Blog

  • जालंधरः भारी मात्रा में अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः भारी मात्रा में अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत क्राइम ब्रांच देहाती की पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए इंचार्ज क्राइम ब्रांच जालंधर ग्रामीण एसआई पुष्प बाली ने बताया कि सीनियर पुलिस कप्तान मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत एएसआई बलविंदर सिंह साथी कामचार्य के साथ मकसूदा से नंदनपुर, हीरापुर, हेलरा आदि में चेकिंग करते हुए जा रहे थे।

    तभी एक सेंट्रो कार आते हुए दिखी लेकिन पुलिस को देख वह पीछे भागने लगा, जिसे एएसआई बलविंदर सिंह ने शक के मद्देनजर रोक लिया और गाड़ी की तलाशी ली। तालाशी दौरान उसकी कार से 25 पेटी (02 लाख 25 हजार एमएल) 2 अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब मिली। पूछताछ करने पर गाड़ी चालक ने अपना नाम गणेश कुमार उर्फ ​​बंटी पुत्र कश्मीरी लाल निवासी मकान नंबर बी1/454 गली नंबर 4 मोहल्ला आनंद नगर थाना डिवीजन नंबर 01 जालंधर बताया। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की करवाई की जा रही है।

  • पंजाबः आप विधायक पर NRI की कोठी कब्जाने का लगा आरोप, महिला ने मंत्रियों सहित स्पीकर को दी शिकायत 

    पंजाबः आप विधायक पर NRI की कोठी कब्जाने का लगा आरोप, महिला ने मंत्रियों सहित स्पीकर को दी शिकायत 

    लुधियानाः जगराओं विधानसभा सीट से आप पार्टी की विधायक सरबजीत कौर माणूके पर एनआरआई महिला ने कोठी पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। कनाडा की महिला अमरजीत कौर ने विधायक माणूके के खिलाफ एसएसपी, मंत्री कुलदीप धालीवाल और विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा को शिकायत भेजी है। अमरजीत ने कहना हैकि वह कई सालों से पंजाब नहीं आई है। इस बात का फायदा उठाकर विधायक माणूके उनके हीरा बाग स्थित गली नंबर 7 में घर पर अवैध रूप से कब्जा कर रही है। उसके घर में रखा सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया गया है।

    महिला का आरोप है कि मामले का पता चलने पर जब उसने विधायक माणूके से बात की तो उसे धमकी देते हुए कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, मुझे किसी का कोई डर नहीं है। सरकार हमारी है और पुलिस हमारी है। अमरजीत ने बताया कि वह बुजुर्ग है उन्हें उनके मकान में दाखिल होने से रोका जा रहा है। धमकियां दी जा रही है कि उसने मकान नहीं छोड़ा तो झूठा मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। अमरजीत ने आरोप लगाया कि विधायक माणूके ने माल विभाग की सहमति लेकर उनसे बिना पूछे मकान पर कब्जा कर लिया।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर विधायक सर्वजीत कौर माणूके ने कहा कि उन्होंने ये कोठी किराए पर ली है। अब एनआरआई अमरजीत कौर ने इस पर मालिकाना हक जताया है। बताया जा रहा है कि जो 2 व्यक्ति इस कोठी पर मालिकाना हक जता रहे थे, उन्होंने भी एसएसपी जगराओं को शिकायत देकर जांच की मांग की है। वह मीडिया को सिर्फ इतना कहना चाहती हैं कि इन दोनों मालिकों में से अगर एनआरआई महिला मालिक होगी तो जब कहेंगे, चाबी सौंप देंगी। इस मामले को लेकर एसएसपी नवनीत बैंस ने महिला ने मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कल शिकायत भेजी है। एसपी-डी मामले की जांच कर रहे हैं।

    उधर, शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि एनआरआई की कोठी पर कब्जा करने वाली विधायक सरबजीत कौर माणूके पर तुरंत केस दर्ज होना चाहिए। पंजाब पुलिस मामले को दबा कर बैठी है। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो एनआईआई भाईचारे में गलत संदेश जाएगा कि पंजाब में उनकी जायदादें सुरक्षित नहीं है।

