ट्राली को किया काबू

    पंचकूला: सरकार के आदेशों पर अवैध माइनिंग के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं देर रात पुलिस चौकी अमरावती ने अवैध माईनिंग दौरान टिपर, ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है। पंचकूला पुलिस के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अंकित को गुप्त सूचना मिली कि बुर्ज कुटिया पिंजोर की तरफ अवैध खनन हो रहा है।

    जिस इंचार्ज पुलिश चौकी एक टीम तैयार की गई। जिसमे एएसआई रोशन, हेड कांस्टेबल संदीप,कांस्टेबल विकास ने मौका पर जाकर रेड की। पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा कार्यवाही करते हुए खनन अधिकारियों के सहयोग से अवैध खननमे 1 टिपर, 1 ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर कार्यवाही की गई। इसके अलावा पहले भी इंचार्ज पुलिस द्वारा अवैध माइनिंग में टिपर,ट्रेक्टर ट्राली को इम्पाउंड करवाया गया।

  • स्कूल के बाहर तेजधार हथियारों से स्टूडेंट पर हमला, देखें वीडियो

    स्कूल के बाहर तेजधार हथियारों से स्टूडेंट पर हमला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं ऐसा ही एक मामला सेक्टर 33 सरकारी स्कूल से सामने आया है। जहां  स्कूल के बाहर कुछ अज्ञात युवकों ने स्कूल के छात्रों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान कुछ छात्र बचकर भाग निकले, लेकिन दसवीं के एक छात्र को उन अज्ञात युवकों ने मारपीट की और तेजधार हथियार से उसे घायल कर दिया।

    जिसके बाद घायल युवक को सेक्टर 32 अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र मोहम्मद फरीद ने बताया कि वह स्कूल में प्रोजेक्ट फाइल लेने गया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने स्कूल के छात्रों पर हमला कर दिया और उनमें से कुछ युवकों ने उस पर तेजधार से वार किया और मौके से फरार हो गए। 

    हैरानी की बात तो यह है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने स्कूल के बाहर की तेजधार हथियारों से हमला कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। गौर हो कि 2 दिन से स्कूल के बाहर पीसीआर गाड़ी भी नदारद थी। अगर पीसीआर पुलिस होती तो शायद इतना बड़ा वाक्य ना घटता। इससे साफ अंदेशा लगा सकते हैं कि इन बदमाशों को चंडीगढ़ पुलिस का भी खौफ नहीं है।

  • पार्टी से सस्पेंड होने के बाद परनीत कौर का आया बड़ा बयान

    पार्टी से सस्पेंड होने के बाद परनीत कौर का आया बड़ा बयान

    पटियालाः कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर के खिलाफ बीते दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी ने सस्पेंड किया था। इस दौरान उन्होंने परनीत कौर को कारण बताओं नोटिस दिया था। जिसके बाद अब परनीत कौर ने ट्वीट करते हुआ कहा कि- कांग्रेस जो भी निर्णय लेना चाहती है, उसका स्वागत है। मैंने हमेशा पार्टी और उन लोगों को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है जिन्होंने मुझे बार-बार चुना है। मैं उनकी ऋणी हूं और हमेशा की तरह उनकी सेवा करती रहूंगी। मुझे अपनी ताकत अपने लोगों से मिलती है। बाकी सब गौण है।

    बता दें कि बीते दिन पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने परनीत कौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पार्टी हाईकमान को शिकायत भेजी थी। इसी शिकायत के आधार पर कांग्रेस की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी तारीक अनवर ने परनीत कौर को सस्पेंड करने संबंधी लेटर जारी किया था। पत्र में परनीत कौर को पक्ष रखने के लिए तीन दिन का समय दिया था।

  • पंजाबी बोली को लेकर जारी किए पत्र पर घिरे सीएम मान, विपक्ष ने साधा निशाना

    पंजाबी बोली को लेकर जारी किए पत्र पर घिरे सीएम मान, विपक्ष ने साधा निशाना

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के अवसर पर अंग्रेजी में एक पत्र लिखकर सख्त आदेश दिए हैं कि पूरे पंजाब में सरकारी और निजी भवनों के बोर्डों पर पंजाबी में लिखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग मांगा और कहा कि यह पंजाबी मातृभाषा के सम्मान के लिए है। मुख्यमंत्री द्वारा अंग्रेजी में लिखे गए पत्र की चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं हाल ही में दलजीत सिंह चीमा ने सीएम मान द्वारा जारी किए पर को लेकर निशाना साधा है। 

  • बस्ती गुजा में चंद सैकेंड में बाइक लेकर फरार हुए चोर, देखें CCTV

    बस्ती गुजा में चंद सैकेंड में बाइक लेकर फरार हुए चोर, देखें CCTV

    जालंधर/वरुणः शहर में बेखौफ लुटेरे दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ऐसा की एक मामला बस्ती गुजा से सामने आया है। जहां चोरों ने दुकान के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया है। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकत है कि कुछ ही सैकेंड में लुटेरा बाइक चुराकर फरार हो गया। वीडियो में देख सकते है कि उक्त लुटेरे एक्टिवा पर सवार होकर आते है जिसमें एक एक्टिवा से उतरता है और बाइक चुराकर फरार हो जाता है।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित राहत ने बताया कि वह मिट्ठू बस्ती का रहने वाला है। वह दानिशमंदा में दुकान पर दोस्त से मिलने गया था। वह दुकान पर 10 मिनट के लिए रूका। इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। उन्हें इस बात का तब पता चला जब उसने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए। जिसमें एक्टिवा सवार दो युवक उसकी बाइक को चुराकर फरार हो गए। पीड़ित राहत ने बताया कि इस मामले को लेकर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।

  • बस स्टैंड पर 2 महिलाओं की जमकर छित्तर परेड, जाने मामला

    बस स्टैंड पर 2 महिलाओं की जमकर छित्तर परेड, जाने मामला

    फगवाड़ा: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं अब बस स्टैंड पर बस में सवार होते 2 महिलायों को पर्स चोरी करती रंगे हाथों लोगों ने काबू कर लिया है। जिसके बाद लोगों ने उक्त महिलाओं की जमकर छितर परेड की। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस बस में अधिक भीड़ होती है, उक्त महिलाएं उस बस में सवार होकर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाती है। लेकिन बीते दिन लोगों ने उक्त महिलाओं को रंगे हाथों काबू कर लिया। काबू की गई औरतों की पहचान अरुणा और आशा निवासी जालंधर के रूप में हुई है। 

    पीड़ित महिला सीमा पत्नी बलबीर चंद निवासी मालपुर ने बताया कि वह संसारपुर से वापिस मालपुर जाने के लिए जैसे ही बस में सवार हुई तो उक्त औरतों ने उसका पर्स निकाल लिया। जिसको लोगों की मदद से उन्होंने मौके पर काबू कर चोरी किया पर्स बरामद कर लिया। इसकी सूचना उन्होंने थाना सिटी की पुलिस को दे दी। संबंधी थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि काबू की गई औरतों से मौके पर एक महिला का पर्स भी बरामद हुआ है। थाना सिटी पुलिस की उक्त महिलाओं से पूछताछ के लिए थाने ले गई। 

  • ਐਸ.ਪੀ. ਓਬਰਾਏ ਨੂੰ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਵਾਟਰ ਕੂਲਰ ਅਤੇ ਆਰ ਓ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਬੇਨਤੀ

    ਐਸ.ਪੀ. ਓਬਰਾਏ ਨੂੰ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਵਾਟਰ ਕੂਲਰ ਅਤੇ ਆਰ ਓ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਬੇਨਤੀ

    ਤਲਵਾੜਾ (ਸੋਨੂ ਥਾਪਰ)।  ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਹਾਈ ਸਕੂਲ, ਸੈਕਟਰ-2 ਤਲਵਾੜਾ (ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ)) ਵਿਖੇ ਐਸ.ਪੀ. ਓਬਰਾਏ ਵਲੋਂ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਅਜੇ ਸਹਿਗਲ ਨੇ ਸਕੂਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਆ ਰਹੀਆਂ ਸਮਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਨਾਲ ਸੁਣਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੁੱਖ ਅਧਿਆਪਕਾ ਰੀਤਿਕਾ ਠਾਕੁਰ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਕਿ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਲਗਭਗ 900 ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪੜ੍ਹਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਜਿਆਦਾਤਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਗਰੀਬ ਘਰਾਂ ਦੇ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਗਰਮੀ ਦੇ ਮੌਸਮ ਵਿੱਚ ਪੀਣ ਦੇ ਠੰਡੇ ਪਾਈ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੁੱਖ ਅਧਿਆਪਕਾ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਸਟਾਫ ਵਲੋਂ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਵਾਟਰ ਕੂਲਰ ਅਤੇ ਆਰ ਓ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਇਕ ਬੇਨਤੀ ਪੱਤਰ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਸਹਿਗਲ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਮੁੱਖ ਅਧਿਆਪਕਾ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਰੀਤਿਕਾ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਆਸ ਹੈ ਸ੍ਰੀ ਐਸ.ਪੀ. ਓਬਰਾਏ ਵਲੋਂ ਜਲਦੀ ਹੀ ਸਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਸਵਿਕਾਰ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਗਰਮੀ ਦੇ ਮੌਸਮ ਵਿੱਚ ਪੀਏ ਲਈ ਠੰਡਾ ਪਾਣੀ ਉਪਲਬਧ ਹੋਵੇਗਾ। ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਸਹਿਗਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐਸ.ਪੀ. ਓਬਰਾਏ ਵਲੋਂ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਵੱਧ-ਚੱੜ ਕੇ ਗਰੀਬ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦੀ ਹੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਮੰਗ ਪੂਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • CRPF के ASI ने AK-47 ने चलाई गोली, मौत 

    CRPF के ASI ने AK-47 ने चलाई गोली, मौत 

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर (ASI) ने एके-47 से गोली मारकर खुद को उड़ा दिया। ASI की आत्महत्या से हड़कंप मच गया। मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ में तैनात एएसआई राजबीर (53) मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। पिछले दिनों से वह छुट्टियों पर थे और बीते शुक्रवार को ही ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी तैनाती इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर के तुगलक रोड स्थित बंगले पर थी।

    राजबीर ने शुक्रवार की शाम 4:15 बजे अपनी AK-47 से खुद को 2 गोलियां मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्टे के मुताबिक यह घटना देश के खुफिया विभाग के प्रमुख तपन कुमार डेका के आधिकारिक आवास की है, जहां एएसआई राजबीर कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। फिलहाल, दिल्ली पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि एएसआई ने घर से लौटते ही आत्महत्या क्यों की?

  • बस स्टैंड पर ऑन डयूटी शराब पी रहे पुलिस कर्मी को किसान नेता ने पकड़ा, वीडियो वायरल

    बस स्टैंड पर ऑन डयूटी शराब पी रहे पुलिस कर्मी को किसान नेता ने पकड़ा, वीडियो वायरल

    लुधियानाः शहर में बस अड्डे पर ऑन डयूटी पुलिस कर्मी की शराब पीने की वीडियो सामने आई है। वीडियो में कीर्ति किसान यूनियन के नेता कुलदीप इस पुलिस कर्मचारी पर खूब भड़कते नजर आए। किसान नेता ने ही पुलिस मुलाजिम की शराब पीते वीडियो बनाई है। किसान नेता को पुलिस कर्मचारी ने रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मचारी के इस कारनामे की किसान नेता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। हालांकि पुलिस कर्मचारी ने किसान नेता से हाथापाई कर कैमरा बंद करवाना चाहा।

    बताया जा रहा है कि ये पुलिस कर्मचारी रोजाना इसी तरह घर से ड्यूटी पर आता, लेकिन काम कुछ नहीं करता। शाम को इसी तरह रोजाना वर्दी में शराब पीकर घर वापस चला जाता है। किसान यूनियन के नेता ने लुधियाना के पुलिस प्रशासन से मांग की है इस पुलिस कर्मचारी पर बनती सख्त कार्रवाई का जाए।

    वीडियो में पुलिस कर्मचारी अपनी सफाई देता हुआ भी नजर आया। उसने कहा कि वह ऑन ड्यूटी पर नहीं है। इस समय वह घर वापस जा रहा है। इस पर किसान नेता के साथ-साथ आस-पास खड़े लोगों ने भी इस पुलिस कर्मचारी को खूब खरी खोटी सुनाई। ये कोई पहला मामला नहीं। सख्त कार्रवाई न होने के कारण ये पुलिस कर्मचारी ऑन ड्यूटी शराब पीने से गुरेज नहीं कर रहे। अब देखना होगा कि इस पुलिस कर्मचारी पर अधिकारी क्या सख्त कार्रवाई करते हैं।