Blog

  • प्राइवेट पार्ट में छुपा रखा था सोना, एयरपोर्ट पर ऐसे पकड़ में आया व्यक्ति

    प्राइवेट पार्ट में छुपा रखा था सोना, एयरपोर्ट पर ऐसे पकड़ में आया व्यक्ति

    नई दिल्ली :  उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक शख्स को गिरफ्तार किया। दरअसल दुबई से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री ने अपने प्राइवेट पार्ट में 601.80 ग्राम का सोना छुपा रखा था। इसकी कीमत 36.93 लाख रुपये बताई जा रही है। यह यात्री  दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा था। कस्टम विभाग के अधिकारियों को उस पर शक हुआ। जिसके बाद उसकी चेकिंग ली गई।

    लेकिन चेकिंग में उसके पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला। फिर उन्होंने उसका X-Ray करवाया।  तब पता चला कि उसके मलाशय में 601.80 ग्राम सोने का पेस्ट है। कस्टम विभाग ने सोने को कब्जे में लेकर पूछना शुरू कर दी है। अधिकारी भी हैरान हैं कि लोग स्मगलिंग के लिए कैसे-कैसे तरीकों का इस्तेमाल करते है। बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी ने विदेश से सोने की तस्करी इस तरह करने की कोशिश की। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके है। 

  • पंजाबः बाइक सवार के सिर से गुजरा ट्रक, हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः बाइक सवार के सिर से गुजरा ट्रक, हुई मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः चीमा चौक नजदीक देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कर्ण निवासी सुभाष नगर नजदीक चंद्रलोक कॉलोनी के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। कर्ण विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक कर्ण बाइक पर सवार होकर समराला चौक की ओर जा रहा था कि इस दौरान ट्रक चालक ने बाइक सवार कर्ण का सिर कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई। इस घटना के दौरान लोगों ने ट्रक चालक का पीछा कर उसे कुछ कदमों की दूरी पर ही काबू कर लिया।

    जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना मोती नगर, डिवीजन नंबर 3 और चौकी जनकपुरी की पुलिस पहुंची। हदबंदी के मुताबिक थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। 

    परिवार का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक का मेडिकल करवाया जाए। उन्हें शक है कि ड्राइवर ने हादसे के समय नशा किया हुआ था। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक तेज रफ्तार में था। वहीं परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। घटना स्थल पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। आरोपी ट्रक ड्र्राइवर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी को काबू करके पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः पक्खोवाल रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंदीप निवासी गांव डांगो के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मंदीप शीशे का कारीगर था, जो महानगर में किसी दुकान पर काम करता था। मंदीप परिवार का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है। मृतक के परिजनों ने बताया कि देर रात उनका बेटा काम से वापस आकर बाइक पर बाजार से सामान लेने के लिए गया था। पक्खोवाल रोड पर गांव डांगों नजदीक अंधेरा था। जिससे सड़क पर आ रही लेंटर डालने वाली मशीन उसे नजर नहीं आई।

    मशीन चालक भी तेज रफ्तार में था। उसकी लाइट नहीं जग रही थी। इस कारण मंदीप की टक्कर मशीन से हो गई। सड़क पर खून से लथपथ पड़े मंदीप को लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। थाना जोधा की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक आरोपी पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

  • आप नेता से 50 लाख रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

    आप नेता से 50 लाख रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

    ज्वेलरी दुकान में एक करोड़ की लूट का मामला 

    मोतिहारी: बिहार में पूर्वी जिला चंपारण पुलिस को सोमवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे शहर रक्सौल से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बिक्रम बराड़ गैंग के 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई और बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्रम बराड़ गैंग के अपराधियों को रक्सौल में देखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एएसपी सदर राज के नेतृत्व में रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार, रक्सौल और रामगढ़वा थाना पुलिस की टीम बनाई गई।

    इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्र के कई थाना को अलर्ट कर दिया गया। मिश्रा ने बताया कि टीम ने घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।  गिरफ्तार शशांक पांडेय अंबाला सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के नेता एवं जिला परिषद सदस्य मक्खन सिंह लवाना से 50 लाख की रंगदारी और घर पर फायरिंग के अलावा जयपुर के एक ज्वेलरी दुकान में एक करोड़ की लूट मामले में वारंटी है। जिस समय शशांक ने आप नेता मक्खन सिंह से रंगदारी मांगी थी, उस समय वह दुबई में था।
    इसके अलावा शाहाबाद कुरुक्षेत्र थाना में पांच पिस्तौल बरामदगी और अम्बाला पड़ाव थाना में डकैती कांड का मामला भी उस पर दर्ज है। वहीं, गिरफ्तार उसका साथी त्रिभुवन साह पर पूर्वी चंपारण जिला के हरपुर थाना में दो मामले दर्ज है। हाल के दिनों में दोनों अपराधी गोरखपुर में रह रहे थे और दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मोतिहारी आए थे। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है उसे सेन्ट्रल जेल मोतिहारी में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। 
  • बड़ा हादसाः दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़; 2 महिला समेत 1 बच्चे की मौत

    बड़ा हादसाः दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़; 2 महिला समेत 1 बच्चे की मौत

    पटना: बिहार के गोपालगंज में सोमवार की रात एक पूजा पंडाल के सामने भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है। बताया गया कि भीड़ की वजह से एक बच्चा असंतुलित होकर गिर गया, उसे उठाने की कोशिश में दो महिलाएं गिर गईं और तीनों की भीड़ में दबकर मौत हो गई।

    एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दो महिला और 5 साल के एक बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अत्यधिक भीड़ की वजह से हादसा हुआ है। घटना शहर के चीनी मिल रोड स्थित राजा दल के पास की है। भारी भीड़ को देखते हुए फिलहाल दर्शन बंद कर दिया गया है। इस भगदड़ में 10 अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

    सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। मृतकों की पहचान ग्राम सनहा मठिया, कुचायकोट, गोपालगंज निवासी आस कुमार (पांच वर्ष), ग्राम सासामुसा,  थाना कुचायकोट, गोपालगंज निवासी उर्मिला देवी ( 55) एवं नगर थाना के बसडिला बाजार निवासी शांति देवी के रूप में हुई है। 

    पूजा समिति ने लोगों से अपील की है कि भीड़ में निकलने में सावधानी बरतें। खासकर बच्चों को भीड़ वाली जगहों पर ले जाने में विशेष सावधानी बरतें। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। शहर में घटना भीड़ के अनियंत्रित होने के कारण हुई है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।

  • आज का राशिफल, 24 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 24 अक्टूबर 2023

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज जीत का प्रतीक ‘विजयदशमी’ का त्यौहार मनाया जाएगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 28 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको लोगों की मदद मिलती रहेगी, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। परिवार के साथ आप खुशियों के पल बिताएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ेगी। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। लवमेट के रिश्ते में मजबूती आयेगी। राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें, आय के नये स्त्रोत बनेंगे।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में किसी महिला मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आज आप पूरे दिन बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। जरूरतमंद की सहायता करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

    मिथुन राशिः आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें पढ़ाई- लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ उपहार देंगे। आज कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। भगवान राम को मिश्री का भोग लगाएं, किस्मत का सहयोग मिलेगा।

    कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। बढ़ते खर्च को कम करने के लिए नया प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लांनिग करेंगे। आज किसी काम को पूरा करने में कुछ समय लगेगा। आज आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। आज परिवार  का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। परिवार सहित भगवान राम की आरती करें, पूरे दिन सफलता मिलती रहेगी।

    सिंह राशिः आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आज घर पर अचानक मेहमानों का आगमन होगा। आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे है। भगवान राम की कृपा से आपके जीवन में खुशहाली आयेगी। आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लायेंगे। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, व्यापार में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी।

    कन्या राशिः आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। भगवान राम के आशीर्वाद से आज कई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आप अपनी उर्जा से बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठाएंगे। जरूरतमंद को भोजन दें, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