  • पंजाबः इस जिले में हुई बेअदबी, कूड़े के ढेर में मिली धार्मिक सामग्री, देखें वीडियो

    पंजाबः इस जिले में हुई बेअदबी, कूड़े के ढेर में मिली धार्मिक सामग्री, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में बेअदबी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन किसी ना किसी जिले में शरारती अंनसरों द्वारा माहौल खराब करने को लेकर बेअदबी की जा रही है। वहीं ताजा मामला छेहर्टा इलाके के संधू कॉलोनी से सामने आया है। जहां बेअदबी किसी एक धर्म की नहीं, बल्कि सभी धर्मों के धार्मिक चिन्ह के अलावा ग्रंथों की भी बेअदबी की गई है। घटना के बाद इलाका निवासी इकट्‌ठे हो गए। वहीं घटना स्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारियों भी पहुंचे। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी का कोई सुराग मिल सके।

    दरअसल, कूड़े के ढेर पर धार्मिक चिन्ह और किताबों से भरा हुआ एक बोरा मिला। जब बोरे को खोला गया तो उसमें सिख, हिंदू और ईसाई धर्म के भगवानों और गुरुओं की तस्वीरें रखी हुई थीं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग इकट्‌ठे हो गए। माहौल गर्माता देख पंजाब पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच को शुरू किया गया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह माहौल खराब करने के मकसद से किया गया है। हैरानी की बात है कि शरारती तत्व ने सभी धर्मों की तस्वीरों व धार्मिक चिन्हों को कूड़े के ढेर पर फेंका। अगर वे माहौल खराब करने के मकसद से ऐसा नहीं करना चाहता था तो उसे कूड़े के ढेर पर फेंकने की जगह पानी में प्रवाहित कर सकता था। घटना के बाद पुलिस ने आईपीसी 295 धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एसएचओ गुरविंदर सिंह ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗਰੀਬਾਂ ਦੇ ਕਟੇ ਗਏ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ, ਸਮਾਰਟ ਕਾਰਡ ਤੇ ਮਿਲਦੀ ਕਣਕ ਨੂੰ ਤਰਸੇ ਲੋਕ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗਰੀਬਾਂ ਦੇ ਕਟੇ ਗਏ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ, ਸਮਾਰਟ ਕਾਰਡ ਤੇ ਮਿਲਦੀ ਕਣਕ ਨੂੰ ਤਰਸੇ ਲੋਕ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਅਲੱਗ-ਅਲੱਗ ਵਾਰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਗਰੀਬਾਂ ਦੇ ਰਾਸ਼ਣ ਕਾਰਡ ਕੱਟੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅੱਜ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਰੋਸ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਓਹਨਾਂ ਦੇ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਮੁੜ ਬਹਾਲ ਕੀਤੇ ਜਾਣ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਓਹਨਾਂ ਨੇ ਨਾਰੇਬਾਜੀ ਵੀ ਕੀਤੀ। ਬ੍ਰਿਜ ਲਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੈਂ ਰੰਗ ਰੋਗਨ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹਾਂ, ਮੇਰੇ ਚਾਰ ਬੱਚੇ ਹਨ। ਮੇਰਾ ਕਾਰਡ ਫਿਰ ਤੋਂ ਬਹਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ । ਉਥੇ ਹੀ ਅਜੈਬ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੇਰਾ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਕੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਮੈਂ ਬਲਾਇੰਡ ਪਰਸਨ ਹਾਂ। ਮੈਨੂ ਦੱਸਿਆ ਜਾਵੇ ਮੇਰਾ ਕਾਰਡ ਕੁਓੰ ਕੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਮੇਰੇ ਕੋਲ ਕੋਈ ਕਮਾਈ ਦਾ ਸਾਧਨ ਨਹੀਂ ਹੈਂ। ਮੀਰਾ ਦੇਵੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੈਂ ਤੇ ਮੇਰਾ ਘਰ ਵਾਲਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਦਿਹਾੜੀ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਸਾਡੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀ ਵਾਲਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਨਾਂ ਸਾਡੇ ਕੋਈ ਐਸੀ ਨਾ ਕੋਈ ਚਾਰ ਪਈਆਂ ਵਾਲੀ ਗੱਡੀ ਫਿਰ ਵੀ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਕੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਜੈ ਪਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੇਰੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਦੋ ਕਾਰਡ ਹਨ ਸਾਡੇ ਦੋਵੇ ਕਾਰਡ ਕੱਟ ਦਿੱਤੇ ਗਿਏ ਹਨ ਮੈਂ ਤੇ ਮੇਰਾ ਭਰਾ ਦਿਹਾੜੀ ਕਰਦੇ ਹਨ ਸਾਨੂ ਸਾਡਾ ਹੱਕ ਦਿਤ ਜਾਵੇ। ਚਿਰੰਜੀ ਲਾਲ ਮੋਰੀਆ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਾਡੇ ਵਾਰਡ ਵਿਚੋਂ ਲੱਗਭੱਗ 100 ਦੇ ਕਰੀਬ ਕਾਰਡ ਕੱਟ ਦਿੱਤੇ ਗਿਏ ਹਨ। ਪਰ ਚੰਗੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਕਾਰਡ ਨਹੀਂ ਕੱਟੇ ਗਏ ਮੈਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਸਪੀਕਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਇਹ ਕਾਰਡ ਮੁੜ ਤੋਂ ਬਹਾਲ ਕੀਤੇ ਜਾਣ । ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਪਰਮਜੀਤ ਬਰਾੜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇੱਕ ਕਾਮੇਟੀ ਬਣੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸਨ। ਪਰ ਹੁਣ ਸ਼ਿਕਾਈਤਾਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਮੁੜ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰ ਜੋ ਜਰੂਰਮੰਦ ਹੋਣਗੇ ਓਹਨਾਂ ਦੇ ਕਾਰਡ ਮੁੜ ਬਹਾਲ ਕਰ ਦਿਤੇ ਜਾਣਗੇ ।

