Blog

  • पंजाबः आप पार्टी के बाद भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट

    बठिंडाः पंजाब में आज ही आप पार्टी ने 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की। जिसमें उन्होंने जालंधर से पवन टीनू को टिकट दी। आप पार्टी की सूची के कुछ देर बाद ही भाजपा ने भी 3 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक भाजपा ने बठिंडा ने मलूका की बहू और आईएएस परमपाल कौर सिद्धू को मैदान में उतारा है। वहीं होशियारपुर से मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनिता सोमप्रकाश को टिकट दी गई है, जबकि खडूर साहिब से मनजीत सिंह मन्ना को उम्मीदवार घोषित किया है।

  • पंजाबः आप पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जालंधर से टीनू को मिली टिकट, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज आप पार्टी ने 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर पंजाब में 13 सीटों से चुनावों का बिगुल बजा दिया है। वहीं जारी लिस्ट के मुताबिक जालंधर से पवन टीनू, लुधियाना से पराशर पप्पी, फिरोजपुर से काका बराड़ और गुरदासपुर से शेरी कलसी को आप पार्टी उम्मीदवार ऐलान किया है।

  • सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले 2 गिरफ्तार

    मुंबई :  एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए। सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दोनों को अरेस्ट किया। इनकी पहचान विक्की साहेब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल के तौर पर हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं। इन्हें मुंबई लाया जाएगा। इन दोनों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की थी।

    दोनों बाइक पर सवार होकर आए और 4 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एक CCTV फुटेज में दिख रहा है दोनों आरोपियों ने स्पोर्ट्स कैप पहन रखी है और कंधे पर बैग टांगा हुआ था। इस फुटेज में दोनों सलमान के घर की तरफ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी लॉरेंस गैंग का हिस्सा हैं।

    खान को लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस के भाई अनमोल ने एक ऑनलाइन पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। उसने इस वारदात को ट्रेलर बताया और सलमान को वॉर्निंग दी। हालांकि पुलिस ने इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की है। लॉरेंस कई हाई-प्रोफाइल लोगों की हत्या के आरोप में इस वक्त तिहाड़ जेल में है।

  • जालंधर से पवन टीनू और लुधियाना से पप्पी के नाम पर लगी मोहर! उम्मीदवारों के नामों से पहले मिल रही बधाइयां

    लुधियाना, ENS: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान उम्मीदवारों के नामों का आज ऐलान करना है। वहीं उम्मीदवारों के नामों के ऐलान से पहले ही नेताओं को बधाईयां मिलनी शुरू हो गई है। मान की कुछ दिन पहले 16 अप्रैल को उम्मीदवारों के ऐलान की पोस्ट के बाद से पंजाब भर के लोगों का निगाहे लुधियाना और जालंधर सीट के उम्मीदवारी पर टिकी है। लुधियाना से हलका सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी और हबाब ग्रेवाल का नाम सामने आ रहा है।

    सूत्रों के अनुसार आज जालंधर से पवन टीन, लुधियाना से पराशर पप्पी, फिरोजपुर से काका बराड़ और गुरदासपुर से शेरी कलसी को आप पार्टी उम्मीदवार ऐलान कर सकती है। टिकट घोषित होने से पहले ही सोशल मीडिया पर पप्पी को उनके वर्कर बधाइयां देते रहे। वहीं सूत्रों के अनुसार जालंधर से पवन टीनू का नाम भी लगभग तय माना जा रहा है। लुधियाना में चौधरी मदन लाल बग्गा व गुरप्रीत गोगी का नाम पिछले दिनों चर्चा में रहा है। इस बार पार्टी के संभावित दावेदारों में जस्सी खंगूड़ा, अहबाब ग्रेवाल, डॉ.एमएस कंग, शरणपाल सिंह मक्कड़, अमनदीप सिंह मोही, सांसद संजीव अरोड़ा का नाम भी चर्चा में रहा है।

    पार्टी के अंदरुनी दावेदारों ही नहीं बल्कि बीच में जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ व लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस की उम्मीदवारी को लेकर अटकलें शुरू हो गई थी। उधर, अशोक पराशर पप्पी के समर्थकों ने घोषणा से पहले ही सोशल मीडिया पर पप्पी की उम्मीदवारी को लेकर बधाई संदेश डालने शुरू कर दिए। हालांकि जब अशोक पराशर पप्पी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे टिकट मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के सामने कोई दावेदारी पेश नहीं की। पार्टी कोई जिम्मेदारी या सम्मान देती है तो उसे तनदेही से निभाउंगा।

  • अब BSP ने 11 उम्मीदवारों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

    जौनपुरः लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। मैनपुरी सीट से बसपा ने उम्मीदवार बदल दिया है। जौनपुर से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बसपा ने यह पांचवीं सूची जारी की है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार को मैदान में उतारा है। सुल्तानपुर से उदराज वर्मा और फर्रूखाबाद सीट से क्रांति पांडेय को टिकट मिला है। बांदा से मयंक द्विवेदी और डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन चुनाव लड़ेंगे। 

    बलिया से लल्लन सिंह यादव और जौनपुर से श्रीकला रेड्डी (पत्नी- धनंजय सिंह) को चुनाव मैदान में उतारा है। गाजीपुर से सपा प्रत्याशी और सांसद अफजाल अंसारी के सामने उमेश कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे, वाराणसी सीट से पीएम मोदी के सामने अतहर जमाल लारी को उतारा गया है। मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी और सांसद डिंपल यादव के खिलाफ बसपा ने अपना उम्मीदवार बदला है। गुलशन देव शाक्य का टिकट काट दिया है। उनकी जगह शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया गया है। 

    दरअसल, धनंजय सिंह जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच जौनपुर की अदालत ने एक मामले में सात वर्ष की सजा सुना दी। इसके बाद धनंजय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। सजा मिलने के बाद धनंजय चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, इसलिए श्रीकला ने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। श्रीकला वर्ष 2021 में जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनीं गईं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव जीता था। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में उन्हें 43 वोट मिले थे।

    इसके बाद राजनीति में सक्रियता बढ़ी और पति धनंजय के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने लगीं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। श्रीकला रेड्डी मूल रूप से तेलंगाना की रहने वाली हैं। बड़े कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता जितेंद्र रेड्डी भी विधायक रह चुके हैं, जबकि मां ललिता रेड्डी अपने गांव की सरपंच रह चुकी हैं। श्रीकला का विवाह जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह से हुआ है। वह धनंजय की तीसरी पत्नी हैं। बीते एक सप्ताह से श्रीकला जौनपुर में हैं। लगातार लोगों से जनसंपर्क भी कर रही हैं। 

  • पंजाब : करियाना स्टोर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। जलालाबाद रोड़ स्थित नैशनल पब्लिक स्कूल के सामने पवन करियाना स्टोर पर सुबह सवेरे 3.20 के करीब आग लगी। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    इस भयंकर आग में दुकान का सारा सामान जल कर राख हो गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्क के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार 9 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

  • जालंधर से सीट मिलने पर शहीदों की धरती में आर्शीवाद लेने पहुंचे पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिब/संदीप शर्माः लोकसभा चुनावों की कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की सूची 2 दिन पहले ही जारी की थी। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने जालंधर सीट से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं जालंधर सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से चन्नी धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के लिए जा रहे है। बीते दिन ही वह दरबार साहिब में नतमस्तक हुए थे। जिसके बाद आज वह शहीदों की धरती श्री चमकौर साहिब पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुद्वारे में चढ़दी कलां की अरदास की।

    चन्नी ने कहा कि शहीदों की इस धरती ने उन्हें सब कुछ दिया है और अब भी वह गुरु गोबिंद सिंह के महान गुरु बाबा अजीत सिंह बाबा जुझार सिंह समेत चमकौर साहिब की धरती के शहीदों का आशीर्वाद लेकर नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। बता दें कि जालंधर सीट को लेकर पहले चौधरी परिवार चन्नी से नाराज दिखाई दे रहा था। लेकिन हाईकमान के साथ मीटिंग होने के बाद चौधरी परिवार अब शांत हो गया है। कहा जा रहा है कि चौधरी परिवार को होशियारपुर से कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार घोषित कर सकती है। 

  • पुलिस की मौजूदगी में भाजपा कार्यलय में नेताओं में हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