    तुला राशिः आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आज आपको फायदा होगा। दांपत्य जीवन में नयी- नयी खुशियां आएंगी। किसी कन्या को लाल रंग की ड्रेस गिफ्ट करें, विवाह में आ रही दिक्कतें समाप्त होगी।

    वृश्चिक राशिः आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई फैसला लेंगे, जिसका फायदा अवश्य मिलेगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। आज आपके व्यवहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको निभाने में आप सक्षम रहेंगे। मछलियों को आटे की गोली खिलाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    धनु राशिः आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज की गयी व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आज जल में कुछ दाने चावल और लाल पुष्प डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

    मकर राशिः आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आज वाहन लेने के योग बन रहे है। आज आप कुछ नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनायेंगे। प्रॉपर्टी डीलर के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। मंदिर में नारियल का दान करें, समस्याओं का समाधान निकलेगा।

    कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी तारीफ करेंगे, इससे आपके रिश्ते में और मधुरता आएगी। आज आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। लवमेट किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। बच्चों को स्टोरी बुक उपहार में दें, समाज में मन-सम्मान बढ़ेगा।

    मीन राशिः आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आज शाम को किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तें बेहतर बनेंगे। आज सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आज आपको सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरुरत है। आज नौकरी में पदोन्नति होगी। मंदिर मे फल दान करें, सभी कार्यों में परिवार का सहयोग मिलता रहेगा।

  • रावण दहन कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष ने की बैठक

    रावण दहन कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष ने की बैठक

    साई रोड पर मनाया दहन होंगे पुतले
    बद्दी/सचिन बैंसल: मंगलवार को बद्दी में मनाया जाने वाले दशहर पर्व की तैयारियों को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंपी। समारोह के मुख्य अतिथि चौधरी राम कुमार होंगे जबकि नप अध्यक्ष चौधरी तरसेम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।  
    नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि इस बार  दशहरा  पर्व बद्दी साई मार्ग पर विशाल मेगामार्ट के सामने खाली जमीन पर मनाया जाएगा। लोगों की संख्या को देखते हुए दशहरा मैदान छोटा पड़ जाता था। जिससे वहां पर धक्का मुक्की बहुत होती थी। इसलिए यहां पर जगह उससे काफी बड़ी है।  इसके लिए भूमि मालिक से एनओसी ले ली गई है। इस दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात करने और आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए फायर बिग्रे़ड की वाहन तैनात रहेंगे। नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने कहा कि  मंगलवार को दोपहर एक बजे से कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान पंजाब के कलाकार लोक गीतों से उपस्थित लोगों को मनोरंजन करेंगे। शाम को रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पूतले चलाए जाएंगे। इस बीच आतिशबाजी का भी कार्यक्रम होगा जिसका उपस्थित लोग इसका पूरा मनोरंजन करेंगे। इस वर्ष  खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया है। नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने लोगों से दशहरा पर्व पर अधिक संख्या में अपनी उपस्थित दर्ज करने की अपील की है।
  • जिला ऊना में 30 व 31 अक्तूबर को 24 विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे इंतकाल दिवस: उपायुक्त

    जिला ऊना में 30 व 31 अक्तूबर को 24 विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे इंतकाल दिवस: उपायुक्त

