Blog

  • PM मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाने को लेकर हुआ व‍िवाद

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाने को लेकर उठे व‍िवाद पर मालदीव सरकार ने बड़ा एक्‍शन ल‍िया है। मालदीव सरकार ने पीएम मोदी और भारत पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया है। राष्‍ट्रपत‍ि मोहम्मद मुइज्जू ने भी उनके बयानों को न‍िजी बताया था। भारत ने मालदीव सरकार के साथ आधिकारिक तौर पर इस मामले को उठाया था। इस पर मालदीव सरकार ने सख्‍त कदम उठाते हुए उप मंत्री (युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय) मरियम शिउना, उप मंत्री (परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय) हसन ज़िहान और उप मंत्री (युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय) मालशा को न‍िलंब‍ित कर द‍ि या है।

    नई सरकार आने के बाद से बिगड़ते जा रहे थे संबंध 

    मालदीव के साथ भारत के संबंध वहां बनी मोहम्मद मुइज्जू की नई सरकार के आने के बाद से बिगड़ते जा रहे थे। इसको हवा देने का काम पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर साझा की गईं कुछ तस्वीरों पर क‍िए व‍िवाद‍ित बयान ने क‍िया।

    जाहिद रमीज ने दिया था विवादित बयान 

    इस बीच देखा जाए तो लक्षद्वीप में पीएम मोदी की यात्रा ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से कर रहे हैं, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु की पार्टी के सदस्य जाहिद रमीज ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे का मजाक उड़ाया और उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स किए हैं। रमीज़ ने 5 जनवरी को एक और ट्वीट साझा करते हुए कहा कि बेशक यह अच्छा कदम है। लेकिन भारत कभी हमारी बराबरी नहीं कर सकता है। मालदीव पर्यटकों को जो सर्विस देता है वो भारत कैसे देगा। वो इतनी सफाई कैसे रख पाएंगे जितनी हम रखते हैं। उनके कमरों में आने वाली गंध उनके और टूरिस्ट के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होगी।

    मरियम शिउना ने भी किया पीएम मोदी पर व‍िवाद‍ित पोस्‍ट  

    जाहिद रमीज़ की विवादित टिप्पणी पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग मालदीव पर लगातार अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। भारतीय यूजर्स तो #BoycottMaldives अभियान चल रहे हैं। जाहिद रमीज़ के अलावा, मंत्री मरियम शिउना ने भी पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। हालांकि, खुद को घिरता देख शिउना ने अपना पोस्ट डिलीट कर द‍िया।

  • पंजाब : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाही, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : डीजीपी पंजाब की हिदायत और फरीदकोट के आईजी व एसएसपी के दिशा निर्देशों पर कोटकपूरा पुलिस की तरफ से आज डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल की अगुवाई में नशा के लिए बदनाम विभिन्न बस्तियों में ऑपरेशन के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान शक्की लोगों के घरों की तलाशी ली गई और शक्की लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। इसके अलावा इस क्षेत्र में आने वाले वाहनों की भी तलाशी ली गई।

    इस मौके पर डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि नशा तस्करी रोकने व नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने आला अधिकारियों की हिदायत पर सर्च आप्रेशन चलाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री व डीजीपी की हिदायत पर समय-समय पर ऐसे ऑपरेशन चलाए जाते है और भविष्य में यह सिलसिला जारी रखा जाएगा।

    बठिंडा पुलिस का नशे के खिलाफ सर्च अभियान

    बठिंडा पुलिस ने नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। धोबियाना बस्ती और संगत मंडी में नशा तस्करों के घरों में चेकिंग की। जिसका नेतृत्व बठिंडा के एसएसपी ने किया। एसएसपी ने कहा कि हम किसी भी नशा तस्कर को नहीं बख्शेंगे और नशे का खात्मा करेंगे। इसके तहत हॉट स्पॉट नशे वाली जगह है, वहां चेकिंग की जाएगी और यह अभियान इसी तरह से जारी रहेगा।

    मोगा में पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

    मोगा में पंजाब सरकार और पंजाब के डीजीपी के दिशा निर्देशों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और घरों में तलाशी ली जा रही है। वही मोगा में डीआईजी इंदर बीर गिल और एसएसपी मोगा विवेक शील की अगुवाई में जिले भर में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है और अलग अलग बस्तियों में घरों की चेकिंग की जा रही है। ताकि नशा तस्करों को पकड़ा जा सके उसकी कड़ी के तहत साधा वाली बस्ती में सुबह से रेड की जा रही है।