    अमरोहाः भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर राज्यमंत्री बृजेश सिंह की पत्रकार वार्ता  पहले जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार और जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल के बीच मारपीट हो गई। पंद्रह मिनट तक जमकर हंगामा हुआ। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और जिलाध्यक्ष ने बीच बचाव कराया। राज्यमंत्री को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। भाजपाइयों के बीच हुई मारपीट को पत्रकारों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जबकि, भाजपा कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी पूरी घटना कैद हो गई। अचानक हुई मारपीट के बाद हर कोई अचंभित रह गया। भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार की सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। राज्यमंत्री अपने तय समय पर कार्यालय पहुंच गए।

    पहले तो दो पत्रकारों को देखकर राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी और जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल से नाराजगी जाहिर की। इसके बाद बाकी पत्रकारों को बुलाने की बात कह कर दूसरे कमरे में जाकर बैठ गए। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी ने कुछ पत्रकारों को फोन करके बुलाया। पत्रकारों को बुलाने को लेकर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार और जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल के बीच कहासुनी हो गई। इससे पहले राज्यमंत्री बृजेश सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस हाल में पहुंचते। यहां पहले से मौजूद जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल ने जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार से गाली-गलौज कर दी।

    जब जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने इसका विरोध किया तो तुरंत जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल ने थप्पड़ जड़ दिया। बाद में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने भी थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद दोनों एक दूसरे के कॉलर पकड़कर मारपीट करने लगे। मारपीट होता देख जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बीच बचाव कराने लगा। तभी जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी भी पहुंच गए और विवाद शांत कराया। राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने भी हस्तक्षेप किया। जिसके बाद राज्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पदाधिकारियों में मारपीट को लेकर राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि बड़ा परिवार है, इसलिए छोटी-छोटी बातें हो जाती हैं। हालांकि बाद में जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार और जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल को गले मिलवा दोनों के बीच हुए विवाद को खत्म कर दिया। मारपीट की ये घटना कॉन्फ्रेंस रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

  • जालंधरः ATP सुखदेव सहित 10 अधिकारियों का बदला कार्यभार, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव के दौरान नगर निगम दफ्तर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नगर निगम में 10 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदल दिए है। वहीं निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने माडल टाउन के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ से फील्ड का काम वापस ले लिया। जबकि पिछले तीन महीने में अगर अवैध निर्माणों और कालोनियों पर कार्रवाई हुई तो इसे इलाके में सबसे ज्यादा हुई। इससे नगर निगम के खजाने में राजस्व की भी बढोत्तरी हुई।

    कमिश्नर ने आदेश जारी करते हुए माडल टाउन और 66 फुटी रोड का सारा कामकाज सुखदेव से वापस लेते हुए राजकुमार और मदनजीत सिंह बेदी को दे दिया है। इसके अलावा नगर निगम के कमिश्नर ने 10 अफसरों के काम में भी बदलाव किया है। जालंधर नगर निगम के कमिश्नर अपने ही सबसे ज्यादा काम करने वाले एटीपी से काम छीन लिया। एटीपी सुखदेव लगातार कई बड़े बिल्डर्स के अवैध कामों पर कार्रवाई कर रहे थे। कई लोगों को नोटिस भी जारी किया था। इससे माडल टाउन की बिल्डर्स लाबी एटीपी सुखदेव को हटवाना चाहती थी।

  • पंजाबः 7 किलो हेरोइन, 36 लाख की ड्रग मनी और अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पुलिस ने हेरोइन, ड्रग मनी और अवैध हथियारों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने एक नशा तस्कर को पाकिस्तान की और से मंगवाई 35 करोड़ रुपए की 7 किलोग्राम हैरोइन 36 लाख रुपए की ड्रैग मनी एक पिस्टल 32 बोर एक मैगजीन, राइफल 315 बोर, 2 पिस्टल 30 बोर, 10 जिंदा कारतूस और एक कार सहित गिरफ्तार किया है।

    एसएसपी फिरोजपुर सौम्या मिश्रा ने पत्रकार सम्मेलन के दौरान बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस और सदर थाना की पुलिस ने एक नशा तस्कर को 7 किलोग्राम हेरोइन, 36 लाख रुपए की ड्रग मनी और हथियारों के जखीरा के साथ गिरफ्तार किया है। इस नशा तस्करों के गैंग का सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

    जिसको पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि इन नशा तस्करों द्वारा इस नशे की खेत और हथियारों के जखीरा को कहां से कैसे मंगवाया गया था, उसको लेकर फिरोजपुर पुलिस अभी जांच कर रही है।