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के 24 विभिन्न स्थानों पर आगामी 30 व 31 अक्तूबर को विशेष इंतकाल दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न तहसीलों व उप तहसीलों के तहत इंतकाल से संबंधित लंबित मामलों का निराकरण किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।
    उन्होंने बताया कि ऊना तहसील के तहत 30 अक्तूबर को पटवार भवन कुरियाला में पटवार वृत्त नारी, चलोला उठवाडा, धमान्दरी, लम्लैहड़ी-1 कुरियाला व डंगेहड़ा तथा पटवार भवन बसाल-1 में पटवार वृत्त टक्का-1, टक्का-2, बडूही बसाल-1, बसाल-2 पनोह से संबंधित इंतकाल के मामले निपटाए जाएंगे। 31 अक्तूबर को कानूनगों भवन जलग्रा में पटवार वृत्त भडोलियां कलां, मलाहत, बसोली-1 व मदनपुर व कानूनगो भवन ऊना में पटवार वृत्त ऊना, रामपुर, जनकौर, कोटला कलां, कोटला खुर्द व अरनियाला से संबंधित इंतकाल के मामले निपटाए जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि तहसील अंब के तहत 30 अक्तूबर को कानूनगो भवन अंब में पटवार वृत्त अम्ब, अंदोरा, लडोली, कटौहड़ कलां, कुठियाड़ी, नेहरी खालसा व पटवार भवन चकसराये में पटवार वृत्त चकसराये, त्याई, जवेहड़, सुरी, लडेर टिक्करी, रिपोह मुचलियां, मोलियां पुरोहितां व मैडी तथा 31 अक्तूबर को पटवार भवन सलोई में पटवार वृत्त मुबारिकपर कलरूही, मन्दोली, सलोई, चुआर, मथेहड व पतेहड तथा पटवार वृत चुरूड़ में पटवार वृत्त चुरूड़, ठठल, टकारला दियाड़ा, भैरा व घुसाड़ा से संबंधित इंतकाल के मामले निपटाए जाएंगे।
    उपायुक्त ने बताया कि तहसील घनारी के तहत 30 अक्तूबर को घनारी पटवार भवन में पटवार वृत्त संघनेई दियोली, घनारी, अम्बोआ, नंगल जरियाला, व भद्रकाली पटवार भवन में पटवार वृत्त जोह, डंगोह, पिरथीपुर भदरकाली, गोंदपुर बनेहड़ा तथा 31 अक्तूबर को दौलतपुर पटवार भवन में पटवार वृत्त मवा कोहलां, चलेट, दौलतपुर, मरवाड़ी व सलोह तथा भंजाल पटवार भवन में पटवार वृत्त नकडोह, भजाल, कुनेरन व फतेहपुर पटवार से संबंधित इंतकाल मामलों का निपटारा किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि तहसील हरोली के तहत 30 अक्तूबर को नंगल कलां पटवार भवन में पटवार वृत्त बाथडी, नंगल कलां, नंगल खुद, हरोली पटवार भवन में पटवार वृत्त पालकवाल 2 व हरोली तथा 31 अक्तूबर को ललडी पटवार भवन में पटवार वृत्त ललडी, पालकवाह-1 व कुंगडत-1 तथा धर्मपुर पटवार भवन में पटवार वृत्त रोड़ा, वालीबाल व धर्मपुर से संबंधित इंतकाल के मामले निपटाए जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि तहसील बंगाणा के तहत 30 अक्तूबर को लठियाणी पटवार भवन में पटवार वृत्त लटियाणी, राजनी बनियालां, बुधान, ढियूगली, तनोह, डोलू सरोह व कोटला पटवार भवन में पटवार वृत्त बंगाणा अमजाह, कोटला, मलांगड व घनेत तथा 31 अक्तूबर को डीहर पटवार भवन में डीहर व बोहाना पटवार वृत्त ओर जसाना पटवार भवन में जसाना, चराड़ा, अरलू, हटली व थाना उपरला पटवार वृत्त से संबंधित इंतकाल मामले निपटाए जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि उप तहसील जोल के तहत चौकी खास कानूनगो भवन में 30 अक्तूबर को बडूही, चौकी खास, बैरियां, बडूहा, सोहारी व टकोली और 31 अक्तूबर को जोल पटवार भवन में जोल, वेही, अम्बेहड़ा धीरज, अमरोह व खुरवाई पटवार वृत्त से संबंधित इंतकाल मामले निपटाए जाएंगे। उप तहसील बीहडू कला में 30 अक्तूबर को टीहरा पटवार भवन में टीहरा, थानाकलां, छपरोह कलां व बुडवार और 31 अक्तूबर को मंदली पटवार भवन में मंदली, रायपुर, मकरैड व बोहरू पटवार वृत्त से संबंधित इंतकाल किए जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि उप तहसील मैहतपुर बसदेहड़ा के तहत 30 अक्तूबर को पटवार भवन संतोषगढ़ में संतोषगढ, मजारा, नंगड़ा, चडतगढ़-1, देहला-1 व देहलां 2 और 31 अक्तूबर को कानूनगो भवन मैहतपुर में चडतगढ़-2. मैहतपुर बसदेहडा, देहला-3, देहलां 4 बनगढ़ व बहडाला पटवार वृत्त से संबंधित इंकाल मामले निपटाए जाएंगे। उप तहसील गगरेट के तहत 30 अक्तूबर को कलोह पटवार भवन में अंबोटा, गगरेट, कलोह व बडोह तथा 31 अक्तूबर को टटेहडा पटवार भवन में ओयल, टटेहड़ा, कुठेडा जसवालां, लोहारली, कोएडी व बढेड़ा राजपूतां पटवार वृत्त से संबंधित इंतकाल मामले निपटाए जाएंगे। उप तहसील ईसपुर के तहत 30 अक्तूबर को कानूनगो वृत्त खड्ड में खड्ड-1, खड्ड-2, पंजावर-1, पंजावर-2 व नगनोली तथा 31 अक्तूबर को पटवार भवन ईसपुर में ईसपुर, भदसाली, पंडोगा-2 पंडोगा-1, सलोह -1 व सलोह-2 से संबंधित इंतकाल मामलों का निराकरण किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि उप तहसील भरवाई में 30 अक्तूबर को किन्नू कानूनगो भवन में छपरोह, डूहल भटवाला, डूहल बंगवाला, लोहारा-1 व लोहारा-2 तथा 31 अक्तूबर को धर्मशाला महंतां पटवार भवन में गिंडपुर, खरोह, भटेड, धर्मशाला महंतां व बधमाणा पटवार वृत्त से संबंधित मामले निपटाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उप तहसील दुलैहड़ में 30 अक्तूबर को दुलैहड़ पटवार भवन में दुलैहड़, गोंदपुर जयचंद, सिंगा, कुंगडत-3 व कुंगडत- 2 तथा 31 अक्तूबर को पूवोबाल पटवार भवन में पूवोबाल -1 पूवोबाल-2, पोलियांबीत व कुठारबीत पटवार वृत्त से संबंधित इंतकाल मामले निपटाए जाएंगे।
    उपायुक्त ऊना ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के दौरान संबंधित स्थानों पर इंतकाल करवाना सुनिश्चित करें।
    बैठक में जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह, तहसीलदार ऊना हुसैन चंद चौधरी, तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह, तहसीलदार अंब प्रेमलाल धीमान, तहसीलदार घनारी कुमारी शिखा, नायब तहसीलदार गग्रेट प्रकाश चंद, नायब तहसीलदार जोल व बीहड़ू कुलतार सिंह, नायब तहसीलदार मेहतपुर बसदेहड़ा इकबाल सिंह, नायब तहसीलदार भरवांईं संजीव कुमार, नायब तहसीलदार दुलैहड़ राजन कुमार, नायक तहसीलदार ईसपुर शुभ कुमार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति थे।
  • एचआरटीसी की बस सेवा द्वारा खाटूश्याम की यात्रा हुई सुगम