    लुधियाना पुलिस की नशा तस्करों पर रेड

    नशे पर लगाम लगाने के लिए जहां पंजाब भर में डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिए गए है। वहीं लुधियाना में एडीजीपी सुनीता पूगे और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल अलग-अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन के लिए खुद मैदान में उतरे हैं। इस अभियान के दौरान बाइकों की चेकिंग की गई। लुधियाना में अलग-अलग जगहों पर करीब 500 पुलिस कर्मचारी आज शहर के नशा तस्करों पर रेड करने में जुटे हैं। खुद ADGP सुनीता पूंज और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल फील्ड में उतरकर रेड पॉइंट को चेक कर रहे हैं। पंजाब पुलिस की ओर से नशा तस्करों को सीधी चेतावनी दी गई।

    तरनतारन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाया गया सर्च अभियान

    डीजीपी पंजाब के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ अभियान के तहत आज पूरे पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत आज तरनतारन जिले के हरिके पत्तन इलाके में बठिंडा रेंज के डीआइजी अजय मलूजा और तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर द्वारा हरिके पत्तन इलाके की चेकिंग की गई। इस दौरान 4 मामले एक्साइज, 3 एनडीपीएस, 1 पीओ को गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर ढाई लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। आज की चेकिंग सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली। तरनतारन क्षेत्र की चार सेक्शनों में चेकिंग की जा रही है, जिसमें 550 कर्मचारी ड्यूटी पर हैं।

    अमृतसर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाया सर्च ऑपरेशन

    पंजाब में नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। वहीं आज अमृतसर के मजीठा विधानसभा क्षेत्र में पुलिस ने घर-घर छापेमारी कर नशा तस्करों के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया है। उन्होंने और अमृतसर के एडीजी और अमृतसर के एसएसपी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आने वाली दवाओं के कारण नशे की सप्लाई चेन बढ़ जाती है। इसलिए इसे रोकने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। वहीं, एसएसपी अमृतसर ने नशे के आदी आम लोगों से भी अपील की है कि अगर वे नशा छोड़ना चाहते हैं तो एसएसपी और अपने नजदीकी पुलिस स्टेशनों से संपर्क कर सकते हैं। यह सर्च ऑपरेशन सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है और अमृतसर में करीब नौ से 10 ठिकानों पर चलाया जा रहा है।

  • पंजाबः 14 तक स्कूल बंद के बाद अब टीचरों को लेकर जारी हुए आदेश

    चंडीगढ़ः सर्दी और कोहरे से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं बीते दिन सीएम भगवंत मान ने स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया था। जिसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा ऑन लाइन क्लासें लगाने का कहा गया। ऐसे में बच्चों की जगह स्कूलों में टीचर को ऑन लाइन क्लासे लगाने के लिए बुलाया गया। वहीं अब टीचरों को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा नए आदेश जारी हो गए है। जारी आदेशों के अनुसार सभी स्कूलों को आदेश जारी कर कहा कि प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल के अध्यापक भी स्कूल नहीं आएंगे।

    जारी हुए आदेशों के अनुसार 8वीं से 10वीं तक के सभी विषयों की ऑन लाइन क्लासे  लाजमी होगी, संबंधित स्कूल प्रमुख और जिला अधिकारी इन क्लासे को मॉनिटर करेंगे।  वहीं 11वीं और 12वीं के अध्यापक और नॉन टीचिंग की स्कूल में हाजिरी जरूरी रहेगी जबकि अन्य स्टाफ को छुट्टी रहेगी। हालांकि कई स्कूल ऐसे है जहां छुट्टियों होने के बाद अध्यापकों को स्कूल बुलाया गया है, ऐसे में शिक्षा विभाग ने DEO की ड्यूटी लगाई है कि ऐसे स्कूलों की जांच करें, जहां अध्यापक बुलाए जा रहे हैं, उन स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएं।  