  • पंजाबः परीक्षाओं में अब छात्र नहीं मार सकेंगे नकल, CCTV कैमरों से रखी जाएगी पैनी नजर

    पंजाबः परीक्षाओं में अब छात्र नहीं मार सकेंगे नकल, CCTV कैमरों से रखी जाएगी पैनी नजर

    चंडीगढ़ः परिक्षाओं के दौरान नकल के रुझान को जड़ से ख़त्म करने को यकीनी बनाने के मद्देनज़र पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड (पीएसबीटीइ और आईटी) द्वारा परीक्षाओं में नकल विरोधी सख़्त नीतियां अपनाई जा रही हैं। तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के निर्देशों के मुताबिक पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड ने पॉलिटेक्निक और फार्मेसी कॉलेजों के सभी परीक्षा केन्द्रों को सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी आईटी आईज़ में तबदील करके परीक्षा में नकल को बिल्कुल ख़त्म करने का फ़ैसला लिया है। अब परीक्षाओं को सीसीटीवी निगरानी अधीन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है क्योंकि बोर्ड ने सरकारी पॉलिटेक्निकों और सरकारी आईटी आईज़ में सीसीटीवी लगाने के लिए बड़ी रकम ख़र्च की है। विद्यार्थी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी 220 पॉलिटेक्निकों और फार्मेसी कॉलेजों की सरकारी संस्थाओं के साथ मैपिंग की गई है, जिससे किसी भी विद्यार्थी को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