    एचआरटीसी की बस सेवा द्वारा खाटूश्याम की यात्रा हुई सुगम

    प्रथम दर्शन सेवा के तहत माता श्री चिंतपूर्णी से खाटूश्याम के लिए बस सेवा आरंभ
     
    माता श्री चिंतपूर्णी से विधायक सुदर्शन बबलू ने दिखाई हरी झंडी
    ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने माता श्री चिंतपूर्णी बस स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम की प्रथम दर्शन बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और सरकार के प्रयासों से एचआरटीसी द्वारा लोगों को धार्मिक स्थानों के दर्शन करने हेतू यह बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से दो प्रमुख अंतर्राज्यीय धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी और खाटूश्याम जुडेंगे जिससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए वॉल्वो बस सेवा भी आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, सोलन व बिलासपुर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। 

    उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी से खाटूश्याम रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस सायं 4 बजे माता श्री चिंतपूर्णी से चलेगी तथा  ऊना-चंडीगढ़-पेहवा-हिसार-सीकर होते हुए अगली सुबह 8ः20 बजे खाटूश्याम पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह बस ऊना से सांय 5ः40 बजे, चंडीगढ़ से 8ः40, पहेवा से 10ः50, हिसार से 1ः45 व सीकर से प्रातः 7 बजे खाटूश्याम के लिए निकलेगी। उन्होंने बताया कि वापसी आते समय यह बस खाटूश्याम से सायं 5 बजे चलेगी और प्रातः 7ः30 बजे मात श्री चिंतपूर्णी पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस रूट की बुकिंग ऑनलाईन पोर्टल www.hrtc.hp.com पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा हिमाचल प्रदेश से हिसार, झूंझनू, सीकर व खाटूश्याम के लिए पहली बस सेवा है।
    मंडलीय प्रबंध हिमाचल पथ परिवहन निगम अवतार कंवर ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी से खाटूश्याम तक इस बस सेवा की एक तरफा तय दूरी 722 किलोमीटर बनती है जिसका कुल किराया 840 रूपये प्रति यात्री है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त हिमाचल पथ परिवहन निगम अन्य प्रमुख स्थानों जिसमें अमृतसर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, ऋषिकेश के लिए बस सेवाएं चलाने पर विचार कर रहे हैं।
    इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, महामंत्री प्रमोद कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंब शमशेर अली, एसडीएम अंब विवेक महाजन, आरएम सुरेश धीमान, एमआरसी गु्रप से प्रवेश शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान चिंतपूर्णी शशि वाला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • ऊना में ऑल इंडिया लॉयर्स T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पाँचवा संस्करण 24 से

    ऊना में ऑल इंडिया लॉयर्स T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पाँचवा संस्करण 24 से

    ऊना/ सुशील पंडित: आज ऊना में हिमाचल प्रदेश लॉयर्स टीम और लॉ अवेयरनेस सोसाइटी द्वारा एक प्रेस  वार्ता का आयोजन किया गया । इस पत्रकार वार्ता को सोसाइटी के चेयरमैन अधिवक्ता अमरिंदर सिंह राणा द्वारा संबोधित किया गया। 
    अमरिंदर सिंह राणा ने बताया कि ऊना में 24 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक ऑल इंडिया लॉयर्स T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पाँचवा संस्करण होने जा रहा है जिसमें देशभर की 11 उच्च न्यायालय की टीम तथा  एक सर्वोच्च न्यायलय की टीम भाग लेगी। 
    राणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश लॉयर्स टीम और लॉ अवेयरनेस सोसाइटी को यह ऑल इंडिया टूर्नामेंट करवाने का मौक़ा मिला है । इससे पूर्व यह संस्करण भुवनेश्वर, लखनऊ और नोएडा में हो चुका है । कल उद्घाटन मैच में हिमाचल प्रदेश के न्यायाधीश श्री संदीप शर्मा जी मुख्य अतिथि के नाते इस टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे । राणा ने बताया कि इस टूर्नामनेट में देश के कई उच्च नायालयों तथा सर्वोच्च न्यायालयों के कई न्यायाधीश मुख्य अतिथि के नाते रहने वालें हैं । राणा ने बताया की इस टूर्नामेंट के लिए ऊना में तीन ग्राउंड किए हैं तथा सभी मैचों की लाइव कवरेज अलग अलग चैनलों पर रहेगी । इस पत्रकार वार्ता में अमरिंदर सिंह राणा के साथ सोसाइटी के उपाध्यक्ष पंकज नेगी, सचिव राकेश चौहान (मोनू) कोष्याध्यक्ष विश्वजीत सिंह, मीडिया प्रभारी अजय चौहान, टूर्नामेंट के सह संयोजक मनदीप चंदेल तथा सह संयोजक राकेश रत्तन अधिवक्ता मौजूद रहे।