  • जालंधरः इस इलाके में भारी मात्रा में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर तस्करों के खिलाफ आज सुबह काजी मंडी में कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान मौके पर एडीजीपी और ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा मौजूद रहे। काजी मंडी में पुलिस की दबिश दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने शकी लोगों के घरों की तालाशी ली। बता दें कि आज पंजाब भर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने काजी मंडी में दबिश को लेकर कहा कि इस बस्ती में पिछले 5 सालों में 140 के करीब एफआईआर दर्ज है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कुछ घरों को एंडटीफाई किया गया था। इस दौरान कुछ कमर्शियल क्वाटेंटी के चलते जेल में बंद है और 48 के करीब क्रोनिक ड्रग्स पैरलर्स है। सुबह सुबह रेड की गई। इस दौरान नाकाबंदी की गई। मौके पर गजेटड ऑफिसर भी मौजूद रहे। इस दौरान 6 लोगों को राउंड अप किया गया है। इसी के साथ कुछ नशा भी बरामद किया गया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि 18 नाके लगाए गए थे। इस दौरान 350 जवान तैनात किए गए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कासो के तहत यह कार्रवाई की गई।

  • जालंधरः शेखा बाजार में भारी हंगामा तहबाजारी की टीम पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शेखा बाजार में नगर निगम की तहबाजारी टीम द्वारा अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान वहां पर हंगामा हो गया। जहां एक पक्ष ने दूसरे दुकानदार पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अधिकारियों द्वारा अगर उस पर कार्रवाई की गई तो दूसरे पर क्यों नहीं की गई। पीड़ित का कहना है कि सिर्फ उनके मंजे को उठाया गया, लेकिन अन्य दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित का आरोप है कि क्या अधिकारी उनसे कुछ लेते है। वहीं अन्य दुकानदार का कहना है कि सुपरिटेंडेंट मीठू पर गलत आरोप लगाए जा रहे है। वहीं इस दौरान एक युवक का अन्य दुकानदारों के खिलाफ विरोध शुरू हो गया।

  • पंजाब : बिजली बिल के कारण 2 पक्षों में हुई मारपीट, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : एक पक्ष के युवक ने मीटर न लगने की सूरत में दूसरे पक्ष के घर से कनेक्शन लिया था। जिला फिरोजपुर के थाना कुलगड़ी अधीन पेंदे बस्ती में 2 पक्षों में हुए झगड़े की वीडियो वायरल हुई है। वायरल वीडियो में जख्मी सिविल अस्पताल में दाखिल हुए है। 2 पक्षों की हुए झगड़े में कुछ लोग जख्मी हो गए है। पीड़ित ने बताया की बिजली के बिल जायदा आने के कारण झगड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार एक घर के पक्ष के युवक ने बिजली का कनेक्शन तार के जरिए ले रखा था।

    बिजली का बिल दस हजार आने पर दूसरे पक्ष जिन के घर तार लगी थी, उस ने उतार दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष को काफी चोटें लगी है। जख्मियों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित इंसाफ की मांग कर रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

  • जालंधरः Amit और Shri Nath Jeweller की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, 4 दिन पहले खुली थी दुकान, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में दो ज्वैलर की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक दुकान 4 दिन पहले ही दुकान खुली थी, जिसे चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने अमित ज्वैलर और श्री नाथ ज्वैलर की दुकान को अंजाम दिया है। वहीं घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे अवतार सिंह जांच में जुट गए है। पुलिस ने बताया कि पेटियों को सूखी नहर में फेंक दिया था। मामले की जानकारी देते हुए अमित ज्वैलर के मालिक ने बताया कि सुबह 4 बजे उन्हें फोन आया और बताया कि उनकी दुकान में चोरी हो गई। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने पेटियां नहर में फेंकी हुई थी। इस दौरान 40 किलो चांदी और 400 ग्राम सोना चोर ले गए।

    उन्होंने बताया कि चोर सारा सामान ले गए। इसके साथ ही 10 से 12 हजार नगदी ले गए। उन्होंने कहा कि 8 से 10 चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। कहा जा रहा हैकि इनमें 2 लोगों का चेहरा दिखाई दे रहा है। मालिक के अनुसार चोर पीले रंग की बस में सवार होकर आए थे। वहीं कुछ कदमों की दूरी पर श्रीनाथ ज्वैलर को चोरों ने निशाना बना लिया। वहीं दुकान के मालिक ने बताया कि उन्हें सुबह फोन आया और चोरी की वारदात का पता चला है। मालिक ने कहा कि एक महीना ही दुकान को लिए हुआ था और 4 दिन पहले दुकान खोली थी। मालिक ने अनुसार 60 से 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 4 दिन पहले ही दुकान खुली थी। उन्होंने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाब : धुंध के कारण 3 गाड़ियों की हुई टक्कर, 1 की मौत, एक घायल