    स. बैंस ने बताया कि सीसीटीवी निगरान बोर्ड ने 26 सरकारी पॉलिटेक्निकों और 115 सरकारी आईटी आईज़ में सीसीटीवी लगाने के लिए लगभग 3 करोड़ रुपए ख़र्च किये हैं। उच्च शिक्षा विभाग और पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस के नये बने केन्द्रों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि बोर्ड ने पहली बार सभी परीक्षा केन्द्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए बोर्ड के दफ़्तर में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम में परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए अधिकारियों का रोस्टर भी तैयार किया गया है। इससे परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता आई है।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब राज्य तकनीकी और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड और तकनीकी शिक्षा बोर्ड पंजाब राज्य में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर काम कर रहा है और पॉलिटेक्निक फार्मेसी डिप्लोमा कोर्सों की परीक्षाओं को निष्पक्षता और पारदर्शिता से करवाने के उद्देश्यों की प्राप्ति कर रहा है।। पिछली परीक्षाएं जोकि इससे पहले प्राईवेट अदारों में ली जाती थीं, में विद्यार्थियों की तरफ से नकल/ गलत तरीके इस्तेमाल किये जाने की कई शिकायतें सामने आईं थीं, जिससे न सिर्फ़ होशियार और मेहनती विद्यार्थियों का नुकसान हो रहा था, बल्कि तकनीकी शिक्षा प्रणाली की समूची प्रतिष्ठा पर भी धब्बा था। इसीलिए यह सुधार लागू किये गए हैं।

    तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षा सुधारों को लागू करते हुए पहली बार उच्च शिक्षा संस्थाओं और पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में भी परीक्षा केंद्र बनाऐ हैं और परीक्षा केन्द्रों में तकनीकी शिक्षा, मैडीकल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निगरान के तौर पर तैनात किया है। इन परीक्षाओ के दौरान तकनीकी शिक्षा विभाग और तकनीकी शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों की फ्लायंग सकूऐड टीमें भेज कर परीक्षा केन्द्रों की औचक चैकिंग भी की जा रही है। इसके इलावा ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को भी अपने जिलों में परीक्षा केन्द्रों की चैकिंग करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

    मंत्री ने बताया कि ज़िलावार केन्द्रों की जांच करने के लिए प्रिंसिपलों की 14 फ्लायंग सकुऐड टीमों का गठन किया गया है। ज़िलावार केन्द्रों की जांच करने के लिए डीटीई/ बोर्ड की 13 टीमों का गठन किया गया है। डिप्टी कमिशनर दफ़्तर के अधिकारियों को भी अपने-अपने जिलों में केन्द्रों की चैकिंग करने की अपील की गई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसके इलावा तकनीकी शिक्षा, मैडीकल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के 52 फेकल्टी मैंबर अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर निगरान के तौर पर तैनात किये हैं, उन्होंने कहा कि मेहनती विद्यार्थी सरकार के यत्नों की सराहना कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी ऐसा जारी रहेगा।

  • पीएसएम स्कूल देहलां में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता *मेरी संस्कृति मेरी पहचान* का आयोजन

    पीएसएम स्कूल देहलां में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता *मेरी संस्कृति मेरी पहचान* का आयोजन

    पीएसएम स्कूल देहलां में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता *मेरी संस्कृति मेरी पहचान* का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल देहलां की प्रबंधन समिति व स्टाफ सदस्यों ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 को सफल बनाने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता *मेरी संस्कृति मेरी पहचान* का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के हाउस *युग प्रवर्तक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी तथा  श्रद्धेय स्वामी श्री श्रद्धानंद जी हाउस के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 5 राउंड थे, जिसमें सामान्य ज्ञान, विज्ञान, व स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित सात-सात प्रश्न पूछे गए तथा 35 अंकों कि इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा अंकों के साथ |
    *युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती हाउस* को विजेता घोषित किया गया। हालांकि श्रद्धेेय स्वामी श्रद्धानंद ग्रुप के बच्चों ने कड़ी टक्कर दी। इस मौके पर विजेता वर्ग की इंचार्ज श्रीमती सुमन कुमारी, सव इंचार्ज श्रीमती सर्वजीत कौर, श्रीमती प्रीति कुमारी तथा बच्चों में जतिन, नितिन, सुहानी, विराज, रूही राजपूत तथा अन्य बच्चों को पुरस्कारों से अलंकृत किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक व डायरेक्टर डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह, सह संचालिका श्रीमती वंदना सिंह, मुख्य अध्यापिका श्रीमती तमन्ना शर्मा, अध्यापिका श्रीमती मीनाक्षी देवी, कुमारी हिमानी शर्मा, श्रीमती सुखदीप कौर व श्रीमती मोनिका मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भारत माता की जय, वंदे मातरम व इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का समापन किया गया ।
  • पंजाबः गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा के साथी दविंदर सिंह से हथियार बरामद, देखें वीडियो 

