Blog

  • जालंधरः कैफे और होटलों में 25 प्रतिशत तक मिलेगी छूट, जानें मामला

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव से पहले जिला प्रशासन और होटल,रोस्तरां मालिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होटल मालिकों ने फैसला लिया कि जो युवा वोटर मतदान के बाद उनके होटल,रेस्तरां में खाना खाने आएगा। वह वह उसे 25 प्रतिशत छूट देंगे। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने होटल,रेस्तरां मालिकों के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कदम से युवा मतदाता विशेषकर पहली बार वोट डालने वाले वोटर प्रोत्साहित होंगे। जिले में 18-19 वर्ष के लगभग 40 हजार युवा वोटर है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर 70 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन जागरूकता अभियान भी चला रहा है।

    होटल मालिकों द्वारा इस ऐलान के बाद युवा वोटरों जरूर घरों से निकल कर वोट करेंगे। 1 जून 2024 को मतदान के बाद युवा मतदाता अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाकर इन चुनिंदा होटलो,रेस्तरां, कैफे, बेकरी आदि में भोजन पर 25 प्रतिशत की छूट का लाभ ले सकेंगे। विशेषकर कैफे एंड बार, मैजिस्टिक ग्रेड हाल, स्काई लार्क होटल, पटवारी वैष्णो ढाबा, प्रेसिडेंट न्यू कोर्ट मैकडानेल, प्रसिडेंट होटल एंबेसडर, प्राइम कुमार केके हाउस, एजीआईइन, रेंडिसन डब्ल्यूजे ग्रेंड, रमाडा एनकोर, रमाडा जालंधर सिटी सेंटर, लवली स्वीट्स, होटल डाउन टाउन, होटल इम्पीरिया स्वीटस, होटल इंद्रप्रस्थ, डेज होटल शामिल है। इसी तरह ब्लम होटल, आईटीसी फाच्यर्न, न्यू केक हाउस माडल टाउन, प्रकाश बेकरी माडल टाउन, कुकू बेकरी कैक, सर्केुलर रोड, बेस्ट वेस्टर्न प्लास होटल, सरोवर पोर्टिको, हवेली, माया होटल, लिली रिर्जोट, फूड बाजार, मेरिटान, फैंसी बेकर्स और होटल सिटाडाइन्स का नाम मौजूद है।

  • पंजाबः कल स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    चंडीगढ़ : पंजाब में 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को ‘राम नवमी’ के पर्व को लेकर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। ऐसे में कल राज्य भर के सरकारी स्कूल, कॉलेज सहित अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। दरअसल इस दिन राज्य भर में ‘राम नवमी’ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। सरकार ने वर्ष 2024 की सरकारी छुट्टियों की सूची में इसे जगह दी गई है।  

  • पंजाब : घर के बाहर खेल रहे बच्चे को सांप ने काटा, देखें वीडियो

    लुधियाना : घर के बाहर खेल रहे बच्चे को सांप के काटने का मामला सामने आया है। बच्चे की पहचान आशुतोष मिश्रा के रुप में हुई है। बच्चे को परिवार के बाकी सदस्यों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी देते हुए बच्चे के दादा कुमार गोस्वामी ने बताया कि घर के बाहर खेल रहे आशुतोष को सांप ने पैर पर काट लिया है।

    उन्होंने बताया कि सांप करीब सवा फीट का था। आशुतोष को सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, उसका इलाज किया जा रहा है। कुमार गोस्वामी ने बताया कि आशुतोष तीसरी कक्षा में पढ़ता है। डाक्टरों ने बताया कि बच्चा फिलहाल खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने आशुतोष के ब्लड टेस्ट किए है। 

  • जालंधरः लोकसभा चुनावो में क्रिकेटर Harbhajan Singh हुए गायब

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज आप पार्टी द्वारा 4 सीटों के ऐलान के बाद13 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए है। इस चुनावों में जहां आप पार्टी के दिग्गज नेता राघव चड्डा विदेश दौरे के चलते वह पार्टी के दूर है, वहीं भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और राज्सभा मेंबर भी चुनावों से दूर चल रहे है। कुछ दिन पहले सीएम मान के जालंधर दौरे में भी वह नहीं पहुंचे थे। वह इस चुनावों में अब तक गायब दिख रहे है। बताया जा रहा है कि हरभजन सिंह के चुनावों के दौरान गायब दिखने के पार्टी वर्करों में काफी आक्रोश पाया जा रहा है।

    वहीं अरविंद केजरीवाल कि गिरफ्तारी के दौरान भी हरभजन सिंह गायब दिखे। इस मामले को लेकर भी उनका कोई बयान सामने नहीं आया और ना ही उन्होंने सोशल मीडिया पर केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कोई टिप्पणी की। कहा जा रहा है कि वह पार्टी से निराश चल रहे है या फिर पार्टी से दूरी को लेकर यह सकेंत है कि उन्हें बस एक पद चाहिए था, जो उन्हें मिल गया है।  यह पहली बार नहीं है कि वह पार्टी से दूर रहे हो। इससे पहले भी हरभजन सिंह पार्टी तथा पंजाब के लोगों के प्रति बेरुखी का अपना रवैया दिखा चुके हैं।

    पंजाब में बीते समय में बाढ़ के प्रकोप से लोगों को गुजरना पड़ा, लेकिन तब भी हरभजन सिंह काफी समय बाद पंजाब पहुंचे। एक-दो दिन यहां रुक कर वापस चले गए, जबकि पंजाब के लोग खासकर जालंधर में कई इलाकों में कई दिनों तक पानी भरा रहा, लेकिन वह दोबारा नहीं दिखे। पार्टी के प्रति भी उनका यह रवैया चिर-परिचित है। जालंधर में बीते वर्ष हुए लोकसभा उपचुनाव में जब सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे, तब भी हरभजन सिंह प्रचार के लिए नहीं आए। दिल्ली से कई मंत्री तथा आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल तक जालंधर आकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रिंकू के पक्ष में प्रचार करके गए थे, लेकिन हरभजन सिंह को किसी ने नहीं देखा। 

  • पंजाबः टिकट मिलने के बाद गुरू घर में नतमस्तक हुए पराशर पप्पी, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर आज आप पार्टी ने 4 उम्मीदवारों के ऐलान के साथ 13 सीटों पर चुनावी बिगुल बजा दिया है। वहीं आप पार्टी ने लुधियाना से पराशर पप्पी को उम्मीदवार घोषित किया है। आप पार्टी से लोकसभा उम्मीदवार की टिकट मिलने के बाद पराशर पप्पी गुरू घर में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने चुनाव से पहले गुरू घर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। बता देंकि पराशर पप्पी का पूरा परिवार कांग्रेसी रहा है और वह 2 बार यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रह चुके है। इसके अलावा विधान सभा में हलका साउथ से कांग्रेस के उम्मीदवार थे जो लोक इंसाफ पार्टी के बलविंदर सिंह बैंस से हार गए थे। जिसके बाद पराशर 2022 में आम आदमी पार्टी ने शामिल हो गए। आप पार्टी ने पप्पी को हलका सेंट्रल से टिकट देकर उम्मीदवार घोषित किया। पराशर हलका सेंट्रल से 4804 मतों से विजय रहे।

  • पंजाबी नौजवान की विदेश में हुई मौ+त, 1 माह पहले स्टडी करने गया था 23 वर्षीय गुरसाहब

    अमृतसरः पंजाबी युवकों की कनाडा में मौत होने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं अमृतसर से कनाडा में नौजवान की सड़क हादसे में मौत होने की दुखद खबर सामने आई है। जहां मजीठा हलके के 23 वर्षीय नौजवान की कनाडा के सरी शहर सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरसाहब सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक 1 माह पहले 13 मार्च 2024 को गुरसाहब कनाडा के सरी में पढ़ाई करने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि गुरसाहब कॉलेज से पैदल घर जा रहा था कि 3 ओवर स्पीड गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान गुरसाहब भी इन गाड़ियों की चपेट में आ गया, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरसाहब सिंह के परिजनों ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके बेटे का शव लाने के लिए उन्हें जल्द कनाडा का वीजा दिया जाए।

  • जालंधरः कांग्रेस भवन पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज आप पार्टी ने 13 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी कमर कस ली है। इसी के चलते आज चन्नी नेताओं के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे। जहां उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। जहां कांग्रेस भवन में चन्नी के पहुंचने पर नार्थ से कांग्रेस विधायक अवतार जूनियर हैनरी (बावा) और कैंट हलके से विधायक परगट सिंह, देहात से विधायक लाडी शेरोवालियां और सेंट्रल से पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस भवन के बाहर जमकर पटाखे चलाए गए और चन्नी को भगवान वाल्मीकि की फोटों भेंट की गई। बताया जा रहा है कि चन्नी के कांग्रेस भवन पहुंचने पर भारी मात्रा में कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों के साथ स्नेचिंग की वारदात भी सामने आई है।

  • पंजाबः आप पार्टी के बाद भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट

    बठिंडाः पंजाब में आज ही आप पार्टी ने 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की। जिसमें उन्होंने जालंधर से पवन टीनू को टिकट दी। आप पार्टी की सूची के कुछ देर बाद ही भाजपा ने भी 3 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक भाजपा ने बठिंडा ने मलूका की बहू और आईएएस परमपाल कौर सिद्धू को मैदान में उतारा है। वहीं होशियारपुर से मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनिता सोमप्रकाश को टिकट दी गई है, जबकि खडूर साहिब से मनजीत सिंह मन्ना को उम्मीदवार घोषित किया है।

  • पंजाबः आप पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जालंधर से टीनू को मिली टिकट, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज आप पार्टी ने 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर पंजाब में 13 सीटों से चुनावों का बिगुल बजा दिया है। वहीं जारी लिस्ट के मुताबिक जालंधर से पवन टीनू, लुधियाना से पराशर पप्पी, फिरोजपुर से काका बराड़ और गुरदासपुर से शेरी कलसी को आप पार्टी उम्मीदवार ऐलान किया है।

  • सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले 2 गिरफ्तार

    मुंबई :  एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए। सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दोनों को अरेस्ट किया। इनकी पहचान विक्की साहेब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल के तौर पर हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं। इन्हें मुंबई लाया जाएगा। इन दोनों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की थी।

    दोनों बाइक पर सवार होकर आए और 4 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एक CCTV फुटेज में दिख रहा है दोनों आरोपियों ने स्पोर्ट्स कैप पहन रखी है और कंधे पर बैग टांगा हुआ था। इस फुटेज में दोनों सलमान के घर की तरफ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी लॉरेंस गैंग का हिस्सा हैं।

    खान को लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस के भाई अनमोल ने एक ऑनलाइन पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। उसने इस वारदात को ट्रेलर बताया और सलमान को वॉर्निंग दी। हालांकि पुलिस ने इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की है। लॉरेंस कई हाई-प्रोफाइल लोगों की हत्या के आरोप में इस वक्त तिहाड़ जेल में है।