    फिरोजपुर : धुंध के कारण 2 हादसों में 3 वाहन टकराने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक को भी गंभीर चोटें आई। वहीं दूसरे हादसे में एक तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगडऩे से सफेदे के पेड़ से टकरा गई, एक हादसा फरीदकोट रोड स्थित चुंगी नंबर आठ के पास तो दूसरा हादसा सरहदी गांव हबीब वाला से वाहगे वाला गांव को जाने वाली रोड़ पर हुआ।

    जहां तेज रफ्तार कार सफेदे के पेड़ से टकरा गई और इस कारण कार चालक का जानी नुकसान तो नही हुआ, लेकिन उसे चोटें आई हैं। कार चालक गांव पीरू वाला का बताया जा रहा है। चुंगी नंबर 8 के पास हुए हादसे में धुंध के बीच तेज रफ्तार कार व मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। 

    इसमें बाइक चालक युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक भी घायल हुआ है, टक्कर के चलते कार झाड़ियों में घुस गई और बाइक चालक युवक भी दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को हादसे की सूचना दी जा चुकी है, मृतक की पहचान नही हो पाई है।

  • पंजाबः इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल, देखें लिस्ट

    पंजाबः इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड गिरकर 73.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड भी मामूली गिरावट के साथ 78.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। भारत में हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें संशोधित की जाती हैं। गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 56 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मध्य प्रदेश, गोवा और उड़ीसा में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 59 पैसे सस्ता हो गया है। बिहार में पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे और डीजल की कीमत में 13 पैसे की कमी आई है। महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

  • जालंधर : ट्रासपोर्टर मर्डर मामले में 12 साल बाद आरोपी की हुई गिरफ्तारी, जाने पूरा मामला

     जालंधर, ENS: उत्तराखंड पुलिस ने रेड कर 2012 में ट्रांसपोर्टर संजीव के मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल जालंधर देहात में बिलगा के गांव नागरा में अपना भेष बदलकर रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार साल 2012 में आरोपी अजय ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर संजीव की हत्या करके शव मसूरी रोड, पुरकुल के पास फेंका था। इसके साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। अजय फरार चल रहा था। उतराखंड पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार-रविवार रात को ट्रैप लगाकर अजय को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अजय की प्राथमिक पूछताछ में माना कि उसके जानकार कुलविंदर के संजीव की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। दोनों के प्यार में संजीव रोड़ा बना हुआ था। जिसके चलते उसकी हत्या की साजिश रची गई। मार्च माह 2012 में संजीव और कुलविंदर अपने चार साथियों के साथ इनोवा गाड़ी में सवार होकर देहरादून घूमने चले गए। जहां उसी हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया था।

    मिली जानकारी के अनुसार पहले पुलिस रेड करने के लिए बिलगा पहुंची। जहां से आरोपी का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पुलिस टीम रेड करने के लिए सुभाष नगर पहुंची। जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जब पुलिस देहरादून ला रही थी तो वहां पर पुलिस टीम पर गांव वासियों ने पथराव भी किया। मगर किसी तरह वहां पर स्थिति का कंट्रोल किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी जालंधर में हुलिया बदल कर रह रहा था। आरोपी दाढ़ी और सिर के बाद बढ़ाए हुए थे। अजय के आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड के जिला देहरादून में थाना राजपुरा में आईपीसी की धारा 302, 201, 396, 412, 420, 471 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार 2012 साल पहले मारे गए ट्रांसपोर्टर संजीव की पत्नी के साथ हत्या में शामिल कुलविंदर के अवैध संबंध थे। इसी के चलते ट्रांसपोर्टर की हत्या भी की गई।

    पुलिस कुलविंदर और उसकी पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कुलविंदर संजीव को रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए वह संजीव को लेकर उसकी इनोवा कार से देहरादून आया। इसमें कुलविंदर के चार साथी भी शामिल थे। पांचों ने संजीव की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया और उसकी इनोवा कार लूट कर फरार हो गए थे। एसएसपी अजय सिंह द्वारा जारी किए गए एक बयान में उन्होंने बताया कि मार्च 2012 में राजपुर क्षेत्र स्थित पुरकुल मार्ग पर अज्ञात शव मिला था। जांच में पता चला कि उक्त शव जालंधर के मकसूदा के रहने वाले संजीव का है और वह पेशे से ट्रांसपोर्टर है। शव पर काफी घाव होने के चलते पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद एका एक कर सभी आरोपियों को गिरफ्तारियां और परतें खुलती गई।