    पंजाबः गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा के साथी दविंदर सिंह से हथियार बरामद, देखें वीडियो 

    रूपनगर : पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा के सहयोगी दविंदर सिंह के पास से 4 पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के आदेश के तहत जिला स्तर पर गैंगस्टरों और माफियाओं के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि पीपीएस पुलिस कप्तान (जासूस) नवनीत सिंह माहल और पीपीएस पुलिस उप कप्तान (जासूस) तलविंदर सिंह गिल के नेतृत्व में प्रभारी सीआईए रूपनगर इंस्पेक्टर सतनाम सिंह की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की जब गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा के पहले से ही गिरफ्तार गुर्गे दविंदर सिंह उर्फ ​​जोरा निवासी गांव लोदीपुर थाना श्री आनंदपुर साहिब के पास से 4 पिस्टल व 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जिससे एक बड़ी घटना को टालने में सफलता मिली।

    एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि 12 जनवरी 2023 को पुलिस टीम ने रूप लाल उर्फ ​​रूपा गांव गोहलानी थाना नंगल को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया और केस क्रमांक ए/डी 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना नंगल दर्ज किया। जांच के दौरान अपराधी की पृष्ठभूमि को ट्रैक कर आरोपी गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा, ग्राम धहान, थाना नूरपुरबेदी, जिला रूपनगर को मुकदमे में अभियुक्त के रूप में नामजद किया गया, जिसके बाद आरोपी को बठिंडा जेल से 5 जून 2023 को वारंट पर लाया गया, ताकि मामले की गहराई का पता चल सके।

  • पंचायत प्रतिनिधि मेरा मोहल्ला नशामुक्त मोहल्ला का लें प्रण: विश्वमोहन

    पंचायत प्रतिनिधि मेरा मोहल्ला नशामुक्त मोहल्ला का लें प्रण: विश्वमोहन

    पंचायत प्रतिनिधि मेरा मोहल्ला नशामुक्त मोहल्ला का लें प्रण: विश्वमोहन

    ऊना/ सुशील पंडित: ज़िला ऊना में युवाओं में बढ़ रही नशावृत्ति की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए चलाए गए नशामुक्ति अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों को रचनात्मक सहयोग के लिए अग्रणी भूमिका निभानी होगी, जिसे वह अपने मोहल्ले से आरम्भ करें। यह बात एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चैहान ने इस अभियान को धरातल पर लाने के लिए ऊना उपमंडल के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता के दौरान कही।
    एसडीएम ने कहा कि इस अभियान के तहत ऊना उपमण्डल में दो-दो पीएचसी व सीएचसी में ड्रग एडिक्ट के उपचार व परामर्श ओपीडी शुरू करने के लिए चिकित्सकों को एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पंाच दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपमण्डल के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को भी इस अभियान के साथ जोड़ा जाएगा तथा प्रत्येक संस्थान से एक शिक्षक को नशामुक्ति अभियान के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा जो स्कूल स्तर पर बच्चों को नियमित रूप से जागरुक करेेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं और धार्मिक संस्थाओं को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि ज़िला ऊना में नशावृत्ति को लेकर आए आंकड़े गंभीर चिन्तन का विषय है तथा जब तक समाज के हर वर्ग का सहयोग नहीं मिलता, पुलिस व प्रशासन अकेले इस पर अंकुश नहीं लगा सकती। किशोरों में बढ़ रही इस प्रवृत्ति पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सर्वप्रथम अभिभावकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभिभावक नशावृत्ति को चरित्र दोष नहीं, बल्कि एक बीमारी के रूप लें और इससे बच्चों को दूर रखने के लिए नशा मुक्त अभियान को अपने घर से शुरू करें। उन्होंने अभिभावकों से भी आहवान किया कि वे अपने बच्चे की दिनचर्या और व्यवहार में आने वाले बदलावों पर भी नज़र रखें।
    बैठक में डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा कि नशाखोरी एक सामाजिक कुरीति की तरह पैर पसार रही है तथा इसकी रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका तय करनी होगी। उन्होंने ज़िलावासियों से आह्वान किया कि इस कुरीति के उन्मूलन के लिए अपने परिवार से इस अभियान को आरम्भ करके समाज को भी प्रेरित करें तथा ज़िला पुलिस का भी सहयोग करें।
    बैठक में रिसोर्स पर्सन नशामुक्ति अभियान विजय कुमार व पंकज पंडित,  बीएमओ डाॅ. रामपाल शर्मा, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, ज़िला खेल अधिकारी चन्द्रमोहन शर्मा, कार्याकारी अधिकारी नगर परिषद् संदीप कुमार, बीडीओ केएल वर्मा, तहसीलदार एचसी चैधरी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व शिक्षण संस्थानों के प्रिंसीपल ने भाग लिया।
  • ਪੰਜਾਬ : ਸੁੱਤੇ ਪਏ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਚਲਾਈਆਂ ਇੱਟਾਂ-ਰੋੜੇ, ਸਮਾਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਭੰਨਤੋੜ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੁੱਤੇ ਪਏ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਚਲਾਈਆਂ ਇੱਟਾਂ-ਰੋੜੇ, ਸਮਾਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਭੰਨਤੋੜ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਪਿੰਡ ਪੀਰਾਂ ਵਾਲ਼ੇ ਤੋਂ ਹੀ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਲਾਏ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਅਰੋਪ ਲਗਾਏ। ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੜਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਸਾਡੇ ਘਰ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਨਾਲ ਲੈਣ-ਦੇਣ ਦਾ ਰਾਜ਼ੀਨਾਮਾ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈੰਬਰਾਂ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਹੁਣ ਅਸੀਂ ਸੁੱਤੇ ਪਏ ਸੀ ਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੇ ਘਰ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਰੋੜੇ ਚਲਾਏ ਤੇ ਹਵਾਈ ਫਾਇਰ ਵੀ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੇ ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੈਂ ਤੇ ਮੇਰਾ ਲੜਕਾ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਅਰੋਪੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕਰ ਕੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • SHO और SI ने चैकिंग दौरान व्यापारी से लूटी 50 किलो चांदी, देखें वीडियो

    SHO और SI ने चैकिंग दौरान व्यापारी से लूटी 50 किलो चांदी, देखें वीडियो

    कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात पुलिस पर लूट का आरोप लगा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद थाने में तैनात एसएचओ और दरोगा को औरैया की एसओजी और पुलिस टीम के साथ एसपी ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान एसएचओ और एसआई के पास से लूट का माल भी बरामद हो गया है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर औरैया ले गई है। एक हेड कॉन्स्टेबल मौके से फरार है। घटना की जानकारी होने पर एसपी कानपुर देहात भी मौके पर पहुंचे।

    जानकारी के अनुसार, यह मामला 4 दिन पुराना है। आगरा के सराफा कारोबारी मनीष सोनी मंगलवार रात 50 किलो चांदी लेकर फतेहपुर से आगरा जा रहे थे। उसी दौरान भोगनीपुर कोतवाल अजय पाल सिंह ने दरोगा चिंतन कौशिक और हेड कॉन्स्टेबल रामशंकर को उनके पीछे लगा दिया। दोनों ने औरैया बॉर्डर पर कारोबारी मनीष सोनी को रोक लिया और मनीष से 50 किलो चांदी लेकर मौके से फरार हो गए। सराफा कारोबारी ने अपने साथ लूट की घटना की जानकारी अगले दिन कानपुर और औरैया एसपी को दी।

    औरैया एसपी ने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की। इस मामले में मिले इनपुट के आधार पर कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह के सरकारी आवास पर देर रात SOG और पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से टीम ने 50 किलो चांदी बरामद कर ली। पुलिस टीम ने लूट में शामिल भोगनीपुर कोतवाल अजय पाल सिंह और दरोगा चिंतन कौशिक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से एक हेड कॉन्स्टेबल रामशंकर फरार हो गया, पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। छापेमारी की जानकारी होने पर एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति भी बाइक से मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई में औरैया पुलिस का साथ दिया। लूट के आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।