Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: महिला आरक्षण पर कांग्रेस का BJP पर तंज, आरोप- नेता बृजभूषण का अब तक नहीं खाली हुआ बंग्ला, देखें Live

Jalandhar News: महिला आरक्षण पर कांग्रेस का BJP पर तंज, आरोप- नेता बृजभूषण का अब तक नहीं खाली हुआ बंग्ला, देखें Live

0
Jalandhar News: महिला आरक्षण पर कांग्रेस का BJP पर तंज, आरोप- नेता बृजभूषण का अब तक नहीं खाली हुआ बंग्ला, देखें Live

जालंधर, ENS: महिला आरक्षण कानून में संशोधन को लेकर देश का सियासी पारा गरमाया गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विपक्ष खासकर कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप लगाते हुए जगह-जगह संवाददाता सम्मेलन किया जा रहा। वहीं दूसरी ओर अब कांग्रेस ने भी भाजपा पर पलटवार करना शुरू कर दिया है। जालंधर कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा, राज कुमार वेरका सहित अन्य नेता पहुंचे। जहां डॉली शर्मा ने महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर जमकर निशाने साधे। डॉली ने कहा कि पंजाब में 2017 में कांग्रेस की सरकार आई तो कांग्रेस ने नगर निगम और पंचायत में 50 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ाने का सोचा था।

डॉली शर्मा ने कहा कि आज भाजपा 33 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ने का फैसला करने नहीं दे रही। देश की आदी आबादी यूपी में प्रियंका गांधी ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिए थे। भाजपा आज बिना कंडीशन के 33 प्रतिशत तो महिलाओं को टिकट दें। उन्होंने कहा कि जालंधर में कितना प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिला है, इसका खुद नेताओं से पता कर सकते है। डॉली शर्मा ने कहाकि वह अगर 50 प्रतिशत महिलाएं सासंद में आएंगी तो यह हम सब के लिए गर्व की बात है और सासंद में मिलकर महिलाओं के हक की बात कर सकते है। इस दौरान यूपी के नेता ब्रजभूषण को लेकर डॉली ने जमकर निशाने साधते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा ने अब तक उनका बंगला खाली नहीं करवाया है। दिल्ली में ब्रजभूषण के बंगले पर लगी प्लेट पर आज भी सासंद लिखा हुआ है।

डॉली ने कहाकि पहले 33 प्रतिशत आ जाए और उसके बाद 50 प्रतिशत पर भी फैसला लिया जाएगा। आरोप है कि भाजपा ने आज तक ब्रजभूषण को उनकी सजा को लेकर जेल में नहीं भेजा गया। डॉली ने कहा कि उन्नाव में बच्ची को सड़क पर अपने हक के लिए बैठना पड़ा। परिवार को खत्म कर दिया गया। हाथरस की बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी घटना के दौरान पैदल हक दिलाने के लिए गए। बच्ची के परिवार को अंतिम संस्कार का हक नहीं दिया गया। उसके परिवार के लिए अगर हक की लड़ाई लड़ी है तो कांग्रेस ने लड़ी है। उसके भाई को उत्तर प्रदेश में नौकरी नहीं मिल पा रही है। यह सीधा और साफ अंतर भाजपा और कांग्रेस में दिखाई दे रहा है। देश के ढांचे को लेकर बर्बाद भाजपा ने कर दिया है। सासंद में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है और वह कोई मुद्दा नहीं है। डॉली ने कहा कि बिना शर्तों के 33 प्रतिशत महिलाओं को सासंद में भेजा जाए, कांग्रेस इस मामले में उनके साथ खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here