जालंधर से पवन टीनू और लुधियाना से पप्पी के नाम पर लगी मोहर! उम्मीदवारों के नामों से पहले मिल रही बधाइयां

लुधियाना, ENS: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान उम्मीदवारों के नामों का आज ऐलान करना है। वहीं उम्मीदवारों के नामों के ऐलान से पहले ही नेताओं को बधाईयां मिलनी शुरू हो गई है। मान की कुछ दिन पहले 16 अप्रैल को उम्मीदवारों के ऐलान की पोस्ट के बाद से पंजाब भर के लोगों का निगाहे लुधियाना और जालंधर सीट के उम्मीदवारी पर टिकी है। लुधियाना से हलका सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी और हबाब ग्रेवाल का नाम सामने आ रहा है।

सूत्रों के अनुसार आज जालंधर से पवन टीन, लुधियाना से पराशर पप्पी, फिरोजपुर से काका बराड़ और गुरदासपुर से शेरी कलसी को आप पार्टी उम्मीदवार ऐलान कर सकती है। टिकट घोषित होने से पहले ही सोशल मीडिया पर पप्पी को उनके वर्कर बधाइयां देते रहे। वहीं सूत्रों के अनुसार जालंधर से पवन टीनू का नाम भी लगभग तय माना जा रहा है। लुधियाना में चौधरी मदन लाल बग्गा व गुरप्रीत गोगी का नाम पिछले दिनों चर्चा में रहा है। इस बार पार्टी के संभावित दावेदारों में जस्सी खंगूड़ा, अहबाब ग्रेवाल, डॉ.एमएस कंग, शरणपाल सिंह मक्कड़, अमनदीप सिंह मोही, सांसद संजीव अरोड़ा का नाम भी चर्चा में रहा है।

पार्टी के अंदरुनी दावेदारों ही नहीं बल्कि बीच में जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ व लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस की उम्मीदवारी को लेकर अटकलें शुरू हो गई थी। उधर, अशोक पराशर पप्पी के समर्थकों ने घोषणा से पहले ही सोशल मीडिया पर पप्पी की उम्मीदवारी को लेकर बधाई संदेश डालने शुरू कर दिए। हालांकि जब अशोक पराशर पप्पी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे टिकट मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के सामने कोई दावेदारी पेश नहीं की। पार्टी कोई जिम्मेदारी या सम्मान देती है तो उसे तनदेही से निभाउंगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *