Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Railway Station के बाहर व्यक्ति का शव बरामद, हदबंदी में उलझी पुलिस

Jalandhar News: Railway Station के बाहर व्यक्ति का शव बरामद, हदबंदी में उलझी पुलिस

0
Jalandhar News: Railway Station के बाहर व्यक्ति का शव बरामद, हदबंदी में उलझी पुलिस

जालंधर, ENS: जीआरपी थाने के अंतर्गत आते रेलवे स्टेशन के बाहर व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। वहीं राहगीर ने शव को देखा तो उसने घटना की सूचना मौके से कुछ दूरी पर खड़े ट्रैफिक कर्मी को दी। व्यक्ति का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ दूरी पर ट्रैफिक पुलिस का कर्मचारी मौजूद था लेकिन पुलिस हदबंदी में उलझी रही। पुलिस की हदबंदी को लेकर डेढ़ घंटे तक व्यक्ति का शव वहां पर पड़ा रहा।

जिसके बाद लोगों ने जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। जीआरपी पुलिस ने बताया कि मृतक की तालाशी दौरान उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। जिसके चलते शव को 72 घंटे के लिए अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here